logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भागलपुर जिला सन्हौला थाना क्षेत्र से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नदी में स्नान करने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। भागलपुर जिला सन्हौला थाना क्षेत्र से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नदी में स्नान करने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास भुड़िया छिटा की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान भगवानपुर गांव निवासी महेश दास के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार अपने चार दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान तीन दोस्त नदी से बाहर निकल आए, जबकि बिट्टू कुमार गहरे पानी की ओर चला गया। इसी दौरान वह अचानक डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही सन्हौला थाना प्रभारी रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की पहल पर एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने नदी में तलाशी अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद बिट्टू कुमार के शव को नदी से बरामद कर लिया। सबसे दुखद बात यह है कि बिट्टू कुमार की शादी महज तीन महीने पहले ही अटपरा गांव की पिंकी कुमारी के साथ हुई थी। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन है। अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय ने बताया कि आपदा के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता राशि के लिए नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद भगवानपुर गांव सहित पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

12 hrs ago
user_Amar Kumar
Amar Kumar
Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
12 hrs ago

भागलपुर जिला सन्हौला थाना क्षेत्र से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नदी में स्नान करने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। भागलपुर जिला सन्हौला थाना क्षेत्र से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नदी में स्नान करने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास भुड़िया छिटा की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान भगवानपुर गांव निवासी महेश दास के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार अपने चार दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान तीन दोस्त नदी से बाहर निकल आए, जबकि बिट्टू कुमार गहरे पानी की ओर चला गया। इसी दौरान वह अचानक डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही सन्हौला थाना प्रभारी रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की पहल पर एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने नदी में तलाशी अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद बिट्टू कुमार के शव को नदी से बरामद कर लिया। सबसे दुखद बात यह है कि बिट्टू कुमार की शादी महज तीन महीने पहले ही अटपरा गांव की पिंकी कुमारी के साथ हुई थी। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन है। अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय ने बताया कि आपदा के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता राशि के लिए नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद भगवानपुर गांव सहित पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

More news from बिहार and nearby areas
  • शिक्षक दिवस पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड पंचायती राज्य पदाघिकारी श्री अमित राज कहलगांव मुख्य अतिथि ने केक काट कर भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्रांकन पर पुष्प अर्पित किए। कहलगांव गणपत इंटरीय विधालय कहलगांव में शिक्षक दिवस पर शनिवार को डाक्टर सर्व पलल्वी राधाकृष्णन जी के पावन अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री बिमल प्रकाश मंडल,एन सी,सी,शिक्षक कमान्डेंट मो आरिफ हुसैन,सावत्री देवी,सोनी कुमारी,मो तोसिफ,देवानन्द सिंह,अनुपा कुमारी, सावन जी भास्कर,मसूद आलम,मुकेश कुमार,रुची कुमारी,संजय प्रसाद,उषा प्रसाद,ललन कुमार, मंच संचालक उमा कुमारी,राघिका कुमारी, एवं सैकड़ों स्कूली बच्चों। अजय आजाद संवाददाता भागलपुर बिहार।
    1
    शिक्षक दिवस पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड पंचायती राज्य पदाघिकारी श्री अमित राज कहलगांव मुख्य अतिथि ने केक काट कर भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्रांकन पर पुष्प अर्पित किए।
कहलगांव गणपत इंटरीय विधालय कहलगांव में शिक्षक दिवस पर शनिवार को डाक्टर सर्व पलल्वी राधाकृष्णन जी के पावन अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री बिमल प्रकाश मंडल,एन सी,सी,शिक्षक कमान्डेंट मो आरिफ हुसैन,सावत्री देवी,सोनी कुमारी,मो तोसिफ,देवानन्द सिंह,अनुपा कुमारी, सावन जी भास्कर,मसूद आलम,मुकेश कुमार,रुची कुमारी,संजय प्रसाद,उषा प्रसाद,ललन कुमार, मंच संचालक उमा कुमारी,राघिका कुमारी, एवं सैकड़ों स्कूली बच्चों।
अजय आजाद संवाददाता भागलपुर बिहार।
    user_Ajay azad
    Ajay azad
    Advertising Photographer कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    19 hrs ago
  • दिल्ली में हुआ शिक्षक दिवस पर विवाद डेढ़ सौ रुपया के कारण।
    1
    दिल्ली में हुआ शिक्षक दिवस पर विवाद डेढ़ सौ रुपया के कारण।
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    13 hrs ago
  • पटना के नौबतपुर में एक युवती शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह से समझा कर युवती को टावर पर से उतरने के लिए तैयार किया। #bihar
    1
    पटना के नौबतपुर में एक युवती शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह से समझा कर युवती को टावर पर से उतरने के लिए तैयार किया।  #bihar
    user_BP NEWS (ALL INDIA)
    BP NEWS (ALL INDIA)
