logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Mirzapur : गुरु पूर्णिमा पर्व पर परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में देश के कोने-कोने से उमड़े लाखों भक्तगण *मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्रोन कैमरे से होती रही है निगहबानी* मीरजापुर। हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित विख्यात श्री परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर्व अवसर पर बुधवार, 29 जुलाई को देश के कोने-कोने से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में आयोजित होने वाले विशाल मेले की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए देर रात से ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों का चक्रमण लगा हुआ था। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए खुद मुस्तैद नज़र आई हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक मेले में विभिन्न राज्यों से 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र को 5 जोन और 14 सेक्टर में विभाजित कर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी एवं यातायात पुलिस की तैनाती की गई। *गुरुवर का दर्शन कर निहाल हुए भक्त* परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ (चुनार) में गुरु पूर्णिमा पर्व अवसर पर बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश इत्यादि से लाखों की संख्या में भक्त उमड़ पड़े थे। मंगलवार को देर रात से ही भक्तों के आने का सिलसिला जारी हो गया था, बुधवार की भोर होते ही आश्रम की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन कठिन हो गया था। भक्तों की भीड़ कि आलम यह रहा है कि पैदल चलना भी मुश्किल रहा। बुधवार को तड़के आश्रम में निर्धारित समय पर आरती पूजन के पश्चात स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन को पाने के लिए लालायित भक्तों की भीड़ कतार में लगी हुई थी जैसे ही महाराज के दर्शन हुए वैसे ही भक्तों के जयकारे से समूचा आश्रम क्षेत्र गुंजायमान हो उठा था। इस दौरान उन्होंने भक्तों को उपदेशित करते हुए 'यर्थाथ गीता' भेंट करते हुए इसकी उपयोगिता बताई।

2 hrs ago
user_Santosh dev giri
Santosh dev giri
Farmer मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

Mirzapur : गुरु पूर्णिमा पर्व पर परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में देश के कोने-कोने से उमड़े लाखों भक्तगण *मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्रोन कैमरे से होती रही है निगहबानी* मीरजापुर। हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित विख्यात श्री परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर्व अवसर पर बुधवार, 29 जुलाई को देश के कोने-कोने से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में आयोजित होने वाले विशाल मेले की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए देर रात से ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों का चक्रमण लगा हुआ था। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए खुद मुस्तैद नज़र आई हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक मेले में विभिन्न राज्यों से 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र को 5 जोन और 14 सेक्टर में विभाजित कर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी एवं यातायात पुलिस की तैनाती की गई। *गुरुवर का दर्शन कर निहाल हुए भक्त* परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ (चुनार) में गुरु पूर्णिमा पर्व अवसर पर बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश इत्यादि से लाखों की संख्या में भक्त उमड़ पड़े थे। मंगलवार को देर रात से ही भक्तों के आने का सिलसिला जारी हो गया था, बुधवार की भोर होते ही आश्रम की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन कठिन हो गया था। भक्तों की भीड़ कि आलम यह रहा है कि पैदल चलना भी मुश्किल रहा। बुधवार को तड़के आश्रम में निर्धारित समय पर आरती पूजन के पश्चात स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन को पाने के लिए लालायित भक्तों की भीड़ कतार में लगी हुई थी जैसे ही महाराज के दर्शन हुए वैसे ही भक्तों के जयकारे से समूचा आश्रम क्षेत्र गुंजायमान हो उठा था। इस दौरान उन्होंने भक्तों को उपदेशित करते हुए 'यर्थाथ गीता' भेंट करते हुए इसकी उपयोगिता बताई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Mirzapur : गुरु पूर्णिमा पर्व पर परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में देश के कोने-कोने से उमड़े लाखों भक्तगण *मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्रोन कैमरे से होती रही है निगहबानी* मीरजापुर। हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित विख्यात श्री परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर्व अवसर पर बुधवार, 29 जुलाई को देश के कोने-कोने से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में आयोजित होने वाले विशाल मेले की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए देर रात से ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों का चक्रमण लगा हुआ था। