मैनपुरी: गलत ऑपरेशन का आरोप, आशा हॉस्पिटल और डॉक्टर के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत मैनपुरी: जिले में स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही और ठगी का मामला सामने आया है। हुसेनपुर (पोस्ट तारापुर) निवासी विशाल पुत्र संतोष कुमार ने जिलाधिकारी महोदय को शिकायती पत्र देकर कचहरी रोड स्थित 'आशा हॉस्पिटल' के डॉक्टर सचिन बंसल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गलत ऑपरेशन का आरोप: पीड़ित विशाल के पेट में पथरी की समस्या थी, जिसके इलाज के लिए वह 16 जून 2026 को आशा हॉस्पिटल में डॉ. सचिन बंसल के पास गया था। डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कहकर 17 जून को उसका ऑपरेशन किया और 20 जून को डिस्चार्ज कर दिया। दुबारा दर्द और दूसरी जांच: कुछ दिनों बाद दोबारा दर्द होने पर जब पीड़ित 23 जून को डॉक्टर के पास गया, तो उन्होंने दोबारा अल्ट्रासाउंड कराकर सब ठीक होने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी आराम न मिलने पर जब पीड़ित ने डॉ. डी.सी. गुप्ता से अल्ट्रासाउंड कराया, तो पता चला कि पेट में पथरी अभी भी मौजूद है और पिछला ऑपरेशन गलत हुआ है। हजारों की ठगी और धमकी: पीड़ित का आरोप है कि डॉ. सचिन बंसल ने इलाज के नाम पर उससे लगभग 80,000 रुपये ठग लिए। विरोध करने पर डॉक्टर और अस्पताल के लोगों ने गलती मानने से इंकार कर दिया तथा उसे धमकाया। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मैनपुरी: गलत ऑपरेशन का आरोप, आशा हॉस्पिटल और डॉक्टर के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत मैनपुरी: जिले में स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही और ठगी का मामला सामने आया है। हुसेनपुर (पोस्ट तारापुर) निवासी विशाल पुत्र संतोष कुमार ने जिलाधिकारी महोदय को शिकायती पत्र देकर कचहरी रोड स्थित 'आशा हॉस्पिटल' के डॉक्टर सचिन बंसल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गलत ऑपरेशन का आरोप: पीड़ित विशाल के पेट में पथरी की समस्या थी, जिसके इलाज के लिए वह 16 जून 2026 को आशा हॉस्पिटल में डॉ. सचिन बंसल के पास गया था। डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कहकर 17 जून को उसका ऑपरेशन किया और 20 जून को डिस्चार्ज कर दिया। दुबारा दर्द और दूसरी जांच: कुछ दिनों बाद दोबारा
दर्द होने पर जब पीड़ित 23 जून को डॉक्टर के पास गया, तो उन्होंने दोबारा अल्ट्रासाउंड कराकर सब ठीक होने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी आराम न मिलने पर जब पीड़ित ने डॉ. डी.सी. गुप्ता से अल्ट्रासाउंड कराया, तो पता चला कि पेट में पथरी अभी भी मौजूद है और पिछला ऑपरेशन गलत हुआ है। हजारों की ठगी और धमकी: पीड़ित का आरोप है कि डॉ. सचिन बंसल ने इलाज के नाम पर उससे लगभग 80,000 रुपये ठग लिए। विरोध करने पर डॉक्टर और अस्पताल के लोगों ने गलती मानने से इंकार कर दिया तथा उसे धमकाया। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
- उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सरकारी स्कूल में बच्चों को पानी वाली सब्जी खिलाने पर हेडमास्टर कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सरकारी स्कूल में बच्चों को पानी वाली सब्जी खिलाने पर हेडमास्टर कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है1
- *एडीजीपी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने नीलकंठ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा* उत्तर प्रदेश की एडीजीपी श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने गुरुवार को इटावा पुलिस की समीक्षा बैठक से पूर्व शहर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी भगवान शिव का पूजन किया। पूजा-अर्चना के उपरांत एडीजीपी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और मंदिर समिति को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीढ़ियों पर मजबूत रेलिंग की व्यवस्था कराई जाए, जिससे सावन माह में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सावन माह एवं कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा यातायात, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। एडीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर सीओ सिटी अवनीश कुमार, शहर कोतवाल यशवंत सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मंदिर परिसर में मौजूद रहा। रजत यादव पत्रकार Janniti24 मो.74171970644
