बगोदर में वज्रपात का कहर: एक मजदूर की मौत, महिला समेत दो लोग झुलसे बगोदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बारिश के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर हुई वज्रपात की घटना में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित दो लोग झुलस गए। पहली घटना अलगडीहा की है। यहां कोनार नहर निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए कुछ मजदूर गाड़ी में तो कुछ मजदूर पेड़ के नीचे थे। इसी दौरान वज्रपात हुई और पेड़ के नीचे बारिश से बच रहे समीर गिद और महावीर तुरी इसके चपेट में आ गए। इससे 47 वर्षीय मजदूर समीर गिद की मौके पर मौत हो गई जबकि महावीर तुरी झुलस गया। मृतक लातेहार का रहने वाला है जबकि झुलसे हुए युवक खलारी का रहने वाला है। झुलसे युवक का इलाज बगोदर सीएचसी में किया गया। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए हज़ारीबाग रेफर कर दिया गया, वहीं दूसरी घटना खेतको की है। खेत से धान रोपकर घर लौट रही 50 वर्षीय खेमिया देवी वज्रपात की चपेट में आ गई। इससे वह भी झुलस गई। उसका भी प्राथमिक इलाज बगोदर सीएचसी में किया गया।
बगोदर में वज्रपात का कहर: एक मजदूर की मौत, महिला समेत दो लोग झुलसे बगोदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बारिश के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर हुई वज्रपात की घटना में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित दो लोग झुलस गए। पहली घटना अलगडीहा की है। यहां कोनार नहर निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए कुछ मजदूर गाड़ी में तो कुछ मजदूर पेड़ के नीचे थे। इसी दौरान वज्रपात हुई और पेड़ के नीचे बारिश से बच रहे समीर गिद और महावीर तुरी इसके चपेट में आ गए। इससे 47 वर्षीय मजदूर समीर गिद की मौके पर मौत हो गई जबकि महावीर तुरी झुलस गया। मृतक लातेहार का रहने वाला है जबकि झुलसे हुए युवक खलारी का रहने वाला है। झुलसे युवक का इलाज बगोदर सीएचसी में किया गया। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए हज़ारीबाग रेफर कर दिया गया, वहीं दूसरी घटना खेतको की है। खेत से धान रोपकर घर लौट रही 50 वर्षीय खेमिया देवी वज्रपात की चपेट में आ गई। इससे वह भी झुलस गई। उसका भी प्राथमिक इलाज बगोदर सीएचसी में किया गया।
- कतरास के सिलेक्ट बस्ती गोविंदपुर में भू-धंसान का बड़ा कहर पलभर में उजड़ गए आशियाने, मलबे में दबे लोगों के सपने1
- कतरास थाना क्षेत्र के सेलेक्टर गोविंदपुर में मंगलवार की संध्या 7:00 बजे भू धसान से कई घर जमीन डोज कई परिवार हुए बेघर घटना की सूचना मिलते ही कतरास पुलिस बीसीसीएल के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि घटनास्थल पहुंचकर मुआयना किया आगे क्या कुछ हुआ आइए जानते हैं,,,,,,,,,,,,।1
- धनबाद के मेमको मोड़ में JPSC JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में आयोजित धरना में बोलते हुए डुमरी विधायक जयराम महतो धनबाद के मेमको मोड़ में JPSC JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में आयोजित धरना में बोलते हुए डुमरी विधायक जयराम महतो1
- धनबाद में दिशाेम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि एवं उनके कट आउट का अनावरण के मौके पर बोलते हुए JMM नेता डब्लू महथा धनबाद में दिशाेम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि एवं उनके कट आउट का अनावरण के मौके पर बोलते हुए JMM नेता डब्लू महथा1
- संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर चंदवारा में भव्य कलश यात्रा का स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन कोडरमा संवाददाता | विशेष रिपोर्ट चंदवारा (कोडरमा): संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय 'भव्य कलश वंदन अभियान' के तहत मंगलवार की शाम चंदवारा में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। संत रविदास जी की जन्मस्थली से लाई जा रही पवित्र मिट्टी से युक्त कलश गाड़ी शाम लगभग 7 बजे चंदवारा पुराना थाना के समीप पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों एवं जयघोष के साथ उसका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरे कलश को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भक्ति का संदेश दिया, जिसे जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। पवित्र माटी से युक्त कलश जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को संत रविदास जी के विचारों और आदर्शों से जोड़ने का कार्य करेगा। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, जिला महामंत्री नरेंद्र पाल एवं विजय यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर सोनी, मंडल उपाध्यक्ष आनंद मोदी, मंडल कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार बर्नवाल, सांसद प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष मनोज साव, मंडल महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक सतीश राणा, महामंत्री मुन्ना बर्नवाल, नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नरेश पंडित, सांसद प्रतिनिधि सुखदेव साव (भोंडो), बालगोविंद सोनी, पिंटू साव, बिनोद राम, संजय मोदी, आशीष कुमार सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर चंदवारा में भव्य कलश यात्रा का स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंद कोडरमा संवाददाता | विशेष रिपोर्ट चंदवारा (कोडरमा): संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय 'भव्य कलश वंदन अभियान' के तहत मंगलवार की शाम चंदवारा में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। संत रविदास जी की जन्मस्थली से लाई जा रही पवित्र मिट्टी से युक्त कलश गाड़ी शाम लगभग 7 बजे चंदवारा पुराना थाना के समीप पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों एवं जयघोष के साथ उसका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरे कलश को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भक्ति का संदेश दिया, जिसे जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। पवित्र माटी से युक्त कलश जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को संत रविदास जी के विचारों और आदर्शों से जोड़ने का कार्य करेगा। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, जिला महामंत्री नरेंद्र पाल एवं विजय यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर सोनी, मंडल उपाध्यक्ष आनंद मोदी, मंडल कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार बर्नवाल, सांसद प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष मनोज साव, मंडल महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक सतीश राणा, महामंत्री मुन्ना बर्नवाल, नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नरेश पंडित, सांसद प्रतिनिधि सुखदेव साव (भोंडो), बालगोविंद सोनी, पिंटू साव, बिनोद राम, संजय मोदी, आशीष कुमार सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- लखीमपुर खीरी जिले के पलिया अतरिया रेलवे क्रॉसिंग पर सावन माह के सोमवार को एक हैरान कर देने वाला दृश्य सामने आया। ट्रेन से टकराने के बावजूद गाय सुरक्षित बच गई और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। इसे देखकर आसपास मौजूद लोग इसे भगवान भोलेनाथ की कृपा और चमत्कार मान रहे हैं। #HarHarMahadev #SawanSomwar #LakhimpurKheri #ViralVideo #UttarPradesh लखीमपुर खीरी जिले के पलिया अतरिया रेलवे क्रॉसिंग पर सावन माह के सोमवार को एक हैरान कर देने वाला दृश्य सामने आया। ट्रेन से टकराने के बावजूद गाय सुरक्षित बच गई और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। इसे देखकर आसपास मौजूद लोग इसे भगवान भोलेनाथ की कृपा और चमत्कार मान रहे हैं। #HarHarMahadev #SawanSomwar #LakhimpurKheri #ViralVideo #UttarPradesh1