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए खुद मुस्तैद नज़र आई हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक मेले में विभिन्न राज्यों से 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र को 5 जोन और 14 सेक्टर में विभाजित कर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी एवं यातायात पुलिस की तैनाती की गई। *गुरुवर का दर्शन कर निहाल हुए भक्त* परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ (चुनार) में गुरु पूर्णिमा पर्व अवसर पर बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश इत्यादि से लाखों की संख्या में भक्त उमड़ पड़े थे। मंगलवार को देर रात से ही भक्तों के आने का सिलसिला जारी हो गया था, बुधवार की भोर होते ही आश्रम की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन कठिन हो गया था। भक्तों की भीड़ कि आलम यह रहा है कि पैदल चलना भी मुश्किल रहा। बुधवार को तड़के आश्रम में निर्धारित समय पर आरती पूजन के पश्चात स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन को पाने के लिए लालायित भक्तों की भीड़ कतार में लगी हुई थी जैसे ही महाराज के दर्शन हुए वैसे ही भक्तों के जयकारे से समूचा आश्रम क्षेत्र गुंजायमान हो उठा था। इस दौरान उन्होंने भक्तों को उपदेशित करते हुए 'यर्थाथ गीता' भेंट करते हुए इसकी उपयोगिता बताई।
    1
    Mirzapur : गुरु पूर्णिमा पर्व पर परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में देश के कोने-कोने से उमड़े लाखों भक्तगण
*मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्रोन कैमरे से होती रही है निगहबानी* 
मीरजापुर। हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित विख्यात श्री परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में गुरु पूर्णिमा पर्व अवसर पर बुधवार, 29 जुलाई को देश के कोने-कोने से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में आयोजित होने वाले विशाल मेले की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए देर रात से ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों का चक्रमण लगा हुआ था।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए खुद मुस्तैद नज़र आई हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक मेले में विभिन्न राज्यों से 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र को 5 जोन और 14 सेक्टर में विभाजित कर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी एवं यातायात पुलिस की तैनाती की गई। 
*गुरुवर का दर्शन कर निहाल हुए भक्त*
परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ (चुनार) में गुरु पूर्णिमा पर्व अवसर पर बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश इत्यादि से लाखों की संख्या में भक्त उमड़ पड़े थे। मंगलवार को देर रात से ही भक्तों के आने का सिलसिला जारी हो गया था, बुधवार की भोर होते ही आश्रम की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन कठिन हो गया था। भक्तों की भीड़ कि आलम यह रहा है कि पैदल चलना भी मुश्किल रहा। बुधवार को तड़के आश्रम में निर्धारित समय पर आरती पूजन के पश्चात स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन को पाने के लिए लालायित भक्तों की भीड़ कतार में लगी हुई थी जैसे ही महाराज के दर्शन हुए वैसे ही भक्तों के जयकारे से समूचा आश्रम क्षेत्र गुंजायमान हो उठा था। इस दौरान उन्होंने भक्तों को उपदेशित करते हुए 'यर्थाथ गीता' भेंट करते हुए इसकी उपयोगिता बताई।
    user_Santosh dev giri
    Santosh dev giri
    Farmer मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर भव्य सत्संग एवं गुरू पूजा डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर भव्य सत्संग एवं गुरु पूजा का आयोजन गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार 29 जुलाई 2026 को डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, लोहिया तालाब ब्रांच में एक विशेष "सत्संग एवं गुरु पूजा" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व से अवगत कराना और आध्यात्मिकता से जोड़ना था। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजा के साथ हुई। गुरु पूजा आर्ट ऑफ लिविंग के फैकल्टी एवं राष्ट्रीय समन्वयक श्री बालकृष्ण यादव भैया के सानिध्य में संपन्न हुई। इस अवसर पर स्कूल की निदेशिका अपराजिता सिंह भी उपस्थित रहीं। श्रीमती अपराजिता सिंह B.Ed., M.A. Psychology, ICCC सर्टिफाइड करियर कोच, AOL उत्कर्ष योग एवं मेधा योग टीचर तथा SSSK संस्कार क्लास की कोऑर्डिनेटर हैं। उनके दिशा-निर्देशन में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने ध्यान, योग एवं योगासन किया। सत्संग के दौरान गुरु के महत्व, जीवन में अनुशासन और संस्कारों पर विशेष चर्चा की गई। पूरे माहौल में भक्ति और श्रद्धा का भाव देखने को मिला। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, छात्र, अभिभावक और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। अंत में सभी ने गुरु कृपा की वर्षा का आनंद लिया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    2
    डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर भव्य सत्संग एवं गुरू पूजा 
डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर भव्य सत्संग एवं गुरु पूजा का आयोजन
