रायबरेली में Akhilesh Yadav को Manoj Pandey का करारा जवाब! PDA यात्रा पर मचा सियासी घमासान | UP News रायबरेली में क्यों आमने-सामने आए अखिलेश यादव और मनोज पांडे? उत्तर प्रदेश की राजनीति में रायबरेली से एक बार फिर बड़ा सियासी टकराव सामने आया है। पीडीए यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में भाजपा के साथ-साथ बागी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि "जो भागेगा, वो हारेगा।" इस बयान के बाद ऊंचाहार विधायक मनोज पांडे ने प्रेस से बातचीत में कई बड़े सवाल उठाते हुए जोरदार पलटवार किया। इस वीडियो में जानिए आखिर क्यों दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी इतनी तेज हो गई। मनोज पांडे ने पीडीए की राजनीति, करोड़ों की सुविधाओं वाली गाड़ी, विकास कार्यों, धार्मिक मुद्दों और पिछड़ों-दलितों के सवालों को लेकर क्या कहा। साथ ही समझिए इस पूरे विवाद की पृष्ठभूमि, जो राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़े राजनीतिक मतभेदों से जुड़ी हुई है। अगर आप UP Politics, Samajwadi Party, BJP, रायबरेली की ताजा खबरें और उत्तर प्रदेश की बड़ी राजनीतिक अपडेट सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो यह वीडियो आखिर तक जरूर देखें। GD NEWS NETWORK पर आपको मिलती हैं राजनीति, देश, उत्तर प्रदेश और बड़ी खबरों की साफ, सीधी और तथ्य आधारित जानकारी। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें, Comment में अपनी राय बताएं और GD NEWS NETWORK को Subscribe करना न भूलें।
रायबरेली में Akhilesh Yadav को Manoj Pandey का करारा जवाब! PDA यात्रा पर मचा सियासी घमासान | UP News रायबरेली में क्यों आमने-सामने आए अखिलेश यादव और मनोज पांडे? उत्तर प्रदेश की राजनीति में रायबरेली से एक बार फिर बड़ा सियासी टकराव सामने आया है। पीडीए यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में भाजपा के साथ-साथ बागी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि "जो भागेगा, वो हारेगा।" इस बयान के बाद ऊंचाहार विधायक मनोज पांडे ने प्रेस से बातचीत में कई बड़े सवाल उठाते हुए जोरदार पलटवार किया। इस वीडियो में जानिए आखिर क्यों दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी इतनी तेज हो गई। मनोज पांडे ने पीडीए की राजनीति, करोड़ों की सुविधाओं वाली गाड़ी, विकास कार्यों, धार्मिक मुद्दों और पिछड़ों-दलितों के सवालों को लेकर क्या कहा। साथ ही समझिए इस पूरे विवाद की पृष्ठभूमि, जो राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़े राजनीतिक मतभेदों से जुड़ी हुई है। अगर आप UP Politics, Samajwadi Party, BJP, रायबरेली की ताजा खबरें और उत्तर प्रदेश की बड़ी राजनीतिक अपडेट सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो यह वीडियो आखिर तक जरूर देखें। GD NEWS NETWORK पर आपको मिलती हैं राजनीति, देश, उत्तर प्रदेश और बड़ी खबरों की साफ, सीधी और तथ्य आधारित जानकारी। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें, Comment में अपनी राय बताएं और GD NEWS NETWORK को Subscribe करना न भूलें।
- 🔥 सीतापुर की सभा में गूंजा ‘जय भीम’, चंद्रशेखर आजाद के साथ जनता ने लगाए नारे! सीतापुर की सभा में गूंजा ‘जय भीम’ का नारा ✊💙 सीतापुर में आयोजित एक सभा के दौरान चंद्रशेखर आज़ाद के साथ मौजूद लोगों ने ‘जय भीम’ के नारे लगाए। सभा के दौरान माहौल नारों से गूंजता नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद यह दृश्य सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आप इस माहौल को कैसे देखते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #ChandrashekharAzad #JaiBhim #Sitapur #AzadSamajParty #जयभीम #सीतापुर #चंद्रशेखरआजाद #HindNews2471
- रायबरेली में Akhilesh Yadav को Manoj Pandey का करारा जवाब! PDA यात्रा पर मचा सियासी घमासान | UP News रायबरेली में क्यों आमने-सामने आए अखिलेश यादव और मनोज पांडे? उत्तर प्रदेश की राजनीति में रायबरेली से एक बार फिर बड़ा सियासी टकराव सामने आया है। पीडीए यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में भाजपा के साथ-साथ बागी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि "जो भागेगा, वो हारेगा।" इस बयान के बाद ऊंचाहार विधायक मनोज पांडे ने प्रेस से बातचीत में कई बड़े सवाल उठाते हुए जोरदार पलटवार किया। इस वीडियो में जानिए आखिर क्यों दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी इतनी तेज हो गई। मनोज पांडे ने पीडीए की राजनीति, करोड़ों की सुविधाओं वाली गाड़ी, विकास कार्यों, धार्मिक मुद्दों और पिछड़ों-दलितों के सवालों को लेकर क्या कहा। साथ ही समझिए इस पूरे विवाद की पृष्ठभूमि, जो राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़े राजनीतिक मतभेदों से जुड़ी हुई है। अगर आप UP Politics, Samajwadi Party, BJP, रायबरेली की ताजा खबरें और उत्तर प्रदेश की बड़ी राजनीतिक अपडेट सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो यह वीडियो आखिर तक जरूर देखें। GD NEWS NETWORK पर आपको मिलती हैं राजनीति, देश, उत्तर प्रदेश और बड़ी खबरों की साफ, सीधी और तथ्य आधारित जानकारी। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें, Comment में अपनी राय बताएं और GD NEWS NETWORK को Subscribe करना न भूलें।1
