25 जून को कटनी में आयोजित NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से सनातन धर्म, पूज्य आचार्यों, संत-महात्माओं, भगवान श्री बालाजी महाराज तथा प्रधानमंत्री के संबंध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में शिकायतकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक (एसपी), थाना प्रभारी एवं साइबर क्राइम सेल को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ युवतियों द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था को ठेस पहुंचाती हैं। इसी संबंध में उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कटनी निवासी बताई जा रही शिवानी पाल, जिसका इंस्टाग्राम हैंडल @_poppo_x बताया गया है, ने सोशल मीडिया पर भगवान श्री बालाजी महाराज, साधु-संतों तथा प्रधानमंत्री के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां और वीडियो साझा किए। शिकायतकर्ताओं का यह भी दावा है कि वायरल वीडियो में कुछ अन्य युवतियां भी दिखाई दे रही हैं, जिनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। ज्ञापन में मांग की गई है कि संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट एवं वायरल वीडियो की साइबर फॉरेंसिक जांच कराई जाए, सभी डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित किए जाएं तथा यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की प्रासंगिक धाराओं के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। नोट: यह मामला शिकायतकर्ताओं के आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया और पुलिस जांच के निष्कर्ष आना शेष हैं।
25 जून को कटनी में आयोजित NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से सनातन धर्म, पूज्य आचार्यों, संत-महात्माओं, भगवान श्री बालाजी महाराज तथा प्रधानमंत्री के संबंध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में शिकायतकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक (एसपी), थाना प्रभारी एवं साइबर क्राइम सेल को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ युवतियों द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था को ठेस पहुंचाती हैं। इसी संबंध में उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कटनी निवासी बताई जा रही शिवानी पाल, जिसका इंस्टाग्राम हैंडल @_poppo_x बताया गया है, ने सोशल मीडिया पर भगवान श्री बालाजी महाराज, साधु-संतों तथा प्रधानमंत्री के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां और वीडियो साझा किए। शिकायतकर्ताओं का यह भी दावा है कि वायरल वीडियो में कुछ अन्य युवतियां भी दिखाई दे रही हैं, जिनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। ज्ञापन में मांग की गई है कि संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट एवं वायरल वीडियो की साइबर फॉरेंसिक जांच कराई जाए, सभी डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित किए जाएं तथा यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की प्रासंगिक धाराओं के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। नोट: यह मामला शिकायतकर्ताओं के आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया और पुलिस जांच के निष्कर्ष आना शेष हैं।
- कटनी नगर निगम ने बकाया कर वसूली अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड स्थित एक बियर बार को सील कर दिया। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार संबंधित प्रतिष्ठान पर 1 करोड़ 59 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया था। कई बार नोटिस जारी करने और निर्धारित समय देने के बावजूद कर राशि जमा नहीं किए जाने पर निगम प्रशासन ने यह कार्रवाई की। नगर निगम की राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और विधिवत कार्रवाई करते हुए बियर बार को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान आसपास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता रही। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में टैक्स बकाया रखने वाले बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सूची तैयार की गई है। कर जमा नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सीलिंग सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निगम ने सभी करदाताओं से समय पर टैक्स जमा करने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके। नगर निगम का कहना है कि बकाया कर की वसूली से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा कर चोरी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।2
- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पंचायत सचिव सदगुरू प्रसाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'जिंदगी इम्तेहान लेती है' गाने पर मुजरा करते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सदगुरू प्रसाद इस दौरान थोड़ा नशे में थे और उनके यार-दोस्तों ने मस्ती में उनका वीडियो बना लिया। लोकतंत्र की सेवा में दिन-रात लगे रहने के बाद सदगुरू को थोड़ा वक्त मिला और उन्होंने इस तरह का वीडियो शूट कराया। हालांकि, अब यह वीडियो वायरल होने के बाद सदगुरू की बदनामी हो रही है। अगर वह किसी मंत्री से जुगाड़ लगा लेते हैं तो शायद बच जाएं, नहीं तो विभाग उन्हें कठिन परीक्षा लेगा और कम से कम मलाईदार इलाके से तो उन्हें विदा कर ही देगा।1
- अमिलिया गाव मे किसान के कुएं में दिखा मगरमच्छ,गांव मे मचा हड़कंप। कुआं से निकाला जा रहा पानी, कुआं खाली होने पर ही वन विभाग की टीम करेगी रेस्क्यू। *अमिलिया गाव मे किसान के कुएं में दिखा मगरमच्छ,गांव मे मचा हड़कंप।* *कुआं से निकाला जा रहा पानी, कुआं खाली होने पर ही वन विभाग की टीम करेगी रेस्क्यू।* रामनगर मैहर-- मैहर जिले के रामनगर विकास खण्ड अंतर्गत अमिलिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान के कुएं में मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ के कुएं में होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौका स्थल पर एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर उपस्थित हो गई। कुएं में पानी भरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं किया जा सकता। मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कुएं का पानी खाली कराया जा रहा जिससे रेस्क्यू का कार्य शुरू किया जा सके। वन विभाग की पूरी टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है,मगरमच्छ का रेस्क्यू अभियान की तैयारी हो चुकी है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे कुएं के आसपास भीड़ न लगाएं और रेस्क्यू टीम के कार्य दौरान सहयोग करें।1
- उँचेहरा में तहसीलदार कार्यालय परिसर के अंदर स्थित सार्वजनिक शौचालय की बदहाल स्थिति ने लोगों के लिए परेशानी बढ़ा दी है। शौचालय के चारों ओर घनी झाड़ियाँ, गंदगी और अव्यवस्था इस कदर फैल चुकी है कि पूरा परिसर किसी जंगल जैसा दिखाई देता है। इस परिसर के सामने जनपद पंचायत कार्यालय, आईटीआई सहित कई शासकीय कार्यालय स्थित हैं, जहाँ प्रतिदिन हजारों महिला एवं पुरुष अपने कार्यों के लिए आते हैं। लेकिन सार्वजनिक शौचालय की जर्जर एवं गंदगी से भरी स्थिति के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को उठानी पड़ रही है। यह स्थिति न केवल प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि स्वच्छता अभियान और नागरिक सुविधाओं के दावों पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। यदि समय रहते शौचालय की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और नियमित रखरखाव नहीं कराया गया तो भविष्य में यह स्थान दुर्घटनाओं एवं असामाजिक गतिविधियों का केंद्र भी बन सकता है। जनहित में मांग की जाती है कि सार्वजनिक शौचालय की तत्काल साफ-सफाई कराई जाए, आसपास उगी झाड़ियों को हटाया जाए, शौचालय को नियमित रूप से संचालित एवं स्वच्छ रखा जाए और महिलाओं एवं आम नागरिकों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँ। स्वच्छ और सुरक्षित उँचेहरा, हम सबकी जिम्मेदारी है। अब प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देना चाहिए।2
- मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर में स्वामी नीलकंठ महाराज जी के ओइला आश्रम में गुरु महाराज की प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना ने क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है। इस घटना के बाद, बड़ी संख्या में संत समाज और श्रद्धालु सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। यह घटना 25 जुलाई को हुई जब आश्रम में गुरु महाराज की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित था। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने आश्रम पहुंचकर कार्यक्रम का विरोध किया और वहां मौजूद साधु-संतों के साथ अभद्रता की। उपद्रवियों ने प्रतिमा का हाथ का अंगूठा तोड़कर उसे खंडित कर दिया, जिससे प्राण-प्रतिष्ठा का धार्मिक कार्य बीच में ही रुक गया। साधु-संतों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से दो मांगें की हैं: प्रतिमा खंडित करने वाले दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और आश्रम की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को तत्काल मुक्त कराया जाए। प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए उचित दंडात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- कटनी नगर निगम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स स्थित जंक्शन बीयर बार को सील कर दिया है। नगर निगम ने यह कार्रवाई ₹1.59 करोड़ के बकाया के कारण की है। इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बार को सील करने से पहले बार-बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। इस कारण यह कठोर कार्रवाई करनी पड़ी। नगर निगम के इस कदम का स्थानीय व्यापारियों ने विरोध किया है और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।1
- सतना शहर के गुप्ता पैलेस पुष्कर्णी पार्क कांड में फर्जी मेडिकल बनाने वाले और जबलपुर स्थित स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के संचालक अमित खरे का एक और कारनामा सामने आया है। उसने सुनियोजित तरीके से पांच लोगों को डंपर से कुचलवाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। खुलासे के बाद मास्टरमाइंड अमित खरे अपने साथियों के साथ जेल चला गया है।1
- गब्बर Is Back स्टाइल: "मौत के बाद भी बिल...! मैहर के अस्पताल की डरावनी कहानी",मैहर को किसी गब्बर का इंतजार मौत हुई... लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। असली सवाल तब शुरू हुआ, जब परिजनों से कहा—"पहले ₹25 हजार दो... फिर शव मिलेगा!" गब्बर Is Back स्टाइल: "मौत के बाद भी बिल...! मैहर के अस्पताल की डरावनी कहानी",मैहर को किसी गब्बर का इंतजार मौत हुई... लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। असली सवाल तब शुरू हुआ, जब परिजनों से कहा—"पहले ₹25 हजार दो... फिर शव मिलेगा!" मैहर-कटनी रोड पर स्थित नागपुर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों के कारण चर्चा में है। इस बार मामला सिर्फ इलाज का नहीं, बल्कि मौत के बाद कथित वसूली का है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लेकिन दुख और सदमे के बीच परिवार पर एक और बोझ डाल दिया गया। आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर विपिन सिंह ने शव सौंपने से पहले ₹25 हजार जमा करने की मांग की। परिजनों का कहना है कि इलाज महज करीब तीन घंटे चला था, लेकिन बिल ऐसा बनाया गया कि परिवार सकते में आ गया। जब उन्होंने विरोध किया तो कथित तौर पर अभद्र व्यवहार हुआ और शव देने में भी घंटों की देरी की गई। फिर कहानी में नया मोड़ आया... जैसे ही पत्रकार अस्पताल पहुंचे और मामला तूल पकड़ने लगा, परिजनों का दावा है कि अस्पताल ने कथित रूप से ₹13 हजार लेकर शव सौंप दिया। क्या इंसान की सांसों की कीमत तय होती है... और मौत के बाद भी शव की रिहाई बिल की रकम से होती है? अगर परिजनों के आरोप सही हैं, तो यह केवल एक अस्पताल का मामला नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र पर बड़ा सवाल है। क्या इलाज सेवा है या कारोबार? क्या मजबूर परिवारों के आंसुओं की भी कोई कीमत तय कर दी गई है? निगाहें ढूढ़ती है स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को। क्या इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी? क्या अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा जाएगा? या फिर यह मामला भी कुछ दिनों की सुर्खियां बनकर फाइलों में दफन हो जाएगा? या फिर कोई गब्बर मैहर मे भी आयेगा2
- मध्य प्रदेश के सतना शहर में गुप्ता पैलेस पुष्कर्णी पार्क कांड के मास्टरमाइंड अमित खरे ने एक और संगीन अपराध को अंजाम दिया है। अमित खरे, जो स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल, जबलपुर के संचालक हैं, ने सुनियोजित तरीके से पांच लोगों को डंपर से कुचलवाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस कांड का खुलासा कर दिया है और अमित खरे को उसके साथियों के साथ जेल भेज दिया गया है। इससे पहले, अमित खरे पर फर्जी मेडिकल बनाने का आरोप था, जो गुप्ता पैलेस पुष्कर्णी पार्क कांड से जुड़ा था। अब इस नए खुलासे ने राज्य में सनसनी फैला दी है। पुलिस की तत्परता से मामले का पर्दाफाश हुआ और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।1