तारापुर में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, आधी रात को हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव तारापुर में शुक्रवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उल्लास और भक्तिभाव से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों और ठाकुरबाड़ियों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने लड्डू गोपाल का दर्शन कर माखन-मिश्री व मोतीचूर के लड्डू का भोग अर्पित किया। घरों में बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाया गया। पुरानी बाजार ठाकुरबाड़ी, राधा गोविंद ठाकुरबाड़ी और मोहनगंज ठाकुरबाड़ी को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मोहनगंज ठाकुरबाड़ी में रौशन उपाध्याय तथा राधा गोविंद ठाकुरबाड़ी में समिति के रामानंद चौधरी के नेतृत्व में पूजा-अर्चना हुई। मोहनगंज में राम कुमार पंडित व तबला वादक हरिओम ने भजनों की प्रस्तुति दी। पुरानी बाजार में संजय म्यूजिकल ग्रुप ने भजन प्रस्तुत किए। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म की घोषणा होते ही ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। नन्हे बालक को वासुदेव की भूमिका में डलिया में लेकर मंदिर में प्रवेश कराया गया। इसके बाद भंडारे और प्रसाद का वितरण किया गया। रातभर श्रद्धालु भजन-कीर्तन में भाव-विभोर रहे। आयोजन में पंकज कुमार विश्वकर्मा, गुड्डू चौधरी, यश केशरी, संजय चौधरी और अशोक चौधरी का विशेष योगदान रहा।
तारापुर में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, आधी रात को हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव तारापुर में शुक्रवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उल्लास और भक्तिभाव से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों और ठाकुरबाड़ियों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने लड्डू गोपाल का दर्शन कर माखन-मिश्री व मोतीचूर के लड्डू का भोग अर्पित किया। घरों में बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाया गया। पुरानी बाजार ठाकुरबाड़ी, राधा गोविंद ठाकुरबाड़ी और मोहनगंज ठाकुरबाड़ी को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मोहनगंज ठाकुरबाड़ी में रौशन उपाध्याय तथा राधा गोविंद ठाकुरबाड़ी में समिति के रामानंद चौधरी के नेतृत्व में पूजा-अर्चना हुई। मोहनगंज में राम कुमार पंडित व तबला वादक हरिओम ने भजनों की प्रस्तुति दी। पुरानी बाजार में संजय म्यूजिकल ग्रुप ने भजन प्रस्तुत किए। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म की घोषणा होते ही ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। नन्हे बालक को वासुदेव की भूमिका में डलिया में लेकर मंदिर में प्रवेश कराया गया। इसके बाद भंडारे और प्रसाद का वितरण किया गया। रातभर श्रद्धालु भजन-कीर्तन में भाव-विभोर रहे। आयोजन में पंकज कुमार विश्वकर्मा, गुड्डू चौधरी, यश केशरी, संजय चौधरी और अशोक चौधरी का विशेष योगदान रहा।
- दिल्ली में हुआ शिक्षक दिवस पर विवाद डेढ़ सौ रुपया के कारण।1
- तारापुर में चाय-किराना दुकानों की आड़ में गांजा कारोबार का खुलासा, 475 ग्राम गांजा बरामद तारापुर थाना क्षेत्र के बंशीपुर मोड़ पर चाय एवं किराना दुकानों की आड़ में गांजा की खरीद-बिक्री का पुलिस ने खुलासा किया है। एसडीपीओ निशांत गौरव के निर्देश पर चलाए गए छापेमारी अभियान में दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में सअनि कमला कांत पांडेय की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर बंशीपुर मोड़ स्थित मनोज कुमार सिंह की चाय-किराना दुकान में तलाशी ली गई। दुकान के रैक से काली पॉलीथिन में रखा 225 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद मनोज की निशानदेही पर शेखर तांती की किराना दुकान में छापेमारी की गई। यहां आलू की बोरी के पीछे से 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों के पास से एक-एक मोबाइल भी जब्त किया गया। इस तरह पुलिस ने कुल 475 ग्राम गांजा बरामद किया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुबन्ता कुमारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार की शाम न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। मामले की जांच एसआई मोहम्मद हारून राशिद कर रहे हैं।1
