Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाज़ियाबाद में शक बना खूनी वारदात! गाज़ियाबाद के विजयनगर इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सिद्धार्थ विहार में 16 अप्रैल की शाम पत्नी से अफेयर के शक में एक शख्स ने पड़ोसी पर तलवार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि नितिन नाम का युवक अचानक तलवार लेकर पहुंचा और पड़ोसी अभिषेक पर हमला बोल दिया। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान नितिन ने तलवार चला दी, जिससे अभिषेक का कान कट गया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल अभिषेक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नितिन को अपनी पत्नी और अभिषेक के बीच संबंधों का शक था, जिसे लेकर पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका था।
Akanksha Dwivedi
गाज़ियाबाद में शक बना खूनी वारदात! गाज़ियाबाद के विजयनगर इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सिद्धार्थ विहार में 16 अप्रैल की शाम पत्नी से अफेयर के शक में एक शख्स ने पड़ोसी पर तलवार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि नितिन नाम का युवक अचानक तलवार लेकर पहुंचा और पड़ोसी अभिषेक पर हमला बोल दिया। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान नितिन ने तलवार चला दी, जिससे अभिषेक का कान कट गया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल अभिषेक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नितिन को अपनी पत्नी और अभिषेक के बीच संबंधों का शक था, जिसे लेकर पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका था।
- CcBichhiya, Mandla🙏13 hrs ago
- CcBichhiya, Mandla👏13 hrs ago
- CcBichhiya, Mandla👌13 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी1
- *डिबाई के दानपुर ब्लॉक में शनिवार को नारी शक्ति को समर्पित एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया* रिपोर्टर शफीकुर्रहमान कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज में अपनी भूमिका को और मजबूत करने का संकल्प लिया। सभा का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी के प्रति जागरूक करना था। संचालन प्रमोद मीणा ने किया इस अवसर पर दानपुर ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं और उनके सशक्तिकरण के बिना विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में नरौरा से आईं सीमा चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। जनसभा में क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों ने भी भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने एकजुट होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- भजनपुरा वार्ड 230, बी-ब्लॉक गली नंबर 12 में गली निर्माण का काम जारी है। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। कैमरे पर आने से बचते हुए कुछ लोगों का दावा है कि काम में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि, इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में Municipal Corporation of Delhi से जानकारी मांगी गई है और RTI के माध्यम से भी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। अब देखना होगा—क्या निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार हो रहा है या नहीं। #Bhajanpura #DelhiNews #MCD #LocalNews1
- Post by फरमान इदरीसी1
- Post by Sonu Kanaujiya1
- गाजियाबाद मोदीनगर द्वितीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय उप जिलाधिकारी अजीत सिंह द्वारा पूजा करके किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान माननीय तहसीलदार महोदय रजत सिंह माननीय नायब तहसीलदार महोदय मुकेश कुमार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जगबीर सिंह सचिव नकुल त्यागी वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत कुमार सहसचिव अरुण शर्मा कोषअध्यक्ष देवेश भारद्वाज एवं रविंद्र चौधरी एडवोकेट राजकुमार गुप्ता उत्तम त्यागी एडवोकेट सौरभ मुद्गल एडवोकेट सचिन शर्मा एडवोकेट संजय मुद्गल एडवोकेट विजय वशिष्ठ एडवोकेट अनुराग गुप्ता एडवोकेट कुलदीप बंसल एडवोकेट सोनी कुशवाहा एडवोकेट विशाल शर्मा एडवोकेट गुलशन भटनागर एडवोकेट तेजवीर सिंह एडवोकेट जगपाल सैनी एडवोकेट कपिल त्यागी एडवोकेट निशांत त्यागी एडवोकेट गौरव मुद्गल एडवोकेट सुदेश शर्मा एडवोकेट प्रेमवीर सिंह राठी एडवोकेट संजीव कौशिक एडवोकेट प्रदीप शर्मा बैनामा लेखक सचिव श्रीपाल अध्यक्ष बैनामा लेखक बृजेश शर्मा बैनामा लेखक सुधीर वशिष्ठ एडवोकेट पुनीत चौधरी उपस्थित रहे।1
- Post by पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी1
- ब्रेकिंग न्यूज इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा से सामने आ रही है, जहां पैमाईश करने पहुंची प्रशासनिक टीम पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि खुर्जा के शिकारपुर पहासू वाई प्वाइंट पर स्थित एक विवादित भूमि की पैमाईश के लिए। बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन इसी दौरान एक पक्ष ने टीम की कार्यवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जांच टीम ने दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर एकतरफा कार्यवाही की है। उनका कहना है कि यह जमीन उनके पुरखों की है, जिसका कुछ हिस्सा पहले ही बेचा जा चुका है। जबकि बाकी जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। गौरतलब है कि मामला पुलिस प्रशासन तक पहुंचने के बाद पहले ही निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया था। इसके बावजूद आज पैमाईश के दौरान विवाद और गहरा गया। पीड़ित नौशाद ने साफ तौर पर कहा है। कि वह इस पैमाईश से संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उनकी खतौनी में दर्ज जमीन को कब्जामुक्त कर उन्हें सौंपा जाए। वहीं, इस पूरे मामले पर एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पांडेय का कहना है। कि दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि जांच रिपोर्ट में क्या सामने आता है और किसे मिलता है न्याय। *मौहम्मद इरफ़ान*1