एक्सप्रेसवे के 'मौत के पॉइंट' पर राहुवास पुलिस का डंडा; नशेड़ियों और नो-पार्किंग माफियाओं में हड़कंप नशे में धुत होकर उत्पात मचाने वाले 4 गिरफ्तार, हाईवे पर यमदूत बनकर खड़े 16 ट्रकों के काटे चालान खेमराज जोशी :- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को हादसों से मुक्त करने और क्षेत्र में गुंडागर्दी पर लगाम कसने के लिए राहुवास पुलिस ने रविवार को सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस महानिरीक्षक (IG) जयपुर रेंज और दौसा एसपी सागर राणा के सख्त तेवरों के बाद राहुवास थाना पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आई। पुलिस ने न केवल एक्सप्रेसवे पर काल बनकर खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई की, बल्कि सड़क पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को भी सलाखों के पीछे पहुँचाया। एक्शन में SHO गोपाल लाल शर्मा: 'अपराधियों की जगह सड़क नहीं, जेल है' थानाधिकारी गोपाल लाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया। शर्मा ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनके नेतृत्व में पुलिस ने दबिश देकर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 4 हुड़दंगियों को दबोच लिया। वहीं, शराब पीकर स्टीयरिंग संभालने वाले 2 चालकों को गिरफ्तार कर उनकी गाड़ियाँ ज़ब्त कर ली गईं। एक्सप्रेसवे पर 'नो पार्किंग' के विरुद्ध महाभियान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आए दिन अवैध पार्किंग की वजह से भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं। एसपी सागर राणा के स्पष्ट निर्देश हैं कि हाईवे पर एक भी वाहन अवैध रूप से खड़ा नहीं होना चाहिए। इसी पालना में SHO गोपाल लाल शर्मा ने एक्सप्रेसवे पर खड़े 16 बड़े वाहनों के विरुद्ध 'नो पार्किंग' की कार्रवाई करते हुए भारी-भरकम चालान काटे। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों और ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया। क्यों पड़ी कार्रवाई की ज़रूरत? हादसों को न्योता: एक्सप्रेसवे पर खड़े भारी वाहन रात के समय अंधेरे में दिखाई नहीं देते, जिससे पीछे से आने वाले वाहन टकरा जाते हैं। नशे पर लगाम: शाम ढलते ही राहुवास क्षेत्र में शराब पीकर उत्पात मचाने की शिकायतें बढ़ रही थीं। जीरो टॉलरेंस: आईजी जयपुर रेंज और दौसा एसपी ने साफ कर दिया है कि अपराध नियंत्रण में ढिलाई बरतने वाले पुलिसकर्मियों और कानून तोड़ने वाले नागरिकों पर कड़ी नज़र है। "हमारा लक्ष्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना और शांति व्यवस्था कायम करना है। एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए नो-पार्किंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।" — गोपाल लाल शर्मा, SHO, थाना राहुवास ग्राउंड रिपोर्ट: खेमराज जोशी

- दौसा जिले के मंदावरी कस्बे में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव पंचायत प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। इस अवसर पर 151 महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर विशाल शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। स्थानीय भामाशाह ने अपने पिता की स्मृति में यह मंदिर बनवाया है, जहाँ 14 मई को मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।4
- राजस्थान के गंगापुर सिटी में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। निर्धारित समय के बाद पहुंचे कई अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं मिला, जिससे उनमें मायूसी देखने को मिली।1
- दौसा के लालसोट में 'राधा मार्ग राजस्थान' अभियान के तहत युवाओं ने महादेव मंदिर में सामूहिक 'राधे-राधे' नामजप किया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे व नकारात्मकता से दूर कर भक्ति और राष्ट्रसेवा से जोड़ना है। इस दौरान श्रद्धालुओं को नामजप काउंटर भी वितरित किए गए।2
- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुँचे ग्रामीण शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुँचे ग्रामीण परंपरागत नृत्य कर मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं1
- रामगढ़ पचवारा में संत रामसिंह महाराज के सानिध्य में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। सीतारामजी मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। कथा वाचक रामबाबू शास्त्री ने विधि-विधान से कलश पूजन और ध्वज पूजन कराया। मुख्य यजमान दयाचंद सत्तावन ने ध्वज धारण किया, जबकि रुक्मणि देवी ने प्रधान कलश उठाया। महिलाएं सिर पर मंगल कलश, पुरुष हाथों में धार्मिक ध्वज, डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते श्रद्धालु। मुख्य बाजार, कटारा मोहल्ला और मां सावित्रीबाई सर्किल से गुजरती यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से स्वागत किया गया। कथा वाचक रामबाबू शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा को मोक्षदायिनी बताते हुए धर्म और सदाचार का संदेश दिया। आयोजक रामखिलाड़ी सत्तावन ने बताया कि यह कथा 17 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12:15 से शाम 4:15 बजे तक चलेगी, जबकि 18 मई को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।1
- दौसा के अनंतवाड़ा में राशन डीलर की मनमानी सामने आई है, जहाँ गरीबों को राशन के बजाय विधायक कार्यालय भेजा गया। भीषण गर्मी में घंटों इंतजार के बाद भी गेहूं न मिलने और राजनीतिक दफ्तर के चक्कर कटवाने से गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से लापरवाह डीलर पर कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की मांग की है, ताकि जरूरतमंदों को उनका हक मिल सके।4
- is pupm ko sahi kar na ha village garh bassi jaipur rajasthan pin code 3033022
- दौसा की आशीर्वाद गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगा है। एजेंसी सिलेंडर डिलीवरी का मैसेज भेज देती है, जबकि असल में उन्हें ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता है। शिकायत करने पर ग्राहकों से बदतमीजी की जा रही है, जिस पर कलेक्टर से कार्रवाई की मांग हुई है।1