Shuru
Apke Nagar Ki App…
सावन के प्रथम सोमवार पर अलखनाथ में जलाभिषेक, सुनील फौजी ढाबा पर लगा अन्नपूर्णा भंडारा सावन के प्रथम सोमवार पर अलखनाथ में जलाभिषेक, सुनील फौजी ढाबा पर लगा अन्नपूर्णा भंडारा बरेली। सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर शिवभक्तों ने हरिद्वार से गंगाजल लाकर अलखनाथ मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। वहीं बरेली-रामपुर मार्ग स्थित सुनील फौजी ढाबा पर अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
सावन के प्रथम सोमवार पर अलखनाथ में जलाभिषेक, सुनील फौजी ढाबा पर लगा अन्नपूर्णा भंडारा सावन के प्रथम सोमवार पर अलखनाथ में जलाभिषेक, सुनील फौजी ढाबा पर लगा अन्नपूर्णा भंडारा बरेली। सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर शिवभक्तों ने हरिद्वार से गंगाजल लाकर अलखनाथ मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। वहीं बरेली-रामपुर मार्ग स्थित सुनील फौजी ढाबा पर अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 2027 चुनाव से पहले मुस्लिम जमात का बड़ा ऐलान, 'पैग़म्बरे इस्लाम बिल' पर वोट की अपील 2027 चुनाव से पहले मुस्लिम जमात का बड़ा ऐलान, 'पैग़म्बरे इस्लाम बिल' पर वोट की अपील नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट उर्स-ए-आला हज़रत के अवसर पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक गुरुवार को बरेली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में देशभर से आए उलमा और दानिश्वरों ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद संगठन ने "मुस्लिम एजेंडा 2027" जारी करते हुए देश, प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कई प्रस्ताव और मांगें सामने रखीं। बैठक में सबसे प्रमुख मांग "पैग़म्बरे इस्लाम बिल" को लेकर रखी गई। संगठन ने कहा कि पैग़म्बर इस्लाम के सम्मान में कथित अभद्र टिप्पणियों को रोकने के लिए कानून बनाया जाए। साथ ही उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से अपील की गई कि वे उम्मीदवारों से इस प्रस्तावित बिल का समर्थन करने का वादा लें। बैठक में ज्ञानवापी, शाही ईदगाह और संभल की जामा मस्जिद से जुड़े विवादों का भी उल्लेख किया गया। संगठन ने इन मामलों में हिंदू पक्ष से मुकदमे वापस लेने की अपील की और कहा कि मस्जिदों से मुस्लिम समाज अलग नहीं हो सकता। इसके अलावा वक्फ संपत्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच कराने, वक्फ की आय गरीब मुसलमानों के हित में इस्तेमाल करने और शरीयत में हस्तक्षेप बंद करने की मांग भी उठाई गई। संगठन ने बुल्डोजर कार्रवाई और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का भी जिक्र किया। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर संगठन ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल की कार्रवाई की निंदा की तथा मुस्लिम देशों से एकजुट होने की अपील की। मस्जिद-ए-अक्सा की सुरक्षा और फ़िलिस्तीन के मुद्दे पर भी मुस्लिम देशों से मजबूत कदम उठाने का आग्रह किया गया। मुस्लिम समाज के लिए जारी संदेश में शिक्षा, व्यापार और नैतिक परवरिश पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही दहेज प्रथा, नशा, जुआ और फिजूलखर्ची से दूर रहने की अपील की गई। बैठक में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से आए उलमा एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- बरेली- रिमझिम फुहारों के बीच सुब्हानी मियां ने अदा की परचम कुशाई की रस्म। आज आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी का 108 वा उर्से रज़वी का आगाज़ परचम कुशाई की रस्म के साथ हो गया। रात में नातिया मुशायरा व हुज्जातुल इस्लाम के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। उर्स की सभी रस्में दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की सदारत और सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में दरगाह परिसर व इस्लामिया मैदान में अदा की जा रही है। नातिया मुशायरा देर रात तक जारी था। देश विदेश के कोने कोने से ज़ायरीन दरगाह पहुँच रहे है। