logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली में हुआ शिक्षक दिवस पर विवाद डेढ़ सौ रुपया के कारण।

13 hrs ago
user_THE LIVE Munger
THE LIVE Munger
तारापुर, मुंगेर, बिहार•
13 hrs ago

दिल्ली में हुआ शिक्षक दिवस पर विवाद डेढ़ सौ रुपया के कारण।

More news from बिहार and nearby areas
  • दिल्ली में हुआ शिक्षक दिवस पर विवाद डेढ़ सौ रुपया के कारण।
    1
    दिल्ली में हुआ शिक्षक दिवस पर विवाद डेढ़ सौ रुपया के कारण।
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    13 hrs ago
  • तारापुर में चाय-किराना दुकानों की आड़ में गांजा कारोबार का खुलासा, 475 ग्राम गांजा बरामद तारापुर थाना क्षेत्र के बंशीपुर मोड़ पर चाय एवं किराना दुकानों की आड़ में गांजा की खरीद-बिक्री का पुलिस ने खुलासा किया है। एसडीपीओ निशांत गौरव के निर्देश पर चलाए गए छापेमारी अभियान में दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में सअनि कमला कांत पांडेय की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर बंशीपुर मोड़ स्थित मनोज कुमार सिंह की चाय-किराना दुकान में तलाशी ली गई। दुकान के रैक से काली पॉलीथिन में रखा 225 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद मनोज की निशानदेही पर शेखर तांती की किराना दुकान में छापेमारी की गई। यहां आलू की बोरी के पीछे से 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों के पास से एक-एक मोबाइल भी जब्त किया गया। इस तरह पुलिस ने कुल 475 ग्राम गांजा बरामद किया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुबन्ता कुमारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार की शाम न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। मामले की जांच एसआई मोहम्मद हारून राशिद कर रहे हैं।
    1
    तारापुर में चाय-किराना दुकानों की आड़ में गांजा कारोबार का खुलासा, 475 ग्राम गांजा बरामद
तारापुर थाना क्षेत्र के बंशीपुर मोड़ पर चाय एवं किराना दुकानों की आड़ में गांजा की खरीद-बिक्री का पुलिस ने खुलासा किया है। एसडीपीओ निशांत गौरव के निर्देश पर चलाए गए छापेमारी अभियान में दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में सअनि कमला कांत पांडेय की टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर बंशीपुर मोड़ स्थित मनोज कुमार सिंह की चाय-किराना दुकान में तलाशी ली गई। दुकान के रैक से काली पॉलीथिन में रखा 225 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद मनोज की निशानदेही पर शेखर तांती की किराना दुकान में छापेमारी की गई। यहां आलू की बोरी के पीछे से 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों के पास से एक-एक मोबाइल भी जब्त किया गया।
इस तरह पुलिस ने कुल 475 ग्राम गांजा बरामद किया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुबन्ता कुमारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार की शाम न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। मामले की जांच एसआई मोहम्मद हारून राशिद कर रहे हैं।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • सत्ता सुख के लिए बिहार के हित बेच दिए’, फरक्का संधि पर जदयू का विपक्ष पर सीधा हमला* बक्सर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *‘सत्ता सुख के लिए बिहार के हित बेच दिए’, फरक्का संधि पर जदयू का विपक्ष पर सीधा हमला* फरक्का जल संधि को बिहार के हितों के खिलाफ बताते हुए जदयू ने शनिवार को बक्सर से बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू कर दिया। ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के जरिए पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी ने गंगा के पानी पर बिहार के अधिकार का मुद्दा उठाया। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के बक्सर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। दोनों नेता गंगा और ठोरा नदी के संगम त्रिमुहानी पहुंचे और गंगा का निरीक्षण करने के बाद बगीचा उत्सव लॉन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संजय झा ने कहा कि *12 दिसंबर 2026 को भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि के 30 वर्ष* पूरे होने वाले हैं। आरोप लगाया कि तीन दशक पहले बिहार के हितों की अनदेखी कर ऐसी व्यवस्था बनाई गई, जिसका खामियाजा आज बिहार को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा का पानी बिहार के लोगों का हक है और इसका सीधा संबंध खेती, सिंचाई और पेयजल से है। *‘आपकी ही सरकार है, फिर मांग पूरी क्यों नहीं?’* कार्यक्रम के दौरान जब संजय झा से सवाल किया गया कि बिहार और केंद्र दोनों जगह जदयू सत्ता में है, फिर बिहार के हित से जुड़ी यह मांग अब तक पूरी क्यों नहीं हुई, तो उन्होंने सीधे तौर पर पूर्ववर्ती सरकारों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 1996 में जब जल संधि लागू की गई थी, उस समय किसकी सरकार थी, यह किसी से छिपा नहीं है। संजय झा ने आरोप लगाया कि उस समय *सत्ता सुख के लिए जनता के हितों की अनदेखी की गई।* आज सवाल उठाने वालों को यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने ऐसी संधि क्यों की, जिसमें बिहार के हितों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया। *फरक्का बैराज से गाद और बाढ़ का मुद्दा* संजय झा ने कहा कि फरक्का बैराज के कारण गंगा में गाद की समस्या गंभीर हुई है। गर्मी में पानी की किल्लत और मानसून में बाढ़ बिहार की बड़ी समस्या है। 1975 में फरक्का बैराज बनने के बाद गंगा में भारी मात्रा में गाद जमा होने लगी, जिसका असर नदी के प्रवाह और सिंचाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। उन्होंने संधि की जल बंटवारे की व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि 70 हजार क्यूसेक या उससे कम पानी होने पर बांग्लादेश को 35 हजार क्यूसेक पानी देने का प्रावधान था। उन्होंने कहा कि बिहार के हित से जुड़ा यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा गया है और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। *12 जिलों में चलेगा जनसंवाद* संजय झा ने कहा कि गंगा किनारे बसे बिहार के 12 जिलों में जनता से संवाद किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लोगों को फरक्का जल संधि के प्रभावों से अवगत कराना और बिहार के जल अधिकार, सिंचाई, कृषि तथा बाढ़ की समस्या को लेकर जनमत तैयार करना है। कार्यक्रम में जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, राजपुर विधायक संतोष निराला, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा समेत पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट- संजय झा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू
    4
    सत्ता सुख के लिए बिहार के हित बेच दिए’, फरक्का संधि पर जदयू का विपक्ष पर सीधा हमला*
बक्सर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
