JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितताओं पर JLKM का जामताड़ा में महाधरना, सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम जामताड़ा, संवाददाता। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के निर्देश पर मंगलवार को जामताड़ा समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण महाधरना आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनतोष कुमार महतो ने JPSC, JSSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष CBI जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा आवश्यक होने पर प्रभावित परीक्षाओं को रद्द कर पुनः आयोजित करने की मांग की। उन्होंने भविष्य की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से कराने पर भी जोर दिया। JLKM ने राज्य सरकार को तीन दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री छात्र-युवाओं से संवाद कर उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेते हैं, तो लोकतांत्रिक तरीके से झारखंड विधानसभा का घेराव किया जाएगा और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की जाएगी। धरना के बाद कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में केंद्रीय एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-युवा और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- धनबाद में दिशाेम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि एवं उनके कट आउट का अनावरण के मौके पर बोलते हुए JMM नेता डब्लू महथा धनबाद में दिशाेम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि एवं उनके कट आउट का अनावरण के मौके पर बोलते हुए JMM नेता डब्लू महथा1
- अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले ने दिया एक दिवसीय धरना। भाकपा (माले) धनबाद जिला कमिटी ने आज दिनांक 4 अगस्त दिन मंगलवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना के माध्यम से, उपायुक्त को अपनी पांच सूत्री मांगों वाला एक ज्ञापन सौंपा जिसमें , 1. निरसा में बनने वाली एलिवेटेड रोड और गोविंदपुर में निर्माणधीन एलिवेटेड रोड का डी.पी.आर. सार्वजनिक किया जाए। 2. निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाए तथा इसमें स्थानीय लोगो को निर्माण कार्य में नियोजित किया जाए। 3. निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी एवं अन्य वैधानिक और सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाए। 4. निरसा में निर्माण कार्य के पूर्व स्थानीय विधायक, अन्य जन प्रतिनिधि और नागरिक समिति के सदस्यों को बुलाकर शिलान्यास कराया जाए एवं निगरानी समिति का गठन किया जाए। 5. गोविंदपुर में जाम की समस्या का स्थायी निदान किया जाय तथा निरसा में निर्माण के समय सम्भावित जाम की समस्या को देखते हुए, यातायात की सुचारू व्यवस्था की योजना बनाई जाय । जैसी मांगे मुख्य है। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से।1
- अस्पताल में क्यो लटक रहा है ताला कर्मी है नदारद रानेश्वर रानेश्वर दुमका से यह खबर1
- चन्दनकियारी के चास रोड मुख्य पथ पर बंद पड़े फ्यूल स्टेशन के समीप पेड़ गिरने से.. चन्दनकियारी के चास रोड मुख्य पथ पर बंद पड़े फ्यूल स्टेशन के समीप पेड़ गिरने से आवागमन हुई बाधित करीब 1:30 घंटे तक, ग्रामीणों ने पेड़ काटकर बाधित आवागमन को संचालित किया।1
- 🔴#BREAKING| मिट्टी के घरों में मौत के साये में जी रहे गरीब, आवास के लिए तरस रहे परिवार; घूस के आरोप से घिरा सिस्टम1
- जामताड़ा के युवाओं को मिलेगा नया मंच, फ्री कोचिंग सेंटर का शुभारंभ जामताड़ा में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल करते हुए नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता के सौजन्य से 'आशा कॉम्पिटेटिव इंस्टीट्यूट' का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलित कर साइबर डीएसपी अमित रविदास, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत और अन्य अतिथियों ने संस्थान का उद्घाटन किया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गणित, जीएस, रीजनिंग और अंग्रेजी के अनुभवी शिक्षक निशुल्क मार्गदर्शन देंगे। आशा गुप्ता ने कहा कि आर्थिक तंगी किसी प्रतिभाशाली छात्र की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी। वहीं अतिथियों ने इस पहल को जिले के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए संस्थान की सराहना की।1
- #देवरी के खटोरी गांव में 77वां वन महोत्सव आयोजित, विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने किया पौधारोपण और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश!! #देवरी के खटोरी गांव में 77वां वन महोत्सव आयोजित, विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने किया पौधारोपण और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश!! #77वांवनमहोत्सव #VanMahotsav #Deori #Khatori #Giridih #Jamua #DrManjuKumari #Environment #TreePlantation #ForestDepartment #Jharkhand #GreenJharkhand #SaveTrees #ClimateChange #SamacharTimes #GiridihNews #JharkhandNews #PlantATree #GoGreen #EnvironmentalProtection1
- कतरास गोविंदपुर में भू-धंसान का कहर अचानक धंसी जमीन, आधा दर्जन घर जमींदोज मलबे में तब्दील हुआ लोगों का आशियाना पीड़ित परिवारों ने मांगी सुरक्षित जगह और मदद1