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि आज इस्लामिया मैदान में रज़वी परचम रज़ा गेट पर नसब कर दिया गया। रज़वी परचम लहराते ही विधिवत उर्स का आगाज़ हो गया। नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर,मसलक-ए-आला हज़रत ज़िंदाबाद के नारों के बीच दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) ने अपने दस्ते मुबारक से (हाथों) सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां,सय्यद आसिफ मियां व देश-दुनिया से आये उलेमा की मौजूदगी में ठीक 9.20 बजे परचम कुशाई की रस्म अदा की। यहाँ फातिहा के बाद खुसूसी दुआ मुफ्ती सलीम नूरी ने की। परचम कुशाई होते ही फ़िज़ा में आला हज़रत की लिखी नात व मनकबत गूँजने लगी। इससे पहले मुख्य परचमी जुलूस आजम नगर स्थित हाजी अल्लाह बख्श के निवास से सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की कयादत में दरगाह पहुंचा। इसके अलावा ठिरिया निजावत खान और रहपुरा चौधरी से भी परचम और चादरों के जुलूस दरगाह पहुंचे जिसे सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी जगह फातिहाख्वानी और लंगर का एहतिमाम हुआ। मुख्य परचमी जुलूस 7.30 बजे दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की क़यादत में अपने रिवायती रास्तों कुमार टाकीज,इंदिरा मार्केट होते हुए बिहारीपुर के ढाल के रास्ते दरगाह पहुँचे। यहाँ सलामी देने के बाद जुलूस दरगाह से दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां की क़यादत में वापिस इस्लामिया मैदान पहुँचे। जुलूस का रास्ते में जगह-जगह हिन्दू मुस्लिम ने दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां का फूलों से स्वागत किया। बाद नमाज़-ए- मग़रिब महफ़िल-ए-मिलाद हाजी गुलाम सुब्हानी व आसिम नूरी ने पेश की। रात में 10 बजकर 35 मिनट पर आला हज़रत के बड़े साहिबजादे हुज्जातुल इस्लाम मुफ्ती हामिद रज़ा खान (हामिद मियां) के कुल शरीफ की फातिहा मुफ्ती जईम रज़ा व मुफ्ती जमील ने पढ़ी। मुफ़्ती सलीम नूरी बरेलवी ने अपने खिताब में कहा कि हुज्जातुल इस्लाम ने 1938 में मुरादाबाद में हुई एक बड़ी कॉन्फ्रेंस में मुसलमानों से अपने बच्चों तालीम दिलाने पर ज़ोर देते हुए अपने आप को आर्थिक रूप से मजबूत करने का आव्हान किया। दुनिया भर में सुन्नियत की पहचान कराने में अहम रोल अदा किया। आला हज़रत की वजह से बरेली सुन्नियत का केंद्र बन गया। आजम नगर, ठिरिया और रहपुरा चौधरी पहुंचने पर सज्जादानशीन का जोरदार इस्तकबाल वसीम खान,शमी खान,अजमल खान,राशिद खान,मुशाहिद खान,रफत अली खान, जुनैद कुरैशी,फहीम खान,सलमान खान,परवेज़ कुरैशी, जीशान कुरैशी,वसीम कुरैशी आदि ने किया। सज्जादानशीन के साथ हाजी मोहसिन हसन नूरी,मुफ्ती गुलफाम, मौलाना जाहिद रज़ा,मौलाना बशीर उल क़ादरी,मौलाना ज़िक्रउल्लाह,मौलाना सय्यद शाबाहत अली,औरंगज़ेब नूरी,परवेज़ नूरी,शाहिद नूरी,अजमल नूरी,युनुस गद्दी,इरशाद रज़ा ताहिर अल्वी,सबलू अल्वी,हस्सान रज़ा,युनुस साबरी आदि साथ रहे। *07 अगस्त (जुमा)* बाद नमाज़ ए फ़ज़्र कुरानख्वानी। सुबह 9.58 मिनट पर रेहाने मिल्लत व 10.30 बजे मुफ़स्सिर-ए आज़म के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। *इसके बाद मज़हब-ओ जमालक कॉन्फ्रेस होगी। उलेमा नामूसे रिसालत,मिशन मसलक आला हज़रत,समाज सुधार,आपसी सौहार्द,सामाजिक बुराई के खात्मे पर चर्चा करेगें।