*‘सत्ता सुख के लिए बिहार के हित बेच दिए’, फरक्का संधि पर जदयू का विपक्ष पर सीधा हमला*
फरक्का जल संधि को बिहार के हितों के खिलाफ बताते हुए जदयू ने शनिवार को बक्सर से बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू कर दिया। ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के जरिए पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी ने गंगा के पानी पर बिहार के अधिकार का मुद्दा उठाया।
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के बक्सर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। दोनों नेता गंगा और ठोरा नदी के संगम त्रिमुहानी पहुंचे और गंगा का निरीक्षण करने के बाद बगीचा उत्सव लॉन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
संजय झा ने कहा कि *12 दिसंबर 2026 को भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि के 30 वर्ष* पूरे होने वाले हैं। आरोप लगाया कि तीन दशक पहले बिहार के हितों की अनदेखी कर ऐसी व्यवस्था बनाई गई, जिसका खामियाजा आज बिहार को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा का पानी बिहार के लोगों का हक है और इसका सीधा संबंध खेती, सिंचाई और पेयजल से है।
*‘आपकी ही सरकार है, फिर मांग पूरी क्यों नहीं?’*
कार्यक्रम के दौरान जब संजय झा से सवाल किया गया कि बिहार और केंद्र दोनों जगह जदयू सत्ता में है, फिर बिहार के हित से जुड़ी यह मांग अब तक पूरी क्यों नहीं हुई, तो उन्होंने सीधे तौर पर पूर्ववर्ती सरकारों को निशाने पर लिया।
उन्होंने कहा कि 1996 में जब जल संधि लागू की गई थी, उस समय किसकी सरकार थी, यह किसी से छिपा नहीं है। संजय झा ने आरोप लगाया कि उस समय *सत्ता सुख के लिए जनता के हितों की अनदेखी की गई।* आज सवाल उठाने वालों को यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने ऐसी संधि क्यों की, जिसमें बिहार के हितों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया।
*फरक्का बैराज से गाद और बाढ़ का मुद्दा*
संजय झा ने कहा कि फरक्का बैराज के कारण गंगा में गाद की समस्या गंभीर हुई है। गर्मी में पानी की किल्लत और मानसून में बाढ़ बिहार की बड़ी समस्या है। 1975 में फरक्का बैराज बनने के बाद गंगा में भारी मात्रा में गाद जमा होने लगी, जिसका असर नदी के प्रवाह और सिंचाई व्यवस्था पर पड़ रहा है।
उन्होंने संधि की जल बंटवारे की व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि 70 हजार क्यूसेक या उससे कम पानी होने पर बांग्लादेश को 35 हजार क्यूसेक पानी देने का प्रावधान था।
उन्होंने कहा कि बिहार के हित से जुड़ा यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा गया है और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
*12 जिलों में चलेगा जनसंवाद*
संजय झा ने कहा कि गंगा किनारे बसे बिहार के 12 जिलों में जनता से संवाद किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लोगों को फरक्का जल संधि के प्रभावों से अवगत कराना और बिहार के जल अधिकार, सिंचाई, कृषि तथा बाढ़ की समस्या को लेकर जनमत तैयार करना है।
कार्यक्रम में जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, राजपुर विधायक संतोष निराला, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा समेत पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट- संजय झा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, आधी रात गूंजा ‘नंद के आनंद भयो’ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के राधा-कृष्ण मंदिरों में देर रात तक चला भजन-कीर्तन, जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. नगर क्षेत्र के मुरली मनोहर ठाकुरवाड़ी, साहू ठाकुरवाड़ी, केशरवानी मंदिर तथा प्रखंड क्षेत्र के कठना गांव स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर समेत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न राधा-कृष्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गई. जन्माष्टमी को लेकर देर शाम से ही मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया. स्थानीय कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजन और गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. देर रात तक श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए. मंदिर परिसर राधे-राधे, जय श्रीकृष्ण और हरे कृष्ण के जयघोष से गुंजायमान होता रहा. रात के 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां चरम पर पहुंच गईं. घंटे-घड़ियाल और शंख की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना और आरती की. इस दौरान ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठे. श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. जन्मोत्सव के बाद भगवान श्रीकृष्ण को विशेष भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कई स्थानों पर आकर्षक झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. जन्माष्टमी को लेकर देर रात तक पूरे क्षेत्र में उत्सवी और भक्तिमय माहौल बना रहा. कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, आधी रात गूंजा ‘नंद के आनंद भयो’ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के राधा-कृष्ण मंदिरों में देर रात तक चला भजन-कीर्तन, जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. नगर क्षेत्र के मुरली मनोहर ठाकुरवाड़ी, साहू ठाकुरवाड़ी, केशरवानी मंदिर तथा प्रखंड क्षेत्र के कठना गांव स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर समेत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न राधा-कृष्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गई. जन्माष्टमी को लेकर देर शाम से ही मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया. स्थानीय कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजन और गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. देर रात तक श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए. मंदिर परिसर राधे-राधे, जय श्रीकृष्ण और हरे कृष्ण के जयघोष से गुंजायमान होता रहा. रात के 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां चरम पर पहुंच गईं. घंटे-घड़ियाल और शंख की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना और आरती की. इस दौरान ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठे. श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. जन्मोत्सव के बाद भगवान श्रीकृष्ण को विशेष भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कई स्थानों पर आकर्षक झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. जन्माष्टमी को लेकर देर रात तक पूरे क्षेत्र में उत्सवी और भक्तिमय माहौल बना रहा.
    2
    कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, आधी रात गूंजा ‘नंद के आनंद भयो’
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के राधा-कृष्ण मंदिरों में देर रात तक चला भजन-कीर्तन, जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर.

नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. नगर क्षेत्र के मुरली मनोहर ठाकुरवाड़ी, साहू ठाकुरवाड़ी, केशरवानी मंदिर तथा प्रखंड क्षेत्र के कठना गांव स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर समेत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न राधा-कृष्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गई.

जन्माष्टमी को लेकर देर शाम से ही मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया. स्थानीय कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजन और गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. देर रात तक श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए. मंदिर परिसर राधे-राधे, जय श्रीकृष्ण और हरे कृष्ण के जयघोष से गुंजायमान होता रहा.

रात के 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां चरम पर पहुंच गईं. घंटे-घड़ियाल और शंख की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना और आरती की. इस दौरान ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठे. श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं.

जन्मोत्सव के बाद भगवान श्रीकृष्ण को विशेष भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कई स्थानों पर आकर्षक झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. जन्माष्टमी को लेकर देर रात तक पूरे क्षेत्र में उत्सवी और भक्तिमय माहौल बना रहा.
कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, आधी रात गूंजा ‘नंद के आनंद भयो’
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के राधा-कृष्ण मंदिरों में देर रात तक चला भजन-कीर्तन, जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु
प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर.
नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. नगर क्षेत्र के मुरली मनोहर ठाकुरवाड़ी, साहू ठाकुरवाड़ी, केशरवानी मंदिर तथा प्रखंड क्षेत्र के कठना गांव स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर समेत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न राधा-कृष्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गई.
जन्माष्टमी को लेकर देर शाम से ही मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया. स्थानीय कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजन और गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. देर रात तक श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए. मंदिर परिसर राधे-राधे, जय श्रीकृष्ण और हरे कृष्ण के जयघोष से गुंजायमान होता रहा.
रात के 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां चरम पर पहुंच गईं. घंटे-घड़ियाल और शंख की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना और आरती की. इस दौरान ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठे. श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं.
जन्मोत्सव के बाद भगवान श्रीकृष्ण को विशेष भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कई स्थानों पर आकर्षक झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. जन्माष्टमी को लेकर देर रात तक पूरे क्षेत्र में उत्सवी और भक्तिमय माहौल बना रहा.
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by Kamlesh Mandal
    1
    Post by Kamlesh Mandal
    user_Kamlesh Mandal
    Kamlesh Mandal
    Voice of people बेलहर, बांका, बिहार•
    23 hrs ago
  • राघोपुर पहुंचे CM सम्राट, काज़ीकोरिया बांध का निरीक्षण राघोपुर पहुंचे CM सम्राट, काज़ीकोरिया बांध का निरीक्षण
    1
    राघोपुर पहुंचे CM सम्राट, काज़ीकोरिया बांध का निरीक्षण


