logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रक्षाबंधन का पावन पर्व सभी भाई-बहनों के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए : उपायुक्त *- उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिलावासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं* *पलवल, 27 अगस्त।* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हिंदू धर्म के प्रमुख एवं पवित्र त्योहारों में से एक है, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम और पवित्र रिश्ते को समर्पित है। उपायुक्त ने कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि बहन के प्रेम, विश्वास और भाई के प्रति उसकी भावनाओं का प्रतीक है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते में आपसी स्नेह, सम्मान और विश्वास को और मजबूत करता है। रक्षाबंधन के अवसर पर भाई अपनी बहन की रक्षा एवं हर सुख-दुख में उसका साथ देने का संकल्प लेता है। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे इस पावन पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी भाई-बहनों के रिश्तों में नई मिठास और उनके जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए। *रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मिल रही है निशुल्क यात्रा सुविधा : उपायुक्त* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को विशेष उपहार देते हुए हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है, ताकि बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचकर उन्हें राखी बांध सकें। उन्होंने बताया कि महिलाओं को यह निशुल्क यात्रा सुविधा निर्धारित अवधि के दौरान हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में हरियाणा में स्थित किसी भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने के लिए उपलब्ध रहती है। इस सुविधा में दिल्ली एवं चंडीगढ़ भी शामिल हैं। उन्होंने जिलावासियों से रक्षाबंधन पर्व को प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाने की अपील की। 000

58 min ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
58 min ago
d4d21bb1-d536-4886-a0ab-06b1a5cf0b27

रक्षाबंधन का पावन पर्व सभी भाई-बहनों के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए : उपायुक्त *- उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिलावासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं* *पलवल, 27 अगस्त।* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हिंदू धर्म के प्रमुख एवं पवित्र त्योहारों में से एक है, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम और पवित्र रिश्ते को समर्पित है। उपायुक्त ने कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि बहन के प्रेम, विश्वास और भाई के प्रति उसकी भावनाओं का प्रतीक है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते में आपसी स्नेह, सम्मान और विश्वास को और मजबूत करता है। रक्षाबंधन के अवसर पर भाई अपनी बहन की रक्षा एवं हर सुख-दुख में उसका साथ देने का संकल्प लेता है। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे इस पावन पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी भाई-बहनों के रिश्तों में नई मिठास और उनके जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए। *रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मिल रही है निशुल्क यात्रा सुविधा : उपायुक्त* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को विशेष उपहार देते हुए हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है, ताकि बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचकर उन्हें राखी बांध सकें। उन्होंने बताया कि महिलाओं को यह निशुल्क यात्रा सुविधा निर्धारित अवधि के दौरान हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में हरियाणा में स्थित किसी भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने के लिए उपलब्ध रहती है। इस सुविधा में दिल्ली एवं चंडीगढ़ भी शामिल हैं। उन्होंने जिलावासियों से रक्षाबंधन पर्व को प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाने की अपील की। 000

More news from हरियाणा and nearby areas
  • पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना, आठ साल बाद मिला न्याय नूंह। वर्ष 2018 में तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने आरोपी पति राजपाल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे छ: माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजपाल ने अपनी गर्भवती पत्नी आरती की हत्या कर दी थी । मामलें की जांच और सुनवाई के दौरान सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी को सुनसान स्थान पर ले गया और गंडासे से उसके गले पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की गर्दन पर पांच गंभीर चोटें पाई गई थीं । घटना के बाद मृतका का शव जंगल में फेंक दिया गया था। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या सहित गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद नूंह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी । फैसले के साथ ही लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे मृतका के परिजनों को राहत मिली है।
    1
    पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना, आठ साल बाद मिला न्याय

