विशेषरगंज से कालिकन धाम तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, आशुतोष सिंह राणा ‘शिवा’ के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा अमेठी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को पूर्व प्रमुख एवं भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के पुत्र युवा नेता आशुतोष सिंह राणा ‘शिवा’ के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विशेषरगंज बाजार से गाजे-बाजे और देशभक्ति के नारों के साथ शुरू हुई तिरंगा यात्रा बड़गांव और शीतलागंज होते हुए प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कालिकन धाम पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग में हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला भी शामिल हुए और कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा संग्रामपुर प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह ‘मुन्ना’, अमेठी प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ल, पुन्नंपुर प्रधान जगदेव, सरैया बड़गांव प्रधान सोनू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। यात्रा में पप्पू सिंह, राजू सिंह, आकाश सिंह, अनुज सिंह, राजन सिंह, अरुण मिश्रा, बबलू सिंह, सौरभ सिंह चौहान और पातीपुर के रामबरन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मां कालिकन धाम पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। आयोजकों ने यात्रा में शामिल सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विशेषरगंज से कालिकन धाम तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, आशुतोष सिंह राणा ‘शिवा’ के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा अमेठी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को पूर्व प्रमुख एवं भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के पुत्र युवा नेता आशुतोष सिंह राणा ‘शिवा’ के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा
में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विशेषरगंज बाजार से गाजे-बाजे और देशभक्ति के नारों के साथ शुरू हुई तिरंगा यात्रा बड़गांव और शीतलागंज होते हुए प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कालिकन धाम पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग में हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’
के जयघोष से माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला भी शामिल हुए और कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा संग्रामपुर प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह ‘मुन्ना’, अमेठी प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ल, पुन्नंपुर प्रधान जगदेव, सरैया बड़गांव प्रधान सोनू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। यात्रा में पप्पू सिंह,
राजू सिंह, आकाश सिंह, अनुज सिंह, राजन सिंह, अरुण मिश्रा, बबलू सिंह, सौरभ सिंह चौहान और पातीपुर के रामबरन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मां कालिकन धाम पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। आयोजकों ने यात्रा में शामिल सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
- 80वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में मा. राज्य मंत्री जी तथा कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण 80वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में मा. राज्य मंत्री जी तथा कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीपीआरसी में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को किया गया सम्मानित विभिन्न विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम अमेठी । 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में हर्षोल्लास एवं पूर्ण गरिमामयी तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण के साथ ही विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को याद किया गया। आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में मा. राज्य मंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश श्री मयंकेश्वर शरण सिंह जी तथा कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संजय चौहान ने ध्वजारोहण किया इसके उपरांत झंडा अभिवादन के साथ ही भावपूर्ण राष्ट्रगान का गायन किया गया, वही झंडा रोहण से पूर्व राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया गया। तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जन सामान्य को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डीपीआरसी गौरीगंज में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बेसिक/माध्यमिक शिक्षा विभाग की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मा. राज्य मंत्री जी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों क्रमशः चंद्रभान यादव, शिवकुमार पांडे, हनुमान प्रसाद मिश्रा, पुरुषोत्तम गिरि व सुरेंद्र कुमार मिश्रा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 18 विद्युत सखियों को थर्मल प्रिंटर वितरित किया। इस अवसर पर मा. राज्य मंत्री जी ने कहा कि आज 15 अगस्त को हम सब लोग स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं भारत को आजादी दिलाने में बहुत सारे लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी