Shuru
Apke Nagar Ki App…
धनबाद में दिशाेम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि एवं उनके कट आउट का अनावरण के मौके पर बोलते हुए JMM नेता डब्लू महथा धनबाद में दिशाेम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि एवं उनके कट आउट का अनावरण के मौके पर बोलते हुए JMM नेता डब्लू महथा
प्रेम कुमार *पत्रकार*
धनबाद में दिशाेम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि एवं उनके कट आउट का अनावरण के मौके पर बोलते हुए JMM नेता डब्लू महथा धनबाद में दिशाेम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि एवं उनके कट आउट का अनावरण के मौके पर बोलते हुए JMM नेता डब्लू महथा
More news from झारखंड and nearby areas
- धनबाद में दिशाेम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि एवं उनके कट आउट का अनावरण के मौके पर बोलते हुए JMM नेता डब्लू महथा धनबाद में दिशाेम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि एवं उनके कट आउट का अनावरण के मौके पर बोलते हुए JMM नेता डब्लू महथा1
- तेलो ऊपर टोला कांवरिया ग्रुप बोल बम के नारे के साथ बाबा नगरी देवघर के लिए तेलो निकला श्रद्धालु का जत्था।ल चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो पश्चिमी पंचायत भवन परिसर से तेलो ऊपर टोला ग्रुप की ओर से मंगलवार को 6 बजे बाबा नगरी देवघर के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था बोल बम के नारे के साथ रवाना हुआ। तेलो पशिचमी पंचायत मुखिया जितेंद्र शर्मा ने संजय कुमार शास्त्री को पगड़ी बांधकर सभी श्रद्धालुओं को फल व पानी देने के साथ ही गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संजय कुमार शास्त्री के नेतृत्व में सभी श्रद्धालुओं को देवघर में बाबा भोले नाथ को जल चढ़ाने के साथ ही बासुकीनाथ, तपोवन समेत पांच दिवसीय कांवड़ियों का भ्रमण होगा। इस दौरान तेलो पश्चिमी पंचायत के मुखिया जितेंद्र शर्मा, पंसस राजेन्द्र महतो, ने कहा, संजय शास्त्री के नेतृत्व में बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुए सभी शिवभक्तों को शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि सभी श्रद्धालु श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे तथा समस्त क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे। बाबा भोलेनाथ की कृपा सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे। इस दौरान पंसस राजेन्द्र महतो, संतोष महतो, कैलाश स्वर्णकार, मनी साव, गोविंद साव, मझो गोस्वामी, प्रयाग हजाम, लोकनाथ गोप, प्रयाग गोप, रवि गोप समेत कई लोग थे।4
- कुमारधुबी झीलिया नदी पर पुल निर्माण हो रहे हैं मंगलवार बीती रात्रि जल बहाव का अस्तर बड़ा जिस कारण से डायवर्सन बह गया हजारों ग्रामीणों से संपर्क टूटी, यह तीसरी बार डायवर्सन टूटी PWD विभाग और काम ठेकेदार के द्वारा घोर लापरवाही देखने को मिला है डायवर्सन बह जाने के कारण स्थानीय ग्रामीण स्कूल के बच्चे दैनिक मजदूर की संपर्क टूट गई है जिससे हजारों कि ग्रामीणों का रोजमल का रुचि रोटी पर सवाल उठ रहे हैं1
- ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक टीम ने गांडेय प्रखंड और अंचल कार्यालय से संबंधित जनता के विभिन्न सवालों को लेकर अधिकारियों से की मुलाकात ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक टीम ने मंगलवार को 2 बजे गांडेय प्रखंड और अंचल कार्यालय से संबंधित जनता के विभिन्न सवालों को लेकर अधिकारियों से मुलाकात की। टीम में पार्टी के जिला संयोजक एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष मेहताब अली मिर्जा, महासचिव मनोज यादव सहित कई अन्य थे।1
- जामताड़ा में तीन दिवसीय मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज़, जुटे कई दिग्गज नेता पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर जामताड़ा के गांधी मैदान में तीन दिवसीय मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए गुरुजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।1
- JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितताओं पर JLKM का जामताड़ा में महाधरना, सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम जामताड़ा, संवाददाता। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के निर्देश पर मंगलवार को जामताड़ा समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण महाधरना आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनतोष कुमार महतो ने JPSC, JSSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष CBI जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा आवश्यक होने पर प्रभावित परीक्षाओं को रद्द कर पुनः आयोजित करने की मांग की। उन्होंने भविष्य की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से कराने पर भी जोर दिया। JLKM ने राज्य सरकार को तीन दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री छात्र-युवाओं से संवाद कर उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेते हैं, तो लोकतांत्रिक तरीके से झारखंड विधानसभा का घेराव किया जाएगा और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की जाएगी। धरना के बाद कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में केंद्रीय एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-युवा और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- #देवरी के खटोरी गांव में 77वां वन महोत्सव आयोजित, विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने किया पौधारोपण और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश!! #देवरी के खटोरी गांव में 77वां वन महोत्सव आयोजित, विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने किया पौधारोपण और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश!! #77वांवनमहोत्सव #VanMahotsav #Deori #Khatori #Giridih #Jamua #DrManjuKumari #Environment #TreePlantation #ForestDepartment #Jharkhand #GreenJharkhand #SaveTrees #ClimateChange #SamacharTimes #GiridihNews #JharkhandNews #PlantATree #GoGreen #EnvironmentalProtection1
- बगोदर में वज्रपात का कहर: एक मजदूर की मौत, महिला समेत दो लोग झुलसे बगोदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बारिश के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर हुई वज्रपात की घटना में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित दो लोग झुलस गए। पहली घटना अलगडीहा की है। यहां कोनार नहर निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए कुछ मजदूर गाड़ी में तो कुछ मजदूर पेड़ के नीचे थे। इसी दौरान वज्रपात हुई और पेड़ के नीचे बारिश से बच रहे समीर गिद और महावीर तुरी इसके चपेट में आ गए। इससे 47 वर्षीय मजदूर समीर गिद की मौके पर मौत हो गई जबकि महावीर तुरी झुलस गया। मृतक लातेहार का रहने वाला है जबकि झुलसे हुए युवक खलारी का रहने वाला है। झुलसे युवक का इलाज बगोदर सीएचसी में किया गया। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए हज़ारीबाग रेफर कर दिया गया, वहीं दूसरी घटना खेतको की है। खेत से धान रोपकर घर लौट रही 50 वर्षीय खेमिया देवी वज्रपात की चपेट में आ गई। इससे वह भी झुलस गई। उसका भी प्राथमिक इलाज बगोदर सीएचसी में किया गया।1