लखीसराय जिला लोक शिकायत कार्यालय में 24 मामलों पर हुई जनसुनवाई। लखीसराय जिला लोक शिकायत कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। जनसुनवाई के दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू नाथ ने कुल 24 मामलों की सुनवाई की। उन्होंने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक जांच एवं शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कार्यालय की ओर से बताया गया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, जबकि कुछ मामलों को निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन के लिए अग्रसारित किया गया।जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित तिथि पर लोक शिकायत कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

- aaj ka news taaja khabar dekh sakte hain1
- राधा स्वामी फाउंडेशन की ओर से कई राज्य में चल रहे टैलेंट नंबर वन योजना का शुभारंभ अब लखीसराय जिला में भी किया जा रहा है जिसके तहत अब बच्चों को करोड़पति बनने का सुला मौका मिलेगा 51 क्वेश्चन का सही जवाब देकर बच्चे बन सकते हैं करोड़पति।1
- BLCP BIHAR देगा हर इंसान, को रोज़गार तभी,,बदलेगा,,मेरा पूरा बिहार, BLCP, ITS , ,,,,,ASHOK SAMRAT,,,,1
- बखरी डीएसपी के नेतृत्व में बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर गवर्नमेंट प्लस टू आवासीय गर्ल विद्यालय में सामाजिक सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी विषय पर परीचर्चा का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति की जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि अभी बिहार पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान पूरे सप्ताह अलग-अलग कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस मौके पर बखरी डीएसपी ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने में महिलाओं की भागीदारी अहम है.1
- रांची से दिल्ली जा रहा था विमान; टेकऑफ के 20 मिनट बाद संपर्क टूटा; 7 की मौत......1
- राष्ट्रपति भवन में राजगोपालाचारी की प्रतिमा मुर्मू बोलीं ब्रिटिश जनता से दूरी बना कर रखते थे, कांग्रेस के समय घोटालेबाजों से विदेशी डरते थे बोले मोदी, अपने दोस्तों से शर्म करें मोदी जी - राहुल, ऑटो चालक बना भारत टैक्सी में डायरेक्ट, व्यवसाय के लिए भगवा बदलने की जरूरत नहीं योगी का संदेश और अखिलेश बोल भगवाधारी जापान और सिंगापुर गए हैं.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.....1
- लखीसराय। सदर अस्पताल के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति लखीसराय के तत्वावधान में परिवार नियोजन कार्यशाला सह सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। यह कार्यक्रम मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य परिवार नियोजन कार्यक्रमों की समीक्षा, जागरूकता बढ़ाना तथा लक्ष्य की प्राप्ति में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों का उत्साहवर्धन करना था। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सदर अस्पताल के वरीय पदाधिकारी, जिले के सातों प्रखंडों से आए चिकित्सक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता तथा संबंधित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम जनसंख्या स्थिरीकरण एवं मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यशाला में परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के उपयोग, जागरूकता अभियान की रणनीति तथा क्षेत्रीय स्तर पर आ रही चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।1
- बछवारा थाना की पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर मछुआरा थाना की पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब के साथ राम इकबाल राय को गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.1
- Post by Pinkey Kumari1