42 लाख के मुआवजे के विवाद में बहन की हत्या, भाई-भाभी गिरफ्तार बाराबंकी रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महादेवा में मंजू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के सगे भाई और भाभी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महादेवा कॉरिडोर में मकान अधिग्रहण के बदले मिले करीब 42 लाख रुपये के मुआवजे में हिस्सा न देने को लेकर विवाद था। इसी रंजिश में भाई और भाभी ने मिलकर मंजू की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की है।पुलिस के मुताबिक, ग्राम बिंदौरा परसपुर निवासी वंदना पत्नी ओमप्रकाश ने एक नवंबर को थाना रामनगर में तहरीर देकर अपनी बड़ी बहन मंजू (42) पुत्री सेमई निवासी ग्राम महादेवा की हत्या किए जाने की सूचना दी थी। तहरीर में भाई संदीप और भाभी शीतल पर ईंट से प्रहार कर हत्या करने का आरोप लगाया गया था। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 448/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट, सर्विलांस तथा थाना रामनगर की संयुक्त टीम गठित की थी। टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से जांच करते हुए तीन नवंबर को गजपतिपुर मोड़ के पास से संदीप पुत्र सेमई और उसकी पत्नी शीतल उर्फ मायावती निवासी ग्राम महादेवा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की पूछताछ के अनुसार, संदीप का मकान महादेवा कॉरिडोर में चला गया था, जिसके बदले उसे करीब 42 लाख रुपये मुआवजा मिला था। आरोप है कि संदीप अपनी बहन मंजू को इस रकम में हिस्सा नहीं देना चाहता था। इसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। पुलिस के अनुसार, संदीप और उसकी पत्नी ने 30 अक्टूबर को मंजू की हत्या की योजना बनाई। घटना के दिन दोपहर में जब मंजू रसोईघर में खाना बना रही थी, तभी दोनों ने वहां रखी ईंट से उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक ईंट बरामद की है। गिरफ्तार संदीप के विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शीतल के विरुद्ध भी दो अन्य मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।हत्याकांड के खुलासे में स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित त्रिपाठी, सर्विलांस सेल प्रभारी अजय सिंह तथा थाना रामनगर के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह समेत स्वाट, सर्विलांस और रामनगर पुलिस के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- 42 लाख के मुआवजे के विवाद में बहन की हत्या, भाई-भाभी गिरफ्तार बाराबंकी रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महादेवा में मंजू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के सगे भाई और भाभी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महादेवा कॉरिडोर में मकान अधिग्रहण के बदले मिले करीब 42 लाख रुपये के मुआवजे में हिस्सा न देने को लेकर विवाद था। इसी रंजिश में भाई और भाभी ने मिलकर मंजू की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की है।पुलिस के मुताबिक, ग्राम बिंदौरा परसपुर निवासी वंदना पत्नी ओमप्रकाश ने एक नवंबर को थाना रामनगर में तहरीर देकर अपनी बड़ी बहन मंजू (42) पुत्री सेमई निवासी ग्राम महादेवा की हत्या किए जाने की सूचना दी थी। तहरीर में भाई संदीप और भाभी शीतल पर ईंट से प्रहार कर हत्या करने का आरोप लगाया गया था। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 448/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट, सर्विलांस तथा थाना रामनगर की संयुक्त टीम गठित की थी। टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से जांच करते हुए तीन नवंबर को गजपतिपुर मोड़ के पास से संदीप पुत्र सेमई और उसकी पत्नी शीतल उर्फ मायावती निवासी ग्राम महादेवा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की पूछताछ के अनुसार, संदीप का मकान महादेवा कॉरिडोर में चला गया था, जिसके बदले उसे करीब 42 लाख रुपये मुआवजा मिला था। आरोप है कि संदीप अपनी बहन मंजू को इस रकम में हिस्सा नहीं देना चाहता था। इसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। पुलिस के अनुसार, संदीप और उसकी पत्नी ने 30 अक्टूबर को मंजू की हत्या की योजना बनाई। घटना के दिन दोपहर में जब मंजू रसोईघर में खाना बना रही थी, तभी दोनों ने वहां रखी ईंट से उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक ईंट बरामद की है। गिरफ्तार संदीप के विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शीतल के विरुद्ध भी दो अन्य मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।हत्याकांड के खुलासे में स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित त्रिपाठी, सर्विलांस सेल प्रभारी अजय सिंह तथा थाना रामनगर के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह समेत स्वाट, सर्विलांस और रामनगर पुलिस के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- SDM सिरौली गौसपुर ने 2 धान क्रय केंद्रो का किया निरीक्षण दिए निर्देश बताते चले बाराबंकी जनपद के तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र अंतर्गत SDM सिरौली गौसपुर ने 2 धान क्रय केंद्रो का किया निरीक्षण दिए निर्देश1
- Sambit patra का बड़ा बयान आया सामने क्या बोले sambit patra1
