logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिकंदरपुर में सार्वजनिक रास्ते का निर्माण रुका, ग्रामीणों में रोष। मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में सार्वजनिक रास्ते को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आ गया। जानकारी के अनुसार, कल सदर तहसील से पहुंचे नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर सार्वजनिक रास्ते की पैमाइश कराई और सीमांकन करते हुए निशान लगाए थे। इसके बाद आज ठेकेदार द्वारा रास्ते के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया जिससे काम बीच में ही बंद हो गया। निर्माण कार्य रुकने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा पैमाइश और सीमांकन किए जाने के बाद भी यदि निर्माण कार्य बाधित होता है तो सार्वजनिक रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने और सार्वजनिक रास्ते को अवरोध मुक्त कराने की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

3 hrs ago
user_Ankit Kumar
Ankit Kumar
पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

सिकंदरपुर में सार्वजनिक रास्ते का निर्माण रुका, ग्रामीणों में रोष। मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में सार्वजनिक रास्ते को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आ गया। जानकारी के अनुसार, कल सदर तहसील से पहुंचे नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर

सार्वजनिक रास्ते की पैमाइश कराई और सीमांकन करते हुए निशान लगाए थे। इसके बाद आज ठेकेदार द्वारा रास्ते के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया जिससे काम बीच में ही बंद हो

गया। निर्माण कार्य रुकने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा पैमाइश और सीमांकन किए जाने के बाद भी यदि निर्माण कार्य बाधित होता है तो सार्वजनिक रास्ते की समस्या का समाधान नहीं

हो पाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने और सार्वजनिक रास्ते को अवरोध मुक्त कराने की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *प्रेस नोट/बाईट-* *प्रेस नोट/बाईट-* अवगत कराना है कि आज दिनांक 31.07.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भगत सिंह रोड स्थित एक प्लास्टिक गिफ्ट शॉप में आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन,थाना कोतवाली नगर पुलिस, मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं फायर सर्विस की 03 गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं तथा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। आग की तीव्रता के कारण समीप स्थित एक गोदाम एवं एक अन्य मकान तक भी फैल गई थीं। संभावित खतरे को दृष्टिगत रखते हुए विद्युत विभाग से तत्काल समन्वय स्थापित कर संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई, जिससे राहत एवं अग्निशमन कार्य सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सका। पुलिस एवं फायर सर्विस की टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत एवं समन्वित प्रयासों के उपरांत आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहे तथा राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने पीड़ित परिवार से भेंट कर उनका ढाढ़स बंधाया। उक्त घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस एवं फायर विभाग द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन की बाईट-* *MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*
    1
    *प्रेस नोट/बाईट-*