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार 29 जुलाई 2026 को डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, लोहिया तालाब ब्रांच में एक विशेष "सत्संग एवं गुरु पूजा" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व से अवगत कराना और आध्यात्मिकता से जोड़ना था।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजा के साथ हुई। गुरु पूजा आर्ट ऑफ लिविंग के फैकल्टी एवं राष्ट्रीय समन्वयक श्री बालकृष्ण यादव भैया के सानिध्य में संपन्न हुई। इस अवसर पर स्कूल की निदेशिका अपराजिता सिंह भी उपस्थित रहीं। श्रीमती अपराजिता सिंह B.Ed., M.A. Psychology, ICCC सर्टिफाइड करियर कोच, AOL उत्कर्ष योग एवं मेधा योग टीचर तथा SSSK संस्कार क्लास की कोऑर्डिनेटर हैं। उनके दिशा-निर्देशन में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने ध्यान, योग एवं योगासन किया।
सत्संग के दौरान गुरु के महत्व, जीवन में अनुशासन और संस्कारों पर विशेष चर्चा की गई। पूरे माहौल में भक्ति और श्रद्धा का भाव देखने को मिला।
कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, छात्र, अभिभावक और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। अंत में सभी ने गुरु कृपा की वर्षा का आनंद लिया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ​मिर्ज़ापुर: बरियाघाट में ऐतिहासिक होगा इस बार का विजयादशमी मेला, कमेटी ने की बैठक।
    1
    ​मिर्ज़ापुर: बरियाघाट में ऐतिहासिक होगा इस बार का विजयादशमी मेला, कमेटी ने की बैठक।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ में हाई अलर्ट, 10–12 लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ड्रोन से 24 घंटे निगरानी 👉 मीरजापुर पुलिस ने मेला क्षेत्र को 5 जोन और 14 सेक्टर में बांटा, पुलिस, PAC और ट्रैफिक बल की व्यापक तैनाती मीरजापुर। गुरु पूर्णिमा पर्व-2026 के अवसर पर थाना चुनार क्षेत्र स्थित श्री परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में 29 जुलाई को होने वाले विशाल धार्मिक आयोजन के लिए मीरजापुर पुलिस और जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार समेत कई राज्यों से लगभग 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में पूरे मेला क्षेत्र को 5 जोन और 14 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की निगरानी में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पीएसी और यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। आश्रम परिसर, दर्शन मार्ग, भंडारा स्थल, पार्किंग, प्रमुख संपर्क मार्गों तथा सिद्धनाथ दरी सहित सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार हवाई निगरानी की जा रही है। ड्रोन से मिलने वाली लाइव फीड पर कंट्रोल रूम से वरिष्ठ अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, आपात स्थिति या अव्यवस्था की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेंगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराना तथा गुरु पूर्णिमा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराना है।
    4
    गुरु पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ में हाई अलर्ट, 10–12 लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ड्रोन से 24 घंटे निगरानी
👉 मीरजापुर पुलिस ने मेला क्षेत्र को 5 जोन और 14 सेक्टर में बांटा, पुलिस, PAC और ट्रैफिक बल की व्यापक तैनाती
मीरजापुर। गुरु पूर्णिमा पर्व-2026 के अवसर पर थाना चुनार क्षेत्र स्थित श्री परमहंस आश्रम, सक्तेशगढ़ में 29 जुलाई को होने वाले विशाल धार्मिक आयोजन के लिए मीरजापुर पुलिस और जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार समेत कई राज्यों से लगभग 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में पूरे मेला क्षेत्र को 5 जोन और 14 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की निगरानी में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पीएसी और यातायात पुलिस की तैनाती की गई है।
आश्रम परिसर, दर्शन मार्ग, भंडारा स्थल, पार्किंग, प्रमुख संपर्क मार्गों तथा सिद्धनाथ दरी सहित सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार हवाई निगरानी की जा रही है।
ड्रोन से मिलने वाली लाइव फीड पर कंट्रोल रूम से वरिष्ठ अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, आपात स्थिति या अव्यवस्था की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेंगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराना तथा गुरु पूर्णिमा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराना है।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • इस समय सोशल मीडिया पर "आरक्षण हटाओ आंदोलन" तेजी से चर्चा में है इस समय सोशल मीडिया पर "आरक्षण हटाओ आंदोलन" तेजी से चर्चा में हैhttps
    1
    इस समय सोशल मीडिया पर "आरक्षण हटाओ आंदोलन" तेजी से चर्चा में है
इस समय सोशल मीडिया पर "आरक्षण हटाओ आंदोलन" तेजी से चर्चा में हैhttps
    user_Dilip dubey Journalist
    Dilip dubey Journalist
    पत्रकार भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • संसद में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज,पैलेट इन का इस्तेमाल पर कहा... संसद में 28 जुलाई यानी मंगलवार का दिन बाकी दिनों से अच्छा लगे दे रहा है सूर्य और गंगा में की आवाज है तो आज की थी लेकिन चर्चा और बाहर से खूब देखने को मिली से जुड़े बिल पर लोकसभा में चर्चा शुरू। सत्ता पक्ष में जहां इसकी फायदे गिनाए, पुरानी सरकारों पर तंज कसा, वहीं विपक्ष ने सीपी प्रोटेस्ट, छात्रों पर लाठी चार्ज, पैलेट गन का इस्तेमाल आदि बातों पर जोर दिया।
    1
    संसद में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज,पैलेट इन का इस्तेमाल पर कहा...