उसके बाद हमें यह आजादी मिली है आज का दिन आजादी दिलाने में शहीद हुए लोगों को नमन करने का दिन है उन्हें याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी बच्चों द्वारा बहुत अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इसके लिए उन्होंने सभी बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं जिनका लाभ हर जरूरतमंद व पात्र व्यक्ति को दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आजादी हमें कितनी मुश्किल से मिली है इसे संजोकर रखें अपने कार्य क्षेत्र में हमें एहसास होना चाहिए कि हम आजाद भारत के अंदर कार्य कर रहे हैं और हम अपने कार्य के माध्यम से इंसाफ करें, कोई भी ऐसा कृत्य ना करें जिससे किसी को पीड़ा हो। उन्होंने कहा कि हम जिस भी पद पर बैठे हैं उसे पर पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमृता सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सात्विक श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, डीपीआरओ मनोज त्यागी, बीएसए संजय तिवारी, डीआईओएस डॉ राजेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं जन सामान्य मौजूद रहे।3
- अमेठी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित सम्मानित डीपीआरसी गौरीगंज में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने किया ध्वजारोहण, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी संजय चौहान ने फहराया तिरंगा छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, 18 विद्युत सखियों को वितरित किए गए थर्मल प्रिंटर अमेठी। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों एवं शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी) गौरीगंज में संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संजय चौहान ने तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद झंडा अभिवादन एवं राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन हुआ। इससे पूर्व राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसामान्य को शपथ दिलाई गई। डीपीआरसी गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों चंद्रभान यादव, शिवकुमार पांडे, हनुमान प्रसाद मिश्रा, पुरुषोत्तम गिरि एवं सुरेंद्र कुमार मिश्रा को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत 18 विद्युत सखियों को थर्मल प्रिंटर वितरित किए गए। इस अवसर पर राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए अनेक वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। स्वतंत्रता दिवस उन शहीदों को नमन करने और उन्हें याद करने का दिन है। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।3
- रायबरेली के सुपर मार्केट स्थित नरेश स्वीट्स हाउस में ग्राहक को खराब छेना मिलने पर दुकानदार और ग्राहक के बीच तीखी नोकझोंक हुई। रायबरेली के सुपर मार्केट स्थित नरेश स्वीट्स हाउस में ग्राहक को खराब छेना मिलने पर दुकानदार और ग्राहक के बीच तीखी नोकझोंक हुई। ग्राहक द्वारा बनाए गए वायरल वीडियो में दुकानदार कथित तौर पर खराब मिठाई देने की बात स्वीकार करता नजर आ रहा है, जिसके बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1
- श्याम कुमारी इंटर कॉलेज पेमापुर में धूमधाम से निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा जयसिंहपुर, सुल्तानपुर: श्याम कुमारी इंटर कॉलेज, पेमापुर (जयसिंहपुर, सुल्तानपुर) के तत्वावधान में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना के संदेश के साथ एक भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और प्रबंधन समिति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे बच्चों और शिक्षकों के देशभक्ति के गगनभेदी नारों—"भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "इंकलाब जिंदाबाद"—से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। यात्रा का कुशल नेतृत्व विद्यालय के शीर्ष प्रबंधन और सम्मानित अध्यापकों द्वारा किया गया जिसमे मुख्य अतिथि प्रबंधक अजय कुमार सिंह रहे।प्रशासक संजय सिंह व प्रबंध निदेशक अमर प्रताप सिंह ने तिरंगा यात्रा का सफल संचालन किया। इस आयोजन में अध्यापक अमर बहादुर वर्मा, दिलीप दूबे,राममणि यादव,प्रशांत सिंह यादव,रिंकी वर्मा, विजयकृष्ण रघुवंशी, सिंधुलता त्रिपाठी, सीमा सिंह, अजय त्रिपाठी, मो. इस्माइल ख़ान समेत समस्त विद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश फैलाया।2
- 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस विशेष 🇮🇳 विवेकानन्द बिहारी लाल पू०मा० विद्यालय, खीरो, रायबरेली की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देता रहे तिरंगा। 🇮🇳 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस विशेष 🇮🇳 विवेकानन्द बिहारी लाल पू०मा० विद्यालय, खीरो, रायबरेली की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देता रहे तिरंगा। 🇮🇳1
