logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय सदर अस्पताल में परिवार नियोजन कार्यशाला उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया सम्मानित। लखीसराय। सदर अस्पताल के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति लखीसराय के तत्वावधान में परिवार नियोजन कार्यशाला सह सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। यह कार्यक्रम मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य परिवार नियोजन कार्यक्रमों की समीक्षा, जागरूकता बढ़ाना तथा लक्ष्य की प्राप्ति में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों का उत्साहवर्धन करना था। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सदर अस्पताल के वरीय पदाधिकारी, जिले के सातों प्रखंडों से आए चिकित्सक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता तथा संबंधित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम जनसंख्या स्थिरीकरण एवं मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यशाला में परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के उपयोग, जागरूकता अभियान की रणनीति तथा क्षेत्रीय स्तर पर आ रही चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।

4 hrs ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
4 hrs ago

लखीसराय सदर अस्पताल में परिवार नियोजन कार्यशाला उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया सम्मानित। लखीसराय। सदर अस्पताल के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति लखीसराय के तत्वावधान में परिवार नियोजन कार्यशाला सह सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। यह कार्यक्रम मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य परिवार नियोजन कार्यक्रमों की समीक्षा, जागरूकता बढ़ाना तथा लक्ष्य की प्राप्ति में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों का उत्साहवर्धन करना था। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सदर अस्पताल के वरीय पदाधिकारी, जिले के सातों प्रखंडों से आए चिकित्सक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता तथा संबंधित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम जनसंख्या स्थिरीकरण एवं मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यशाला में परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के उपयोग, जागरूकता अभियान की रणनीति तथा क्षेत्रीय स्तर पर आ रही चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार किऊल स्टेशन से जमुई जिला के रहने वाले तीन महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। तथा बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के बरारे मुसहरी से स्थानीय एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। तथा दूसरी ओर बड़हिया थाना क्षेत्र के दो स्थानों से शराब सेवन मामले में स्थानीय दो तथा विरूपुर थाना क्षेत्र के दो स्थानों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनों अभिव्यक्ति में से एक पटना एवं नवादा तथा लखीसराय जिले के रहने वाले बताया जा रहे।
    1
    लखीसराय उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार किऊल स्टेशन से जमुई जिला के रहने वाले तीन महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। तथा बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के बरारे मुसहरी से स्थानीय एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। तथा दूसरी ओर बड़हिया थाना क्षेत्र के दो स्थानों से शराब सेवन  मामले में स्थानीय दो तथा विरूपुर थाना क्षेत्र के दो स्थानों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनों अभिव्यक्ति में से एक पटना एवं नवादा तथा लखीसराय जिले के रहने वाले बताया जा रहे।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • husaina gaon Se lekar pahadpur Rishi gaon ke liye sadhan aaya tha ward mukhiya bada amount Ko sab milkar sajha Kiya aur kuchh Vishesh Seva kuchh nahin gaon walon Ko
    1
    husaina gaon Se lekar pahadpur Rishi gaon ke liye sadhan aaya tha ward mukhiya bada amount Ko sab milkar sajha Kiya aur kuchh Vishesh Seva kuchh nahin gaon walon Ko
    user_Amar Paswan it media
    Amar Paswan it media
    Artist लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • जमीन हड़पने की विवाद को लेकर महिला ने एसपी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार
    1
    जमीन हड़पने की  विवाद को लेकर महिला ने एसपी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार
    user_Vishwnath kumar gupta
    Vishwnath kumar gupta
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    10 hrs ago
  • लखीसराय जिले के लखीसराय जमुई पथ में महिसोना गांव के निकट अज्ञात बहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल लखीसराय जाएगी या जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत एक घायल व्यक्ति जिसकी स्थिति गंभीर थी उसे पटना हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है
    1
    लखीसराय जिले के लखीसराय जमुई पथ में महिसोना गांव के निकट अज्ञात बहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सदर अस्पताल लखीसराय जाएगी या जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत एक घायल व्यक्ति जिसकी स्थिति गंभीर थी उसे पटना हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    18 hrs ago