*प्रेस नोट/बाईट-*
अवगत कराना है कि आज दिनांक 31.07.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भगत सिंह रोड स्थित एक प्लास्टिक गिफ्ट शॉप में आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन,थाना कोतवाली नगर पुलिस, मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं फायर सर्विस की 03 गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं तथा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। आग की तीव्रता के कारण समीप स्थित एक गोदाम एवं एक अन्य मकान तक भी फैल गई थीं। संभावित खतरे को दृष्टिगत रखते हुए विद्युत विभाग से तत्काल समन्वय स्थापित कर संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई, जिससे राहत एवं अग्निशमन कार्य सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सका। पुलिस एवं फायर सर्विस की टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत एवं समन्वित प्रयासों के उपरांत आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहे तथा राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने पीड़ित परिवार से भेंट कर उनका ढाढ़स बंधाया। उक्त घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस एवं फायर विभाग द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन की बाईट-*
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*
    user_Anand News
    Anand News
    Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • सिकंदरपुर में सार्वजनिक रास्ते का निर्माण रुका, ग्रामीणों में रोष। मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में सार्वजनिक रास्ते को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आ गया। जानकारी के अनुसार, कल सदर तहसील से पहुंचे नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर सार्वजनिक रास्ते की पैमाइश कराई और सीमांकन करते हुए निशान लगाए थे। इसके बाद आज ठेकेदार द्वारा रास्ते के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया जिससे काम बीच में ही बंद हो गया। निर्माण कार्य रुकने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा पैमाइश और सीमांकन किए जाने के बाद भी यदि निर्माण कार्य बाधित होता है तो सार्वजनिक रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने और सार्वजनिक रास्ते को अवरोध मुक्त कराने की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    4
    सिकंदरपुर में सार्वजनिक रास्ते का निर्माण रुका, ग्रामीणों में रोष।
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में सार्वजनिक रास्ते को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आ गया। जानकारी के अनुसार, कल सदर तहसील से पहुंचे नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर सार्वजनिक रास्ते की पैमाइश कराई और सीमांकन करते हुए निशान लगाए थे।
इसके बाद आज ठेकेदार द्वारा रास्ते के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया जिससे काम बीच में ही बंद हो गया।
निर्माण कार्य रुकने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा पैमाइश और सीमांकन किए जाने के बाद भी यदि निर्माण कार्य बाधित होता है तो सार्वजनिक रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने और सार्वजनिक रास्ते को अवरोध मुक्त कराने की मांग की है।
फिलहाल मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, खतौली में सुरक्षा, यातायात और खाद्य गुणवत्ता का किया निरीक्षण । मुजफ्फरनगर, 31 जुलाई: कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को थाना खतौली क्षेत्र स्थित कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पुलिस तैनाती तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही मार्ग पर स्थित होटलों एवं भोजनालयों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की भी जांच कर संबंधित संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने स्पीड बोट के माध्यम से नहर क्षेत्र का निरीक्षण कर जलस्तर और जल सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी आकलन किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।
    1
    कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, खतौली में सुरक्षा, यातायात और खाद्य गुणवत्ता का किया निरीक्षण ।
मुजफ्फरनगर, 31 जुलाई: कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को थाना खतौली क्षेत्र स्थित कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पुलिस तैनाती तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही मार्ग पर स्थित होटलों एवं भोजनालयों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की भी जांच कर संबंधित संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके अलावा जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने स्पीड बोट के माध्यम से नहर क्षेत्र का निरीक्षण कर जलस्तर और जल सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी आकलन किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।
    user_Ajaz nabi Zaidi
    Ajaz nabi Zaidi
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रधानमंत्री मोदी जी का एक और विडियो आया। वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल प्रधानमंत्री मोदी जी का एक और विडियो आया। वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
    1
    प्रधानमंत्री मोदी जी का एक और विडियो आया। वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
