Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना के नौबतपुर में एक युवती शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह से समझा कर युवती को टावर पर से उतरने के लिए तैयार किया। #bihar
BP NEWS (ALL INDIA)
पटना के नौबतपुर में एक युवती शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह से समझा कर युवती को टावर पर से उतरने के लिए तैयार किया। #bihar
More news from बिहार and nearby areas
- शिक्षक दिवस पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड पंचायती राज्य पदाघिकारी श्री अमित राज कहलगांव मुख्य अतिथि ने केक काट कर भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्रांकन पर पुष्प अर्पित किए। कहलगांव गणपत इंटरीय विधालय कहलगांव में शिक्षक दिवस पर शनिवार को डाक्टर सर्व पलल्वी राधाकृष्णन जी के पावन अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री बिमल प्रकाश मंडल,एन सी,सी,शिक्षक कमान्डेंट मो आरिफ हुसैन,सावत्री देवी,सोनी कुमारी,मो तोसिफ,देवानन्द सिंह,अनुपा कुमारी, सावन जी भास्कर,मसूद आलम,मुकेश कुमार,रुची कुमारी,संजय प्रसाद,उषा प्रसाद,ललन कुमार, मंच संचालक उमा कुमारी,राघिका कुमारी, एवं सैकड़ों स्कूली बच्चों। अजय आजाद संवाददाता भागलपुर बिहार।1
- गेरुआ नदी में स्नान के दौरान 18 वर्षीय युवक डूबा, तलाश जारी #Godda #BasantRai #GeruaNadi #JharkhandNews #GoddaNews #BasantRaiNews #Hanwara #LocalNews #JharkhandTak #BreakingNews #NewsUpdate गेरुआ नदी में स्नान के दौरान 18 वर्षीय युवक डूबा, तलाश जारी #Godda #BasantRai #GeruaNadi #JharkhandNews #GoddaNews #BasantRaiNews #Hanwara #LocalNews #JharkhandTak #BreakingNews #NewsUpdate1
- संध्या कॉलेज कर्मियों ने लंबित मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध साहिबगंज। वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राज्यभर के करीब 1250 वित्त रहित शैक्षणिक संस्थानों में एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल पर रहा।वही साहिबगंज संध्या इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य शंभुनाथ पाठक के नेतृत्व में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार से उनकी लंबित मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल करने की मांग की। प्राचार्य शंभुनाथ पाठक ने बताया कि वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा लंबे समय से शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराता रहा है।उन्होंने कहा कि मोर्चा की प्रमुख मांगों में 75 प्रतिशत अनुदान वृद्धि से संबंधित संलेख को अविलंब कैबिनेट की सहमति के लिए भेजना,वित्त रहित शिक्षक-कर्मचारियों को राज्य कर्मी का दर्जा देना तथा कार्मिक विभाग के उस पत्र पर कार्रवाई करना शामिल है,जिसमें शिक्षक-कर्मचारियों के लिए सरकारी कर्मचारियों के समान नियमावली बनाकर वेतनमान देने की बात कही गई है। मोर्चा ने वित्त रहित संस्थानों में अध्ययनरत छात्राओं को भी सावित्रीबाई फुले बालिका समृद्धि योजना का लाभ देने की मांग की है। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल खोलने की मांग सरकार से की गई है,ताकि वित्त रहित संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राएं भी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। प्राचार्य ने बताया कि मोर्चा की ओर से झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) में रिक्त पदों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।वित्त पदाधिकारी,परीक्षा नियंत्रक एवं शैक्षणिक पदाधिकारी की नियुक्ति को लेकर मोर्चा ने निर्धारित अहर्ता पूरी नहीं करने वाले अधिकारियों को पद से हटाने की मांग की है।इसके साथ ही जैक में करीब 18 माह से रिक्त उपाध्यक्ष के पद तथा मई माह से रिक्त 13 सदस्य पदों को भी अविलंब भरने की मांग सरकार के समक्ष रखी गई है।मोर्चा ने बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त एवं स्थापना अनुमति प्राप्त 158 अनुदानित विद्यालयों,जिनका वर्ष 2026-27 से अनुदान रोके जाने की बात कही जा रही है,उनका अनुदान जारी रखने की मांग की है।इसके अलावा इंटरमीडिएट कॉलेज,उच्च विद्यालय,संस्कृत विद्यालय एवं मदरसा विद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारियों के लिए सेवा शर्त नियमावली लागू करने की मांग भी की गई है। मौके पर राजीव झा,प्राण नाथ तिवारी,सत्येंद्र कुमार वर्मा,अरूप चटर्जी,विनोदानंद झा,वीरेंद्र दुबे,शंभू पांडेय,सत्यनिधि झा,अनुपमा झा,राधे यादव,विनोद हरि,अर्जुन महतो,बासु पहाड़िया सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे।1
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी महदतपुर नवगछिया क्या आपने देखा ? #naugachia1
- नवगछिया के लोगों के लिए अच्छी खबर, Thyrocare जांच केंद्र की मिली सुविधा नवगछिया में स्वास्थ्य जांच की सुविधा हुई आसान, Thyrocare सेंटर का शुभारंभ ° नवगछिया: क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। नवगछिया के बाजार समिति थाना रोड स्थित राज कॉम्प्लेक्स, सत्संग भवन में Thyrocare जांच केंद्र की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ° जांच कराने के इच्छुक लोग पहले से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। होम कलेक्शन या जांच से संबंधित जानकारी के लिए 7050350605 और 8229834118 पर संपर्क किया जा सकता है।1
