बंद स्कूल पर सपा का अनोखा प्रदर्शन, शिक्षक दिवस पर सरकार को घेरा बरेली/रामनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के धर्मपुरा खरकपुर धौरेला गांव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता गांव में बंद पड़े परिषदीय विद्यालय के बाहर पहुंचे और शिक्षक दिवस मनाते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर प्रदेश में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर मर्जर के नाम पर बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों को बंद किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। सपा के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. इंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बंद किए गए विद्यालयों के बाहर शिक्षक दिवस मनाकर सरकार का ध्यान शिक्षा व्यवस्था की ओर आकर्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्ज किए गए विद्यालयों को दोबारा संचालित किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों को उनके गांव के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि जब तक बंद किए गए विद्यालयों को पुनः नहीं खोला जाता, तब तक समाजवादी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। सपा नेताओं ने सरकार से सभी बंद विद्यालयों को फिर से खोलने और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान डॉ. इंद्रपाल सिंह यादव, विजेंद्र सिंह यादव, ओम प्रकाश यादव, विपिन यादव, वीरेश मौर्य, सतीश यादव, सुमित यादव, पिंटू यादव, नहीम सैफी, कृष्णवीर यादव, गौरव चौहान, गोविंद यादव और बंटी यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना सिरौली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
बंद स्कूल पर सपा का अनोखा प्रदर्शन, शिक्षक दिवस पर सरकार को घेरा बरेली/रामनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के धर्मपुरा खरकपुर धौरेला गांव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता गांव में बंद पड़े परिषदीय विद्यालय के बाहर पहुंचे और शिक्षक दिवस मनाते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर प्रदेश में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर मर्जर के नाम पर बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों को बंद किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। सपा के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. इंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बंद किए गए विद्यालयों के बाहर शिक्षक दिवस मनाकर सरकार का ध्यान शिक्षा व्यवस्था की ओर आकर्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्ज किए गए विद्यालयों को दोबारा संचालित किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों को उनके गांव के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि जब तक बंद किए गए विद्यालयों को पुनः नहीं खोला जाता, तब तक समाजवादी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। सपा नेताओं ने सरकार से सभी बंद विद्यालयों को फिर से खोलने और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान डॉ. इंद्रपाल सिंह यादव, विजेंद्र सिंह यादव, ओम प्रकाश यादव, विपिन यादव, वीरेश मौर्य, सतीश यादव, सुमित यादव, पिंटू यादव, नहीम सैफी, कृष्णवीर यादव, गौरव चौहान, गोविंद यादव और बंटी यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना सिरौली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
- बंद स्कूल पर सपा का अनोखा प्रदर्शन, शिक्षक दिवस पर सरकार को घेरा बरेली/रामनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के धर्मपुरा खरकपुर धौरेला गांव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता गांव में बंद पड़े परिषदीय विद्यालय के बाहर पहुंचे और शिक्षक दिवस मनाते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर प्रदेश में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर मर्जर के नाम पर बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों को बंद किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। सपा के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. इंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बंद किए गए विद्यालयों के बाहर शिक्षक दिवस मनाकर सरकार का ध्यान शिक्षा व्यवस्था की ओर आकर्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्ज किए गए विद्यालयों को दोबारा संचालित किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों को उनके गांव के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि जब तक बंद किए गए विद्यालयों को पुनः नहीं खोला जाता, तब तक समाजवादी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। सपा नेताओं ने सरकार से सभी बंद विद्यालयों को फिर से खोलने और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान डॉ. इंद्रपाल सिंह यादव, विजेंद्र सिंह यादव, ओम प्रकाश यादव, विपिन यादव, वीरेश मौर्य, सतीश यादव, सुमित यादव, पिंटू यादव, नहीम सैफी, कृष्णवीर यादव, गौरव चौहान, गोविंद यादव और बंटी यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना सिरौली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।1