- शिक्षक यशपाल हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को शिक्षक यशपाल की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। 25 सितंबर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने घटना को लेकर जानकारी दी।1
- मेडिकल कॉलेज में डीएम का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश एटा, 25 सितंबर। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने शुक्रवार को जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति परखने के लिए वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीयन कक्ष, विभिन्न चिकित्सा वार्डों, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर, सीटी स्कैन, डायलिसिस यूनिट, इमरजेंसी, आईसीयू, पीडियाट्रिक्स वार्ड और मेडिकल कॉलेज की रसोई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंजीयन कक्ष पहुंचकर पंजीकृत मरीजों की संख्या और विवरण की जानकारी ली। उन्होंने आभा आधारित डिजिटल ओपीडी पंजीकरण व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा पात्र मरीजों का पंजीकरण ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए। अल्ट्रासाउंड सेंटर के निरीक्षण के दौरान दोपहर तक ही सेवा संचालित होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सीटी स्कैन की सुविधा नियमित रूप से संचालित की जा रही है, उसी प्रकार पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेवाएं भी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार नियमित रूप से संचालित होनी चाहिए। जांच रिपोर्ट भी मरीजों को समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मरीजों से सीधे लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक जिलाधिकारी ने फीमेल सर्जिकल, मेल सर्जिकल, पोस्ट ऑपरेटिव, फीमेल, ऑर्थो, पीडियाट्रिक्स, इमरजेंसी और आईसीयू सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। दवाओं की उपलब्धता, भोजन, चिकित्सकों की नियमित विजिट और जांच सुविधाओं के बारे में भी मरीजों से फीडबैक लिया। सीटी स्कैन सेवा के संबंध में जिलाधिकारी ने एक मरीज के परिजन से पूछा कि जांच के लिए किसी प्रकार की धनराशि तो नहीं ली गई। परिजन द्वारा धनराशि नहीं लिए जाने की जानकारी देने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और शासन के निर्धारित प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। साफ-सफाई और मरीजों की सुविधा पर जोर जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सभी वार्डों में बेहतर साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा मानकों और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप ही कार्य किया जाए। मरीजों को उपचार, जांच या दवाओं के लिए अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े, इसके लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी स्पष्ट करते हुए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए। डायलिसिस यूनिट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन की स्थिति की जानकारी ली। दीवारों में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने शासन को भेजी गई संबंधित पत्रावली तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि डायलिसिस यूनिट को शीघ्र मेडिकल कॉलेज के नए भवन में स्थानांतरित करने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस से पत्राचार कर भवन में हुई टूट-फूट और अन्य तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने को भी कहा। भोजन की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था भी परखी मेडिकल कॉलेज की रसोई का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, मात्रा और स्वच्छता की जानकारी ली। उन्होंने निर्धारित मानकों के अनुसार खाद्य पदार्थ तैयार कर सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन वितरण रजिस्टर का भी अवलोकन किया और यह जानकारी ली कि जिन मरीजों के नाम पर भोजन वितरित किया जा रहा है, वे वास्तव में संबंधित वार्डों में भर्ती हैं या नहीं। भोजन की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता न होने देने के निर्देश दिए। मेडिको-लीगल रिपोर्ट में निष्पक्षता के निर्देश इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर को दुर्घटना एवं अन्य मेडिको-लीगल मामलों में तैयार की जाने वाली मेडिकल रिपोर्ट को तथ्यात्मक, निष्पक्ष और स्पष्ट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीज की चोटों का सही आकलन किया जाए तथा रिपोर्ट तैयार करते समय किसी प्रकार का पक्षपात न हो। निर्धारित चिकित्सा मानकों और नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं जनपदवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। स्वास्थ्य सीधे व्यक्ति के जीवन से जुड़ा विषय है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मरीजों को शासन की गाइडलाइन और निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ से मरीजों के साथ आत्मीयता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ व्यवहार करने को कहा। उन्होंने कहा कि बीमार व्यक्ति और उसके परिजन पहले से ही कठिन परिस्थिति में होते हैं, इसलिए उनके साथ सहानुभूतिपूर्ण और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाना चाहिए।4
- एटा शहर में चार बजे से ही काले बादल भयंकर रूप से छाये हुए1
- जमीन पैमाइश के दौरान SDM ने दी 'भूत बनाने' की धमकी अलीगढ़ के कोल तहसील में हाथापाई और गाली-गलौज के आरोप लगे अलीगढ़ के कोल तहसील में जमीन की पैमाइश के दौरान एक उप जिलाधिकारी (SDM) पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगा है। उन पर 'भूत बना दूंगा' जैसी धमकी देने का आरोप भी है। बताया जा रहा है कि पैमाइश करने गई टीम में शामिल SDM ने कथित तौर पर हाथापाई भी की। यह मामला उप जिलाधिकारी की बदसलूकी से जुड़ा है। घटना के बाद से इलाके में इस मामले की चर्चा है। *रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट *1
- 🚨 राहुल गांधी का बड़ा सवाल—“BJP के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी क्यों नहीं?” 🚨 राहुल गांधी का बड़ा सवाल—“BJP के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी क्यों नहीं?” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव और सत्ता विरोधी लहर यानी एंटी-इनकंबेंसी को लेकर केंद्र की राजनीति पर सवाल उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में सरकारों के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी एक सामान्य राजनीतिक घटना रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि बांग्लादेश युद्ध में जीत के बाद भी कुछ समय के भीतर उन्हें एंटी-इनकंबेंसी और राजनीतिक दबाव का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी ने सवाल उठाया— “भारत में हर सरकार के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी होती है, इंदिरा गांधी बांग्लादेश युद्ध जीतने के बाद भी हारीं, फिर BJP के साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ?” उनका यह बयान चुनाव आयोग, मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच सामने आया है। 📌 राहुल गांधी के इस सवाल पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं। #RahulGandhi #Congress #BJP #AntiIncumbency #IndianPolitics #PoliticalNews #HindNews2471
- आज एटा शहर के माहोर वेशयो का मेला निकला जिसमें आगरा का सुधीर बैनड आकृषक रहा जिसमें मुख्य अतिथि भा जसमा पा के जिला अधियक्ष का सवागत बृहामण समाज के लोगों ने किया जिसमें एटा शहर के युवा नेता पी जी गुप्ता का भी सवागत बडे़ ही धूम धाम तरीके से किया गया रौकी पत्रकार एटाprees4
- तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग राहगीर को कुचला, मौके पर मौत कासगंज रोड मोड़ पर कबाड़ी मार्केट के सामने हादसा, लोगों ने ट्रक पकड़कर पुलिस को सौंपा एटा, 25 सितंबर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा लिप्टन चौकी क्षेत्र में जीटी रोड स्थित कबाड़ी मार्केट के सामने कासगंज रोड मोड़ के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के रनामऊ गांव निवासी करीब 55 वर्षीय मिजाजीलाल के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपने चचेरे भाई श्यामवीर सिंह के साथ किसी काम से एटा आए थे। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे दोनों रेलवे ओवरब्रिज के पास महाराणा प्रताप चौक से कासगंज रोड मोड़ की ओर जा रहे थे। कबाड़ी मार्केट के सामने दोनों जीटी रोड पार कर रहे थे। श्यामवीर सिंह पहले सड़क पार कर गए, जबकि मिजाजीलाल उनके पीछे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने मिजाजीलाल को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ट्रक को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लिप्टन चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से ट्रक को हिरासत में ले लिया है। चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है।4