सुल्तानपुर में बंद स्कूल, कागजों में पढ़ाई जारी AAP सांसद संजय सिंह ने वीडियो शेयर कर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने जयसिंहपुर विधानसभा स्थित प्राथमिक विद्यालय राहिलपारा का औचक निरीक्षण किया और इसका एक वीडियो एक्स पर शेयर किया है।सांसद सिंह ने आरोप लगाया कि यह विद्यालय सरकारी रिकॉर्ड में संचालित दिखाया जा रहा है, जबकि मौके पर इस पर ताले लटके हुए थे। संजय सिंह ने इस स्थिति को एक बड़ा 'फ्रॉड' करार दिया। उन्होंने कहा कि कागजों में बच्चों को शिक्षा देने की बात कही जा रही है, लेकिन हकीकत में यह विद्यालय बंद हो चुका है और इसे अन्यत्र मर्ज कर दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कागजों पर फर्जी तरीके से स्कूल चलाने के पीछे सरकार की क्या मंशा है। विद्यालय की जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए संजय सिंह ने बताया कि स्कूल का रसोई घर अब कबाड़खाना और नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। कमरों में न बिजली है और न ही बच्चों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल का हैंडपंप भी खराब पड़ा है। संजय सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर को 'दारू का ठेका' और खंडहर बनने के लिए छोड़ दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के नारे पर तंज कसते हुए संजय सिंह ने कहा कि एक तरफ देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है और 2047 तक विकसित भारत बनाने का दावा किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ बच्चों के स्कूल बंद किए जा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या स्कूलों को ताले में बंद करके और प्राथमिक शिक्षा को बदहाल करके ही 2047 का विकसित भारत बनेगा? संजय सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ इस तरह का मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि प्रदेश के उन सभी स्कूलों की जांच हो जिन्हें कागजों पर चालू दिखाकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे, जिन्होंने स्कूल की बदहाली पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
सुल्तानपुर में बंद स्कूल, कागजों में पढ़ाई जारी AAP सांसद संजय सिंह ने वीडियो शेयर कर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने जयसिंहपुर विधानसभा स्थित प्राथमिक विद्यालय राहिलपारा का औचक निरीक्षण किया और इसका एक वीडियो एक्स पर शेयर किया है।सांसद सिंह ने आरोप लगाया कि यह विद्यालय सरकारी रिकॉर्ड में संचालित दिखाया जा रहा है, जबकि मौके पर इस पर ताले लटके हुए थे। संजय सिंह ने इस स्थिति को एक बड़ा 'फ्रॉड' करार दिया। उन्होंने कहा कि कागजों में बच्चों को शिक्षा देने की बात कही जा रही है, लेकिन हकीकत में यह विद्यालय बंद हो चुका है और इसे अन्यत्र मर्ज कर दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कागजों पर फर्जी तरीके से स्कूल चलाने के पीछे सरकार की क्या मंशा है। विद्यालय की जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए संजय सिंह ने बताया कि स्कूल का रसोई घर अब कबाड़खाना और नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। कमरों में न बिजली है और न ही बच्चों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल का हैंडपंप भी खराब पड़ा है। संजय सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर को 'दारू का ठेका' और खंडहर बनने के लिए छोड़ दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के नारे पर तंज कसते हुए संजय सिंह ने कहा कि एक तरफ देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है और 2047 तक विकसित भारत बनाने का दावा किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ बच्चों के स्कूल बंद किए जा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या स्कूलों को ताले में बंद करके और प्राथमिक शिक्षा को बदहाल करके ही 2047 का विकसित भारत बनेगा? संजय सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ इस तरह का मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि प्रदेश के उन सभी स्कूलों की जांच हो जिन्हें कागजों पर चालू दिखाकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे, जिन्होंने स्कूल की बदहाली पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