- बिसौली। रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर “प्रथम गुरु माता-पिता एवं शिक्षक सम्मान समारोह” का भावपूर्ण एवं गरिमामय आयोजन रोटरी मीटिंग हॉल में किया गया। समारोह में रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के सदस्यों के माता-पिता को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान प्रकट किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रोटेरियन सी.ए. राजेन विद्यार्थी व विशिष्ट अतिथि रोटेरियन मोहन गुप्ता ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने सभी अतिथियों, माता-पिता, शिक्षकगण एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि माता-पिता हमारे जीवन के प्रथम गुरु हैं, जो हमें संस्कार, अनुशासन, प्रेम और जीवन जीने की कला सिखाते हैं। रोटेरियन मुदित अग्रवाल ने अपने संबोधन में शिक्षकों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान नहीं करते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण करते हुए उन्हें जीवन में सही दिशा प्रदान करते हैं। रोटेरियन सुभाष चंद्र अग्रवाल क्लब संरक्षक ने भी अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में माता-पिता एवं गुरुजनों के जीवन में महत्व को रेखांकित किया। समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन सी.ए. राजेन विद्यार्थी का संबोधन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। उन्होंने श्रीकृष्ण को जगद्गुरु के रूप में वर्तमान समय के शिक्षकों से जोड़ते हुए श्रीमद्भगवद्गीता के विभिन्न श्लोकों के माध्यम से जीवन के मूल्यों, कर्तव्य, सेवा, त्याग एवं मानवता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि एक सच्चे रोटेरियन के जीवन में सेवा भावना, नैतिकता, अनुशासन और मानव कल्याण की भावना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका ओजस्वी, ऊर्जावान एवं आध्यात्मिक संबोधन उपस्थित सभी लोगों को गहराई से प्रभावित कर गया। उनके विचारों और गीता के संदेश ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में सदस्यों के माता-पिता का सम्मान करते हुए कहा गया कि “माता-पिता का सम्मान वास्तव में संपूर्ण मानवता का सम्मान है।” सम्मान समारोह के दौरान वातावरण भावुकता, गर्व और कृतज्ञता से भर उठा। उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव मुदित अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, आलोक गर्ग, विनय शर्मा, डॉ. मनोज माहेश्वरी, डॉ. प्रवीण शर्मा, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष भारती अग्रवाल, सचिव डॉ. सुविधा माहेश्वरी, ममता अग्रवाल, लता अग्रवाल, डा. अर्चना वार्ष्णेय, प्रतिभा अग्रवाल, संयोगिता गर्ग, नमिता गर्ग, सुरभि शर्मा, मधु शर्मा, अनुपम शर्मा, अनुपम गुप्ता समेत रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में रोटेरियन संजय गर्ग, अध्यक्ष, रोटरी क्लब ने सभी अतिथियों, माता-पिता, शिक्षकगण एवं क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया।1
- *थाना किला,बरेली - प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 129 चरखी चाइनीज मांझा बरामद ; विगत दिवस 09 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं 15 चरखी चाइनीज मांझा बरामदगी सहित अन्य विधिक कार्यवाही एवं जनपदवासियों से अपील के संबंध में श्री नितिन कुमार, क्षेत्राधिकारी द्वितीय, बरेली की बाइट।* *थाना किला,बरेली - प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 129 चरखी चाइनीज मांझा बरामद ; विगत दिवस 09 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं 15 चरखी चाइनीज मांझा बरामदगी सहित अन्य विधिक कार्यवाही एवं जनपदवासियों से अपील के संबंध में श्री नितिन कुमार, क्षेत्राधिकारी द्वितीय, बरेली की बाइट।*1
- सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी-कर्मचारी एसोसिएशन की मासिक बैठक, 24 नए सदस्य हुए शामिल बरेली । सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी कर्मचारी एसोशिएशन उप्र की एक मासिक बैठक बरेली कोषागार कार्यालय परिसर सम्पन्न हुई । बैठक अध्यक्ष राकेश चंद्र सक्सेना के नेतृत्व में हुई। बैठक में 70 से जायदा रिटायर्ड कर्मचारियों ने भाग लिया कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। राकेश चंद्र सक्सेना ने बताया की नए 24 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संगठन में शामिल किए जिसमें कल्लू सिह , नन्हे लाल , महेश पाल , कामता प्रसाद , मुन्नालाल गंगवार , मुनीश कुमार आर्या , रहीस पाल यादव , राजेंद्र शर्मा , रामप्रकाश शर्मा , राजेश कुमार , लक्ष्मी पांडेय, प्रेमवती पीलीभीत, अनुराग मिश्रा , विमल कुमार शुक्ला , हरिराम , रत्नाकर मिश्रा , विनय कुमार श्रीवास्तव , हरिद्वारी लाल ,भूदेव सिह, शोभाराम , महेश कुमार आर्य , छत्रपाल ,काशीनाथ शर्मा , हरिद्वारी लाल , भूदेव सिंह शामिल हुए और सभी को संगठन की शपथ कराई गई सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये संगठन मे कुल सदस्य की संख्या 140 हो चुकी है संगठन का लक्ष्य 200 सदस्य शामिल करना है। संगठन ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया नरेश चन्द्र रस्तोगी व लाखन सिह आचार्य को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया इन साथीयो ने पाच पाच सदस्य इस महा अपने प्रयास से शामिल कराये थे । कार्यक्रम में राकेश चन्द्र सक्सेना अध्यक्ष , नरेश पाल शर्मा , राकेश बाबू गुप्ता , बृज वल्लभ मौर्या , देवरतन शर्मा , बिधयान्दन शर्मा , नरेश चन्द्र रस्तोगी , लाखन सिह आचार्य , मोहम्मद मुस्ताक अहमद , मोहम्मद नासिर , राधेश्याम , नन्हे बाबू , अब्दुल्ला, ओमप्रकाश सिह आदि मौजूद रहे । बाईट राकेश चंद्र सक्सेना , नरेश पाल सिंह1
- *थाना किला,बरेली - प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 129 चरखी चाइनीज मांझा बरामद ; विगत दिवस 09 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं 15 चरखी चाइनीज मांझा बरामदगी *थाना किला,बरेली - प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 129 चरखी चाइनीज मांझा बरामद ; विगत दिवस 09 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं 15 चरखी चाइनीज मांझा बरामदगी सहित अन्य विधिक कार्यवाही एवं जनपदवासियों से अपील के संबंध में श्री नितिन कुमार, क्षेत्राधिकारी द्वितीय, बरेली की बाइट।*1
- नमस्कार आप देख रहे हैं खबर जकशन बरेली नयूज चैनल #*थाना किला,बरेली - प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 129 चरखी चाइनीज मांझा बरामद ; विगत दिवस 09 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं 15 चरखी चाइनीज मांझा बरामदगी सहित अन्य विधिक कार्यवाही एवं जनपदवासियों से अपील के संबंध में श्री नितिन कुमार, क्षेत्राधिकारी द्वितीय, बरेली की बाइट।#1
- #BADAUN : मूसलाधार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान मलबे में दबे पति-पत्नी, पति की मौत पत्नी गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती पुलिस-ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन मलबे से शव बरामद, पोस्टमार्टम को भेजा मूसाझाग के गुरुगांव का मामला1
- पुलिसिंग में अनुशासन पहली प्राथमिकता: सर्वेन्द्र बदायूं। बिसौली थाने के नवागंतुक पुलिस इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने अधीनस्थों के साथ मीटिंग कर उन्हें अपनी मंशा जाहिर कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग में अनुशासन पहली प्राथमिकता है। रविवार को कोतवाली परिसर में अधीनस्थों के साथ बैठक कर पुलिस कर्मियों को अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने संवेदनशील क्षेत्रों में ग्रस्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीट कांस्टेबल पुलिसिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे मजबूत रखना है वहीं थाने में तैनात प्रत्येक व्यक्ति को, अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाना है। कोतवाल ने कहा कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उन्होंने पीड़ित की समस्या को प्राथमिकता से सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने पर भी जोड़ दिया। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरी, बुधबाजार चौकी इंचार्ज अमित चौहान, हाईवे चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह, दबतोरी चौकी इंचार्ज विक्रांत आर्य, महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर, उप निरीक्षक जोगेन्द्र पाल, मो. अब्बास, तिलक राम, विनय कुमार, कांस्टेबल राजीव, रघुवंश, संजीव, रवि, रोहित कुंडू, गजेंद्र, सरताज, आकाश, योगेश, सरिता, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।1