80वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में मा. राज्य मंत्री जी तथा कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण 80वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में मा. राज्य मंत्री जी तथा कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीपीआरसी में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को किया गया सम्मानित विभिन्न विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम अमेठी । 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में हर्षोल्लास एवं पूर्ण गरिमामयी तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण के साथ ही विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को याद किया गया। आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में मा. राज्य मंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश श्री मयंकेश्वर शरण सिंह जी तथा कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संजय चौहान ने ध्वजारोहण किया इसके उपरांत झंडा अभिवादन के साथ ही भावपूर्ण राष्ट्रगान का गायन किया गया, वही झंडा रोहण से पूर्व राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया गया। तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जन सामान्य को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डीपीआरसी गौरीगंज में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बेसिक/माध्यमिक शिक्षा विभाग की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मा. राज्य मंत्री जी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों क्रमशः चंद्रभान यादव, शिवकुमार पांडे, हनुमान प्रसाद मिश्रा, पुरुषोत्तम गिरि व सुरेंद्र कुमार मिश्रा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 18 विद्युत सखियों को थर्मल प्रिंटर वितरित किया। इस अवसर पर मा. राज्य मंत्री जी ने कहा कि आज 15 अगस्त को हम सब लोग स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं भारत को आजादी दिलाने में बहुत सारे लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी उसके बाद हमें यह आजादी मिली है आज का दिन आजादी दिलाने में शहीद हुए लोगों को नमन करने का दिन है उन्हें याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी बच्चों द्वारा बहुत अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इसके लिए उन्होंने सभी बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं जिनका लाभ हर जरूरतमंद व पात्र व्यक्ति को दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आजादी हमें कितनी मुश्किल से मिली है इसे संजोकर रखें अपने कार्य क्षेत्र में हमें एहसास होना चाहिए कि हम आजाद भारत के अंदर कार्य कर रहे हैं और हम अपने कार्य के माध्यम से इंसाफ करें, कोई भी ऐसा कृत्य ना करें जिससे किसी को पीड़ा हो। उन्होंने कहा कि हम जिस भी पद पर बैठे हैं उसे पर पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमृता सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सात्विक श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, डीपीआरओ मनोज त्यागी, बीएसए संजय तिवारी, डीआईओएस डॉ राजेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं जन सामान्य मौजूद रहे।
80वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में मा. राज्य मंत्री जी तथा कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण 80वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में मा. राज्य मंत्री जी तथा कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीपीआरसी में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को किया गया सम्मानित विभिन्न विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम अमेठी । 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में हर्षोल्लास एवं पूर्ण गरिमामयी तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण के साथ ही विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को याद किया गया। आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में मा. राज्य मंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश श्री मयंकेश्वर शरण सिंह जी तथा कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संजय चौहान ने ध्वजारोहण किया इसके उपरांत झंडा अभिवादन के साथ ही भावपूर्ण राष्ट्रगान का
गायन किया गया, वही झंडा रोहण से पूर्व राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया गया। तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जन सामान्य को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डीपीआरसी गौरीगंज में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बेसिक/माध्यमिक शिक्षा विभाग की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मा. राज्य मंत्री जी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों क्रमशः चंद्रभान यादव, शिवकुमार पांडे, हनुमान प्रसाद मिश्रा, पुरुषोत्तम गिरि व सुरेंद्र कुमार मिश्रा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 18 विद्युत सखियों को थर्मल प्रिंटर वितरित किया। इस अवसर पर मा. राज्य मंत्री जी ने कहा कि आज 15 अगस्त को हम सब लोग स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं भारत को आजादी दिलाने में बहुत सारे लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी उसके बाद हमें यह आजादी मिली है आज का दिन आजादी दिलाने में शहीद हुए लोगों को नमन करने का दिन है उन्हें याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी बच्चों द्वारा बहुत अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इसके
