बरेली कॉलेज में बवाल: प्रॉक्टर से धक्का-मुक्की, छात्रसभा का फूटा गुस्सा—कड़ी कार्रवाई की मांग! बरेली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 1 अप्रैल 2026 को बरेली कॉलेज परिसर में हुए विवाद ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समाजवादी छात्रसभा के जिला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने इस पूरे मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि कुछ छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय में पहुंचकर मुख्य प्रॉक्टर आलोक स्वरे के साथ अभद्र व्यवहार किया और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे शिक्षकों के साथ भी अनुचित व्यवहार की बात सामने आई है। छात्रसभा ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक शिक्षक का अपमान नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र और अनुशासन पर सवाल है। उनका यह भी कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे परिसर में व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग उठाई गई है। छात्रसभा ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 1:00 दी गई जानकारी

- बरेली के रामपुर गार्डन क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति और उत्साह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय हनुमान दल द्वारा देव दत्त शर्मा और राज भाई के नेतृत्व में किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों का फूल-माला और पटका पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों और उपस्थित लोगों ने बरेली वासियों सहित देशभर के लोगों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग सुबह के 11:00 दी गई जानकारी1
- आर्थिक सहयोग उनकी पढ़ाई को बिना रुकावट आगे बढ़ाने में सहायक होगा। ग्रेजुएशन तक लगभग ₹1,25,000 की सहायता का प्रावधान1
- 82 वर्षीय बुजुर्ग ने 6 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म: बरेली के भुता मैं चॉकलेट का लालच देकर बनाया शिकार वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार।1
- बरेली के थाना कोतवाली का मामला महिला ने दबंग के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- हनुमान जयंती पर महंत अश्विन गिरी महाराज का बयान, मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना1
- वरिष्ठ पत्रकारों ने गुलदस्ता भेंट कर किया अभिनंदन, शहर के विकास और मीडिया की भूमिका पर हुई चर्चा बरेली में मिशन अस्पताल स्थित एक मीडिया हाउस में उस समय खास माहौल देखने को मिला, जब डीआईजी अजय सहानी, मेयर उमेश गौतम और सीओ आशुतोष शिवम का आगमन हुआ। इस दौरान मीडिया संस्थान के वरिष्ठ पत्रकारों और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मोके पर वरिष्ठ पत्रकार कुमार विनय , दीपक शर्मा, शिव शर्मा, संजय शर्मा, कृष्णा चौधरी और नीरज आनंद ने सभी अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। आगंतुक अधिकारियों ने भी मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता फैलाने और प्रशासन व जनता के बीच सेतु का काम मीडिया ही करता है। डीआईजी अजय सहानी ने कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि जनसहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। वहीं मेयर उमेश गौतम ने शहर में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी और नगर निगम की प्राथमिकताओं को साझा किया। सीओ आशुतोष शिवम ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मीडिया कर्मियों और अधिकारियों के बीच संवाद भी हुआ, जिसमें शहर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने मिलकर बेहतर समाज निर्माण के लिए सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।7
- बरेली में आस्था और श्रद्धा का बड़ा केंद्र मानी जाने वाली दरगाह शहादाना बाली का सालाना उर्स 4 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 8 अप्रैल 2026 तक चलेगा। उर्स को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और हजारों अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसी को देखते हुए दरगाह कमेटी और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें उर्स के दौरान भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था, साफ-सफाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। दरगाह से जुड़े लोगों का कहना है कि हर साल बड़ी संख्या में जायरीन यहां पहुंचते हैं, इसलिए इस बार भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बेहद जरूरी हैं। प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि उर्स के दौरान सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। अब देखना होगा कि आस्था के इस बड़े आयोजन में प्रशासन कितनी मुस्तैदी से व्यवस्था संभालता है, क्योंकि बरेली की नजरें इस उर्स पर टिकी हैं। पूरे मामले में आज बुधवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे दी गई जानकारी1
- #धौंराटांडा_आटामांडा रोड अभी की घटना और युवाओं की मांग #एक्सीडेंट #DMbareilly1