*हैडलाइन* *भादरा नगरपालिका चुनाव: वार्ड 05 कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के समर्थन में हुई नुक्कड़ सभा संपन्न, पूर्व विधायक बलवान पूनिया और PCC सदस्य रफीक कुरैशी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश* *भादरा नगरपालिका चुनाव: वार्ड 05 कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के समर्थन में हुई नुक्कड़ सभा संपन्न, पूर्व विधायक बलवान पूनिया और PCC सदस्य रफीक कुरैशी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश* *भादरा (हनुमानगढ़) 06 सितंबर 2026।* नगरपालिका भादरा चुनाव 2026 के अंतर्गत वार्ड नंबर 05 से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी श्री कन्हैया लाल सैनी (चुनाव चिन्ह - हाथ का निशान, बैलेट नंबर 01) के समर्थन में कल शाम 8 बजे नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भादरा कॉ. बलवान पूनिया एवं पीसीसी सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मो. रफीक दाऊद कुरैशी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "एकजुट इंडिया, मजबूत इंडिया, संघर्ष, समानता, समृद्धि, सबका साथ, सबका विकास" के नारे के साथ वार्ड में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस दौरान प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी ने वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि "मजबूत वार्ड, जागरूक मतदाता, विकास हमारा संकल्प" के साथ वे वार्ड 05 के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। सभा में वार्ड के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं मतदाता उपस्थित रहे और प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। *संवाददाता - राजेश चौधरी* *जयपुर (राजस्थान)* *मोबाइल नं. - 9983919191*
*हैडलाइन* *भादरा नगरपालिका चुनाव: वार्ड 05 कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के समर्थन में हुई नुक्कड़ सभा संपन्न, पूर्व विधायक बलवान पूनिया और PCC सदस्य रफीक कुरैशी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश* *भादरा नगरपालिका चुनाव: वार्ड 05 कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के समर्थन में हुई नुक्कड़ सभा संपन्न, पूर्व विधायक बलवान पूनिया और PCC सदस्य रफीक कुरैशी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश* *भादरा (हनुमानगढ़) 06 सितंबर 2026।* नगरपालिका भादरा चुनाव 2026 के अंतर्गत वार्ड नंबर 05
से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी श्री कन्हैया लाल सैनी (चुनाव चिन्ह - हाथ का निशान, बैलेट नंबर 01) के समर्थन में कल शाम 8 बजे नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भादरा कॉ. बलवान पूनिया एवं पीसीसी सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मो. रफीक दाऊद कुरैशी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "एकजुट इंडिया, मजबूत इंडिया, संघर्ष, समानता, समृद्धि, सबका साथ,
सबका विकास" के नारे के साथ वार्ड में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस दौरान प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी ने वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि "मजबूत वार्ड, जागरूक मतदाता, विकास हमारा संकल्प" के साथ वे वार्ड 05 के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। सभा में वार्ड के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं मतदाता उपस्थित रहे और प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। *संवाददाता - राजेश चौधरी* *जयपुर (राजस्थान)* *मोबाइल नं. - 9983919191*
- *हैडलाइन* *भादरा नगरपालिका चुनाव: वार्ड 05 कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के समर्थन में हुई नुक्कड़ सभा संपन्न, पूर्व विधायक बलवान पूनिया और PCC सदस्य रफीक कुरैशी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश* *भादरा नगरपालिका चुनाव: वार्ड 05 कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के समर्थन में हुई नुक्कड़ सभा संपन्न, पूर्व विधायक बलवान पूनिया और PCC सदस्य रफीक कुरैशी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश* *भादरा (हनुमानगढ़) 06 सितंबर 2026।* नगरपालिका भादरा चुनाव 2026 के अंतर्गत वार्ड नंबर 05 से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी श्री कन्हैया लाल सैनी (चुनाव चिन्ह - हाथ का निशान, बैलेट नंबर 01) के समर्थन में कल शाम 8 बजे नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भादरा कॉ. बलवान पूनिया एवं पीसीसी सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मो. रफीक दाऊद कुरैशी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "एकजुट इंडिया, मजबूत इंडिया, संघर्ष, समानता, समृद्धि, सबका साथ, सबका विकास" के नारे के साथ वार्ड में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस दौरान प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी ने वार्ड वासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि "मजबूत वार्ड, जागरूक मतदाता, विकास हमारा संकल्प" के साथ वे वार्ड 05 के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। सभा में वार्ड के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं मतदाता उपस्थित रहे और प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। *संवाददाता - राजेश चौधरी* *जयपुर (राजस्थान)* *मोबाइल नं. - 9983919191*3