लिए उन्होंने सभी बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं जिनका लाभ हर जरूरतमंद व पात्र व्यक्ति को दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आजादी हमें कितनी मुश्किल से मिली है इसे संजोकर रखें अपने कार्य क्षेत्र में हमें एहसास होना चाहिए कि हम आजाद भारत के अंदर कार्य कर रहे हैं और हम अपने कार्य के माध्यम से इंसाफ करें, कोई भी ऐसा कृत्य ना करें जिससे किसी को पीड़ा हो। उन्होंने कहा कि हम जिस भी पद पर बैठे हैं उसे पर पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमृता सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सात्विक श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, डीपीआरओ मनोज त्यागी, बीएसए संजय तिवारी, डीआईओएस डॉ राजेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं जन सामान्य मौजूद रहे।
- गांव से शहर तक शान से लहराया तिरंगा* *अमेठी में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित* *गांव से शहर तक शान से लहराया तिरंगा* *अमेठी में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित* *अमेठी* 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे अमेठी में देशभक्ति का माहौल रहा। गांव से लेकर शहर तक सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और सामाजिक संगठनों में तिरंगा शान से लहराया गया। *तहसील एवं सरकारी कार्यालयों में आयोजन* तहसील में *उप जिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा* ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में *तहसीलदार, स्टाफ और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं* मौजूद रहीं। *सीएचसी अमेठी* में *अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह* ने झंडा फहराया। *ब्लॉक कार्यालय* में पूर्व प्रमुख *घनश्याम चौरसिया*, *मां कालिका पॉलिक्लिनिक* में *डॉ. आर.एस. पाठक* और *संजीवनी नर्सिंग होम* में *डॉ. जी.पी. वर्मा* ने ध्वजारोहण किया। *शिक्षण संस्थानों में रंगारंग कार्यक्रम* *सेपियन कॉलेज* में प्रबंधक *नीरज रावत* और प्रधानाचार्य *देवमणि उपाध्याय* तथा *आर.पी. राय* में *डॉ. आर.पी. सिंह* ने झंडा रोहण किया। इसके बाद छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। *जनप्रतिनिधियों और संगठनों की भागीदारी* *विधायक महाराजी देवी प्रजापति* ने अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया और 500 महिलाओं को इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा वितरित किए। *सपा कार्यालय* में *बीआरसी शिव प्रताप यादव* ने ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। *व्यापार मंडल* के जिला अध्यक्ष *महेश सोनी* ने अपने कार्यालय पर झंडा फहराया। *भादर CRPF में विशेष आयोजन* भादर स्थित *केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल* में *डी.आई.जी. मदन कुमार* ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद वृक्षारोपण और सफाई अभियान चलाया गया। परिवार कल्याण केन्द्र में *सीता देवी* ने ध्वजारोहण कर महिलाओं और बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। पूरे दिन अमेठी "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से गूंजता रहा।2
- सड़क हादसे में घायल डिलीवरी ब्वॉय की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ सड़क हादसे में घायल डिलीवरी ब्वॉय की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ अमेठी। चिलबिला-अंतु मार्ग पर 14 अगस्त को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल भेटुआ ब्लॉक के दूबेपुर निवासी 40 वर्षीय अजय कुमार दूबे की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। दुर्घटना के बाद अजय को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 15 अगस्त को अमेठी में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अजय ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। अजय अपने पीछे पत्नी कविता, छह वर्षीय बेटे अशित और एक वर्षीय बेटी अंशिका को छोड़ गए हैं। परिवार के मुताबिक, अजय ही घर के मुख्य सहारे थे। उनकी मौत से पत्नी और दोनों छोटे बच्चे बेसहारा हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।1
- युवाओं ने बाइक से निकाली तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा मां कालिकन धाम पहुंची, देशभक्ति और आस्था का संगम युवाओं ने बाइक से निकाली तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा मां कालिकन धाम पहुंची, देशभक्ति और आस्था का संगम अमेठी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को अमेठी में देशभक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा बाइक यात्रा रामगढ़ से प्रारंभ होकर मां कालिकन धाम मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। मोटरसाइकिलों पर सवार कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के जयकारे लगाए। यात्रा विशेश्वरगंज, बड़गांव और शीतला गंज बाजार से होकर गुजरी। रास्ते भर दुकानों और घरों से लोग बाहर निकलकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते नजर आए। मां कालिकन धाम पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने तिरंगा अर्पित कर देश की सुख, समृद्धि और अखंडता की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और युवा मौजूद रहे। अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि "तिरंगा हमारे गौरव का प्रतीक है और मंदिर हमारी आस्था का। दोनों मिलकर ही भारत की पहचान बनाते हैं।" उन्होंने युवाओं से राष्ट्रसेवा का संकल्प लेने की अपील की। आशुतोष सिंह राणा उर्फ शिवा ने यात्रा का नेतृत्व किया।4
- अमरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा, विशेषरगंज से कालिकन धाम तक गूंजा भारत माता का जयघोष अमेठी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व एवं उनके सुपुत्र आशुतोष सिंह राणा ‘शिवा’ की अगुवाई में ‘हर घर तिरंगा’ महाभियान के तहत शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विशेषरगंज बाजार से शुरू हुई मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा बड़गांव और शीतलागंज होते हुए प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कालिकन धाम पहुंची, जहां यात्रा का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, प्रधानगण, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लगाए कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह ‘मुन्ना’, प्रधान संघ अध्यक्ष अमेठी अरविंद शुक्ल, पुन्नंपुर प्रधान जगदेव, सरैया बड़गांव प्रधान सोनू, पप्पू सिंह, राजू सिंह, आकाश सिंह, अनुज सिंह, राजन सिंह, अरुण मिश्रा, बबलू सिंह, सौरभ सिंह चौहान और पातीपुर के रामबरन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। भाजपा वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए प्रत्येक नागरिक को तिरंगे की शान और देश की आन-बान-शान को सदैव सर्वोच्च रखना चाहिए। उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताया। मां कालिकन धाम पहुंचकर हुआ समापन तिरंगा यात्रा के मां कालिकन धाम पहुंचने पर श्रद्धापूर्वक समापन किया गया। मां कालिका के पावन श्रीचरणों में यात्रा के समापन से आयोजन को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी स्वरूप मिला। इस दौरान क्षेत्र में देशभक्ति के साथ धार्मिक आस्था का भी वातावरण देखने को मिला।4