- श्याम कुमारी इंटर कॉलेज पेमापुर में धूमधाम से निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा जयसिंहपुर, सुल्तानपुर: श्याम कुमारी इंटर कॉलेज, पेमापुर (जयसिंहपुर, सुल्तानपुर) के तत्वावधान में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना के संदेश के साथ एक भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और प्रबंधन समिति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे बच्चों और शिक्षकों के देशभक्ति के गगनभेदी नारों—"भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "इंकलाब जिंदाबाद"—से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। यात्रा का कुशल नेतृत्व विद्यालय के शीर्ष प्रबंधन और सम्मानित अध्यापकों द्वारा किया गया जिसमे मुख्य अतिथि प्रबंधक अजय कुमार सिंह रहे।प्रशासक संजय सिंह व प्रबंध निदेशक अमर प्रताप सिंह ने तिरंगा यात्रा का सफल संचालन किया। इस आयोजन में अध्यापक अमर बहादुर वर्मा, दिलीप दूबे,राममणि यादव,प्रशांत सिंह यादव,रिंकी वर्मा, विजयकृष्ण रघुवंशी, सिंधुलता त्रिपाठी, सीमा सिंह, अजय त्रिपाठी, मो. इस्माइल ख़ान समेत समस्त विद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश फैलाया।2
- सुल्तानपुर में बंद स्कूल, कागजों में पढ़ाई जारी AAP सांसद संजय सिंह ने वीडियो शेयर कर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने जयसिंहपुर विधानसभा स्थित प्राथमिक विद्यालय राहिलपारा का औचक निरीक्षण किया और इसका एक वीडियो एक्स पर शेयर किया है।सांसद सिंह ने आरोप लगाया कि यह विद्यालय सरकारी रिकॉर्ड में संचालित दिखाया जा रहा है, जबकि मौके पर इस पर ताले लटके हुए थे। संजय सिंह ने इस स्थिति को एक बड़ा 'फ्रॉड' करार दिया। उन्होंने कहा कि कागजों में बच्चों को शिक्षा देने की बात कही जा रही है, लेकिन हकीकत में यह विद्यालय बंद हो चुका है और इसे अन्यत्र मर्ज कर दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कागजों पर फर्जी तरीके से स्कूल चलाने के पीछे सरकार की क्या मंशा है। विद्यालय की जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए संजय सिंह ने बताया कि स्कूल का रसोई घर अब कबाड़खाना और नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। कमरों में न बिजली है और न ही बच्चों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल का हैंडपंप भी खराब पड़ा है। संजय सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर को 'दारू का ठेका' और खंडहर बनने के लिए छोड़ दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के नारे पर तंज कसते हुए संजय सिंह ने कहा कि एक तरफ देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है और 2047 तक विकसित भारत बनाने का दावा किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ बच्चों के स्कूल बंद किए जा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या स्कूलों को ताले में बंद करके और प्राथमिक शिक्षा को बदहाल करके ही 2047 का विकसित भारत बनेगा? संजय सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ इस तरह का मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि प्रदेश के उन सभी स्कूलों की जांच हो जिन्हें कागजों पर चालू दिखाकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे, जिन्होंने स्कूल की बदहाली पर अपनी नाराजगी जाहिर की।1
- गोरखपुर की दो शातिर महिलाओं पर ठगी का आरोप पुलिस अधिकारियों को भी बनाया निशाना ब्लैकमेलिंग से लेकर करोड़ों की ठगी तक के आरोप, दोनों महिलाएं जेल में गोरखपुर। गोरखपुर की दो महिलाओं पर कथित तौर पर ठगी और ब्लैकमेलिंग का ऐसा जाल बिछाने का आरोप है, जिसमें पुलिस अधिकारियों से लेकर डॉक्टर और प्रभावशाली लोग तक फंसते चले गए। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से एक महिला पर पुलिस अधिकारी को ब्लैकमेल करने का आरोप है, जबकि दूसरी पर डॉक्टरों और अधिकारियों से करीब 10 करोड़ रुपये की ठगी करने का दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अंशिका सिंह कथित तौर पर अपनी बातचीत और प्रभावशाली संपर्कों के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाती थी। आरोप है कि इस दौरान एक पुलिस अधिकारी भी उसके कथित ब्लैकमेलिंग के जाल में फंस गया और उससे धन ऐंठने की कोशिश की गई। वहीं दूसरी आरोपी गरिमा सिंह पर डॉक्टरों और अधिकारियों से बड़ी रकम ठगने का आरोप है। बताया गया कि वह करीब एक करोड़ रुपये की डिफेंडर कार खरीदने की तैयारी में थी, लेकिन इससे पहले ही कथित ठगी का मामला सामने आ गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि दोनों महिलाओं के नाम अलग-अलग हैं, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार उनके ठगी करने के तरीके में काफी समानता नजर आती है। फिलहाल दोनों गोरखपुर जेल में बंद बताई गई हैं और मामले की जांच जारी है। यह मामला एक बड़ा सवाल भी खड़ा करता है—आखिर पढ़े-लिखे और प्रभावशाली लोग भी ऐसे कथित जाल में कैसे फंसते चले गए? पुलिस जांच आगे बढ़ने के साथ इस पूरे नेटवर्क और कथित ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं से पर्दा उठने की उम्मीद है।1
- कनोली गांव के पास ट्यूबवेल पर नहाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की ,हुई मौत सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनोली गांव के पास ट्यूबेल पर एक युवक की नहाते समय करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई, वहीं सूचना पर पहुंची स्थानी थाने की पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं मृतक के पारिवारिक जनों में कोहराम मचा हुआ है, क्षेत्राधिकारी की बाइट1