  • चौकीदार दफादार का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन था l जिसेगांधी मैदान से जेपी गोलंबर इनकम टैक्स तक जाने के क्रम में डाक बंगला चौराहा पर ही पुलिस ने लाठी चार्ज कर दी । #बिहारन्यूज @मोबाइल टीवी न्यूज चैनल से जुड़ें शेयर करें |
    1
    चौकीदार दफादार का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन था l जिसेगांधी मैदान से जेपी गोलंबर इनकम टैक्स तक जाने के क्रम में डाक बंगला चौराहा पर ही पुलिस ने लाठी चार्ज कर दी ।
#बिहारन्यूज @मोबाइल टीवी न्यूज चैनल से जुड़ें शेयर करें |
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house शमहो अखा कुरहा, बेगूसराय, बिहार•
    18 hrs ago
  • शेखपुरा। बिहार पुलिस सप्ताह के तहत मंगलवार को टाउन थाना से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस जागरूकता रैली में अभ्यास मध्य विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी टाउन थाना परिसर से निकलकर पटेल चौक, खंडपर, सब्जी मंडी होते हुए चांदनी चौक तक पहुंची और वहां से पुनः टाउन थाना लौटकर कार्यक्रम का समापन हुआ। रैली के दौरान बच्चों ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम, शराब और नशे से दूर रहने, बाल मजदूरी उन्मूलन, हेलमेट पहनकर बाइक चलाने, सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, आवश्यक कागजात साथ रखने तथा सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश लोगों तक पहुंचाए। गौरतलब है कि 22 फरवरी से 27 फरवरी तक पूरे जिले में बिहार पुलिस सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रभात फेरी, साइबर जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति अभियान, बाल एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता तथा पुलिस-पब्लिक फ्रेंडशिप कार्यक्रम सहित कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन में जागरूकता बढ़ाना और पुलिस व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इस मौके पर टाउन थाना में पदस्थापित राजकुमार कुमारी, शुभम सिंह, देवेंद्र कुमार, महेश कुमार, राम लखन कुमार, धनंजय दास सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    1
    शेखपुरा। बिहार पुलिस सप्ताह के तहत मंगलवार को टाउन थाना से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस जागरूकता रैली में अभ्यास मध्य विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी टाउन थाना परिसर से निकलकर पटेल चौक, खंडपर, सब्जी मंडी होते हुए चांदनी चौक तक पहुंची और वहां से पुनः टाउन थाना लौटकर कार्यक्रम का समापन हुआ।
रैली के दौरान बच्चों ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम, शराब और नशे से दूर रहने, बाल मजदूरी उन्मूलन, हेलमेट पहनकर बाइक चलाने, सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, आवश्यक कागजात साथ रखने तथा सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश लोगों तक पहुंचाए। गौरतलब है कि 22 फरवरी से 27 फरवरी तक पूरे जिले में बिहार पुलिस सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रभात फेरी, साइबर जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति अभियान, बाल एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता तथा पुलिस-पब्लिक फ्रेंडशिप कार्यक्रम सहित कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन में जागरूकता बढ़ाना और पुलिस व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इस मौके पर टाउन थाना में पदस्थापित राजकुमार कुमारी, शुभम सिंह, देवेंद्र कुमार, महेश कुमार, राम लखन कुमार, धनंजय दास सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    17 min ago
  • Post by Rajiv Ranjan
    1
    Post by Rajiv Ranjan
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    33 min ago
  • लखीसराय जिला लोक शिकायत कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। जनसुनवाई के दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू नाथ ने कुल 24 मामलों की सुनवाई की। उन्होंने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक जांच एवं शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कार्यालय की ओर से बताया गया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, जबकि कुछ मामलों को निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन के लिए अग्रसारित किया गया।जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित तिथि पर लोक शिकायत कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    1
    लखीसराय जिला लोक शिकायत कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं दर्ज कराईं।
जनसुनवाई के दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू नाथ ने कुल 24 मामलों की सुनवाई की। उन्होंने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक जांच एवं शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
कार्यालय की ओर से बताया गया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, जबकि कुछ मामलों को निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन के लिए अग्रसारित किया गया।जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित तिथि पर लोक शिकायत कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.