* दिन में कार्यक्रम व चादरपोशी का सिलसिला जारी रहेगा। रात में दुनियाभर के मशहूर उलेमा की तक़रीर होगी। देर रात 1 बजकर 40 मिनट पर मुफ्ती आज़म-ए-हिन्द के कुल शरीफ की रस्म अदा होगी। उर्स की व्यवस्था में राशिद अली खान,मौलाना ज़ाहिद रज़ा,परवेज़ नूरी,अजमल नूरी,ताहिर अल्वी,शाहिद नूरी,औरंगजेब नूरी,हाजी जावेद खान,नासिर क़ुरैशी,मंज़ूर रज़ा,शान रज़ा, सुहेल रज़ा खान,सय्यद फैज़ान रज़ा,अब्दुल माजिद,मोहसिन रज़ा,तारिक सईद,मुजाहिद रज़ा,जुहैब रज़ा,आलेनबी,इशरत नूरी,हाजी अब्बास नूरी,सय्यद माजिद अली,सय्यद एज़ाज़,नफीस खान, शरिक बरकाती,काशिफ रज़ा,सुहैल रज़ा, सऊद रज़ा,नोमान रज़ा,हसन बरेलवी,आरिफ रज़ा,फ़ारूक़ खान,साजिद नूरी,सबलू अल्वी,हाजी फय्याज,गफ़ूर पहलवान,शहज़ाद पहलवान,काशिफ रज़ा,शाद रज़ा,अरबाज़ रज़ा,आदिल रज़ा,जावेद खान,साकिब रज़ा,,हाजी शकील नूरी,साकिब रज़ा,नईम नूरी,मुस्तक़ीम नूरी,इरशाद रज़ा, आसिम नूरी,अश्मीर रज़ा,फ़ैज़ी रज़ा,सय्यद जुनैद,हाजी शारिक नूरी,हाजी अज़हर बेग,जुनैद चिश्ती,अब्दुल वाजिद नूरी,गजाली रज़ा,रजब अली, आदि दिन रात व्यवस्था बनाने में जुटे है। इसके अलावा परचम कुशाई के मौके पर डॉक्टर अनीस बेग भी मौजूद रहे।1
- बरेली के थाना फरीदपुर का मामला पीड़ित ने दबंग के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना फरीदपुर का मामला पीड़ित ने दबंग के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार1
- उर्स-ए-आला हज़रत में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने जारी किया 'मुस्लिम एजेंडा-2027' बरेली। उर्स-ए-आला हज़रत के अवसर पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक गुरुवार को फज्र की नमाज के बाद आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने की। देश के विभिन्न राज्यों से आए उलेमा और दानिश्वरों की मौजूदगी में देश-विदेश से जुड़े मुस्लिम समाज के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के उपरांत संगठन ने 'मुस्लिम एजेंडा-2027' जारी करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सार्वजनिक किए। मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि पैग़म्बर-ए-इस्लाम की शान में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में मुस्लिम मतदाताओं से अपील की जाएगी कि वे प्रत्याशियों से विधानसभा में 'पैग़म्बरे इस्लाम बिल' का समर्थन करने का स्पष्ट वादा लें। उन्होंने कहा कि संगठन इस मुद्दे को आगामी चुनाव में प्रमुख विषय बनाएगा। बैठक में ज्ञानवापी मस्जिद (वाराणसी), शाही ईदगाह मस्जिद (मथुरा) और जामा मस्जिद (संभल) से जुड़े विवादों पर भी संगठन का पक्ष रखा गया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार से वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में कथित अनियमितताओं और घोटालों की निष्पक्ष जांच कराने तथा वक्फ संपत्तियों से होने वाली आय का उपयोग गरीब और जरूरतमंद मुसलमानों के हित में सुनिश्चित करने की मांग की गई। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर संगठन ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल की सैन्य कार्रवाई की निंदा करते हुए मुस्लिम देशों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की। मस्जिद-अक्सा की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा मुस्लिम देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मुस्लिम समाज से शिक्षा, व्यापार और नई पीढ़ी की बेहतर परवरिश पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया। साथ ही दहेज प्रथा और शादियों में फिजूलखर्ची समाप्त करने, नशा, जुआ, शराब और सूद के कारोबार से दूर रहने तथा बच्चों की नैतिक शिक्षा और निगरानी पर बल दिया गया। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने राज्य सरकारों से शरीयत में हस्तक्षेप न करने, बुलडोजर कार्रवाई बंद करने तथा मुसलमानों में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाने की मांग भी की। बैठक में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के उलेमा एवं जमात के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बाइट शहाबुद्दीन रिजवी राष्ट्रीय अध्यक्ष2
