Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन में बंधुआ मजदूरी कर रहे पुत्र को मुक्त कराने के लिए थाने पहुंची महिला!! जालौन : महिला का आरोप है कि 10 वर्षों से बंधक बनाकर कार्य करवा रहा दबंग, युवक को विगत वर्षों से नहीं दी गई मजदूरी, पीड़ित मां ने पुलिस से की शिकायत, पुलिस मामले में लगे आरोपों की सत्यता की जांच में जुटी जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला। वाइट - मजदूर की मां
Harsh Samvad
जालौन में बंधुआ मजदूरी कर रहे पुत्र को मुक्त कराने के लिए थाने पहुंची महिला!! जालौन : महिला का आरोप है कि 10 वर्षों से बंधक बनाकर कार्य करवा रहा दबंग, युवक को विगत वर्षों से नहीं दी गई मजदूरी, पीड़ित मां ने पुलिस से की शिकायत, पुलिस मामले में लगे आरोपों की सत्यता की जांच में जुटी जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला। वाइट - मजदूर की मां
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन में बंधुआ मजदूरी कर रहे पुत्र को मुक्त कराने के लिए थाने पहुंची महिला!! जालौन : महिला का आरोप है कि 10 वर्षों से बंधक बनाकर कार्य करवा रहा दबंग, युवक को विगत वर्षों से नहीं दी गई मजदूरी, पीड़ित मां ने पुलिस से की शिकायत, पुलिस मामले में लगे आरोपों की सत्यता की जांच में जुटी जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला। वाइट - मजदूर की मां1
- लखनऊ, उत्तर प्रदेश। यूपी में निवेश से उद्योग और उद्योगों से विकास को मिलेगी नई रफ्तार उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में सरकार द्वारा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। योगी सरकार के अनुसार प्रदेश में 27 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। इन क्लस्टरों के विकसित होने से उद्योगों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं और लॉजिस्टिक व्यवस्था उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इससे प्रदेश में नए निवेश को आकर्षित करने, कारोबार को विस्तार देने और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और विस्तार के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं। खासकर युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और कौशल आधारित काम के नए रास्ते खुलने की संभावना है। सरकार का उद्देश्य निवेश, उद्योग और रोजगार के बीच मजबूत कड़ी विकसित करते हुए उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख औद्योगिक एवं विनिर्माण केंद्र के रूप में आगे बढ़ाना है। इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखे जा रहे हैं।1
- थाना भोगनीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुरैनी में रोहित यादव के शव के पड़े होने के मामले में क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर राजीव सिरोही ने दी जानकारी दिनांक 20.09.2026 को थाना भोगनीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुरैनी में रोहित यादव के शव के पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर थाना पुलिस द्वारा तुरंत मौके पर पहुँच कर निरीक्षण घटनास्थल किया गया तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। घटना के क्रम में मृतक के पिता हरगोविंद द्वारा गांव के ही अंकित, शिवपाल व रविशंकर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियोग पंजीकरण के उपरांत जांच से प्रथम दृष्टया यह तथ्य प्रकाश में आया कि रोहित तथा अंकित के मध्य 01 साइकिल चोरी को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते अंकित द्वारा अपने साथियों के साथ लाठी- डंडों से मारकर रोहित की हत्या कर दी गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीमों का गठन किया गया तथा मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें रवाना हैं। शीघ्र ही शेष अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।1
- जालौन के कोंच में एक सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र का पैंडल चोरी हो गया। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, कोंच कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ज्योति नाम की महिला डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में खड़ी थी। उसी दौरान उसके पीछे एक संदिग्ध महिला भी खड़ी थी। आरोप है कि भीड़ का फायदा उठाकर संदिग्ध महिला ने ज्योति के गले से मंगलसूत्र का सोने का पैंडल काट लिया और चोरी कर लिया। कुछ देर बाद जब ज्योति ने अपने गले पर जालौन के कोंच में एक सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र का पैंडल चोरी हो गया। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, कोंच कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ज्योति नाम की महिला डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में खड़ी थी। उसी दौरान उसके पीछे एक संदिग्ध महिला भी खड़ी थी। आरोप है कि भीड़ का फायदा उठाकर संदिग्ध महिला ने ज्योति के गले से मंगलसूत्र का सोने का पैंडल काट लिया और चोरी कर लिया। कुछ देर बाद जब ज्योति ने अपने गले पर1
- जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाओं को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं जिसे आप द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से देख सकते हैं1
- सर मेरी बेटी को बचा लीजिये इसकी कोई गलती नही है, हमे गलत फंसाया जा रहा है सर मेरी बेटी को बचा लीजिये इसकी कोई गलती नही है, हमे गलत फंसाया जा रहा है बिजनौर पुलिस द्वारा हनी ट्रैप गिरोह के पर्दाफाश को लेकर बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गिरफ्तार की गई एक महिला आरोपी ने पुलिस और मीडिया के सामने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। महिला रो-रोकर खुद को बेकसूर बताती रही और अधिकारियों के सामने मदद की गुहार लगाती नजर आई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला आरोपी ने रोते-चिल्लाते हुए कहा, "हमारी कोई गलती नहीं है, हमें जबरन इस मामले में गलत फंसाया जा रहा है। साहब, हमें बचा लीजिए!" मौके पर मौजूद महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराने और संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन महिला लगातार अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए गिड़गिड़ाती रही। मामले में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह से जुड़े चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला के इस अप्रत्याशित हंगामे ने पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- जालौन के चमारी में रात में लाखों रुपये की गाड़ी जलाकर खाक!! गाड़ी मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी आटा/जालौन। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी में सोमवार रात लाखों रुपये कीमत की एक गाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गाड़ी में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी मालिक ने अज्ञात व्यक्ति पर गाड़ी में आग लगाए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों और घटना में किसी की संलिप्तता की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।1
- कोंच,आवारा गाय सामने आने से बाइक सवार मजदूर गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज उरई रेफर जालौन के कोच में रविवार की देर रात 10 बजे मजदूरी करके मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे 55 वर्षीय मजदूर के सामने अचानक आवारा गाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पीछे से आ रहे मजदूर साथियों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम छानी निवासी भगवती शरण (55) कोंच के पंचानन चौराहे पर मजदूरी का काम करते हैं। रविवार की देर रात करीब 10 बजे वह मजदूरी समाप्त करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव छानी स्थित घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह पचीपुरा कला के पास पहुंचे, तभी सड़क पर अचानक एक आवारा गाय सामने आ गई। अचानक गाय सामने आने से भगवती शरण बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे उनके मजदूर साथी मौके पर पहुंचे और घायल भगवती शरण को आनन-फानन में सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर घूम रहे आवारा जानवरों को लेकर चिंता जताते हुए इन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।1