logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्लग- कालपी में BSP का प्रत्याशी की घोषणा, बुंदेलखंड जोन के प्रभारी ने भरी हुंकार जालौन उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गालियारे में हलचले तेज हो गई है। बसपा सुप्रीमो के आदेश पर जालौन की कालपी विधानसभा सीट से वीरपाल सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा गया है। जिले की दो सीटों पर बसपा अपने केंडिडेट उतार चुकी है। कालपी सीट से प्रत्याशी की घोषणा बुंदेलखंड मंडल जोन के प्रभारी ने की। कालपी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही जालौन जिले की दो विधानसभा सीटों पर बसपा अपने उम्मीदवारों के नाम सामने ला चुकी है। ऐसे में पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को सक्रिय करने की कोशिश में जुटी है। हालांकि कालपी में आयोजित सम्मेलन में नजर आई खाली कुर्सियों ने पार्टी के जमीनी जनाधार और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर चर्चा जरूर छेड़ दी है।

34 min ago
user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
34 min ago

स्लग- कालपी में BSP का प्रत्याशी की घोषणा, बुंदेलखंड जोन के प्रभारी ने भरी हुंकार जालौन उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गालियारे में हलचले तेज हो गई है। बसपा सुप्रीमो के आदेश पर जालौन की कालपी विधानसभा सीट से वीरपाल सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा गया है। जिले की दो सीटों पर बसपा अपने केंडिडेट उतार चुकी है। कालपी सीट से प्रत्याशी की घोषणा बुंदेलखंड मंडल जोन के प्रभारी ने की। कालपी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही जालौन जिले की दो विधानसभा सीटों पर बसपा अपने उम्मीदवारों के नाम सामने ला चुकी है। ऐसे में पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को सक्रिय करने की कोशिश में जुटी है। हालांकि कालपी में आयोजित सम्मेलन में नजर आई खाली कुर्सियों ने पार्टी के जमीनी जनाधार और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर चर्चा जरूर छेड़ दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 📢 लखनऊ - यूपी ट्रेड शो से उत्तर प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति! उत्तर प्रदेश के घरेलू उद्यमियों, कारीगरों और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने का बड़ा अवसर मिलेगा। साथ ही प्रदेश में निवेश, रोजगार और कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 🌐 स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान 💼 उद्यमियों को नए बाजार 📈 निवेश और रोजगार के अवसर 🏭 ‘मेक इन यूपी’ को नई मजबूती उत्तर प्रदेश—उद्यम, निवेश और विकास की नई पहचान।
    1
    📢 लखनऊ - यूपी ट्रेड शो से उत्तर प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति!
उत्तर प्रदेश के घरेलू उद्यमियों, कारीगरों और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने का बड़ा अवसर मिलेगा। साथ ही प्रदेश में निवेश, रोजगार और कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
🌐 स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान
💼 उद्यमियों को नए बाजार
📈 निवेश और रोजगार के अवसर
🏭 ‘मेक इन यूपी’ को नई मजबूती
उत्तर प्रदेश—उद्यम, निवेश और विकास की नई पहचान।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रेमासिक निरीक्षण, दिये निर्दश जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कपिल सिंह ने सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रेमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई, रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी (First Level Checking) कार्य का भी निरीक्षण किया। उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। संबंधित अधिकारियों को एफएलसी कार्य निर्धारित मानकों एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    1
    जिलाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रेमासिक निरीक्षण, दिये निर्दश
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कपिल सिंह ने सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रेमासिक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई, रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी (First Level Checking) कार्य का भी निरीक्षण किया। उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
संबंधित अधिकारियों को एफएलसी कार्य निर्धारित मानकों एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन में गणपति विसर्जन, भारी मन से भक्तों ने दी गणपति बप्पा को विदाई जालौन। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में स्थापित गणपति प्रतिमाओं का सोमवार को विधि-विधान और श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया। नगर के लौना वाले पुल पर गणपति विसर्जन के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भक्त गणपति बप्पा की प्रतिमा लेकर विसर्जन स्थल पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। विसर्जन के समय माहौल भावुक हो गया। भक्तों ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ भारी मन से गणपति बप्पा को विदाई दी। प्रतिमा विसर्जन के बाद श्रद्धालु भावुक नजर आए और अगले वर्ष फिर से गणपति उत्सव मनाने का संकल्प लेकर लौटे। जालौन में गणपति विसर्जन, भारी मन से भक्तों ने दी गणपति बप्पा को विदाई जालौन। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में स्थापित गणपति प्रतिमाओं का सोमवार को विधि-विधान और श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया। नगर के लौना वाले पुल पर गणपति विसर्जन के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भक्त गणपति बप्पा की प्रतिमा लेकर विसर्जन स्थल पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। विसर्जन के समय माहौल भावुक हो गया। भक्तों ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ भारी मन से गणपति बप्पा को विदाई दी। प्रतिमा विसर्जन के बाद श्रद्धालु भावुक नजर आए और अगले वर्ष फिर से गणपति उत्सव मनाने का संकल्प लेकर लौटे।
    1
    जालौन में गणपति विसर्जन, भारी मन से भक्तों ने दी गणपति बप्पा को विदाई