- त्योहार में जहर परोसने की तैयारी नाकाम, खाद्य विभाग ने दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा UP32 PN7728 का पीछा कर टीम ने पकड़ी मिलावटी पनीर की खेप, 30 किलो माल नाले में फिंकवाया, 10 नमूने लैब भेजे ब्यूरो रिपोर्ट बाराबंकी दीपावली पर लोगों की थाली में जहर परोसने की तैयारी कर रहे मिलावटखोरों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा और जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर मंगलवारको जिले की 6 तहसीलों में एक साथ सघन छापामार अभियान चलाया गया। फिल्मी स्टाइल में पीछा - सबसे बड़ी कार्रवाई रामसनेहीघाट में हुई। अहमदपुर टोल प्लाजा पर खाद्य सामग्री ले जा रही गाड़ी संख्या UP32 PN7728पर टीम को शक हुआ। चालक गाड़ी लेकर भागा तो खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पीछा कर उसे मुरारपुर में घेर लिया। गाड़ी में रखा पनीर सड़ा और दूषित मिला। टीम ने मौके पर ही 30 किलो पनीर जिसकी कीमत 9 हजार रुपए थी, विनष्ट करा दिया। इसी गांव में राजेश वर्मा की पनीर फैक्ट्री पर भी छापा मारा, वहां से पनीर और दूध के 2 नमूने लिए गए। देवा मेले से लेकर हॉस्टल तक छापा - टीम ने सिरौलीगौसपुर के मरकामऊ में जीशान मिष्ठान भंडार से पेड़े का नमूना लिया, वहीं बगल की जय भोले स्वीट्स पर एक्सपायरी माल का जखीरा मिला। वहां से 8 डिब्बा चॉकलेट, 8 डिब्बा बेकरी रस्क, कोल्ड ड्रिंक की 15 बोतलें और बादाम-सॉस के पैकेट* कुल 5 हजार का माल नष्ट कराया। नवाबगंज के माती बाजार में यादव स्वीट्स से खोया, सफेदाबाद में माँ वैष्णो स्वीट्स से दूध बर्फी और देवा मेला के आस्ताना रोड की दुकानों की भी जांच हुई। हिन्द मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की कैंटीन में गंदगी मिलने पर पेयजल का नमूना भरा गया। *बॉक्स - एक नजर में कार्रवाई* कुल निरीक्षण: 15 दुकानें नमूने लिए: 10 कुल माल नष्ट: 14 हजार रुपए का टीम में: मुख्य खाद्य अधिकारी नीरद पांडेय, अरुण कुमार, सलिल कुमार, अंकिता यादव, भगौती प्रसाद, पल्लवी तिवारी, अर्शी फारूकी शामिल रहे। सहायक आयुक्त खाद्य ने चेतावनी दी - "चटक रंग की मिठाई मत खाइए, दुकान में गंदगी मिली तो सीधे लाइसेंस निरस्त होगा। यह अभियान दीपावली तक रोज चलेगा।"1
- भिलवल में जीएसटी छापेमारी के दौरान हंगामा, पत्रकारों को धमकाने और वीडियो बनाने से रोकने का आरोप भिलवल में जीएसटी छापेमारी के दौरान हंगामा, पत्रकारों को धमकाने और वीडियो बनाने से रोकने का आरोप1
- कन्नौज: रिश्वत मांगने पर एनेस्थीसिया डॉक्टर सस्पेंड, मंत्री असीम अरुण का एक्शनकन्नौज वाले मामले के लिए फाइनल थंबनेल टैक्स: कन्नौज: रिश्वत मांगने पर एनेस्थीसिया डॉक्टर सस्पेंड, मंत्री असीम अरुण का एक्शनकन्नौज वाले मामले के लिए फाइनल थंबनेल टैक्स:1
- बाराबंकी: बुद्ध कथा कार्यक्रम में पहुंचे आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट सानेंद्र वर्मा, संविधान पढ़ने का दिया संदेश बाराबंकी: बुद्ध कथा कार्यक्रम में पहुंचे आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट सानेंद्र वर्मा, संविधान पढ़ने का दिया संदेश जनपद बाराबंकी के विकासखंड निंदूरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सलेमपुर में बुद्ध कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुर्सी विधानसभा से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट शानेन्द्र वर्मा पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साहवर्धन किया और अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान एडवोकेट शानेन्द्र वर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के रमाबाई पार्क में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। उन्होंने लोगों को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखे गए भारतीय संविधान को पढ़ने और समझने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को शिक्षा और जागरूकता का रास्ता दिखाया। हमें उन्हें केवल पूजने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके विचारों और संविधान को पढ़ने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में कुर्सी विधानसभा अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बड़ा बयान, बोले- सपा और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव, सीट शेयरिंग पर जल्द बात दिल्ली में यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का ऐलान- कांग्रेस और सपा मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव* _चुनावी कैंपेन और मेनिफेस्टो पर हुआ मंथन, बोले- दोनों दल साथ चलाएंगे कैंपेन, सीट शेयरिंग पर जल्द होगी बातचीत_ _दिल्ली में यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बड़ा बयान, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर दिया अपडेट_ --- *दिल्ली। #जनवार्ता_न्यूज़24* राजधानी दिल्ली में यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनावी कैंपेन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर मंथन हुआ है। *#janwartanews24 #Delhi #RajendraPalGautam #UPCongress #SamajwadiParty #UPAssemblyElection2027 #INDIAAlliance #UPPolitics #Congress #mohitkumarbababbk #UP140035575 #जनवार्ता_न्यूज़24* *रिपोर्ट: मोहित बाबा | #जनवार्ता न्यूज़ 24 - जज़्बा सच दिखाने का* *ID: #mohitkumarbababbk #UP140035575* *Follow: YouTube | Facebook | Instagram | WhatsApp Channel* *© JANVARTAN NEWS 24 | @JANVARTANNEWS24* --- Delhi News | यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बड़ा बयान, बोले- सपा और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव, सीट शेयरिंग पर जल्द बात | Janvarta News 24 *दिल्ली - यूपी चुनाव पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान* 🚨 ♦ यूपी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा ♦ चुनावी कैंपेन और मेनिफेस्टो पर मंथन ♦ राजेंद्र पाल गौतम बोले- सपा-कांग्रेस साथ लड़ेंगे चुनाव ♦ दोनों दल साथ चलाएंगे कैंपेन ♦ सीट शेयरिंग पर जल्द होगी बातचीत #RajendraPalGautam #UPCongress #janwartanews24 #UP1400355751