बलौदाबाजार के थाना सिटी कोतवाली की डायल 112 टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए ग्राम लटुवा मेन रोड पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार को 'गोल्डन आवर' में तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने के कारण घायल युवक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। यह हादसा रविवार दोपहर करीब 3:47 बजे का है, जब रिसदा-लटुवा मार्ग पर ग्राम लटुवा नायकताड़ निवासी गोपीचंद कन्नौजे की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में गोपीचंद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़े हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से डायल 112 सिटी कोतवाली के बाज-01 वाहन को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे आरक्षक त्रिलोचन ध्रुव और वाहन चालक जीवन सिंह राजपूत ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए एम्बुलेंस का इंतजार नहीं किया। उन्होंने तत्काल पीड़ित को सरकारी वाहन से जिला अस्पताल बलौदाबाजार पहुंचाया और आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों को पूरी जानकारी देकर तुरंत इलाज शुरू कराया गया, जिससे घायल की जान बच सकी। डायल 112 टीम की इस त्वरित कार्रवाई और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने सराहना की है। पुलिस ने नागरिकों से गति सीमा का पालन करने, हेलमेट पहनने और आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने की अपील की है।
बलौदाबाजार के थाना सिटी कोतवाली की डायल 112 टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए ग्राम लटुवा मेन रोड पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार को 'गोल्डन आवर' में तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने के कारण घायल युवक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। यह हादसा रविवार दोपहर करीब 3:47 बजे का है, जब रिसदा-लटुवा मार्ग पर ग्राम लटुवा नायकताड़ निवासी गोपीचंद कन्नौजे की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में गोपीचंद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़े हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से डायल 112 सिटी कोतवाली के बाज-01 वाहन को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे आरक्षक त्रिलोचन ध्रुव और वाहन चालक जीवन सिंह राजपूत ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए एम्बुलेंस का इंतजार नहीं किया। उन्होंने तत्काल पीड़ित को सरकारी वाहन से जिला अस्पताल बलौदाबाजार पहुंचाया और आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों को पूरी जानकारी देकर तुरंत इलाज शुरू कराया गया, जिससे घायल की जान बच सकी। डायल 112 टीम की इस त्वरित कार्रवाई और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने सराहना की है। पुलिस ने नागरिकों से गति सीमा का पालन करने, हेलमेट पहनने और आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने की अपील की है।
- छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बस्तर के दंतेवाड़ा में स्थित दंतेश्वरी मां मंदिर में एक विशेष इच्छा पूर्ति स्तंभ है। इस स्तंभ को लेकर ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ उल्टे हाथ करके इस स्तंभ को छू लेता है और जो भी मांग रखता है, उसकी वह इच्छा अवश्य पूरी हो जाती है। इसी प्रकार मंदिर में एक ऐसा शिवलिंग भी स्थापित है जो चारों दिशाओं में घूमता है। इस घूमते हुए शिवलिंग को लेकर मान्यता है कि जो व्यक्ति बिना रुके इसके लगातार सात चक्र लगा लेता है, उस व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होती है। इन मान्यताओं को करीब से जानने के लिए पूरा वीडियो देखें।1
- बलौदाबाजार शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सबमर्सिबल पंपों के केबल वायर चोरी कर दहशत फैलाने वाले एक शातिर सीरियल चोर को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी हेमु कुमार सेन (33 वर्ष), निवासी गार्डन चौक, बलौदाबाजार को उस समय घेराबंदी कर हिरासत में लिया, जब वह चोरी का केबल और तांबा वायर एक कबाड़ी दुकान में बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों और झोपड़ीनुमा मकान के पास छिपाकर रखा गया करीब 250 फीट पीवीसी केबल वायर और लगभग 1.500 किलोग्राम तांबे का तार बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जून और जुलाई माह के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों तथा ग्राम करमदा में चोरी की तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी ने वार्ड क्रमांक 17 के पाड़ेपारा स्कूल, लोहिया नगर, रिसदा रोड, वार्ड क्रमांक 20 के बंगला क्षेत्र और ग्राम करमदा के विभिन्न सार्वजनिक व व्यावसायिक परिसरों में लगे सबमर्सिबल पंपों को निशाना बनाकर हजारों रुपये मूल्य के केबल वायर चोरी किए थे। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 580/2026, 581/2026 एवं 582/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक देवेन्द्र देवांगन, महिला प्रधान आरक्षक अन्नपूर्णा बंजारे एवं प्रधान आरक्षक कमल कैवर्त्य की भूमिका सराहनीय रही। इस कार्रवाई से क्षेत्र में केबल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है।1
- बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में शनिवार रात मछली चोरी को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने खूनी मोड़ ले लिया। इस रंजिश के चलते एक चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के समय मृतक का साथी भी वहां मौजूद था, जो किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।1
- बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक बुजुर्ग महिला से ₹1.04 करोड़ 80 हजार की बड़ी साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इस हाई-प्रोफाइल ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 8 हो गई है। यह मामला 20 अप्रैल 2026 का है, जब बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शांतिनगर, मंगला चौक की रहने वाली 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को व्हाट्सएप मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए ठगों ने संपर्क किया था। आरोपियों ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए महिला को डराया कि उनका नाम एक आतंकी संगठन से जुड़ा है और उन पर मनी ट्रांसफर करने का आरोप है। गिरफ्तारी और जेल भेजने का भय दिखाकर बुजुर्ग महिला को करीब 2 घंटे 16 मिनट तक तथाकथित "डिजिटल अरेस्ट" में रखा गया और मानसिक दबाव बनाकर उनसे अलग-अलग बैंक खातों में कुल ₹1,04,80,000 ट्रांसफर करा लिए गए। शिकायत मिलने के बाद रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने तकनीकी जांच, बैंकिंग ट्रेल और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। पहले छह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मिले नए सबूतों के आधार पर पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से दो और आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 38 वर्षीय राहुल प्रकाश कामडी (निवासी ताजेश्वर नगर, हुडकेश्वर नाका, नागपुर) और 27 वर्षीय गौरव रमाकांत मिश्रा (निवासी वसंत नगर, अंजनी, नागपुर) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और नोडल अधिकारी आईपीएस गगन कुमार के मार्गदर्शन में रेंज साइबर थाना बिलासपुर की टीम ने की, जिसमें निरीक्षक कामिल हक और प्रभारी प्रसाद सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी सरकारी एजेंसी, पुलिस, सीबीआई, ईडी, एनसीबी या न्यायालय कभी भी फोन या वीडियो कॉल के जरिए "डिजिटल अरेस्ट" नहीं करती। यदि कोई व्यक्ति सरकारी अधिकारी बनकर पैसे मांगता है, तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।1
- बिलासपुर में कॉलेज छात्र पीयूष गंगवानी से कथित लूट के मामले में पुलिस ने कथित बिल्डर नरेंद्र मोटवानी को गिरफ्तार कर लिया है। SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से ही चार FIR दर्ज हैं। इसके अलावा, पुलिस के खिलाफ आरोपी का एक कथित आपत्तिजनक ऑडियो भी पहले वायरल हो चुका है।1
- रायपुर जिले के धरसीवां विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नकटी में 85 गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़ दिए गए हैं। इस कार्रवाई से पूरे नकटी गांव के बसे-बसाए परिवार बिखर गए हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ग्रामीणों ने सीधे तौर पर धरसीवां विधायक अनुज शर्मा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने ही इन गरीबों के आशियानों को उजाड़कर रख दिया है। इस संकट के कारण छोटे-छोटे बच्चों को सड़क पर आकर खड़ा होना पड़ा है। इन बेघर परिवारों के पास न तो रहने के लिए कोई जगह बची है और न ही खाने-पीने की कोई व्यवस्था है। घटना से पीड़ित महिलाओं और युवाओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। आक्रोशित महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अनुज शर्मा जहां भी जाएं, उन्हें चैन से रहने न दिया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि आज जो दर्द उनके परिवार ने झेला है, कल को विधायक किसी भी दूसरे परिवार के साथ ऐसा ही कर सकते हैं।3