प्रधानमंत्री मोदी जी का एक और विडियो आया। वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 👉दादी को कांवड़ में बैठाकर निकला आज का 'श्रवण कुमार', शिव चौक पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ दादी को कांवड़ में बैठाकर निकला आज का ‘श्रवण’ शिवभक्त: शिव चौक पर बनी आकर्षण का केंद्र 'श्रवण कांवड़', दादी बोलीं, ‘हर युवा को करनी चाहिए बुजुर्गों की सेवा’ मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान मुज़फ़्फ़रनगर के शिव चौक पर शुक्रवार अल सुबह करीब 7 बजे एक और अनोखी 'श्रवण कांवड़' लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई। हापुड़ निवासी शिवभक्त प्रशांत राणा अपने भाई के साथ अपनी दादी शारदा देवी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। आस्था, सेवा और संस्कार का यह अनूठा संगम देखने के लिए शिव चौक पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवभक्त कांवड़िया प्रशांत राणा ने बताया कि उनकी कोई विशेष मनोकामना नहीं है। उनका उद्देश्य केवल अपनी दादी को हरिद्वार में गंगा स्नान कराना और कांवड़ यात्रा का अनुभव कराना था। इसी विचार के साथ उन्होंने अपनी दादी को कांवड़ में बैठाकर यात्रा शुरू की। उन्होंने कहा कि उनकी एकमात्र प्रार्थना यही है कि परिवार में सुख-शांति बनी रहे और उनकी दादी को लंबी आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले। प्रशांत ने बताया कि उनकी टोली में कुल 22 शिवभक्त शामिल हैं और सभी अपनी-अपनी अलग-अलग कांवड़ लेकर चल रहे हैं। लेकिन पूरी टोली में केवल वो भाई ही हैं, जिन्होंने अपनी दादी को कांवड़ में बैठाकर श्रवण कुमार की परंपरा को जीवंत किया है। उन्होंने बताया कि उनकी दादी का वजन लगभग 45 किलोग्राम है। इसलिए कांवड़ का संतुलन बनाए रखने के लिए दूसरे पलड़े में भी 45 किलोग्राम वजन रखा गया है, जिसमें गंगाजल, कलश और अन्य सामग्री शामिल है। दोनों पलड़ों का समान वजन होने के कारण यात्रा संतुलित तरीके से पूरी की जा रही है। दादी शारदा देवी ने अपने पौते की इस सेवा भावना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हर युवा को अपने माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान एवं सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा कोई धर्म नहीं है। श्रवण कांवड़ को देखने के लिए रास्ते भर श्रद्धालु रुक रहे हैं। कई लोग प्रशांत और उनकी दादी के साथ फोटो और वीडियो भी बना रहे हैं। यह अनोखी कांवड़ यात्रा आस्था के साथ-साथ पारिवारिक संस्कारों और बुजुर्गों के सम्मान का संदेश भी दे रही है।
    4
    👉दादी को कांवड़ में बैठाकर निकला आज का 'श्रवण कुमार', शिव चौक पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
दादी को कांवड़ में बैठाकर निकला आज का ‘श्रवण’ शिवभक्त: शिव चौक पर बनी आकर्षण का केंद्र 'श्रवण कांवड़', दादी बोलीं, ‘हर युवा को करनी चाहिए बुजुर्गों की सेवा’
मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान मुज़फ़्फ़रनगर के शिव चौक पर शुक्रवार अल सुबह करीब 7 बजे एक और अनोखी 'श्रवण कांवड़' लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई। हापुड़ निवासी शिवभक्त प्रशांत राणा अपने भाई के साथ अपनी दादी शारदा देवी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। आस्था, सेवा और संस्कार का यह अनूठा संगम देखने के लिए शिव चौक पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
शिवभक्त कांवड़िया प्रशांत राणा ने बताया कि उनकी कोई विशेष मनोकामना नहीं है। उनका उद्देश्य केवल अपनी दादी को हरिद्वार में गंगा स्नान कराना और कांवड़ यात्रा का अनुभव कराना था। इसी विचार के साथ उन्होंने अपनी दादी को कांवड़ में बैठाकर यात्रा शुरू की। उन्होंने कहा कि उनकी एकमात्र प्रार्थना यही है कि परिवार में सुख-शांति बनी रहे और उनकी दादी को लंबी आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।
प्रशांत ने बताया कि उनकी टोली में कुल 22 शिवभक्त शामिल हैं और सभी अपनी-अपनी अलग-अलग कांवड़ लेकर चल रहे हैं। लेकिन पूरी टोली में केवल वो भाई ही हैं, जिन्होंने अपनी दादी को कांवड़ में बैठाकर श्रवण कुमार की परंपरा को जीवंत किया है।
उन्होंने बताया कि उनकी दादी का वजन लगभग 45 किलोग्राम है। इसलिए कांवड़ का संतुलन बनाए रखने के लिए दूसरे पलड़े में भी 45 किलोग्राम वजन रखा गया है, जिसमें गंगाजल, कलश और अन्य सामग्री शामिल है। दोनों पलड़ों का समान वजन होने के कारण यात्रा संतुलित तरीके से पूरी की जा रही है।
दादी शारदा देवी ने अपने पौते की इस सेवा भावना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हर युवा को अपने माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान एवं सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा कोई धर्म नहीं है।
श्रवण कांवड़ को देखने के लिए रास्ते भर श्रद्धालु रुक रहे हैं। कई लोग प्रशांत और उनकी दादी के साथ फोटो और वीडियो भी बना रहे हैं। यह अनोखी कांवड़ यात्रा आस्था के साथ-साथ पारिवारिक संस्कारों और बुजुर्गों के सम्मान का संदेश भी दे रही है।
    user_Shivam Chaudhary
    Shivam Chaudhary
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उत्तराखंड हरिद्वार हर की पौड़ी से जल भरकर शिव भक्त कावड़िये भोले बाबा का जयकारा लगाते हुए अपने-अपने नगर को जाते हुए उत्तराखंड हरिद्वार हर की पौड़ी से जल भरकर शिव भक्त कावड़िये भोले बाबा का जयकारा लगाते हुए अपने-अपने नगर को जाते हुए
    1
    उत्तराखंड हरिद्वार हर की पौड़ी से जल भरकर शिव भक्त कावड़िये भोले बाबा का जयकारा लगाते हुए अपने-अपने नगर को जाते हुए
उत्तराखंड हरिद्वार हर की पौड़ी से जल भरकर शिव भक्त कावड़िये भोले बाबा का जयकारा लगाते हुए अपने-अपने नगर को जाते हुए
    user_Poonam Sharma sabhasad
    Poonam Sharma sabhasad