- विशेषरगंज से कालिकन धाम तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, आशुतोष सिंह राणा ‘शिवा’ के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा अमेठी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को पूर्व प्रमुख एवं भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के पुत्र युवा नेता आशुतोष सिंह राणा ‘शिवा’ के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विशेषरगंज बाजार से गाजे-बाजे और देशभक्ति के नारों के साथ शुरू हुई तिरंगा यात्रा बड़गांव और शीतलागंज होते हुए प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कालिकन धाम पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग में हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला भी शामिल हुए और कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा संग्रामपुर प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह ‘मुन्ना’, अमेठी प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ल, पुन्नंपुर प्रधान जगदेव, सरैया बड़गांव प्रधान सोनू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। यात्रा में पप्पू सिंह, राजू सिंह, आकाश सिंह, अनुज सिंह, राजन सिंह, अरुण मिश्रा, बबलू सिंह, सौरभ सिंह चौहान और पातीपुर के रामबरन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मां कालिकन धाम पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। आयोजकों ने यात्रा में शामिल सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।4
- स्वतंत्रता दिवस पर वृद्धाश्रम में झंडारोहण के साथ आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम प्रतापगढ़ आज महुली वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने उत्साह पूर्वक 15 अगस्त मनाकर देशभक्ति का संदेश दिया। वृद्धाश्रम के सबसे बुजुर्ग 106 वर्षीय दादा जयराम जी के साथ समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने झंडा रोहण किया। इस अवसर पर बुजुर्गों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ वृद्धाश्रम परिसर गूंज उठा। सभी बुजुर्गों ने देश की एकता अखंडता और राष्ट्र प्रेम के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की। एलायंस क्लब इंटरनेशनल डायरेक्टर व समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान, गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस मनाने का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावनाओं को और सुदृढ़ करना है। वीर सपूतों को याद कर उनकी दी गई कुर्बानी को आने वाली पीढ़ी को भी अवगत कराने का मूल उद्देश्य है।वृद्धाश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद ने कहा कि तिरंगा हमारे देश व राष्ट्र की शान और सम्मान का प्रतीक है तथा हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखें। आज 15 अगस्त के अवसर पर सभी वृद्धजनों में काफी उत्साह दिखा। इस अवसर पर धर्मेंद्र,जयराम,शिव बाबू, आशिक अली, साक्षी,भारतीय सचान, आदर्श कुमार,बलबीर कुमार, कंचन पांडे,प्रीति, तारावती, सुनील कुमार, शिवचंद शुक्ला,पंकज आदि वृद्धजनों ने सहभागिता की।1
- रायबरेली के बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया रायबरेली के बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया है, जिससे वॉर्डों और परिसर के भीतर पानी भर गया। इस लापरवाही के लिए स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई न होना और नालियों का जाम होना मुख्य कारण माना जा रहा है, जिससे मरीजों और प्रसूताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव का कारण: लगातार तेज बारिश और समय पर नालियों की साफ-सफाई न होना। प्रभावित क्षेत्र: सीएचसी बछरावां के वॉर्ड और अस्पताल परिसर के भीतर पानी का भराव। समस्याएं: मरीजों, प्रसूताओं और तीमारदारों का गंदे पानी के बीच से आना-जाना। जिम्मेदारी: स्थानीय अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी। क्या आप इस मामले में प्रशासन या सीएमओ कार्यालय द्वारा की गई किसी कार्रवाई के बारे में आगे की जानकारी चाहते हैं?1
- खुले कुएं में गिरे बछड़े को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला खुले कुएं में गिरे बछड़े को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला अमेठी। इन्हौना थाना क्षेत्र के पीपरी अहमदाबाद गांव में दो बछड़ों के आपस में लड़ने के दौरान एक बछड़ा खुले कुएं में जा गिरा। बछड़े के कुएं में गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही इन्हौना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने वन विभाग के शकील अहमद को भी घटनास्थल पर बुलाया। इसके बाद हाइड्रा मशीन की मदद से कुएं में फंसे बछड़े को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद पुलिस व ग्रामीणों की मदद से बछड़े को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात रही कि बछड़ा पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित था। बचाव अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। बछड़े की जान बचाने पर ग्रामीणों ने इन्हौना पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर जिम्मेदारी निभाई। थाना अध्यक्ष समेत पूरी पुलिस टीम के इस मानवीय प्रयास की ग्रामीणों ने प्रशंसा की।1