- सड़क हादसे में घायल डिलीवरी ब्वॉय की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ सड़क हादसे में घायल डिलीवरी ब्वॉय की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ अमेठी। चिलबिला-अंतु मार्ग पर 14 अगस्त को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल भेटुआ ब्लॉक के दूबेपुर निवासी 40 वर्षीय अजय कुमार दूबे की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। दुर्घटना के बाद अजय को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 15 अगस्त को अमेठी में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अजय ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। अजय अपने पीछे पत्नी कविता, छह वर्षीय बेटे अशित और एक वर्षीय बेटी अंशिका को छोड़ गए हैं। परिवार के मुताबिक, अजय ही घर के मुख्य सहारे थे। उनकी मौत से पत्नी और दोनों छोटे बच्चे बेसहारा हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।1
- युवाओं ने बाइक से निकाली तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा मां कालिकन धाम पहुंची, देशभक्ति और आस्था का संगम युवाओं ने बाइक से निकाली तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा मां कालिकन धाम पहुंची, देशभक्ति और आस्था का संगम अमेठी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को अमेठी में देशभक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा बाइक यात्रा रामगढ़ से प्रारंभ होकर मां कालिकन धाम मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। मोटरसाइकिलों पर सवार कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के जयकारे लगाए। यात्रा विशेश्वरगंज, बड़गांव और शीतला गंज बाजार से होकर गुजरी। रास्ते भर दुकानों और घरों से लोग बाहर निकलकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते नजर आए। मां कालिकन धाम पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने तिरंगा अर्पित कर देश की सुख, समृद्धि और अखंडता की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और युवा मौजूद रहे। अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि "तिरंगा हमारे गौरव का प्रतीक है और मंदिर हमारी आस्था का। दोनों मिलकर ही भारत की पहचान बनाते हैं।" उन्होंने युवाओं से राष्ट्रसेवा का संकल्प लेने की अपील की। आशुतोष सिंह राणा उर्फ शिवा ने यात्रा का नेतृत्व किया।4
- अमरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा, विशेषरगंज से कालिकन धाम तक गूंजा भारत माता का जयघोष अमेठी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व एवं उनके सुपुत्र आशुतोष सिंह राणा ‘शिवा’ की अगुवाई में ‘हर घर तिरंगा’ महाभियान के तहत शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विशेषरगंज बाजार से शुरू हुई मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा बड़गांव और शीतलागंज होते हुए प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कालिकन धाम पहुंची, जहां यात्रा का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, प्रधानगण, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लगाए कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह ‘मुन्ना’, प्रधान संघ अध्यक्ष अमेठी अरविंद शुक्ल, पुन्नंपुर प्रधान जगदेव, सरैया बड़गांव प्रधान सोनू, पप्पू सिंह, राजू सिंह, आकाश सिंह, अनुज सिंह, राजन सिंह, अरुण मिश्रा, बबलू सिंह, सौरभ सिंह चौहान और पातीपुर के रामबरन यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। भाजपा वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए प्रत्येक नागरिक को तिरंगे की शान और देश की आन-बान-शान को सदैव सर्वोच्च रखना चाहिए। उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताया। मां कालिकन धाम पहुंचकर हुआ समापन तिरंगा यात्रा के मां कालिकन धाम पहुंचने पर श्रद्धापूर्वक समापन किया गया। मां कालिका के पावन श्रीचरणों में यात्रा के समापन से आयोजन को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी स्वरूप मिला। इस दौरान क्षेत्र में देशभक्ति के साथ धार्मिक आस्था का भी वातावरण देखने को मिला।4
- सुल्तानपुर में युवक की करंट लगने से मौत; गांव के ट्यूबवेल पर नहाते समय हुआ हादसा सुल्तानपुर के गोसाइगंज थाना क्षेत्र के कनोली गांव में एक 20 वर्षीय युवक की ट्यूबवेल पर नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार, 15 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे हुई। मृतक की पहचान जियालाल के पुत्र शिवबालक के रूप में हुई है। वह गांव में ही भोला सिंह के ट्यूबवेल पर स्नान कर रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से शिवबालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1