हिन्दू जागरण मंच की बैठक कोटा रोड हाउसिंग बोर्ड में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना की अध्यक्षता में हुई हिन्दू जागरण मंच की बैठक कोटा रोड हाउसिंग बोर्ड में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंच के पदाधिकारी व सदस्यगणों ने भाग लिया। बैठक में मंच की गतिविधियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महेश खुराना ने कहा कि फर्जी पत्रकारों द्वारा ब्लैकमेलिंग और वसूली की घटनाएं शहर में तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिक, व्यापारी और सरकारी कर्मचारी बेहद परेशान हैं। यह तथाकथित पत्रकार गले में फर्जी आईडी कार्ड डालकर, सोशल मीडिया या यूट्यूब चैनलों का सहारा लेकर लोगों को डराते-धमकाते हैं और खबर चलाने का डर दिखाकर मोटी रकम वसूलते हैं। प्रशासन को ऐसे फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाही करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह ऐसे फर्जी पत्रकारों से सावधान रहे और जब भी वह रुपयों के लिए ब्लैकमेल कर तो तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी जाए।
हिन्दू जागरण मंच की बैठक कोटा रोड हाउसिंग बोर्ड में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना की अध्यक्षता में हुई हिन्दू जागरण मंच की बैठक कोटा रोड हाउसिंग बोर्ड में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंच के पदाधिकारी व सदस्यगणों ने भाग लिया। बैठक में मंच की गतिविधियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महेश खुराना ने कहा कि फर्जी पत्रकारों द्वारा ब्लैकमेलिंग और वसूली की घटनाएं शहर में तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे आम
नागरिक, व्यापारी और सरकारी कर्मचारी बेहद परेशान हैं। यह तथाकथित पत्रकार गले में फर्जी आईडी कार्ड डालकर, सोशल मीडिया या यूट्यूब चैनलों का सहारा लेकर लोगों को डराते-धमकाते हैं और खबर चलाने का डर दिखाकर मोटी रकम वसूलते हैं। प्रशासन को ऐसे फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाही करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह ऐसे फर्जी पत्रकारों से सावधान रहे और जब भी वह रुपयों के लिए ब्लैकमेल कर तो तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी जाए।
- For physical flexibility in body1
- हिन्दू जागरण मंच की बैठक कोटा रोड हाउसिंग बोर्ड में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंच के पदाधिकारी व सदस्यगणों ने भाग लिया। बैठक में मंच की गतिविधियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महेश खुराना ने कहा कि फर्जी पत्रकारों द्वारा ब्लैकमेलिंग और वसूली की घटनाएं शहर में तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिक, व्यापारी और सरकारी कर्मचारी बेहद परेशान हैं। यह तथाकथित पत्रकार गले में फर्जी आईडी कार्ड डालकर, सोशल मीडिया या यूट्यूब चैनलों का सहारा लेकर लोगों को डराते-धमकाते हैं और खबर चलाने का डर दिखाकर मोटी रकम वसूलते हैं। प्रशासन को ऐसे फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाही करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह ऐसे फर्जी पत्रकारों से सावधान रहे और जब भी वह रुपयों के लिए ब्लैकमेल कर तो तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी जाए।2
- इन दिनों सूर्यनारायण उगल रहे हैं आग. बढ़ते तापमान से नतीजे आने हुए शुरू. गर्मी के चलते विद्युत मंडल की डीपी में लगी आग1
- झालावाड़ पर्यटन विकास समिति ने विश्व विरासत दिवस पर वर्ल्ड हैरिटेज गागरोन फोर्ट में एक संगोष्ठी का आयोजन किया। 'विश्व धरोहर इतिहास के झरोखे से' विषय पर केंद्रित यह संगोष्ठी दुर्ग परिसर के गणेशपोल पर हुई। इसका उद्देश्य सांस्कृतिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता इतिहासकार और समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि जल दुर्ग गागरोन को 21 जून 2013 को विश्व धरोहर में शामिल किया गया था। 12 वीं सदी में निर्मित इस दुर्ग में 14 युद्ध और 2 जौहर हुए थे। इसकी प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह सर्दी और बरसात के मौसम में हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। पर्यटन विकास समिति के सदस्यो ने ने सुझाव दिया कि जिला प्रशासन गागरोन से मिली प्राचीन मूर्तियों और कोटा शैली की चित्रांकन परंपरा पर आधारित एक संग्रहालय यहां स्थापित करे तो पर्यटक दुर्ग के साथ-साथ इस संग्रहालय को भी देख सकेंगे। इससे वे यहां की विरासत, संस्कृति, मूर्तिकला और कोटा शैली की चित्रांकन परंपरा से परिचित हो पाएंगे। उन्होंने दुर्ग के अंदर स्थित मंदिरों और स्थलों पर पूर्ण ऐतिहासिक जानकारी वाले शिलालेख लगाने की भी बात कही। समिति के संयोजक ओम पाठक ने विश्व धरोहर जल दुर्ग गागरोन पर गर्व व्यक्त किया। झालावाड़ जिला प्रशासन द्वारा पर्यटक स्थलों को सुधारने के प्रयासों की सराहना की। ओम पाठक ने कहा कि पर्यटकों को और आकर्षित करने के लिए विभाग को जल दुर्ग गागरोन में स्थित ऐतिहासिक जौहर कुंड में सुधार करना चाहिए। ओम पाठक ने जौहर कुंड की चट्टानों पर जौहर गाथाओं का चित्रांकन और मूर्तियां स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने दोहराया कि विश्व विरासत दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देशभर की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।4