नूंह। वर्ष 2018 में तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने आरोपी पति राजपाल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे छ: माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। 
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजपाल ने अपनी गर्भवती पत्नी आरती की हत्या कर दी थी । मामलें की जांच और सुनवाई के दौरान सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी को सुनसान स्थान पर ले गया और गंडासे से उसके गले पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की गर्दन पर पांच गंभीर चोटें पाई गई थीं । घटना के बाद मृतका का शव जंगल में फेंक दिया गया था। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या सहित गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद नूंह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी । फैसले के साथ ही लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे मृतका के परिजनों को राहत मिली है।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • पुनहाना में चारों तरफ गंदगी के हालात कुछ इस तरह के नजर आते हैं
    1
    पुनहाना में चारों तरफ गंदगी के हालात कुछ इस तरह के नजर आते हैं
    user_Yakub Khan
    Yakub Khan
    Punahana, Nuh•
    38 min ago
  • ek bacche ne gai shandar Najam madine ka Safar Hai namdeeda namdeeda
    1
    ek bacche ne gai shandar Najam madine ka Safar Hai namdeeda namdeeda
    user_Molbi ekbal
    Molbi ekbal
    पुन्हाना, नूंह, हरियाणा•
    1 hr ago
  • पुन्हाना के कई वार्डों (जैसे वार्ड 8, 9, 10, 11 और 14) में पुरानी और टूटी हुई पाइपलाइनों के कारण घरों में गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
    1
    पुन्हाना के कई वार्डों (जैसे वार्ड 8, 9, 10, 11 और 14) में पुरानी और टूटी हुई पाइपलाइनों के कारण घरों में गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
    user_Aajad khan
    Aajad khan
    पुन्हाना, नूंह, हरियाणा•
    1 hr ago
  • सड़कों पर निकले कार्यकर्ता वोट चोरी का लगाया आरोप सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर किया प्रदर्शन
    1
    सड़कों पर निकले कार्यकर्ता वोट चोरी का लगाया आरोप सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर किया प्रदर्शन
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • पुलिस द्वारा वीरवार को थाना मुंडकटी में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 7 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुड़ी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पलवल इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने थाना मुंडकटी से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें । बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने 30 दिनों से अधिक लंबित चोट के मामलों, 60 दिनों से अधिक लंबित हत्या एवं हत्या के प्रयास के मामलों और 45 दिनों से अधिक लंबित आईटीएसओ मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्राथमिकता के आधार पर आमजन की शिकायतों का न्याय बुद्ध व समय पर निपटारा सुनिश्चित के निर्देश दिए। उन्होंने अन-इन्वेस्टिगेटेड मामलों के प्रतिशत में कमी लाने, आगे की जांच व एससी-एसटी मामलों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने, पार्ट बी के निस्तारण को 15 प्रतिशत से कम रखने तथा धारा 182 के तहत आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ-सफाई, मालखाने को सुव्यवस्थित रखने, जब्त केस प्रॉपर्टी जैसे अवैध शराब व वाहनों का नियमानुसार जल्द निस्तारण करने, सीसीटीवी कैमरों की कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुराने व आदतन अपराधियों की नियमित चेकिंग करने, नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने व पुरानी बंद करने तथा ईआरवी व राइडर कर्मचारियों को नियमित ब्रीफिंग देकर गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनता ने बारी-बारी अपनी शिकायतें रखीं। पीड़ितों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी ली तथा शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को त्वरित न्याय प्रदान करना और कानून व्यवस्था बनाए रखना पलवल पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
    2
    पुलिस द्वारा वीरवार को थाना मुंडकटी में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 7 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुड़ी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पलवल इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने थाना मुंडकटी से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें । बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने 30 दिनों से अधिक लंबित चोट के मामलों, 60 दिनों से अधिक लंबित हत्या एवं हत्या के प्रयास के मामलों और 45 दिनों से अधिक लंबित आईटीएसओ मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्राथमिकता के आधार पर आमजन की शिकायतों का न्याय बुद्ध व समय पर निपटारा सुनिश्चित के निर्देश दिए।
उन्होंने अन-इन्वेस्टिगेटेड मामलों के प्रतिशत में कमी लाने, आगे की जांच व एससी-एसटी मामलों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने, पार्ट बी के निस्तारण को 15 प्रतिशत से कम रखने तथा धारा 182 के तहत आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ-सफाई, मालखाने को सुव्यवस्थित रखने, जब्त केस प्रॉपर्टी जैसे अवैध शराब व वाहनों का नियमानुसार जल्द निस्तारण करने, सीसीटीवी कैमरों की कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुराने व आदतन अपराधियों की नियमित चेकिंग करने, नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने व पुरानी बंद करने तथा ईआरवी व राइडर कर्मचारियों को नियमित ब्रीफिंग देकर गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर  कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनता ने बारी-बारी अपनी शिकायतें रखीं। पीड़ितों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी ली तथा शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को त्वरित न्याय प्रदान करना और कानून व्यवस्था बनाए रखना पलवल पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • जातिगत आरक्षण पर छिड़ी बहस में लोजपा के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार की धरती से आरक्षण के लिए मोदी जी के मंच से मोदी जी के शब्द को कह कर आरक्षण पर कही बड़ी बात। रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने कहा कि ह्म आरक्षण ओर भारतीय संविधान से कोई भी छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। पहले भारत के प्रधान मंत्री जी ने भी यही बता कही थी। केंद्रीय मंत्री राम दास अठावले ने भी आरक्षण के लिए अपनी बात कही। उन्होंने कहा सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश की पुर। मंत्री मायावती ने भी कहा कि सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। कोई बदलाव करने की कोशिश की तो उसका पूरी तरह से विरोध किया जाएगा।
    1
    जातिगत आरक्षण पर छिड़ी बहस में लोजपा के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार की धरती से आरक्षण के लिए मोदी जी के मंच से मोदी जी के शब्द को कह कर आरक्षण पर कही बड़ी बात।
रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने कहा कि ह्म आरक्षण ओर भारतीय संविधान से कोई भी छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। पहले भारत के प्रधान मंत्री जी ने भी यही बता कही थी। केंद्रीय मंत्री राम दास अठावले ने भी आरक्षण के लिए अपनी बात कही। उन्होंने कहा सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश की पुर। मंत्री मायावती ने भी कहा कि सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। कोई बदलाव  करने की कोशिश की तो उसका पूरी तरह से विरोध किया जाएगा।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • मेडल लाओ, पद और सम्मान पाओ! हरियाणा सरकार ने साक्षी चौधरी को 1.50 करोड़ की सम्मान राशि से सम्मानित किया और जॉब ऑफर दिया #Haryana #DIPRHaryana
    1
    मेडल लाओ, पद और सम्मान पाओ! 

हरियाणा सरकार ने साक्षी चौधरी को 1.50 करोड़ की सम्मान राशि से सम्मानित किया और जॉब ऑफर दिया

#Haryana #DIPRHaryana
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.