- सत्ता सुख के लिए बिहार के हित बेच दिए’, फरक्का संधि पर जदयू का विपक्ष पर सीधा हमला* बक्सर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *‘सत्ता सुख के लिए बिहार के हित बेच दिए’, फरक्का संधि पर जदयू का विपक्ष पर सीधा हमला* फरक्का जल संधि को बिहार के हितों के खिलाफ बताते हुए जदयू ने शनिवार को बक्सर से बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू कर दिया। ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के जरिए पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी ने गंगा के पानी पर बिहार के अधिकार का मुद्दा उठाया। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के बक्सर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। दोनों नेता गंगा और ठोरा नदी के संगम त्रिमुहानी पहुंचे और गंगा का निरीक्षण करने के बाद बगीचा उत्सव लॉन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संजय झा ने कहा कि *12 दिसंबर 2026 को भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि के 30 वर्ष* पूरे होने वाले हैं। आरोप लगाया कि तीन दशक पहले बिहार के हितों की अनदेखी कर ऐसी व्यवस्था बनाई गई, जिसका खामियाजा आज बिहार को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा का पानी बिहार के लोगों का हक है और इसका सीधा संबंध खेती, सिंचाई और पेयजल से है। *‘आपकी ही सरकार है, फिर मांग पूरी क्यों नहीं?’* कार्यक्रम के दौरान जब संजय झा से सवाल किया गया कि बिहार और केंद्र दोनों जगह जदयू सत्ता में है, फिर बिहार के हित से जुड़ी यह मांग अब तक पूरी क्यों नहीं हुई, तो उन्होंने सीधे तौर पर पूर्ववर्ती सरकारों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 1996 में जब जल संधि लागू की गई थी, उस समय किसकी सरकार थी, यह किसी से छिपा नहीं है। संजय झा ने आरोप लगाया कि उस समय *सत्ता सुख के लिए जनता के हितों की अनदेखी की गई।* आज सवाल उठाने वालों को यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने ऐसी संधि क्यों की, जिसमें बिहार के हितों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया। *फरक्का बैराज से गाद और बाढ़ का मुद्दा* संजय झा ने कहा कि फरक्का बैराज के कारण गंगा में गाद की समस्या गंभीर हुई है। गर्मी में पानी की किल्लत और मानसून में बाढ़ बिहार की बड़ी समस्या है। 1975 में फरक्का बैराज बनने के बाद गंगा में भारी मात्रा में गाद जमा होने लगी, जिसका असर नदी के प्रवाह और सिंचाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। उन्होंने संधि की जल बंटवारे की व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि 70 हजार क्यूसेक या उससे कम पानी होने पर बांग्लादेश को 35 हजार क्यूसेक पानी देने का प्रावधान था। उन्होंने कहा कि बिहार के हित से जुड़ा यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा गया है और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। *12 जिलों में चलेगा जनसंवाद* संजय झा ने कहा कि गंगा किनारे बसे बिहार के 12 जिलों में जनता से संवाद किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लोगों को फरक्का जल संधि के प्रभावों से अवगत कराना और बिहार के जल अधिकार, सिंचाई, कृषि तथा बाढ़ की समस्या को लेकर जनमत तैयार करना है। कार्यक्रम में जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, राजपुर विधायक संतोष निराला, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा समेत पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट- संजय झा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू4
- कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, आधी रात गूंजा ‘नंद के आनंद भयो’ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के राधा-कृष्ण मंदिरों में देर रात तक चला भजन-कीर्तन, जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. नगर क्षेत्र के मुरली मनोहर ठाकुरवाड़ी, साहू ठाकुरवाड़ी, केशरवानी मंदिर तथा प्रखंड क्षेत्र के कठना गांव स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर समेत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न राधा-कृष्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गई. जन्माष्टमी को लेकर देर शाम से ही मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया. स्थानीय कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजन और गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. देर रात तक श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए. मंदिर परिसर राधे-राधे, जय श्रीकृष्ण और हरे कृष्ण के जयघोष से गुंजायमान होता रहा. रात के 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां चरम पर पहुंच गईं. घंटे-घड़ियाल और शंख की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना और आरती की. इस दौरान ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठे. श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. जन्मोत्सव के बाद भगवान श्रीकृष्ण को विशेष भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कई स्थानों पर आकर्षक झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. जन्माष्टमी को लेकर देर रात तक पूरे क्षेत्र में उत्सवी और भक्तिमय माहौल बना रहा. कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, आधी रात गूंजा ‘नंद के आनंद भयो’ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के राधा-कृष्ण मंदिरों में देर रात तक चला भजन-कीर्तन, जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. नगर क्षेत्र के मुरली मनोहर ठाकुरवाड़ी, साहू ठाकुरवाड़ी, केशरवानी मंदिर तथा प्रखंड क्षेत्र के कठना गांव स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर समेत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न राधा-कृष्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गई. जन्माष्टमी को लेकर देर शाम से ही मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया. स्थानीय कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजन और गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. देर रात तक श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए. मंदिर परिसर राधे-राधे, जय श्रीकृष्ण और हरे कृष्ण के जयघोष से गुंजायमान होता रहा. रात के 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां चरम पर पहुंच गईं. घंटे-घड़ियाल और शंख की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना और आरती की. इस दौरान ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठे. श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. जन्मोत्सव के बाद भगवान श्रीकृष्ण को विशेष भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कई स्थानों पर आकर्षक झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. जन्माष्टमी को लेकर देर रात तक पूरे क्षेत्र में उत्सवी और भक्तिमय माहौल बना रहा.2
- राघोपुर पहुंचे CM सम्राट, काज़ीकोरिया बांध का निरीक्षण राघोपुर पहुंचे CM सम्राट, काज़ीकोरिया बांध का निरीक्षण1
- 🚨 बांका से बड़ी खबर! शहरों की व्यवस्था को लेकर DM सख्त, अब अतिक्रमण और सफाई पर होगी सीधी नजर! 🏙️ नगर निकायों के विकास कार्यों की हुई समीक्षा बांका में नगर निकायों के कामकाज और विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 📋 बैठक में स्वच्छता, पेयजल, जल-जीवन-हरियाली, स्ट्रीट लाइट, CCTV, हाईमास्ट लाइट, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और राजस्व संग्रहण समेत कई योजनाओं की समीक्षा की गई। 💡🚰🏠 ⚠️ अतिक्रमण को लेकर भी सख्त निर्देश प्रत्येक नगर निकाय में नोडल पदाधिकारी नामित कर रोस्टर तैयार करने और नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। 📹 शहरों में जरूरत के अनुसार CCTV कैमरे, हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट लगाने तथा सार्वजनिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा गया। 🚦 गांधी चौक, बांका में ट्रैफिक सिग्नल लगाने की पहल की डीएम ने सराहना की और अन्य नगर निकायों को भी आवश्यकता के अनुसार ऐसी योजनाओं पर काम करने का निर्देश दिया। 📌 जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, यातायात और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। 📰 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 📍 बांका की हर बड़ी खबर पर हमारी नजर1
- दीप प्रज्वलित कर विधायक रोहित पांडेय ने किया 21वीं राष्ट्रीय दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ दिव्यांग खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर दिखाई प्रतिभा, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले भागलपुर। 21वीं राष्ट्रीय दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ भागलपुर शहर के विधायक रोहित पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विभिन्न दिव्यांग वर्गों के साथ यूनिफाइड वर्ग के खिलाड़ी भी शतरंज की बिसात पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के आयोजन से दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का राष्ट्रीय मंच मिला है। उद्घाटन समारोह में छपरा के पूर्व विधायक डॉ. फारूक अली अहमद, मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य संजय कुमार झा, टीएनबी यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी संजय जायसवाल, भागलपुर जिला शतरंज संघ के सचिव अजय कुमार मिश्रा, भागलपुर के अध्यक्ष अजय कुमार, बांका के अध्यक्ष संजय कुमार झा, बांका के सचिव एवं मुख्य निर्णायक अंकित कुमार मिश्रा, दिव्यांग ओलंपिक कमेटी बिहार के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन नसर आलम एवं अंजुम परवेज ने किया। विधायक रोहित पांडेय ने कहा कि भागलपुर में शतरंज का लगातार विस्तार होना पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। बिहार में पहली बार किसी शतरंज एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर की दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन भागलपुर में होना विशेष उपलब्धि है। ऐसे आयोजनों से दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलता है और भागलपुर की शतरंज गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य संजय कुमार झा ने कहा कि खेल और शिक्षा एक-दूसरे के पूरक हैं। शतरंज खिलाड़ियों में एकाग्रता, अनुशासन, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है। दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन समावेशी खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 112 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा प्रतियोगिता में कुल 112 खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें श्रवण बाधित वर्ग में 12, दृष्टिबाधित वर्ग में 10, लोकोमोटर वर्ग में 24, बौद्धिक दिव्यांग वर्ग में 8, दृष्टि-संबंधित/विजिबिलिटी वर्ग में 10, यूनिफाइड/कनेक्टा वर्ग में 40 तथा विजिबिलिटी टीम में 8 खिलाड़ी शामिल हैं। श्रवण बाधित वर्ग में कुल 12 खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हो रहे हैं। इस वर्ग में कुल चार राउंड खेले जाने हैं, जिनमें दो राउंड पूरे हो चुके हैं। प्रकाश सिंह ने दोनों मुकाबले जीतकर दो अंक हासिल किए हैं और अब तक अजेय रहते हुए शीर्ष पर हैं। अमित सिंह भी दो अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। दृष्टिबाधित वर्ग में कुल 10 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हैं। इस वर्ग में अखिलेश श्रीवास्तव ने दो अंक हासिल कर बढ़त बनाई हुई है। लोकोमोटर वर्ग में 24 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस वर्ग में चार राउंड के मुकाबले निर्धारित हैं, जिनमें दो राउंड पूरे हो चुके हैं। प्रियंका कुमारी, राहुल कुमार और दिलीप कुमार ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर दो-दो अंक हासिल किए हैं और संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं। बौद्धिक दिव्यांग वर्ग में आठ खिलाड़ी शामिल हैं। इस वर्ग में तुषार सर्वंत ने अपने मुकाबले में जीत दर्ज की। वहीं दृष्टि-संबंधित/विजिबिलिटी वर्ग में 10 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस वर्ग में समर कुमार सिंह ने अपने मुकाबले में जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की। यूनिफाइड वर्ग में भी कड़ा मुकाबला प्रतियोगिता के यूनिफाइड/कनेक्टा वर्ग में 40 खिलाड़ी शामिल हैं। इस वर्ग में कुल पांच राउंड खेले जाने हैं। पहले राउंड के मुकाबले में अभिजीत मुखर्जी, अभिषेक रंजन, अनिकेत रंजन, प्रखर चौरसिया, सुदाकांतो दास, आदित्य कुमार, अमृत आशीष, साक्षी कुमारी, सार्थक कुमार, अभय, अमृत, अंशुमान, अंशुमान अमृत, राधा रानी, रविशंकर कुमार और अपराजित ने जीत दर्ज कर एक-एक अंक हासिल किया है। प्रतियोगिता में विजिबिलिटी टीम के आठ खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। विभिन्न वर्गों के मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है। शतरंज की बिसात पर खिलाड़ियों की एकाग्रता, रणनीति और आत्मविश्वास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा खेल के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में भागलपुर जिला शतरंज संघ एवं सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।1
- तारापुर में सीसीटीवी से चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार 1650 रुपये का सामान बरामद, न्यायिक हिरासत में भेजा गया तारापुर बाजार में बोरे में रखे किराना सामान की चोरी का पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खुलासा कर दिया। पुलिस ने धौनी निवासी मुकेश राम को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी मोहनपुर निवासी राजीव कुमार सिंह तीन सितंबर को तारापुर बाजार सामान खरीदने आए थे। उन्होंने कुम्हार टोला स्थित दुकान से करीब 1650 रुपये का सामान खरीदा। बोरा राधागोविंद ठाकुरबाड़ी दुर्गा स्थान के समीप रखकर हार्डवेयर दुकान चले गए। लौटने पर बोरा गायब मिला। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी थानाध्यक्ष सुबन्ता कुमारी ने बताया कि पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में मुकेश राम टोटो पर बोरा ले जाते दिखा। पुलिस ने उसे बाजार से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर मोहनगंज स्थित गुड्डू भगत की दुकान से चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार मुकेश पूर्व में भी चोरी के मामले में दो बार जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।1