ग्राम घुर समसपुर में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, ताजियों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब बरेली: ग्राम घुर समसपुर में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, ताजियों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम घुर समसपुर में चेहल्लुम का पर्व गुरुवार को धार्मिक आस्था, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गांव से पारंपरिक ताजियों का भव्य जुलूस ढोल-नगाड़ों की गूंज और मातमी अकीदत के बीच निकाला गया। जुलूस गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। चेहल्लुम के अवसर पर गांव स्थित कर्बला परिसर में विशाल मेले का आयोजन भी किया गया। मेले में घुर समसपुर सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मेले का आनंद लिया तथा विभिन्न दुकानों पर खरीदारी की। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए भोजीपुरा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। धौरा टांडा चौकी से कांस्टेबल परमानंद और कांस्टेबल लक्की सिंह पुलिस बल के साथ लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। पुलिस की सतर्कता और ग्रामीणों के सहयोग से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर गांव के सम्मानित लोगों में गुड्डू बीडीसी, भूरा सैफी, मुजीब सैफी, मोहम्मद अलीम सैफी, इमरान, शाहरुख खान, आमिर अली सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए चेहल्लुम का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया।
ग्राम घुर समसपुर में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, ताजियों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब बरेली: ग्राम घुर समसपुर में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, ताजियों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम घुर समसपुर में चेहल्लुम का पर्व गुरुवार को धार्मिक आस्था, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गांव से पारंपरिक ताजियों
का भव्य जुलूस ढोल-नगाड़ों की गूंज और मातमी अकीदत के बीच निकाला गया। जुलूस गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। चेहल्लुम के अवसर पर गांव स्थित कर्बला परिसर में विशाल मेले का आयोजन भी किया गया। मेले में घुर समसपुर सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मेले का आनंद लिया तथा विभिन्न दुकानों पर खरीदारी की। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए भोजीपुरा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। धौरा टांडा चौकी से कांस्टेबल परमानंद और कांस्टेबल लक्की सिंह पुलिस बल के साथ लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर
बनाए रहे। पुलिस की सतर्कता और ग्रामीणों के सहयोग से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर गांव के सम्मानित लोगों में गुड्डू बीडीसी, भूरा सैफी, मुजीब सैफी, मोहम्मद अलीम सैफी, इमरान, शाहरुख खान, आमिर अली सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए चेहल्लुम का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया।
- बरेली के थाना फरीदपुर का मामला पीड़ित ने दबंग के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना फरीदपुर का मामला पीड़ित ने दबंग के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार1
- बरेली परचम कुसाई के साथ ही तीन रोज उर्स ए रजवी का आगाज परचम कुसाई का जुलूस आजमनगर से शुरू होकर इस्लामिया ग्राउंड पहुंचा1
- उर्स-ए-आला हज़रत में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने जारी किया 'मुस्लिम एजेंडा-2027' बरेली। उर्स-ए-आला हज़रत के अवसर पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक गुरुवार को फज्र की नमाज के बाद आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने की। देश के विभिन्न राज्यों से आए उलेमा और दानिश्वरों की मौजूदगी में देश-विदेश से जुड़े मुस्लिम समाज के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के उपरांत संगठन ने 'मुस्लिम एजेंडा-2027' जारी करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सार्वजनिक किए। मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि पैग़म्बर-ए-इस्लाम की शान में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में मुस्लिम मतदाताओं से अपील की जाएगी कि वे प्रत्याशियों से विधानसभा में 'पैग़म्बरे इस्लाम बिल' का समर्थन करने का स्पष्ट वादा लें। उन्होंने कहा कि संगठन इस मुद्दे को आगामी चुनाव में प्रमुख विषय बनाएगा। बैठक में ज्ञानवापी मस्जिद (वाराणसी), शाही ईदगाह मस्जिद (मथुरा) और जामा मस्जिद (संभल) से जुड़े विवादों पर भी संगठन का पक्ष रखा गया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार से वक्फ बोर्ड की संपत्तियों में कथित अनियमितताओं और घोटालों की निष्पक्ष जांच कराने तथा वक्फ संपत्तियों से होने वाली आय का उपयोग गरीब और जरूरतमंद मुसलमानों के हित में सुनिश्चित करने की मांग की गई। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर संगठन ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल की सैन्य कार्रवाई की निंदा करते हुए मुस्लिम देशों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की। मस्जिद-अक्सा की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा मुस्लिम देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मुस्लिम समाज से शिक्षा, व्यापार और नई पीढ़ी की बेहतर परवरिश पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया। साथ ही दहेज प्रथा और शादियों में फिजूलखर्ची समाप्त करने, नशा, जुआ, शराब और सूद के कारोबार से दूर रहने तथा बच्चों की नैतिक शिक्षा और निगरानी पर बल दिया गया। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने राज्य सरकारों से शरीयत में हस्तक्षेप न करने, बुलडोजर कार्रवाई बंद करने तथा मुसलमानों में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाने की मांग भी की। बैठक में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के उलेमा एवं जमात के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बाइट शहाबुद्दीन रिजवी राष्ट्रीय अध्यक्ष2
- ग्राम घुर समसपुर में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, ताजियों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब बरेली: ग्राम घुर समसपुर में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, ताजियों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम घुर समसपुर में चेहल्लुम का पर्व गुरुवार को धार्मिक आस्था, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गांव से पारंपरिक ताजियों का भव्य जुलूस ढोल-नगाड़ों की गूंज और मातमी अकीदत के बीच निकाला गया। जुलूस गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। चेहल्लुम के अवसर पर गांव स्थित कर्बला परिसर में विशाल मेले का आयोजन भी किया गया। मेले में घुर समसपुर सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मेले का आनंद लिया तथा विभिन्न दुकानों पर खरीदारी की। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए भोजीपुरा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। धौरा टांडा चौकी से कांस्टेबल परमानंद और कांस्टेबल लक्की सिंह पुलिस बल के साथ लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। पुलिस की सतर्कता और ग्रामीणों के सहयोग से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर गांव के सम्मानित लोगों में गुड्डू बीडीसी, भूरा सैफी, मुजीब सैफी, मोहम्मद अलीम सैफी, इमरान, शाहरुख खान, आमिर अली सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए चेहल्लुम का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया।4
- थाना बहेड़ी पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹7.50 लाख बरामद बरेली: थाना बहेड़ी पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹7.50 लाख बरामद बरेली, 6 अगस्त। थाना बहेड़ी पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए ₹7.50 लाख बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को उत्तरसिया निवासी निरपन पुत्र कृष्णपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 जुलाई 2026 को अज्ञात चोर उसके घर से नकदी चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना बहेड़ी में मु.अ.सं. 609/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भुड़िया कॉलोनी से कांठगरी जाने वाले मार्ग पर पाइप फैक्ट्री के पास यूकेलिप्टस के पेड़ों के नीचे बैठे दो संदिग्धों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजीत मंडल (30 वर्ष), निवासी भुड़िया कॉलोनी, बहेड़ी तथा मनोज (28 वर्ष), निवासी सितारगंज, जनपद उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई ₹7,50,000 की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन पर काफी कर्ज था। सुजीत की पीड़ित से मित्रता थी, जिससे उसे जानकारी मिली कि घर में जमीन खरीदने के लिए बड़ी रकम रखी हुई है। इसी जानकारी के आधार पर दोनों ने चोरी की योजना बनाई और 30 जुलाई को दोपहर में घर से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने उन्हें उस समय गिरफ्तार किया जब वे चोरी की रकम का आपस में बंटवारा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजू कुमार, श्रीनाथ शर्मा तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1