- चिकनी धार पर पुल की मांग,पुल नहीं होने से पानी पार करने को मजबुर चिकनी धार पर पुल की मांग,पुल नहीं होने से पानी पार करने को मजबुर पानी पार कर पढ़ने जा रहे बच्चे कटिहार के प्राणपुर प्रखंड में गंगा नदी का पानी निचले इलाके में पूरी तरह से फैल जाने के कारण लोगों की परेशानी चरम पर है। निचले इलाके में लगी फसल वाले किसानों की परेशानी एक बार फिर से बढ़ गई है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के केहुनिया पंचायत में पानी प्रवेश कर जाने से निचले इलाके में परेशानी एक बार बढ़ गई है। इस पंचायत के 12 वार्ड संख्या चिकनी धार में पानी पार कर पढ़ाई को लेकर छोटे-छोटे बच्चे पार करते हुए नजर दिखे। वहीं स्थानीय समिति सदस्य मोहम्मद अजमल से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से चिकनी धार पर पुल निर्माण की मांग की गई। लेकिन आज तक नसीब नहीं हो सका। जिस कारण धार पार कर छोटे-छोटे बच्चे विद्यालय जाने को मजबूर हो रहे हैं। जबकि इस रास्ते से रोजाना लगभग 5000 की आबादी इसी पानी होकर आना-जाना करते हैं। यदि गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा तो उक्त स्थल पर नाव के सिवा कोई उपाय नहीं है।1
- भागलपुर गुरु कृपा किड्स काॅलेज कहलगांव में शिक्षक दिवस डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्रांकन पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। शिक्षा संस्थान गुरु कृपा किड्स कालेज कहलगांव के निर्देशक अंकुर खेतान एवं विधालय के प्रधानाचार्य बिभाष घोष के कर कमलों द्वारा भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र फोटो पर माल्यार्पण करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया, इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों छात्र छात्राओं एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया साथ ही साथ सम्मानित किया गया। अजय आजाद संवाददाता भागलपुर बिहार1
- अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आकर नौ वर्षीय बच्ची गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर बारसोई। बारसोई प्रखंड क्षेत्र के लहगरिया पंचायत से होकर गुजरने वाली स्टेट हाईवे-98 पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल बच्ची को तत्काल अनुमंडल अस्पताल बारसोई पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, लहगरिया पंचायत निवासी जल्लाद कमांडर की नौ वर्षीय पुत्री रिजा खातून शनिवार को अपने घर से दवा लेने के लिए चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान बलरामपुर की ओर से एक मरीज को लेकर बारसोई की तरफ आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन डायवर्सन से जा टकराया और इसी दौरान बच्ची उसकी चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बारसोई पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, स्कॉर्पियो में सवार मरीज को भी दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल ऑटो की व्यवस्था कर इलाज के लिए रवाना किया। स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण दुर्घटना में घायल दोनों पक्षों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। घटना के बाद ग्रामीणों में सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और डायवर्सन को लेकर चिंता देखी गई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेट हाईवे-98 पर दुर्घटना संभावित स्थानों, विशेषकर डायवर्सन वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संकेतक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।1
- 🚨 बांका से बड़ी खबर! शहरों की व्यवस्था को लेकर DM सख्त, अब अतिक्रमण और सफाई पर होगी सीधी नजर! 🏙️ नगर निकायों के विकास कार्यों की हुई समीक्षा बांका में नगर निकायों के कामकाज और विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 📋 बैठक में स्वच्छता, पेयजल, जल-जीवन-हरियाली, स्ट्रीट लाइट, CCTV, हाईमास्ट लाइट, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और राजस्व संग्रहण समेत कई योजनाओं की समीक्षा की गई। 💡🚰🏠 ⚠️ अतिक्रमण को लेकर भी सख्त निर्देश प्रत्येक नगर निकाय में नोडल पदाधिकारी नामित कर रोस्टर तैयार करने और नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। 📹 शहरों में जरूरत के अनुसार CCTV कैमरे, हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट लगाने तथा सार्वजनिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा गया। 🚦 गांधी चौक, बांका में ट्रैफिक सिग्नल लगाने की पहल की डीएम ने सराहना की और अन्य नगर निकायों को भी आवश्यकता के अनुसार ऐसी योजनाओं पर काम करने का निर्देश दिया। 📌 जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, यातायात और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। 📰 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 📍 बांका की हर बड़ी खबर पर हमारी नजर1