Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालसोट: राधा मार्ग अभियान के तहत युवाओं ने किया सामूहिक नामजप युवाओं ने किया सामूहिक नामजप लालसोट। भगत सिंह आभामंडल द्वारा संचालित राधा मार्ग राजस्थान अभियान के तहत नई अनाज मंडी स्थित महादेव मंदिर में नामजप काउंटर वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में युवाओं ने सामूहिक “राधे-राधे” नामजप कर भक्तिमय वातावरण बनाया। अभियान प्रभारी अभिषेक खंडेलवाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे एवं नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर कर भक्ति, संस्कार और राष्ट्रसेवा से जोड़ना है। इस दौरान श्रद्धालुओं को नामजप काउंटर वितरित किए गए।
Girdhari lal Sahu
लालसोट: राधा मार्ग अभियान के तहत युवाओं ने किया सामूहिक नामजप युवाओं ने किया सामूहिक नामजप लालसोट। भगत सिंह आभामंडल द्वारा संचालित राधा मार्ग राजस्थान अभियान के तहत नई अनाज मंडी स्थित महादेव मंदिर में नामजप काउंटर वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में युवाओं ने सामूहिक “राधे-राधे” नामजप कर भक्तिमय वातावरण बनाया। अभियान प्रभारी अभिषेक खंडेलवाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे एवं नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर कर भक्ति, संस्कार और राष्ट्रसेवा से जोड़ना है। इस दौरान श्रद्धालुओं को नामजप काउंटर वितरित किए गए।
More news from राजस्थान and nearby areas
- लालसोट: राधा मार्ग अभियान के तहत युवाओं ने किया सामूहिक नामजप युवाओं ने किया सामूहिक नामजप लालसोट। भगत सिंह आभामंडल द्वारा संचालित राधा मार्ग राजस्थान अभियान के तहत नई अनाज मंडी स्थित महादेव मंदिर में नामजप काउंटर वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में युवाओं ने सामूहिक “राधे-राधे” नामजप कर भक्तिमय वातावरण बनाया। अभियान प्रभारी अभिषेक खंडेलवाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे एवं नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर कर भक्ति, संस्कार और राष्ट्रसेवा से जोड़ना है। इस दौरान श्रद्धालुओं को नामजप काउंटर वितरित किए गए।2
- भक्ति के रंग में रंगा मंदावरी: 151 मंगल कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा का आगाज मंदावरी (कस्बा)। अध्यात्म और आस्था के संगम के साथ आज मंदावरी कस्बे में एक नया धार्मिक अध्याय शुरू हुआ। स्थानीय भामाशाहों की पितृ-भक्ति और ग्रामवासियों की सामूहिक श्रद्धा के चलते नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव पंचायत प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। सोमवार को बैंड-बाजे और जयकारों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा ने पूरे कस्बे को शिवमय कर दिया। भक्ति का अनूठा दृश्य: 151 मंगल कलश 🛕🕉️ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन प्रातः 'बागीची वाले बालाजी' मंदिर से भव्य शोभायात्रा रवाना हुई। इस यात्रा में 151 सौभाग्यवती महिलाएँ अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर मंगल गान करती हुई चल रही थीं। साथ ही, 151 पुरुष शिव पंचायत की झांकी के साथ पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। गाजे-बाजे और धार्मिक भजनों पर थिरकते श्रद्धालुओं के हुजूम ने कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर तक भ्रमण किया। पितृ-स्मृति में निर्मित हुआ भव्य देवालय उल्लेखनीय है कि इस भव्य शिव मंदिर का निर्माण कस्बे के प्रमुख भामाशाह रामगोपाल सर्राफ द्वारा अपने पूज्य पिता स्वर्गीय सेठ रामहेत जी सराफ की पावन स्मृति में करवाया गया है। ग्रामीण जन इस कार्य को पितृ-भक्ति और समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण मान रहे हैं। मंदिर की वास्तुकला और सुंदरता देखते ही बनती है, जो अब क्षेत्र की आस्था का नया केंद्र बनेगा। वैदिक मंत्रोच्चार और शिखर पर कलश स्थापना महोत्सव के मुख्य आचार्य वैदिक पंडित राजेश खांडल के सानिध्य में पूजन कार्यक्रम संपन्न कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम