रामपुर गार्डन में गूंजा जय श्री राम: भव्य हनुमान जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, शोभायात्रा और भंडारे ने जीता दिल! बरेली के रामपुर गार्डन क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति और उत्साह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय हनुमान दल द्वारा देव दत्त शर्मा और राज भाई के नेतृत्व में किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों का फूल-माला और पटका पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों और उपस्थित लोगों ने बरेली वासियों सहित देशभर के लोगों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग सुबह के 11:00 दी गई जानकारी
रामपुर गार्डन में गूंजा जय श्री राम: भव्य हनुमान जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, शोभायात्रा और भंडारे ने जीता दिल! बरेली के रामपुर गार्डन क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति और उत्साह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय हनुमान दल द्वारा देव दत्त शर्मा और राज भाई के नेतृत्व में किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों का फूल-माला और पटका पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों और उपस्थित लोगों ने बरेली वासियों सहित देशभर के लोगों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग सुबह के 11:00 दी गई जानकारी
- 7 मार्च को गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश उत्सव है इसी उपलक्ष्य में आज सिख समाज ने नगर कीर्तन निकाला व तलवारबाजी का भी प्रदर्शन किया नगर कीर्तन जुलूस का जगह-जगह स्वागत हुआ1
- Bareilly upja mein hua event song ko lekar/ khwabon Se Hakikat Tak Ka Safar/ singer Bilal Khan ki nai pahal/ Bilal Khan V unki team/ Udaan song ko di nai Disha/ Udaan song ko lekar charcha is kadar/ song Ka Safar Udaan/1
- Post by S.haider usman1
- बरेली। बरेली कॉलेज परिसर में हुई मारपीट और अभद्रता की घटना को लेकर विरोध तेज हो गया है। मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने बताया कि बरेली कॉलेज में हुई घटना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है, जिसने शैक्षणिक गरिमा को तार-तार कर दिया है। आरोप है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े कुछ अराजक तत्वों ने मुख्य प्रॉक्टर आलोक खरे के साथ प्राचार्य की मौजूदगी में प्राचार्य कार्यालय के भीतर घुसकर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की। यहां तक कि उनका गला पकड़ने जैसी गंभीर हरकत भी की गई। बताया गया कि जब प्राचार्य व अन्य प्रोफेसरों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। इस घटना को न केवल एक शिक्षक का अपमान बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र और प्रशासनिक व्यवस्था पर हमला बताया गया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि इससे पूर्व नगर आयुक्त संजीव मौर्य के कार्यालय में भी इसी प्रकार की अराजकता की घटना सामने आ चुकी है। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से साफ है कि असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं और उन्हें कानून का भय नहीं रह गया है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही बरेली कॉलेज सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।1
- हनुमान जन्मोत्सव पर बालाजी मंदिर करगैना में उमड़ा आस्था का सैलाब, हवन-सुंदरकांड के साथ भव्य आयोजन बरेली। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बरेली-बदायूं रोड स्थित करगैना के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया, जहां दिनभर जयकारों और भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई देती रही। इस अवसर पर मंदिर में विशाल हवन, सुंदरकांड पाठ और विशेष पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। श्री राम दरबार के स्थापना के 6 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और भक्तों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के संस्थापक अमर चंद्र गोस्वामी महाराज ने बताया कि करगैना का बालाजी दरबार अपनी चमत्कारी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से दर्शन करने पर भक्तों के संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह स्थान भूत-प्रेत और ऊपरी बाधाओं से मुक्ति दिलाने वाले धार्मिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है, जहां बालाजी महाराज प्रेतराज सरकार और कोतवाल कप्तान के साथ विराजमान माने जाते हैं। श्रद्धालु यहां नारियल, मिठाई और प्रसाद चढ़ाकर अपनी अर्जी लगाते हैं। विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को यहां भक्तों की भारी भीड़ रहती है, जब दूर-दराज से लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। हनुमान जन्मोत्सव के इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। बालाजी महाराज के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने उत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाकर यादगार बना दिया।हनुमान जन्मोत्सव पर बालाजी मंदिर करगैना में उमड़ा आस्था का सैलाब, हवन-सुंदरकांड के साथ भव्य आयोजन बरेली। