Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुंज बिहारी श्री हरिदास आज के दरसन jay jay राधे jay jay shiyam jay श्री virandaban धाम
Vikash Yadav
कुंज बिहारी श्री हरिदास आज के दरसन jay jay राधे jay jay shiyam jay श्री virandaban धाम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुंज बिहारी श्री हरिदास आज के दरसन jay jay राधे jay jay shiyam jay श्री virandaban धाम3
- उत्तर प्रदेश एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष इरशाद कुरैशी ने आवाज़ टीवी से खास बातचीत में युवाओं के लिए फिटनेस, बॉडी बिल्डिंग, प्रतियोगिताओं और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की। जानिए क्या है उनका बड़ा प्लान और युवाओं के लिए खास संदेश।1
- फिरोजाबाद: जब से @mayorkamini जी ने @NagarFirozabad की कमान संभाली है। तब से भ्रष्टाचार, अनिमियता, कमीशनखोरी, लापरवाही चरम पर है। 2 माह पहले बनी सड़क ध्वस्त, चहते ठेकेदारों को कार्य देने वाली महापौर सिर्फ लीपापोती कर भ्रष्टाचार को दबाने का कार्य करेगी। जिम्मेदार फिर बच निकलेंगे1
- डाला डेरा, दौड़ाए पंपसेट; तीसरे दिन भी जलभराव से जंग लड़ते रहे तीन गांव फतेहाबाद : मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के निरीक्षण के तीसरे दिन भी ग्राम पंचायत धिमश्री के उपग्राम बांसबले, नगला मुक्ता और झारपुरा में जलभराव की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो सकी। गुरुवार को एडीओ पंचायत नरेंद्र पाल सिंह ने तीनों गांवों में सचिव और ग्राम प्रधान के साथ डेरा डालकर राहत कार्यों की निगरानी की। उनकी देखरेख में ट्रैक्टर पर पंपसेट लगाकर लगातार पानी की निकासी कराई गई। ग्रामीणों ने बताया कि बीच-बीच में हो रही बारिश के बावजूद पंपसेट से पानी निकालने के कारण कई स्थानों पर जलभराव कम हुआ है, लेकिन अनेक गलियां और संपर्क मार्ग अब भी पानी में डूबे हैं। सबसे अधिक परेशानी बांसबले में देखने को मिली, जहां तालाब लबालब होने से आवागमन प्रभावित रहा। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि तालाबों पर अतिक्रमण, वर्षों से सफाई नहीं होने और बरसात के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर साल यही हालात बन जाते हैं। फिलहाल प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है और पंपसेट के माध्यम से लगातार पानी की निकासी कर जलभराव कम करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- आगरा ब्रेकिंग!!! मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे आगरा,,, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स यूपी के 78वें स्थापना दिवस में हुए शामिल। बोले- भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और चुनाव आयोग सबसे बड़ी चुनाव प्रबंधन संस्था। 95 करोड़ से अधिक मतदाताओं के निष्पक्ष चुनाव का निभाया जाता है दायित्व। आगरा के उद्योगपतियों और सामाजिक संगठनों की भूमिका की जमकर सराहना। कहा- लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जागरूक मतदाता होता है। एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाना बताया। नागरिकों से मतदान करने और तथ्यात्मक जानकारी पर भरोसा करने की अपील। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह संविधान और निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत होने की बात कही। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर पात्र नागरिक से मतदान का आह्वान। बाइट .ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार...1
- बारिश में पक्के मकान की दीवार ढही, बाल-बाल बचा परिवार तहसीलदार ने जर्जर मकानों में रहने वालों से बरतने को कहा सतर्कता फतेहाबाद : लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार को थाना क्षेत्र के गांव खण्डेर टिकटपुरा में एक बड़ा हादसा टल गया। गांव निवासी जनवेद सिंह पुत्र केवल सिंह के पक्के मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित स्थान पर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि हादसे के समय दीवार के आसपास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों के अनुसार लगातार बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में जर्जर और पुराने मकानों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। तहसीलदार शेखर मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि जिन मकानों की दीवारों में दरारें हैं या जो जर्जर स्थिति में हैं, उनमें रहने से बचें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल राजस्व विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।1
- लगातार बारिश से कच्चे मकान की छत गिरी, एक ही परिवार के छह लोग मलबे में दबे फिरोजाबाद। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार सुबह थाना नगला खंगर क्षेत्र के परिहार मऊ गांव में बड़ा हादसा हो गया। बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिससे एक ही परिवार के छह लोग मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को मलबे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हरिओम, सविता, एक महिला और दो बच्चों सहित चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी सिरसागंज अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार लगातार बारिश के चलते कच्चे मकान की छत कमजोर हो गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि छत गिरने से छह लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से बारिश के दौरान जर्जर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।4