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🚨 रामपुरी की जल निकासी समस्या पर सख्त हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल 💧 📍 मुजफ्फरनगर | 31 जुलाई 2026 मोहल्ला रामपुरी में लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी और जलभराव की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मेरठ रोड स्थित PWD गेस्ट हाउस में संबंधित विभागों के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों से क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी ली तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्या के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर भूमि का परीक्षण करने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए तकनीकी व प्रशासनिक प्रक्रिया तेज़ी से पूरी करने के निर्देश दिए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव से लोगों को होने वाली परेशानी स्वीकार्य नहीं है और जनहित से जुड़े कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में नगर पालिका परिषद चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, PWD के अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह, जल निगम के अधिशासी अभियंता अबु जेद, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार, एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव, तहसीलदार राधेश्याम गौड़, नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल, लेखपाल शाहबुद्दीनपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 🚨 रामपुरी की जल निकासी समस्या पर सख्त हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल 💧 📍 मुजफ्फरनगर | 31 जुलाई 2026 मोहल्ला रामपुरी में लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी और जलभराव की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मेरठ रोड स्थित PWD गेस्ट हाउस में संबंधित विभागों के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों से क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी ली तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्या के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर भूमि का परीक्षण करने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए तकनीकी व प्रशासनिक प्रक्रिया तेज़ी से पूरी करने के निर्देश दिए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव से लोगों को होने वाली परेशानी स्वीकार्य नहीं है और जनहित से जुड़े कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में नगर पालिका परिषद चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, PWD के अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह, जल निगम के अधिशासी अभियंता अबु जेद, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार, एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव, तहसीलदार राधेश्याम गौड़, नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल, लेखपाल शाहबुद्दीनपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    🚨 रामपुरी की जल निकासी समस्या पर सख्त हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल 💧
📍 मुजफ्फरनगर | 31 जुलाई 2026
मोहल्ला रामपुरी में लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी और जलभराव की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मेरठ रोड स्थित PWD गेस्ट हाउस में संबंधित विभागों के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई।
बैठक में मंत्री ने अधिकारियों से क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी ली तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्या के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर भूमि का परीक्षण करने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए तकनीकी व प्रशासनिक प्रक्रिया तेज़ी से पूरी करने के निर्देश दिए।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव से लोगों को होने वाली परेशानी स्वीकार्य नहीं है और जनहित से जुड़े कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में नगर पालिका परिषद चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, PWD के अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह, जल निगम के अधिशासी अभियंता अबु जेद, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार, एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव, तहसीलदार राधेश्याम गौड़, नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल, लेखपाल शाहबुद्दीनपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

🚨 रामपुरी की जल निकासी समस्या पर सख्त हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल 💧
📍 मुजफ्फरनगर | 31 जुलाई 2026
मोहल्ला रामपुरी में लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी और जलभराव की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मेरठ रोड स्थित PWD गेस्ट हाउस में संबंधित विभागों के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई।
बैठक में मंत्री ने अधिकारियों से क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी ली तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्या के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर भूमि का परीक्षण करने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए तकनीकी व प्रशासनिक प्रक्रिया तेज़ी से पूरी करने के निर्देश दिए।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव से लोगों को होने वाली परेशानी स्वीकार्य नहीं है और जनहित से जुड़े कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में नगर पालिका परिषद चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, PWD के अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह, जल निगम के अधिशासी अभियंता अबु जेद, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार, एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव, तहसीलदार राधेश्याम गौड़, नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल, लेखपाल शाहबुद्दीनपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.