Shuru
Apke Nagar Ki App…
झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश..... रांची से दिल्ली जा रहा था विमान; टेकऑफ के 20 मिनट बाद संपर्क टूटा; 7 की मौत......
Rajiv Ranjan
झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश..... रांची से दिल्ली जा रहा था विमान; टेकऑफ के 20 मिनट बाद संपर्क टूटा; 7 की मौत......
More news from बिहार and nearby areas
- लखीसराय जिला लोक शिकायत कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। जनसुनवाई के दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू नाथ ने कुल 24 मामलों की सुनवाई की। उन्होंने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक जांच एवं शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कार्यालय की ओर से बताया गया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, जबकि कुछ मामलों को निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन के लिए अग्रसारित किया गया।जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित तिथि पर लोक शिकायत कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।1
- aaj ka news taaja khabar dekh sakte hain1
- राधा स्वामी फाउंडेशन की ओर से कई राज्य में चल रहे टैलेंट नंबर वन योजना का शुभारंभ अब लखीसराय जिला में भी किया जा रहा है जिसके तहत अब बच्चों को करोड़पति बनने का सुला मौका मिलेगा 51 क्वेश्चन का सही जवाब देकर बच्चे बन सकते हैं करोड़पति।1
- चौकीदार दफादार का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन था l जिसेगांधी मैदान से जेपी गोलंबर इनकम टैक्स तक जाने के क्रम में डाक बंगला चौराहा पर ही पुलिस ने लाठी चार्ज कर दी । #बिहारन्यूज @मोबाइल टीवी न्यूज चैनल से जुड़ें शेयर करें |1
- शेखपुरा। बिहार पुलिस सप्ताह के तहत मंगलवार को टाउन थाना से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस जागरूकता रैली में अभ्यास मध्य विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी टाउन थाना परिसर से निकलकर पटेल चौक, खंडपर, सब्जी मंडी होते हुए चांदनी चौक तक पहुंची और वहां से पुनः टाउन थाना लौटकर कार्यक्रम का समापन हुआ। रैली के दौरान बच्चों ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम, शराब और नशे से दूर रहने, बाल मजदूरी उन्मूलन, हेलमेट पहनकर बाइक चलाने, सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, आवश्यक कागजात साथ रखने तथा सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश लोगों तक पहुंचाए। गौरतलब है कि 22 फरवरी से 27 फरवरी तक पूरे जिले में बिहार पुलिस सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रभात फेरी, साइबर जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति अभियान, बाल एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता तथा पुलिस-पब्लिक फ्रेंडशिप कार्यक्रम सहित कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन में जागरूकता बढ़ाना और पुलिस व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इस मौके पर टाउन थाना में पदस्थापित राजकुमार कुमारी, शुभम सिंह, देवेंद्र कुमार, महेश कुमार, राम लखन कुमार, धनंजय दास सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- चेवाड़ा में फाइलेरिया जागरूकता शिविर आयोजित, जनसहभागिता पर दिया गया बल । गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर के समीप फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी से बचाव, इसके लक्षण एवं समय पर दवा सेवन के महत्व के प्रति जागरूक करना था। शिविर का समापन मंगलवार दोपहर 1:00 बजे हुआ।इस अवसर पर राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना के राज्य सलाहकार (लिम्फेटिक फाइलेरिया) डां अंजू सिंह रावत ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम में सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के उप सचिव राजेश्वर लाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देश को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन-उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग (एनटीडी) के राज्य समन्वयक डॉ राजेश पांडे ने भी बीमारी की रोकथाम को लेकर विस्तृत जानकारी दी।जिला पदाधिकारी शेखपुरा शेखर आनंद, सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार तथा अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।चेवाड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष लट्टू यादव ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दी जाने वाली दवाओं का सेवन अवश्य करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस दौरान काउंसलर नीरज कुमार, प्रबंधक संतोष कुमार, प्रभारी शैलेंद्र नाथ झा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।4
- रांची से दिल्ली जा रहा था विमान; टेकऑफ के 20 मिनट बाद संपर्क टूटा; 7 की मौत......1
- लखीसराय। सदर अस्पताल के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति लखीसराय के तत्वावधान में परिवार नियोजन कार्यशाला सह सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। यह कार्यक्रम मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य परिवार नियोजन कार्यक्रमों की समीक्षा, जागरूकता बढ़ाना तथा लक्ष्य की प्राप्ति में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों का उत्साहवर्धन करना था। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सदर अस्पताल के वरीय पदाधिकारी, जिले के सातों प्रखंडों से आए चिकित्सक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता तथा संबंधित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम जनसंख्या स्थिरीकरण एवं मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यशाला में परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के उपयोग, जागरूकता अभियान की रणनीति तथा क्षेत्रीय स्तर पर आ रही चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।1
- शेखपुरा — रॉटरी क्लब की स्थापना के 121 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल के सदस्यों द्वारा जिले के तिनमुहानी स्थित चौक पर रॉटरी का प्रतीकात्मक लोगो स्थापित किया गया तथा केक काटकर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति इस अवसर पर क्लब के वर्तमान अध्यक्ष एवं संत मेरी स्कूल के निदेशक रोटेरियन प्रिंस पीजे, सचिव एवं जीआईपी पब्लिक स्कूल के निदेशक रोटेरियन संजय कुमार, आगामी सत्र 2026–2027 (1 जुलाई से) के लिए निर्वाचित अध्यक्ष एवं डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल बरबीघा के प्रबंध निदेशक रोटेरियन रोहित प्रसाद सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ रोटेरियन डॉ० मृगेंद्र प्रसाद सिंह, रोटेरियन डॉ० रामाश्रय प्रसाद सिंह, रोटेरियन सुरेंद्र प्रसाद, संस्कार पब्लिक स्कूल के निदेशक रोटेरियन बिनोद कुमार, कोषाध्यक्ष रोटेरियन शंभू प्रसाद मंडल, रोटेरियन ज्योतिष कुमार, रोटेरियन दीपक कुमार कौशिक, रोटेरियन सचिन कुमार गुड्डू, रिच लुक पब्लिक स्कूल के निदेशक रोटेरियन अमित कुमार, रोटेरियन अविनाश कुमार, रोटेरियन सचिन शेरगिल, श्री गौशाला शेखपुरा के सचिव रोटेरियन अमित कुमार एवं रोटेरियन उमेश भदानी भी मौजूद थे। सेवा और मित्रता की भावना से हुई थी स्थापना वरिष्ठ रोटेरियन डॉ० मृगेंद्र प्रसाद सिंह (सेवानिवृत्त सिविल सर्जन) ने बताया कि आज ही के दिन वर्ष 1905 में चार लोगों द्वारा मानव सेवा, भलाई और मित्रता की भावना से अमेरिका के शिकागो शहर में पाल हैरिस द्वारा इस क्लब की स्थापना की गई थी। विश्वभर में फैला सेवा का वटवृक्ष उन्होंने बताया कि 121 वर्षों में यह संगठन एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है और विश्व के 120 से अधिक देशों में इसकी शाखाएँ कार्यरत हैं। सेवा और मित्रता ही इस क्लब की मूल पहचान है। रोटरी ने पोलियो उन्मूलन अभियान में भी विश्वभर में पोलियो ड्रॉप्स उपलब्ध कराकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खबर की सुचना रोटेरियन दीपक कौशिक ने दिया1