- सुल्तानपुर में बंद स्कूल, कागजों में पढ़ाई जारी AAP सांसद संजय सिंह ने वीडियो शेयर कर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने जयसिंहपुर विधानसभा स्थित प्राथमिक विद्यालय राहिलपारा का औचक निरीक्षण किया और इसका एक वीडियो एक्स पर शेयर किया है।सांसद सिंह ने आरोप लगाया कि यह विद्यालय सरकारी रिकॉर्ड में संचालित दिखाया जा रहा है, जबकि मौके पर इस पर ताले लटके हुए थे। संजय सिंह ने इस स्थिति को एक बड़ा 'फ्रॉड' करार दिया। उन्होंने कहा कि कागजों में बच्चों को शिक्षा देने की बात कही जा रही है, लेकिन हकीकत में यह विद्यालय बंद हो चुका है और इसे अन्यत्र मर्ज कर दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कागजों पर फर्जी तरीके से स्कूल चलाने के पीछे सरकार की क्या मंशा है। विद्यालय की जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए संजय सिंह ने बताया कि स्कूल का रसोई घर अब कबाड़खाना और नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। कमरों में न बिजली है और न ही बच्चों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल का हैंडपंप भी खराब पड़ा है। संजय सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर को 'दारू का ठेका' और खंडहर बनने के लिए छोड़ दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के नारे पर तंज कसते हुए संजय सिंह ने कहा कि एक तरफ देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है और 2047 तक विकसित भारत बनाने का दावा किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ बच्चों के स्कूल बंद किए जा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या स्कूलों को ताले में बंद करके और प्राथमिक शिक्षा को बदहाल करके ही 2047 का विकसित भारत बनेगा? संजय सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ इस तरह का मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि प्रदेश के उन सभी स्कूलों की जांच हो जिन्हें कागजों पर चालू दिखाकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे, जिन्होंने स्कूल की बदहाली पर अपनी नाराजगी जाहिर की।1
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अमेठी पुलिस के उत्कृष्ट कार्यों को मिला सम्मान अमेठी। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस अमेठी पुलिस द्वारा शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स अमेठी में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. ने ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा एवं पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. को प्रशंसा चिन्ह ‘गोल्ड’ प्रदान किया गया। इसके अलावा निरीक्षक श्याम नारायण पाण्डेय, प्रभारी मीडिया सेल को राष्ट्रपति पदक, प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर धीरेन्द्र कुमार यादव को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक एवं डीजीपी का प्रशंसा चिह्न ‘सिल्वर’, प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना विवेक कुमार सिंह को डीजीपी का प्रशंसा चिह्न ‘गोल्ड’ तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न सेवा सम्मान एवं प्रशंसा चिह्न प्रदान किए गए। गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से अति उत्कृष्ट पदक से निरीक्षक धीरेन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी जसवंत कुमार यादव एवं मुख्य आरक्षी लक्ष्मी नारायण यादव को सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट सेवा पदक से उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह समेत सात पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। यूपी-112 के कर्मचारियों को भी मिला सम्मान यूपी-112 के सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों एवं होमगार्ड जवानों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पीआरवी-5344 के हरिओम उपाध्याय, प्रमीला तिवारी, कौशिक सिंह और पवन कुमार सरोज को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं पीआरवी-5000 के शिवम कुमार, शिवशंकर तिवारी, अनुज सिंह एवं बृजेश पाल को न्यूनतम रिस्पांस टाइम के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। पुलिस अधीक्षक अमेठी ने जनपद के विभिन्न थानों, पुलिस कार्यालय एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में सराहनीय कार्य करने वाले कुल 130 अधिकारी एवं कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में पुलिस लाइन में तैनात स्वच्छकगण को उनके सराहनीय कार्य के लिए अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अखिलेश वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।3
- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बराइन गांव में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बराइन गांव में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवती ने अपनी माँ के साथ मिलकर अपने ही पिता छोटेलाल पासी की हत्या कर दी, क्योंकि पिता उसकी फोन पर प्रेमी से बातचीत का विरोध करता था। इसके बाद शव को घर से 50 मीटर दूर गड्ढे में दफना दिया गया और एक महीने तक जुर्म छिपाकर रखा गया1
- विवेकानंद विद्यालय इंटर कॉलेज खीरो में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पूर्व विधायक राकेश सिंह ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव विवेकानंद विद्यालय इंटर कॉलेज, खीरो रायबरेली में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि द्वारा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। विवेकानंद विद्यालय इंटर कॉलेज खीरो में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पूर्व विधायक राकेश सिंह ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव विवेकानंद विद्यालय इंटर कॉलेज, खीरो रायबरेली में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि द्वारा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।1