- शाहाबाद के जंगलों को विनाश से बचाने की मुहिम अब एक बड़े जन-आंदोलन का रूप लेती जा रही है। शुक्रवार को कोटा के गणेश उद्यान में क्रांतिकारी सामाजिक कार्यकर्ता गब्बर यादव और 'हम लोग' संस्था के संस्थापक डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में हस्ताक्षर और पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गब्बर यादव की जमीनी सक्रियता और उनके संघर्ष के प्रति कोटा के नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया। गब्बर यादव के आह्वान पर शहर के लोगों ने न केवल हस्ताक्षर किए, बल्कि बड़ी संख्या में पोस्टकार्ड लिखकर जंगलों को बचाने की मांग बुलंद की। इस मौके पर डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि शाहाबाद की इस लड़ाई को अब कोटा के हर नगर और हर घर तक ले जाया जाएगा। इसके लिए यादव और डॉक्टर साहब की टीम मिलकर एक संयुक्त कार्ययोजना के तहत घर-घर जाकर लोगों को इस पर्यावरण रक्षा के संकल्प से जोड़ेगी। कोटा वासियों का यह जोश साफ बता रहा है कि डॉ. सुधीर गुप्ता और उनकी टीम अब गब्बर यादव द्वारा जलाई गई इस मशाल को अंजाम तक पहुँचाकर ही दम लेगी।4
- झालावाड़, 18 अप्रैल 2026। भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करने की मानवीय पहल करते हुए श्री राजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय परिसर में आज परिंडे बांधने का प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ एवं डीसी स्टाफ ने मिलकर पेड़ों पर परिंडे बांधकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की। कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ते तापमान में प्यास से व्याकुल पक्षियों को राहत पहुंचाना और आमजन में जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना था। कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ ने इस मौके पर कहा कि “प्रकृति और जीव-जंतुओं की सेवा ही सच्ची मानवता है। छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं।” डीसी स्टाफ कैलाश चंद, भूपेंद्र शर्मा, अक्षय शर्मा, एवं सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इस पहल को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। अस्पताल परिसर में आए मरीजों और उनके परिजनों ने भी इस कार्य की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। यह पहल न केवल पक्षियों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण और जीव दया के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।1
- न्याय की मांग को लेकर लोगों ने अस्पताल रोड पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी की गई। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। #Baran #BreakingNews #Protest #JusticeForBittuSharma #RajasthanNews #BaranNews #CrimeNews #ViralNews1
- *राजकीय प्राथमिक विद्यालय भेरूपुरा में उत्साह से मना प्रवेशोत्सव 2026-27, बच्चों को बांटे गए स्कूल बैग, शिक्षा का दिया संदेश* *छीपाबड़ौद - टाँचा, 18 अप्रैल 2026:* शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय भेरूपुरा, PEEO टाँचा में सत्र 2026-27 के तहत 'प्रवेशोत्सव कार्यक्रम' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशी बच्चों का विद्यालय में स्वागत करना और नामांकन बढ़ाकर शत-प्रतिशत बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। *तिलक लगाकर किया स्वागत, बांटे स्कूल बैग* कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद आंगनबाड़ी और कक्षा 1 में नवप्रवेशित नन्हे-मुन्ने बच्चों का प्रधानाध्यापक अशोक कुमार राठौर, अध्यापक राजाराम नागर, ग्राम पटेल राधेश्याम मीणा एवं समाजसेवी रघुवीर वर्मा द्वारा तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मुँह मीठा कराकर स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार और भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 तक के सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। नए बैग पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखते ही बन रही थी। कई बच्चों ने तो वहीं बैग पहनकर खुशी जाहिर की। *प्रधानाध्यापक ने दिलाया शिक्षा का संकल्प* प्रधानाध्यापक अशोक कुमार राठौर ने उपस्थित अभिभावकों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, "राज्य सरकार और शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में स्कूल आने से न रुके। स्कूल बैग, गणवेश, पाठ्यपुस्तकें जैसी सुविधाएं इसी उद्देश्य से दी जा रही हैं। आप सभी अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें, पढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी है।" अध्यापक राजाराम नागर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में योग्य शिक्षक और अब बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। अभिभावक निजी स्कूलों के मोह से बचें और सरकारी स्कूलों पर भरोसा जताएं। *ग्रामीणों ने की सराहना* ग्राम पटेल राधेश्याम मीणा ने कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को बैग वितरण करना सराहनीय कदम है। इससे गरीब परिवारों के बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। समाजसेवी रघुवीर वर्मा ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और बड़ा होकर गांव-क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में SMC अध्यक्ष, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की और नामांकन बढ़ाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। *"एक भी बच्चा न छूटे, इस बार यही संकल्प"* विद्यालय परिवार ने 'हाउस होल्ड सर्वे' के तहत छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर विद्यालय से जोड़ने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्रवेशोत्सव पखवाड़े के दौरान डोर-टू-डोर संपर्क कर शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।3