जालौन। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में स्थापित गणपति प्रतिमाओं का सोमवार को विधि-विधान और श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया। नगर के लौना वाले पुल पर गणपति विसर्जन के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ी।
ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भक्त गणपति बप्पा की प्रतिमा लेकर विसर्जन स्थल पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
विसर्जन के समय माहौल भावुक हो गया। भक्तों ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ भारी मन से गणपति बप्पा को विदाई दी। प्रतिमा विसर्जन के बाद श्रद्धालु भावुक नजर आए और अगले वर्ष फिर से गणपति उत्सव मनाने का संकल्प लेकर लौटे।
जालौन में गणपति विसर्जन, भारी मन से भक्तों ने दी गणपति बप्पा को विदाई
जालौन। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में स्थापित गणपति प्रतिमाओं का सोमवार को विधि-विधान और श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया। नगर के लौना वाले पुल पर गणपति विसर्जन के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ी।
ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भक्त गणपति बप्पा की प्रतिमा लेकर विसर्जन स्थल पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
विसर्जन के समय माहौल भावुक हो गया। भक्तों ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ भारी मन से गणपति बप्पा को विदाई दी। प्रतिमा विसर्जन के बाद श्रद्धालु भावुक नजर आए और अगले वर्ष फिर से गणपति उत्सव मनाने का संकल्प लेकर लौटे।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाओं को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं जिसे आप द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से देख सकते हैं
    1
    जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाओं को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं जिसे आप द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से देख सकते हैं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सर मेरी बेटी को बचा लीजिये इसकी कोई गलती नही है, हमे गलत फंसाया जा रहा है सर मेरी बेटी को बचा लीजिये इसकी कोई गलती नही है, हमे गलत फंसाया जा रहा है बिजनौर पुलिस द्वारा हनी ट्रैप गिरोह के पर्दाफाश को लेकर बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गिरफ्तार की गई एक महिला आरोपी ने पुलिस और मीडिया के सामने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। महिला रो-रोकर खुद को बेकसूर बताती रही और अधिकारियों के सामने मदद की गुहार लगाती नजर आई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला आरोपी ने रोते-चिल्लाते हुए कहा, "हमारी कोई गलती नहीं है, हमें जबरन इस मामले में गलत फंसाया जा रहा है। साहब, हमें बचा लीजिए!" मौके पर मौजूद महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराने और संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन महिला लगातार अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए गिड़गिड़ाती रही। मामले में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह से जुड़े चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला के इस अप्रत्याशित हंगामे ने पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सर मेरी बेटी को बचा लीजिये इसकी कोई गलती नही है, हमे गलत फंसाया जा रहा है
सर मेरी बेटी को बचा लीजिये इसकी कोई गलती नही है, हमे गलत फंसाया जा रहा है 
बिजनौर पुलिस द्वारा हनी ट्रैप गिरोह के पर्दाफाश को लेकर बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गिरफ्तार की गई एक महिला आरोपी ने पुलिस और मीडिया के सामने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। महिला रो-रोकर खुद को बेकसूर बताती रही और अधिकारियों के सामने मदद की गुहार लगाती नजर आई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला आरोपी ने रोते-चिल्लाते हुए कहा, "हमारी कोई गलती नहीं है, हमें जबरन इस मामले में गलत फंसाया जा रहा है। साहब, हमें बचा लीजिए!" मौके पर मौजूद महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराने और संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन महिला लगातार अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए गिड़गिड़ाती रही।
मामले में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह से जुड़े चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला के इस अप्रत्याशित हंगामे ने पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • माती पुलिस कार्यालय में एसपी ने पीड़ितों व फरियादियों की सुनी शिकायतें, सर्व संबंधित को निस्तारण हेतु दिए निर्देश माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    1
    माती पुलिस कार्यालय में एसपी ने पीड़ितों व फरियादियों की सुनी शिकायतें, सर्व संबंधित को निस्तारण हेतु दिए निर्देश
 
माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • चमारी में रात में लाखों रुपये की गाड़ी जलकर खाक गाड़ी मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी आटा, जालौन। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी में सोमवार रात लाखों रुपये कीमत की एक गाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गाड़ी में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर गाड़ी में आग लगाए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों और घटना में किसी की संलिप्तता की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है। चमारी में रात में लाखों रुपये की गाड़ी जलकर खाक गाड़ी मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी आटा, जालौन। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी में सोमवार रात लाखों रुपये कीमत की एक गाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गाड़ी में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर गाड़ी में आग लगाए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों और घटना में किसी की संलिप्तता की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।
    1
    चमारी में रात में लाखों रुपये की गाड़ी जलकर खाक

