जिलाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रेमासिक निरीक्षण, दिये निर्दश जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कपिल सिंह ने सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रेमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई, रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी (First Level Checking) कार्य का भी निरीक्षण किया। उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। संबंधित अधिकारियों को एफएलसी कार्य निर्धारित मानकों एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रेमासिक निरीक्षण, दिये निर्दश जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कपिल सिंह ने सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रेमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई, रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी (First Level Checking) कार्य का भी निरीक्षण किया। उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। संबंधित अधिकारियों को एफएलसी कार्य निर्धारित मानकों एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
- थाना भोगनीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुरैनी में रोहित यादव के शव के पड़े होने के मामले में क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर राजीव सिरोही ने दी जानकारी दिनांक 20.09.2026 को थाना भोगनीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुरैनी में रोहित यादव के शव के पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर थाना पुलिस द्वारा तुरंत मौके पर पहुँच कर निरीक्षण घटनास्थल किया गया तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। घटना के क्रम में मृतक के पिता हरगोविंद द्वारा गांव के ही अंकित, शिवपाल व रविशंकर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियोग पंजीकरण के उपरांत जांच से प्रथम दृष्टया यह तथ्य प्रकाश में आया कि रोहित तथा अंकित के मध्य 01 साइकिल चोरी को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते अंकित द्वारा अपने साथियों के साथ लाठी- डंडों से मारकर रोहित की हत्या कर दी गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीमों का गठन किया गया तथा मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें रवाना हैं। शीघ्र ही शेष अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।1
- कालपी नगर स्थित नेशनल हाईवे 27 पर दुर्गा मंदिर चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, कालपी (जालौन): कालपी नगर स्थित नेशनल हाईवे 27 पर दुर्गा मंदिर चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओवरटेक करने को लेकर दो रोडवेज बसों के परिचालक आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक और विवाद के चलते हाईवे पर करीब 15 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, दोनों रोडवेज बसें कालपी से कानपुर की ओर जा रही थीं। रास्ते में आगे निकलने की होड़ में दोनों वाहनों के बीच विवाद शुरू हुआ। दुर्गा मंदिर चौराहे पर पहुंचते ही दोनों बसों के परिचालक नीचे उतर आए और आपस में भिड़ गए। बीच सड़क पर विवाद बढ़ने के कारण पीछे वाहनों की कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बस में बैठी सवारियां उमस और गर्मी के बीच परेशान होती रहीं। हाईवे पर जाम की सूचना मिलते ही चौराहे पर तैनात होमगार्ड के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। जवानों ने काफी मशक्कत और सूझबूझ के साथ दोनों परिचालकों को समझा-�1
- स्लग- कालपी में BSP का प्रत्याशी की घोषणा, बुंदेलखंड जोन के प्रभारी ने भरी हुंकार जालौन उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गालियारे में हलचले तेज हो गई है। बसपा सुप्रीमो के आदेश पर जालौन की कालपी विधानसभा सीट से वीरपाल सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा गया है। जिले की दो सीटों पर बसपा अपने केंडिडेट उतार चुकी है। कालपी सीट से प्रत्याशी की घोषणा बुंदेलखंड मंडल जोन के प्रभारी ने की। कालपी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही जालौन जिले की दो विधानसभा सीटों पर बसपा अपने उम्मीदवारों के नाम सामने ला चुकी है। ऐसे में पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को सक्रिय करने की कोशिश में जुटी है। हालांकि कालपी में आयोजित सम्मेलन में नजर आई खाली कुर्सियों ने पार्टी के जमीनी जनाधार और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर चर्चा जरूर छेड़ दी है।4
- जालौन में बंधुआ मजदूरी कर रहे पुत्र को मुक्त कराने के लिए थाने पहुंची महिला!! जालौन : महिला का आरोप है कि 10 वर्षों से बंधक बनाकर कार्य करवा रहा दबंग, युवक को विगत वर्षों से नहीं दी गई मजदूरी, पीड़ित मां ने पुलिस से की शिकायत, पुलिस मामले में लगे आरोपों की सत्यता की जांच में जुटी जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला। वाइट - मजदूर की मां1
- Bidhayakke...khteshe...1..lakh..55..hajar..tappebajonne...nikale...md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P1
- लखनऊ, उत्तर प्रदेश। यूपी में निवेश से उद्योग और उद्योगों से विकास को मिलेगी नई रफ्तार उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में सरकार द्वारा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। योगी सरकार के अनुसार प्रदेश में 27 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। इन क्लस्टरों के विकसित होने से उद्योगों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं और लॉजिस्टिक व्यवस्था उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इससे प्रदेश में नए निवेश को आकर्षित करने, कारोबार को विस्तार देने और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और विस्तार के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं। खासकर युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और कौशल आधारित काम के नए रास्ते खुलने की संभावना है। सरकार का उद्देश्य निवेश, उद्योग और रोजगार के बीच मजबूत कड़ी विकसित करते हुए उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख औद्योगिक एवं विनिर्माण केंद्र के रूप में आगे बढ़ाना है। इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखे जा रहे हैं।1
- जालौन: बावली पंचायत में मृत गायों का अवैध निपटान और पत्रकार के साथ विवाद जालौन: ग्राम पंचायत बावली में ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार, एंजॉय द्वारा स्थायी रूप से संचालित क्षेत्र में कल रात मृत गायों को ट्रॉली से सड़क किनारे फेंक दिया गया। आकाश शनि को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। वहां ग्रामीणों ने बताया कि SDM माधोगढ़ भी मौके पर आ रहे थे। जब आकाश शनि घटना स्थल पर गए, तो SDM माधोगढ़ ने उन्हें अंदर प्रवेश करने से रोका। कूठोंड थाना प्रभारी भी मौजूद थे और उन्होंने पत्रकार को अंदर जाने से मना कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जाएगा और पत्रकार से कहा कि वे कानून न सिखाएं। इस रोक के कारण पत्रकार सत्य जनता तक नहीं पहुंचा सके।3
- जिलाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रेमासिक निरीक्षण, दिये निर्दश जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कपिल सिंह ने सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रेमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई, रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी (First Level Checking) कार्य का भी निरीक्षण किया। उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। संबंधित अधिकारियों को एफएलसी कार्य निर्धारित मानकों एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।1