- कुंज बिहारी श्री हरिदास आज के दरसन jay jay राधे jay jay shiyam jay श्री virandaban धाम3
- जसवंतनगर जल टंकी पर करंट का खतरा: रिसाव से स्टार्टर के पास पानी, कर्मचारी जान जोखिम में जसवंतनगर जल टंकी पर करंट का खतरा: रिसाव से स्टार्टर के पास पानी, कर्मचारी जान जोखिम में जसवंतनगर में पेयजल आपूर्ति करने वाली लुधपुरा जल टंकी पर करंट लगने का खतरा बना हुआ है। बरसात के दौरान टंकी पर लगे समर (पंप) के ऑन-ऑफ स्टार्टर के पास पानी का लगातार रिसाव हो रहा है, जिससे वहां सीलन और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे बिजली आपूर्ति होने पर करंट फैलने की आशंका है। यह टंकी रेल मंडी, रुद्रपुर और मोहन की मढ़ैया सहित आसपास के क्षेत्रों को पानी देती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में स्टार्टर के आसपास पानी जमा हो जाता है और ऊपर से लगातार पानी टपकता रहता है। इससे टंकी पर तैनात कर्मचारियों को पंप चालू और बंद करने में डर लगता है। उन्हें हर समय करंट लगने का खतरा महसूस होता है। मौके पर बनाए गए वीडियो में भी बिजली के तारों और स्टार्टर के पास पानी भरा हुआ स्पष्ट दिख रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल जल टंकी के रिसाव को बंद कराने की मांग की है। उन्होंने स्टार्टर के आसपास सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक विद्युत सुरक्षा उपाय भी किए जाने चाहिए। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज ने जानकारी दी है कि मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का अति शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा।1
- कन्नौज: 6 महीने से सड़क निर्माण कार्य अधर में लटका, ग्रामीणों ने जल्द निर्माण कार्य करने की मांग। विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर खास की यह सड़क अपनी बदहाल स्थिति बयां कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान ने इस सड़क निर्माण के लिए करीब 6 महीने पहले सीमेंटेड ईंटों को तोड़कर डलवाया था। जिसके बाद सड़क निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। 6 माह बीतने के बाद भी अब तक सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। बरसात के कारण कुछ जगह पर जलभराव भी हो गया है। लोगों को गुजरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई बार ग्राम प्रधान एवं संबंधित अधिकारियों से इस मामले की शिकायत भी की गई है। लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है।1
- नगला नरिया गांव में एक नीलगाय तालाब के गहरे कीचड़ में फंस गई। जसवंतनगर के नगला नरिया गांव में गुरुवार को एक नीलगाय तालाब के गहरे कीचड़ में फंस गई। ग्रामीणों ने घंटों चले रेस्क्यू अभियान के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।र नीलगाय काफी देर तक कीचड़ से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करती रही। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बचाने के लिए अभियान शुरू किया। ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से कड़ी मशक्कत कर नीलगाय को कीचड़ से बाहर निकाला। इस दौरान डायल-112 पीआरबी और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सफल रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने नीलगाय को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इस रेस्क्यू अभियान में पुष्पेंद्र यादव, विनोद यादव, कौशलेंद्र यादव उर्फ बबलू, भोला यादव, प्रशांत यादव, करू पंडित सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई।1
- एटा: डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने निजी अस्पताल और आशा कार्यकत्री पर लगाए गंभीर आरोप, काटा हंगामा जैथरा थाना क्षेत्र के गांव सर्रा निवासी क्रांति पत्नी अजय पाल को दो दिन पूर्व डिलीवरी के लिए जीटी रोड स्थित ॐ हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती डिलीवरी के दौरान हुआ बेटे का जन्म, परिजनों का आरोप—बिना सूचना दिए प्रसूता को एंबुलेंस से आगरा भेजा गया, जबकि नवजात को अस्पताल में ही रखा गया भर्ती आगरा में 50 हजार रुपये जमा कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया महिला का शव, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप आशा कार्यकत्री मीना द्वारा अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप, परिजनों ने कथित लालच के चलते प्रसूताओं की जान से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप #Etah #viral #trending #breakingnews #hospital1