- ग्राम घुर समसपुर में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, ताजियों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब बरेली: ग्राम घुर समसपुर में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, ताजियों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम घुर समसपुर में चेहल्लुम का पर्व गुरुवार को धार्मिक आस्था, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गांव से पारंपरिक ताजियों का भव्य जुलूस ढोल-नगाड़ों की गूंज और मातमी अकीदत के बीच निकाला गया। जुलूस गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। चेहल्लुम के अवसर पर गांव स्थित कर्बला परिसर में विशाल मेले का आयोजन भी किया गया। मेले में घुर समसपुर सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मेले का आनंद लिया तथा विभिन्न दुकानों पर खरीदारी की। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए भोजीपुरा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। धौरा टांडा चौकी से कांस्टेबल परमानंद और कांस्टेबल लक्की सिंह पुलिस बल के साथ लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। पुलिस की सतर्कता और ग्रामीणों के सहयोग से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर गांव के सम्मानित लोगों में गुड्डू बीडीसी, भूरा सैफी, मुजीब सैफी, मोहम्मद अलीम सैफी, इमरान, शाहरुख खान, आमिर अली सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए चेहल्लुम का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया।4
- थाना बहेड़ी पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹7.50 लाख बरामद बरेली: थाना बहेड़ी पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹7.50 लाख बरामद बरेली, 6 अगस्त। थाना बहेड़ी पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए ₹7.50 लाख बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को उत्तरसिया निवासी निरपन पुत्र कृष्णपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 जुलाई 2026 को अज्ञात चोर उसके घर से नकदी चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना बहेड़ी में मु.अ.सं. 609/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भुड़िया कॉलोनी से कांठगरी जाने वाले मार्ग पर पाइप फैक्ट्री के पास यूकेलिप्टस के पेड़ों के नीचे बैठे दो संदिग्धों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजीत मंडल (30 वर्ष), निवासी भुड़िया कॉलोनी, बहेड़ी तथा मनोज (28 वर्ष), निवासी सितारगंज, जनपद उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई ₹7,50,000 की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन पर काफी कर्ज था। सुजीत की पीड़ित से मित्रता थी, जिससे उसे जानकारी मिली कि घर में जमीन खरीदने के लिए बड़ी रकम रखी हुई है। इसी जानकारी के आधार पर दोनों ने चोरी की योजना बनाई और 30 जुलाई को दोपहर में घर से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने उन्हें उस समय गिरफ्तार किया जब वे चोरी की रकम का आपस में बंटवारा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजू कुमार, श्रीनाथ शर्मा तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1