के विवरण के अनुसार: कलश व ध्वजा पूजन: मंदिर के शिखर पर स्वर्णमयी कलश की स्थापना के साथ ही विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। मुख्य आयोजन: आगामी 14 मई को अभिजीत मुहूर्त में शिव पंचायत की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा कर उन्हें मंदिर में प्रतिष्ठित किया जाएगा। हवन-यज्ञ: वैदिक रीति-रिवाजों के साथ निरंतर आहुतियां दी जा रही हैं, जिससे वातावरण पूरी तरह शुद्ध और सात्विक हो गया है। "यह मंदिर केवल पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों के संस्कार और महादेव के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है।" — आयोजक परिवार विष्णु सर्राफ युवा उद्योगपति धर्मप्रेमी जनता का उमड़ा जनसैलाब इस पावन अवसर पर मंदावरी सहित आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी और धर्मप्रेमी जनता उपस्थित रही। आयोजन परिवार द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया। पूरे कस्बे में उत्सव जैसा माहौल है और ग्रामीण इसे अपने क्षेत्र के लिए सौभाग्य का विषय बता रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़4
- राजस्थान के गंगापुर सिटी में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। निर्धारित समय के बाद पहुंचे कई अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं मिला, जिससे उनमें मायूसी देखने को मिली।1
- बापी मे रविवार को भाजपा सैंथल मंडल के सभी सदस्यों साथियों द्वारा संगठन कार्यकारिणी की मीटिंग रखी गई। दौसा जिले के बापी मे रविवार को भाजपा सैंथल मंडल की सभी सदस्यों साथियों द्वारा संगठन कार्यकारिणी की मीटिंग रखी गई। बैठक में बैठक मे मंडल प्रभारी महिपालसिंह ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। जिला प्रवक्ता रतीश खैरवाल ने प्रत्येक बूथ को मजबूत करने पर जोड़ दिया और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। मंडल अध्यक्ष रामलाल शर्मा ने प्रतीक बूथ को मजबूत करने और कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर काम करने और कार्यकर्ताओं का आम जनता में विश्वास जीतने पर जोर दिया। मंडल प्रभारी महिपालसिंह व जिला प्रवक्ता रतीश खैरवाल, मंडल अध्यक्ष रामलाल शर्मा, मंडल महामंत्री नरपतसिंह राजावत, मंडल उपाध्यक्ष मुंशीसिंह, मनोज बिहारी बिशनपुरा, सुभाष मामोडिया, नेहनूराम, भूपेंद्र गोस्वामी, सरदारसिंह बैरवा, विनोद कुमार मीणा, जयराम सैनी, संजय, लोकेश, रामकिशन आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर उपखंड में एक भीषण सड़क हादसे में 35 वर्षीय शिक्षक नवनीत शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। भाड़ोती लालसोट मेगा हाईवे पर एक बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। नवनीत अपने पीछे पत्नी और एक 6 साल के बच्चे को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार में मातम छा गया है।3
- दौसा के अनंतवाड़ा में राशन डीलर की मनमानी सामने आई है, जहाँ गरीबों को राशन के बजाय विधायक कार्यालय भेजा गया। भीषण गर्मी में घंटों इंतजार के बाद भी गेहूं न मिलने और राजनीतिक दफ्तर के चक्कर कटवाने से गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से लापरवाह डीलर पर कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की मांग की है, ताकि जरूरतमंदों को उनका हक मिल सके।4
- सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में आधार कार्ड कलेक्शन केंद्रों पर लोगों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। दो-तीन घंटे के इंतजार के बाद जाकर कहीं उनका नंबर आता है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- राजस्थान के दौसा जिले के अनंतवाड़ा में राशन डीलर की मनमानी के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूटा। आरोप है कि डीलर ने गरीबों को राशन देने के बजाय उन्हें विधायक कार्यालय भेज दिया और अपने चहेतों को लाभ पहुँचाया। भीषण गर्मी में राशन के लिए तरस रहे परिवारों ने प्रशासन से डीलर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।4