गाड़ी मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

आटा, जालौन। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी में सोमवार रात लाखों रुपये कीमत की एक गाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

गाड़ी में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

गाड़ी मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर गाड़ी में आग लगाए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों और घटना में किसी की संलिप्तता की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।
चमारी में रात में लाखों रुपये की गाड़ी जलकर खाक
गाड़ी मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
आटा, जालौन। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी में सोमवार रात लाखों रुपये कीमत की एक गाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
गाड़ी में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गाड़ी मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर गाड़ी में आग लगाए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों और घटना में किसी की संलिप्तता की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रास्ते में अश्लील इशारे का आरोप, घर पहुंचकर धमकी देने की शिकायत जालौन में युवती ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार जालौन। मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी एक युवती ने एक युवक पर आए दिन छेड़छाड़ करने, अश्लील टिप्पणी व इशारे करने, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर कार्रवाई एवं सुरक्षा की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह रोज शाम अपने भाई को मदरसा मोहल्ला चिमनदुवे से लेने जाती है। आरोप है कि रास्ते में मुन्ना खां कुरैशी का पुत्र हैदर खड़ा होकर उसके साथ अश्लील टिप्पणियां करता है और इशारे कर परेशान करता है। युवती का आरोप है कि विरोध करने पर युवक का व्यवहार और आक्रामक हो गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवक उसके घर तक पहुंच गया और वहां गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसके परिवार के लोगों को जान से मारकर दफना देने की धमकी भी दी। युवती ने शिकायत में युवक पर मोहल्ले में दबदबा होने का आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पीड़िता ने 15 सितंबर 2026 को जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराकर पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी। नोट: खबर में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में दर्ज तथ्यों पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्टर अखिलेश सोनी पत्रकार जालौन जिला ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष जालौन
    1
    रास्ते में अश्लील इशारे का आरोप, घर पहुंचकर धमकी देने की शिकायत

जालौन में युवती ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
जालौन। मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी एक युवती ने एक युवक पर आए दिन छेड़छाड़ करने, अश्लील टिप्पणी व इशारे करने, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर कार्रवाई एवं सुरक्षा की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, वह रोज शाम अपने भाई को मदरसा मोहल्ला चिमनदुवे से लेने जाती है। आरोप है कि रास्ते में मुन्ना खां कुरैशी का पुत्र हैदर खड़ा होकर उसके साथ अश्लील टिप्पणियां करता है और इशारे कर परेशान करता है। युवती का आरोप है कि विरोध करने पर युवक का व्यवहार और आक्रामक हो गया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवक उसके घर तक पहुंच गया और वहां गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसके परिवार के लोगों को जान से मारकर दफना देने की धमकी भी दी। युवती ने शिकायत में युवक पर मोहल्ले में दबदबा होने का आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
पीड़िता ने 15 सितंबर 2026 को जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराकर पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी।
नोट: खबर में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में दर्ज तथ्यों पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्टर अखिलेश सोनी पत्रकार
जालौन जिला ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष जालौन
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कोंच,आवारा गाय सामने आने से बाइक सवार मजदूर गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज उरई रेफर जालौन के कोच में रविवार की देर रात 10 बजे मजदूरी करके मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे 55 वर्षीय मजदूर के सामने अचानक आवारा गाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पीछे से आ रहे मजदूर साथियों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम छानी निवासी भगवती शरण (55) कोंच के पंचानन चौराहे पर मजदूरी का काम करते हैं। रविवार की देर रात करीब 10 बजे वह मजदूरी समाप्त करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव छानी स्थित घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह पचीपुरा कला के पास पहुंचे, तभी सड़क पर अचानक एक आवारा गाय सामने आ गई। अचानक गाय सामने आने से भगवती शरण बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे उनके मजदूर साथी मौके पर पहुंचे और घायल भगवती शरण को आनन-फानन में सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर घूम रहे आवारा जानवरों को लेकर चिंता जताते हुए इन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    कोंच,आवारा गाय सामने आने से बाइक सवार मजदूर गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज उरई रेफर
जालौन के कोच में रविवार की देर रात 10 बजे मजदूरी करके मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे 55 वर्षीय मजदूर के सामने अचानक आवारा गाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पीछे से आ रहे मजदूर साथियों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम छानी निवासी भगवती शरण (55) कोंच के पंचानन चौराहे पर मजदूरी का काम करते हैं। रविवार की देर रात करीब 10 बजे वह मजदूरी समाप्त करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव छानी स्थित घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह पचीपुरा कला के पास पहुंचे, तभी सड़क पर अचानक एक आवारा गाय सामने आ गई।
अचानक गाय सामने आने से भगवती शरण बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे उनके मजदूर साथी मौके पर पहुंचे और घायल भगवती शरण को आनन-फानन में सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे।
सीएचसी में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर घूम रहे आवारा जानवरों को लेकर चिंता जताते हुए इन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.