    मेहरमा, गोड्डा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • पिपरपाती में झाड़ फूंक के चक्कर में गई महिला की जान,परिजनों में मचा कोहराम। गोगरी। पसराहा थाना क्षेत्र के पिपरपांती गांव में शनिवार को सर्पदंश से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पिपरपांती निवासी निर्मला देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, निर्मला देवी शनिवार को घर से घास लाने के लिए गई थीं। इसी दौरान रास्ते में एक सर्प ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक कराने में लग गए। काफी देर तक झाड़फूंक कराने के बाद जब महिला की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला की जांच की, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा है कि समय पर चिकित्सकीय उपचार मिलने से महिला की जान बच सकती थी। लोगों ने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़फूंक कराने के बजाय बिना देरी किए पीड़ित को अस्पताल पहुंचाना चाहिए, ताकि चिकित्सकों द्वारा समय पर उपचार शुरू किया जा सके। घटना ने एक बार फिर सर्पदंश के मामलों में अंधविश्वास छोड़कर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने की जरूरत को उजागर किया है।
    1
    पिपरपाती में झाड़ फूंक के चक्कर में गई महिला की जान,परिजनों में मचा कोहराम।
गोगरी। पसराहा थाना क्षेत्र के पिपरपांती गांव में शनिवार को सर्पदंश से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पिपरपांती निवासी निर्मला देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, निर्मला देवी शनिवार को घर से घास लाने के लिए गई थीं। इसी दौरान रास्ते में एक सर्प ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक कराने में लग गए। काफी देर तक झाड़फूंक कराने के बाद जब महिला की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला की जांच की, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा है कि समय पर चिकित्सकीय उपचार मिलने से महिला की जान बच सकती थी। लोगों ने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़फूंक कराने के बजाय बिना देरी किए पीड़ित को अस्पताल पहुंचाना चाहिए, ताकि चिकित्सकों द्वारा समय पर उपचार शुरू किया जा सके। घटना ने एक बार फिर सर्पदंश के मामलों में अंधविश्वास छोड़कर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने की जरूरत को उजागर किया है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    16 hrs ago
  • तारापुर में चाय-किराना दुकानों की आड़ में गांजा कारोबार का खुलासा, 475 ग्राम गांजा बरामद तारापुर थाना क्षेत्र के बंशीपुर मोड़ पर चाय एवं किराना दुकानों की आड़ में गांजा की खरीद-बिक्री का पुलिस ने खुलासा किया है। एसडीपीओ निशांत गौरव के निर्देश पर चलाए गए छापेमारी अभियान में दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में सअनि कमला कांत पांडेय की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर बंशीपुर मोड़ स्थित मनोज कुमार सिंह की चाय-किराना दुकान में तलाशी ली गई। दुकान के रैक से काली पॉलीथिन में रखा 225 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद मनोज की निशानदेही पर शेखर तांती की किराना दुकान में छापेमारी की गई। यहां आलू की बोरी के पीछे से 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों के पास से एक-एक मोबाइल भी जब्त किया गया। इस तरह पुलिस ने कुल 475 ग्राम गांजा बरामद किया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुबन्ता कुमारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार की शाम न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। मामले की जांच एसआई मोहम्मद हारून राशिद कर रहे हैं।
    1
    तारापुर में चाय-किराना दुकानों की आड़ में गांजा कारोबार का खुलासा, 475 ग्राम गांजा बरामद
तारापुर थाना क्षेत्र के बंशीपुर मोड़ पर चाय एवं किराना दुकानों की आड़ में गांजा की खरीद-बिक्री का पुलिस ने खुलासा किया है। एसडीपीओ निशांत गौरव के निर्देश पर चलाए गए छापेमारी अभियान में दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में सअनि कमला कांत पांडेय की टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर बंशीपुर मोड़ स्थित मनोज कुमार सिंह की चाय-किराना दुकान में तलाशी ली गई। दुकान के रैक से काली पॉलीथिन में रखा 225 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद मनोज की निशानदेही पर शेखर तांती की किराना दुकान में छापेमारी की गई। यहां आलू की बोरी के पीछे से 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों के पास से एक-एक मोबाइल भी जब्त किया गया।
इस तरह पुलिस ने कुल 475 ग्राम गांजा बरामद किया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुबन्ता कुमारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार की शाम न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। मामले की जांच एसआई मोहम्मद हारून राशिद कर रहे हैं।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • बांका जिले के उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायदीह की प्रधान शिक्षिका खुशबू कुमारी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
    1
    बांका जिले के उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायदीह की प्रधान शिक्षिका खुशबू कुमारी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    13 hrs ago
  • भागलपुर गुरु कृपा किड्स काॅलेज कहलगांव में शिक्षक दिवस डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्रांकन पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। शिक्षा संस्थान गुरु कृपा किड्स कालेज कहलगांव के निर्देशक अंकुर खेतान एवं विधालय के प्रधानाचार्य बिभाष घोष के कर कमलों द्वारा भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र फोटो पर माल्यार्पण करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया, इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों छात्र छात्राओं एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया साथ ही साथ सम्मानित किया गया। अजय आजाद संवाददाता भागलपुर बिहार
    1
    भागलपुर गुरु कृपा किड्स काॅलेज कहलगांव में शिक्षक दिवस डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्रांकन पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
शिक्षा संस्थान गुरु कृपा किड्स कालेज कहलगांव के निर्देशक अंकुर खेतान एवं विधालय के प्रधानाचार्य बिभाष घोष के कर कमलों द्वारा भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र फोटो पर माल्यार्पण करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया, इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों छात्र छात्राओं एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया साथ ही साथ सम्मानित किया गया।
अजय आजाद संवाददाता भागलपुर बिहार
    user_Ajay azad
    Ajay azad