संसद में 28 जुलाई यानी मंगलवार का दिन बाकी दिनों से अच्छा लगे दे रहा है सूर्य और गंगा में की आवाज है तो आज की थी लेकिन चर्चा और बाहर से खूब देखने को मिली से जुड़े बिल पर लोकसभा में चर्चा शुरू। सत्ता पक्ष में जहां इसकी फायदे गिनाए, पुरानी सरकारों पर तंज कसा, वहीं विपक्ष ने सीपी प्रोटेस्ट, छात्रों पर लाठी चार्ज, पैलेट गन का इस्तेमाल आदि बातों पर जोर दिया।
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • थाना चिल्ह पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा पिकअप वाहन से 2704 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रूपये) के साथ 02 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना चिल्ह पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांकः 29.07.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुराना बाड़ा में से एक पिकअप अंकित वाहन संख्याः UP 65 RT 2856 सवार 02 अभियुक्तों 1. अमित कुमार सिन्हा पुत्र स्व0 अशोक लाल सिन्हा निवासी ग्राम प्रसादी इंग्लिस थाना अरवल जनपद अरवल (बिहार) व 2. जैकी कुमार पुत्र स्व0 रामजी पासवान निवासी ग्राम अरवल सिपाह थाना अरवल टाऊन जनपद अरवल बिहार को गिरफ्तार किया गया । बरामद वाहन की तलाशी ली गयी तो उपरोक्त वाहन से 1870 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू (प्रत्येक बोतल 180ml), 775 बोतल मैजिक मुवमेण्ट जामुन स्पाइसी मिण्ट (प्रत्येक बोतल 180ml), 08 बोतल रायल स्टैग (प्रत्येक बोतल 750ml), 51 बोतल मैजिक मुवमेण्ट आरेंज व ग्रीन एप्पल (प्रत्येक बोतल 750ml) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर मु0अ0स0- 177/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त उपरोक्त वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
    1
    थाना चिल्ह पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा पिकअप वाहन से 2704 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रूपये) के साथ 02 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार
मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना चिल्ह पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांकः 29.07.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुराना बाड़ा में से एक पिकअप अंकित वाहन संख्याः UP 65 RT 2856 सवार 02 अभियुक्तों 1. अमित कुमार सिन्हा पुत्र स्व0 अशोक लाल सिन्हा निवासी ग्राम प्रसादी इंग्लिस थाना अरवल जनपद अरवल (बिहार) व 2. जैकी कुमार पुत्र स्व0 रामजी पासवान निवासी ग्राम अरवल सिपाह थाना अरवल टाऊन जनपद अरवल बिहार को गिरफ्तार किया गया । बरामद वाहन की तलाशी ली गयी तो उपरोक्त वाहन से 1870 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू (प्रत्येक बोतल 180ml),  775 बोतल मैजिक मुवमेण्ट जामुन स्पाइसी मिण्ट (प्रत्येक बोतल 180ml), 08 बोतल रायल स्टैग (प्रत्येक बोतल 750ml), 51 बोतल मैजिक मुवमेण्ट आरेंज व ग्रीन एप्पल (प्रत्येक बोतल 750ml) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर मु0अ0स0- 177/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त उपरोक्त वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
    user_मनोज अग्रहरि
    मनोज अग्रहरि
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.