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बरेली-बदायूं रोड स्थित करगैना के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया, जहां दिनभर जयकारों और भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई देती रही। इस अवसर पर मंदिर में विशाल हवन, सुंदरकांड पाठ और विशेष पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। श्री राम दरबार के स्थापना के 6 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और भक्तों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के संस्थापक अमर चंद्र गोस्वामी महाराज ने बताया कि करगैना का बालाजी दरबार अपनी चमत्कारी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से दर्शन करने पर भक्तों के संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह स्थान भूत-प्रेत और ऊपरी बाधाओं से मुक्ति दिलाने वाले धार्मिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है, जहां बालाजी महाराज प्रेतराज सरकार और कोतवाल कप्तान के साथ विराजमान माने जाते हैं। श्रद्धालु यहां नारियल, मिठाई और प्रसाद चढ़ाकर अपनी अर्जी लगाते हैं। विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को यहां भक्तों की भारी भीड़ रहती है, जब दूर-दराज से लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। हनुमान जन्मोत्सव के इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। बालाजी महाराज के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने उत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाकर यादगार बना दिया।1
- #धौंराटांडा_भोजीपुरा_तहसील_सदर_बरेली_पानी निकासी को लेकर चल रहे गतिरोध पर आज उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ समाधान1
- बरेली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 1 अप्रैल 2026 को बरेली कॉलेज परिसर में हुए विवाद ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समाजवादी छात्रसभा के जिला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने इस पूरे मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि कुछ छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय में पहुंचकर मुख्य प्रॉक्टर आलोक स्वरे के साथ अभद्र व्यवहार किया और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे शिक्षकों के साथ भी अनुचित व्यवहार की बात सामने आई है। छात्रसभा ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक शिक्षक का अपमान नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र और अनुशासन पर सवाल है। उनका यह भी कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे परिसर में व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग उठाई गई है। छात्रसभा ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 1:00 दी गई जानकारी1
- बरेली। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक के आवाहन पर किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय किसान यूनियन महत्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मौर्य के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए किसानों से जुड़ी प्रमुख मांगों को उठाया गया। मांग पत्र में कहा गया कि देश का किसान वर्तमान समय में अनेक गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, जिनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाना आवश्यक है। किसानों की प्रमुख मांगों में रबी सीजन की फसलों, विशेषकर गेहूं और सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद सुनिश्चित करने की बात कही गई है। साथ ही हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई जटिल प्रक्रियाओं जैसे गेट पास के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर प्लेट का फोटो अपलोड को अव्यवहारिक बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त किसानों ने गेहूं क्रय केंद्रों को न्याय पंचायत स्तर पर स्थापित करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि शहरों में क्रय केंद्र होने से किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता और अक्सर कर्मचारियों व व्यापारियों की सांठगांठ के कारण किसानों की उपज की खरीद प्रभावित होती है। मांग पत्र में आलू के गिरते दामों पर चिंता जताते हुए आलू उत्पादक किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज और उचित मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने की मांग की गई है। किसानों ने कहा कि लागत मूल्य तक न मिलने से वे आर्थिक संकट में हैं। इसके अलावा भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते में कृषि, डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्र को शामिल न करने तथा विदेशी कृषि उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठाई गई है, ताकि देश के किसानों के हित सुरक्षित रह सकें। किसान नेताओं ने यह भी मांग की कि किसान आंदोलनों के दौरान दर्ज सभी मुकदमों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। किसानों ने विश्वास जताया कि उनकी इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर सरकार आवश्यक कदम उठाएगी, जिससे उन्हें राहत मिल सके।1