    Advertising Photographer कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    21 hrs ago
  • शिक्षक दिवस पर जवाहर इंटर हाई स्कूल पहुंचे डीएम शिक्षकों के योगदान की सराहना। गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशखूंट स्थित समसपुर पंचायत के जवाहर इंटर हाई स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खगड़िया जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। डीएम ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करने तथा उनके मार्गदर्शन का पालन करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में गोगरी एसडीओ संजय कुमार, गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद, गोगरी सीओ आमिर हुसैन सहित कई पदाधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षक दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
    1
    शिक्षक दिवस पर जवाहर इंटर हाई स्कूल पहुंचे डीएम शिक्षकों के योगदान की सराहना।
गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशखूंट स्थित समसपुर पंचायत के जवाहर इंटर हाई स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खगड़िया जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक दिवस मनाया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। डीएम ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करने तथा उनके मार्गदर्शन का पालन करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में गोगरी एसडीओ संजय कुमार, गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद, गोगरी सीओ आमिर हुसैन सहित कई पदाधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षक दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    16 hrs ago
  • बक्सर में मासूम के साथ दरिंदगी पर SP की बड़ी स्ट्राइक: मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार गिरफ्तार, हेडमास्टर समेत 3 पर POCSO में FIR! बक्सर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *बक्सर में मासूम के साथ दरिंदगी पर SP की बड़ी स्ट्राइक: मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार गिरफ्तार, हेडमास्टर समेत 3 पर POCSO में FIR! बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र स्थित नथुनी अहीर का डेरा सरकारी विद्यालय में नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और वीडियो वायरल कांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। SP शुभम आर्य की सख्ती के बाद हरकत में आई पुलिस ने मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शुभम आर्य ने खुद गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच थाने लाकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी को पकड़ने के लिए पूरी रात उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी चलती रही। *हेडमास्टर समेत तीन शिक्षकों पर POCSO में केस!* इस शर्मनाक मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. इमाम अली अंसारी, आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार और शिक्षक बीरेंद्र कुमार के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक अन्य शिक्षक समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं दूसरा आरोपी अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है। *होटल के कमरे की तलाश में रातभर छापेमारी, FSL टीम जांच में जुटी* मामले में सबसे अहम कड़ी वह कथित वीडियो है। वीडियो किस होटल के कमरे में बनाया गया, इसकी पहचान के लिए पुलिस ने रातभर आधा दर्जन से ज्यादा होटलों में छापेमारी की। फॉरेंसिक टीम (FSL) को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस वीडियो के सोर्स, उसे किसने वायरल किया और डिजिटल एविडेंस को खंगाल रही है। हालांकि अभी तक पुलिस उस होटल के कमरे की पुख्ता पहचान नहीं कर पाई है। SP शुभम आर्य खुद कृष्णाब्रह्म थाना पहुंचे और पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाईट- शुभम आर्य बक्सर एसपी बाईट- जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर
    4
    बक्सर में मासूम के साथ दरिंदगी पर SP की बड़ी स्ट्राइक: मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार गिरफ्तार, हेडमास्टर समेत 3 पर POCSO में FIR!
बक्सर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
*बक्सर में मासूम के साथ दरिंदगी पर SP की बड़ी स्ट्राइक: मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार गिरफ्तार, हेडमास्टर समेत 3 पर POCSO में FIR!
बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र स्थित नथुनी अहीर का डेरा सरकारी विद्यालय में नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और वीडियो वायरल कांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। SP शुभम आर्य की सख्ती के बाद हरकत में आई पुलिस ने मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शुभम आर्य ने खुद गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
पुलिस आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच थाने लाकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी को पकड़ने के लिए पूरी रात उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी चलती रही।
*हेडमास्टर समेत तीन शिक्षकों पर POCSO में केस!*
इस शर्मनाक मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. इमाम अली अंसारी, आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार और शिक्षक बीरेंद्र कुमार के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक अन्य शिक्षक समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं दूसरा आरोपी अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है।
*होटल के कमरे की तलाश में रातभर छापेमारी, FSL टीम जांच में जुटी*
मामले में सबसे अहम कड़ी वह कथित वीडियो है। वीडियो किस होटल के कमरे में बनाया गया, इसकी पहचान के लिए पुलिस ने रातभर आधा दर्जन से ज्यादा होटलों में छापेमारी की। फॉरेंसिक टीम (FSL) को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस वीडियो के सोर्स, उसे किसने वायरल किया और डिजिटल एविडेंस को खंगाल रही है। हालांकि अभी तक पुलिस उस होटल के कमरे की पुख्ता पहचान नहीं कर पाई है।
SP शुभम आर्य खुद कृष्णाब्रह्म थाना पहुंचे और पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाईट- शुभम आर्य बक्सर एसपी 
बाईट- जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.