Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुल्तानपुर के कादीपुर ब्लॉक स्थित पहाड़पुर गांव की कांटाबंज बस्ती में दो साल से नल का पानी बंद है। स्थानीय निवासी पीने के पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या ठीक कराने की अपील की है।
VIRAJ
सुल्तानपुर के कादीपुर ब्लॉक स्थित पहाड़पुर गांव की कांटाबंज बस्ती में दो साल से नल का पानी बंद है। स्थानीय निवासी पीने के पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या ठीक कराने की अपील की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नाली नाली का कार्य 4 महीने से शुरू हुआ है अभी तक पूरा नहीं हुआ है ग्राम वासियों को बहुत दिक्कत हो रही है आने-जाने में कर भी बंद हो चुका है और कार्य पूरा नहीं हुआ है तो हमारी या विनती है कि इस कार्य को पूरा किया जाए2
- सुल्तानपुर के कादीपुर ब्लॉक स्थित पहाड़पुर गांव की कांटाबंज बस्ती में दो साल से नल का पानी बंद है। स्थानीय निवासी पीने के पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या ठीक कराने की अपील की है।1
- मरिमाई धाम में सुंदरकांड पाठ व शरबत वितरण, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु मरिमाई धाम में सुंदरकांड पाठ व शरबत वितरण, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु सुल्तानपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद सुल्तानपुर के बैनर तले मंगलवार को मरिमाई धाम पापर में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अंकुर पांडे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ, संकट मोचन बजरंग बाण एवं आरती के साथ विशाल शरबत वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद स्वरूप शरबत ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के जयकारों के बीच सुंदरकांड पाठ में सहभागिता की। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के स्वागत और व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई। जिला अध्यक्ष अंकुर पांडे ने कहा कि परिषद समाज में धार्मिक और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार ऐसे आयोजन करती रहेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी परिषद की ओर से नियमित रूप से धार्मिक एवं जनहित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र तिवारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में वैभव मिश्रा, अरविंद पांडे, ओपी शुक्ला, संतोष पांडे, बबलू तिवारी, विवेकानंद पांडे, प्रदीप शुक्ला, प्रदीप मिश्रा सरकार, जयप्रकाश तिवारी, आर्यन श्री तथा संपूर्णानंद पांडे सहित अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा। क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।4
- सुल्तानपुर।हलियापुर थाना क्षेत्र के उमरा गांव में लकड़ी के मामूली विवाद में हुई खूनी वारदात के बाद मृतक विजय कुमार अग्रहरी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुल्तानपुर।हलियापुर थाना क्षेत्र के उमरा गांव में लकड़ी के मामूली विवाद में हुई खूनी वारदात के बाद मृतक विजय कुमार अग्रहरी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना में घायल विजय कुमार अग्रहरी (37) पुत्र स्वर्गीय राम मनोहर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।इसी बीच अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला अग्रहरि सोमवार को उमरा गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।उन्होंने मृतक की पत्नी उषा देवी को एक लाख रुपये नगद आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी।जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि एक मामूली विवाद में परिवार के मुखिया की जान जाना बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।मृतक विजय कुमार अपने पीछे पत्नी उषा देवी,आठ वर्षीय पुत्री अंशिका अग्रहरी और छह वर्षीय पुत्र अंशु अग्रहरी को छोड़ गए हैं। मासूम बच्चों और परिवार की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सोनू यज्ञसैनी, भाजपा नेता मुकेश अग्रहरि, व्यापारी नेता अरुण कुमार अग्रहरी, रामकरन साहू, प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश बहादुर सिंह, अमरेश प्रताप सिंह, विनोद अग्रहरि और राम तीरथ अग्रहरि समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा शिव मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले से खड़ी दो ट्रकों को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा तब हुआ जब ट्रेलर ट्रक (UP 22 AT 7775) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े टाटा ट्रक (UP 43 CT 2657) और आयशर ट्रक (UP 17 AT 9234) से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि आयशर ट्रक के ड्राइवर कमलेश यादव (पुत्र राम फेर यादव, निवासी बिसवा, थाना खेता सराय, जौनपुर) वाहन में ही फंस गए। एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ, जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस, एनएचएआई की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस और राहत दल फंसे हुए ड्राइवर कमलेश यादव को सुरक्षित निकालने के प्रयास में लगे हुए हैं। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।4
- दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी नकली मोबाइल बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, जहां Vivo, Oppo और Realme जैसे ब्रांडों के लगभग 1 लाख नकली फोन बरामद किए गए हैं। इन फर्जी फोनों को असली बताकर बाजार में बेचा जा रहा था, जिससे ग्राहकों को लाखों का चूना लग रहा था।1
- हल्का लेखपाल से अभद्रता, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को भेजा जेल कुड़वार थाना क्षेत्र के चका मजरे चितईपुर गांव में चकमार्ग की हड़ताल स्थलीय निरीक्षण करने गये लेखपाल के साथ युवक ने अभद्रता की और मोटरसाइकिल की चाभी छीन लिया। पीड़ित लेखपाल ने अपने उच्च अधिकारियों को घटनाक्रम को लेकर अवगत कराया। कुड़वार पुलिस ने लेखपाल शिव प्रसाद की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।2
- मार्मिक अपील 14 वर्षीय स्व.अर्पित गुप्ता के हत्या के संबंध में अर्पित के पिता जी एवं बड़े पिताजी का आग्रह वीडियो में जरूर सुने मार्मिक अपील 14 वर्षीय स्व.अर्पित गुप्ता के हत्या के संबंध में अर्पित के पिता जी एवं बड़े पिताजी का आग्रह वीडियो में जरूर सुने, भारतीय किसान यूनियन आज़ाद हिंद संगठन सभी किसान भाइयों, नौजवान साथियों, क्षेत्रवासियों, समाजसेवियों एवं पदाधिकारियों से भावपूर्ण अपील आज किसान, मजदूर और आम जनता केवल आर्थिक संकट ही नहीं बल्कि असुरक्षा, प्रशासनिक लापरवाही, भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून व्यवस्था से भी जूझ रही है। जन समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार तंत्र केवल खानापूर्ति और लिपापोती में लगा हुआ है। इन्हीं गंभीर विषयों एवं जनहित के मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन आज़ाद हिंद संगठन द्वारा एक अति आवश्यक किसान पंचायत एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया है। स्थान: पुरानी तहसील परिसर, लंभुआ, जनपद सुलतानपुर (उ.प्र.) समय: दोपहर 12:00 बजे ~ सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। निर्धारित समय पर बैठक प्रारंभ होगी और निर्धारित समय पर समाप्त होगी, इसलिए सभी साथी समय का विशेष ध्यान रखते हुए समय से पहुंचना सुनिश्चित करें। ━━━━━━━━━━━━━━━ 🕯 स्वर्गीय अर्पित गुप्ता को न्याय दिलाने हेतु विशेष चर्चा एवं जनसमर्थन अपील 🕯 क्षेत्र के ग्राम पथरा, कोतवाली लंभुआ, जनपद सुलतानपुर निवासी स्वर्गीय अर्पित गुप्ता (उम्र लगभग 14 वर्ष) की निर्मम हत्या और उसके संदिग्ध खुलासे के संबंध में अर्पित गुप्ता उम्र 14 वर्ष सुत श्री श्रीनाथ गुप्ता की निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन अत्यंत दुःख और चिंता का विषय यह है कि इस जघन्य हत्या के मामले में जो खुलासा किया गया है, वह आमजन और परिजनों के मन में अनेक सवाल खड़े कर रहा है। परिजनों एवं क्षेत्रवासियों का आरोप है कि मामले को कमजोर करने एवं केवल खानापूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि आज एक मासूम बालक अर्पित को न्याय नहीं मिला, यदि इस हत्या का निष्पक्ष एवं पारदर्शी खुलासा नहीं हुआ, तो कल ऐसी घटनाएं जिले और क्षेत्र में लगातार बढ़ती रहेंगी और हर बार इसी तरह लिपापोती होती रहेगी। अर्पित के बड़े पिताजी श्री राम सुख गुप्ता एवं अर्पित के पिता श्रीनाथ गुप्ता ने क्षेत्र की जनता से अत्यंत मार्मिक अपील की है कि सभी लोग एकजुट होकर अर्पित को न्याय दिलाने में सहयोग करें। इसके संदेश के साथ लगभग 4 मिनट 48 सेकंड का एक वीडियो भी प्रेषित किया जा रहा है , जिसमें अर्पित के बड़े पिताजी एवं पिता की भावुक अपील अवश्य सुनें। ~ आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि इस वीडियो को पूरा देखें और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। ━━━━━━━━━━━━━━━ ~ किसान पंचायत में निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा एवं रणनीति तैयार की जाएगी— • अर्पित गुप्ता हत्याकांड का निष्पक्ष एवं पारदर्शी खुलासा • क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था • किसानों एवं आम जनता की लंबित जन समस्याएं • प्रशासनिक भ्रष्टाचार एवं लापरवाही के खिलाफ संघर्ष • प्रभावशाली सत्याग्रह एवं जन आंदोलन की तैयारी • जन समस्याओं के स्थायी निस्तारण हेतु निर्णायक रणनीति ━━━━━━━━━━━━━━━ किसान भाइयों एवं क्षेत्रवासियों! अब समय केवल देखने का नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का है। यह लड़ाई केवल अर्पित के परिवार की नहीं, बल्कि हर उस परिवार की लड़ाई है जो अपने बच्चों की सुरक्षा, न्याय और सम्मान चाहता है। यदि समाज आज चुप रहा, तो आने वाले समय में अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे। इसलिए न्याय, सुरक्षा और जनहित की इस लड़ाई में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता अवश्य दर्ज कराएं। अपने गांव, क्षेत्र एवं आसपास के सभी लोगों तक यह संदेश तुरंत पहुंचाएं। इस वीडियो और लिखित मैसेज को अधिक से अधिक व्हाट्सएप ग्रुपों, फेसबुक एवं सोशल मीडिया पर शेयर करें। हर जागरूक नागरिक तक यह आवाज पहुंचनी चाहिए। जब जनता जागेगी, तभी व्यवस्था बदलेगी! एकता ही न्याय की सबसे बड़ी ताकत है! अर्पित को न्याय दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है! निवेदक 👤 कमलेश वर्मा जिला अध्यक्ष, सुलतानपुर 📞 6394288255 👤 राजपति तिवारी युवा जिला अध्यक्ष, सुलतानपुर 📞 7905438578 👤 दीपक सिंह तहसील अध्यक्ष, लंभुआ 📞 9125734604 👤 सनी सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, लंभुआ 📞 90441989841