- भारत में भयंकर आर्थिक सुनामी आ रही है” — राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी घमासान, बीजेपी ने GDP के आंकड़ों से दिया जवाब राहुल गांधी का बड़ा दावा: “भारत में भयंकर आर्थिक सुनामी आ रही है” कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जून 2026 में देश की अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि भारत में “भयंकर आर्थिक सुनामी” आने वाली है और इसका असर आम लोगों पर पड़ेगा। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखने वाले “प्रोटेक्शन सिस्टम” को कमजोर कर दिया है। उनका दावा था कि आने वाला आर्थिक संकट इतना गंभीर हो सकता है कि लोगों ने अपने जीवन में ऐसा संकट पहले नहीं देखा होगा। उन्होंने महंगाई और आम जनता पर बढ़ते आर्थिक दबाव का भी मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने आर्थिक संकट के साथ-साथ देश की संस्थाओं में कथित “विद्रोह” का भी दावा किया और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उनके इन बयानों के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया। बीजेपी ने किया पलटवार राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी ने उनके आर्थिक संकट के दावे को खारिज करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है। बीजेपी की ओर से 2025-26 में 7.7% GDP वृद्धि का आंकड़ा सामने रखते हुए राहुल गांधी के दावों पर सवाल उठाए गए। इस तरह राहुल गांधी की “आर्थिक सुनामी” वाली चेतावनी ने देश की अर्थव्यवस्था और सरकार की नीतियों को लेकर सियासी बहस को और तेज कर दिया है। हालांकि “आर्थिक सुनामी” राहुल गांधी की राजनीतिक चेतावनी है, इसे अपने-आप में किसी प्रमाणित आर्थिक भविष्यवाणी के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।1
- अनाज मंडी में मैनहोल का ढक्कन टूटा, हादसे का खतरा, सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर कार्रवाई की मांग टोहाना। रेलवे रोड स्थित अनाज मंडी में लापरवाही का नमूना सामने आया है। मंडी के बिल्कुल गेट के सामने लगा सीवरेज मैनहोल का नया ढक्कन दो दिन में ही पूरी तरह टूट गया है। अनाज मंडी एसोसिएशन के सचिव मदन लाल ने बताया कि ढक्कन की गुणवत्ता इतनी खराब है कि वह सीमेंट का नहीं बल्कि मिट्टी का बना हुआ प्रतीत होता है। सचिव मदन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि टूटे ढक्कन के कारण मैनहोल आधा खुला पड़ा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। मंडी में रोजाना सैकड़ों किसानों, मजदूरों और व्यापारियों का आवागमन होता है। खुले मैनहोल में गिरने से जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इसी के पास एक और मैनहोल पूरी तरह से खुला पड़ा है, जिसे आज तक ढका ही नहीं गया। एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का तुरंत संज्ञान लेकर टूटे ढक्कन को गुणवत्तापूर्ण ढक्कन से बदला जाए और खुले मैनहोल को भी ढकने का काम किया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। इस बारे ने मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि अनाज मंडी के गेट के टूटने, सिवरेज के ढक्कन सहित अन्य सभी संस्थाओं को लेकर कंस्ट्रक्शन ब्रांच से बात हुई है जो 15 सितम्ब तक ठीक करवा देंगे।1
- सादुलपुर: लापता बेटी की बरामदगी की मांग कर रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज, सांसद राहुल कस्वां ने सरकार को घेरा सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के हमीरवास पुलिस थाने के बाहर लापता बेटी की बरामदगी को लेकर चल रहा धरना सोमवार को तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया। विगत 10 दिनों से धरने पर बैठे परिजनों और ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित बर्बर लाठीचार्ज के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। मामले को लेकर चूरू सांसद राहुल कस्वां ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। धरने पर बैठे लोगों समेत छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि वे गांव कानावासी की लापता युवती की सुरक्षित वापसी के लिए पिछले 10 दिन से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे। आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक धरना हटाने के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं पर बेरहमी से लाठियां बरसाईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसिया कार्रवाई के दौरान रास्ते से गुजर रहे राहगीरों और पास की लाइब्रेरी में पढ़ रहे निर्दोष छात्रों तक को नहीं बख्शा गया। सांसद कस्वां बोले- 'न्याय मांगने वालों पर लाठियां, क्या यही सुशासन है?' घटना की निंदा करते हुए सांसद राहुल कस्वां ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान पुलिस से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि न्याय की गुहार लगा रहे पीड़ित परिवार को लाठियां थमाना पूरी तरह अमानवीय और तानाशाही पूर्ण रवैया है। "क्या पुलिस को यही काम सौंप दिया गया है कि कोई न्याय के लिए आवाज उठाए तो लाठियों से वार करो? निर्दोष महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं पर बरसाई गई एक-एक लाठी का हिसाब लिया जाएगा। दमनकारी नीतियों से जनता की आवाज नहीं दबाई जा सकती।" — राहुल कस्वां, सांसद, चूरू क्षेत्र में तनाव, निष्पक्ष जांच की मांग लाठीचार्ज के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है। ग्रामीणों ने लापता युवती की शीघ्र बरामदगी और निहत्थे लोगों पर लाठी भांजने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ तत्काल निलंबन व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने के आसपास अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।4
- विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज माय भारत पोर्टल पर लाइव : मनसा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री से मिलने और उनके समक्ष विचार प्रस्तुत करने का मिलेगा अवसर: भिवानी, 07 सितम्बर। विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने तथा देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज माय भारत पोर्टल पर लाइव है। जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवा इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन कर सकते हैं। जिला युवा अधिकारी मनसा , माय भारत ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस क्विज में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक क्विज प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि युवाओं को अपनी सोच, विजन, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत चैलेंज ट्रैक को पांच चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण में क्विज 17 अगस्त से 30 सितम्बर 2026 तक आयोजित हो रही है। इसके बाद चयनित युवा द्वितीय चरण में निबंध लेखन, तृतीय चरण में जिला चैंपियनशिप तथा चतुर्थ चरण में राज्य स्तरीय में भाग लेंगे। इन चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण राष्ट्रीय संवाद होगा, जिसका आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने का अवसर मिलेगा तथा वे प्रधानमंत्री जी के समक्ष विकसित भारत से जुड़े अपने विचार, विजन एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। यह अवसर युवाओं के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ संवाद करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को सामने रखने का महत्वपूर्ण मंच होगा। श्रीमति मनसा ने कहा कि युवाओं की रचनात्मक सोच, ज्ञान, नवाचार और नेतृत्व क्षमता ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की कि वे माय भारत पोर्टल पर क्विज में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा आगामी चरणों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में देश की युवा शक्ति की भूमिका निर्णायक है। के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ देश के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक जीतेन्द्र सैनी, प्रवीण गोलागढ़, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। फाइल फोटो :- जिला युवा अधिकारी श्रीमती मानसा। **********************1
- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का वीडियो वायरल वीडियो ने मचाई खलबली दिल्ली में अधिकारियों की लगी क्लास अब होगा आर पार का मंथन1
- ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल को 'चहुमुखी विकास' हेतु मिला प्रतिष्ठित सम्मान। टोहाना। दमकोरा रोड स्थित, ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण रहा, जब विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट प्रदीप कुमार मडिया जी को 'टाइम्स ऑफ इंडिया' (इकोनॉमिक टाइम्स) एवं 'NISA अकादमिक एक्सीलेंस' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर गुणवत्ता सुधार के प्रयासों के साथ-साथ विद्यालय के सर्वांगीण विकास को भी दर्शाता है। विद्यालय में चलाए जा रहे 'ऋग्वेदा स्कूल इंटीग्रेटेड प्रोग्राम' के अंतर्गत कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को JEE एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी करवाई जाती है, जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में सहायता मिलती है और वे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। ऋग्वेदा स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और कई विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचकर विद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है तथा यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजन दुबे जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एक सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व किसी भी संस्था को नई ऊॅंचाइयों तक पहुँचाता है। यह सम्मान विद्यालय की पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। आगे उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखता, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर कार्य करता है। विद्यालय चेयरमैन प्रदीप कुमार मडिया जी ने गर्व महसूस करते कहा कि हमारा लक्ष्य एक ऐसा शैक्षिक वातावरण प्रदान करना है, जहाँ प्रत्येक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को पहचान सके और उसे सही दिशा में विकसित कर सके। विद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को भी समान महत्व दिया जाता है।3
- बामनवास में 15 वर्षीय बालक की मौत पर बवाल, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार बामनवास में 15 वर्षीय बालक की मौत पर बवाल, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार चिड़ावा। चिड़ावा क्षेत्र के बामनवास गांव में 15 वर्षीय बालक की करंट लगने से हुई मौत का मामला सोमवार को गरमा गया। मृतक शिवम पुत्र रामप्रसाद निवासी लूडी खुबा अपने ननिहाल बामनवास आया हुआ था। रविवार को खेतों की ओर जाते समय करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। मृतक के मामा की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि खेत में मकान बने हुए हैं और पड़ोसी अंकित डांगी ने अपने खेत की तारबंदी कर रखी है। आरोप है कि विद्युत पोल से तारबंदी में करंट छोड़ा गया था। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि अंकित डांगी व उसके परिवार को पहले भी इस संबंध में समझाया गया था, लेकिन इसके बावजूद तारबंदी में करंट छोड़ा जाता रहा। पोस्टमार्टम से किया इनकार, अस्पताल में जुटे ग्रामीण घटना के बाद सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण चिड़ावा अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बालक का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए शव लेने से भी मना कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर चिड़ावा सीआई लक्ष्मीचंद वर्मा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से समझाइश का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर रही है। मामले को लेकर अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।1