राघोपुर पहुंचे CM सम्राट, काज़ीकोरिया बांध का निरीक्षण
    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    9 hrs ago
  • भागलपुर जिला सन्हौला थाना क्षेत्र से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नदी में स्नान करने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। भागलपुर जिला सन्हौला थाना क्षेत्र से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नदी में स्नान करने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास भुड़िया छिटा की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान भगवानपुर गांव निवासी महेश दास के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार अपने चार दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान तीन दोस्त नदी से बाहर निकल आए, जबकि बिट्टू कुमार गहरे पानी की ओर चला गया। इसी दौरान वह अचानक डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही सन्हौला थाना प्रभारी रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की पहल पर एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने नदी में तलाशी अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद बिट्टू कुमार के शव को नदी से बरामद कर लिया। सबसे दुखद बात यह है कि बिट्टू कुमार की शादी महज तीन महीने पहले ही अटपरा गांव की पिंकी कुमारी के साथ हुई थी। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन है। अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय ने बताया कि आपदा के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता राशि के लिए नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद भगवानपुर गांव सहित पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
    1
    भागलपुर जिला सन्हौला थाना क्षेत्र से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नदी में स्नान करने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
भागलपुर जिला सन्हौला थाना क्षेत्र से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नदी में स्नान करने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास भुड़िया छिटा की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान भगवानपुर गांव निवासी महेश दास के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार अपने चार दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान तीन दोस्त नदी से बाहर निकल आए, जबकि बिट्टू कुमार गहरे पानी की ओर चला गया। इसी दौरान वह अचानक डूबने लगा।
दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही सन्हौला थाना प्रभारी रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
प्रशासन की पहल पर एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने नदी में तलाशी अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद बिट्टू कुमार के शव को नदी से बरामद कर लिया।
सबसे दुखद बात यह है कि बिट्टू कुमार की शादी महज तीन महीने पहले ही अटपरा गांव की पिंकी कुमारी के साथ हुई थी। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन है।
अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय ने बताया कि आपदा के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता राशि के लिए नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद भगवानपुर गांव सहित पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • तारापुर में सीसीटीवी से चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार 1650 रुपये का सामान बरामद, न्यायिक हिरासत में भेजा गया तारापुर बाजार में बोरे में रखे किराना सामान की चोरी का पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खुलासा कर दिया। पुलिस ने धौनी निवासी मुकेश राम को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी मोहनपुर निवासी राजीव कुमार सिंह तीन सितंबर को तारापुर बाजार सामान खरीदने आए थे। उन्होंने कुम्हार टोला स्थित दुकान से करीब 1650 रुपये का सामान खरीदा। बोरा राधागोविंद ठाकुरबाड़ी दुर्गा स्थान के समीप रखकर हार्डवेयर दुकान चले गए। लौटने पर बोरा गायब मिला। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी थानाध्यक्ष सुबन्ता कुमारी ने बताया कि पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में मुकेश राम टोटो पर बोरा ले जाते दिखा। पुलिस ने उसे बाजार से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर मोहनगंज स्थित गुड्डू भगत की दुकान से चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार मुकेश पूर्व में भी चोरी के मामले में दो बार जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।
    1
    तारापुर में सीसीटीवी से चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार 1650 रुपये का सामान बरामद, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
तारापुर बाजार में बोरे में रखे किराना सामान की चोरी का पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खुलासा कर दिया। पुलिस ने धौनी निवासी मुकेश राम को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी मोहनपुर निवासी राजीव कुमार सिंह तीन सितंबर को तारापुर बाजार सामान खरीदने आए थे। उन्होंने कुम्हार टोला स्थित दुकान से करीब 1650 रुपये का सामान खरीदा। बोरा राधागोविंद ठाकुरबाड़ी दुर्गा स्थान के समीप रखकर हार्डवेयर दुकान चले गए। लौटने पर बोरा गायब मिला। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
प्रभारी थानाध्यक्ष सुबन्ता कुमारी ने बताया कि पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में मुकेश राम टोटो पर बोरा ले जाते दिखा। पुलिस ने उसे बाजार से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर मोहनगंज स्थित गुड्डू भगत की दुकान से चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार मुकेश पूर्व में भी चोरी के मामले में दो बार जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.