logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दूसरी मंजिल से घर में घुसे चोर, जेवरात व नगदी पार मंगलपुर थाना क्षेत्र के तलुहापुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और करीब चार हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार तलुहापुर गांव निवासी अनुराग दुबे ने मंगलपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती रात अज्ञात चोर उनके घर की दूसरी मंजिल पर चढ़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब चार हजार रुपये नगद पार कर दिए और मौके से फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि चोरों ने पड़ोस के एक अन्य घर में भी ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

on 15 March
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
on 15 March

दूसरी मंजिल से घर में घुसे चोर, जेवरात व नगदी पार मंगलपुर थाना क्षेत्र के तलुहापुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और करीब चार हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार तलुहापुर गांव निवासी अनुराग दुबे ने मंगलपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती रात अज्ञात चोर उनके घर की दूसरी मंजिल पर चढ़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब चार हजार रुपये नगद पार कर दिए और मौके से फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि चोरों ने पड़ोस के एक अन्य घर में भी ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद औरैया औरैया नगर में 19 अप्रैल को भगवान परशुराम की शोभायात्रा भूतेश्वर मंदिर औरैया से 3:00 निकाली जाएगी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप सभी सनातनी विप्र बन्धु पहुंचने का कष्ट करें
    1
    जनपद औरैया 
औरैया नगर में 19 अप्रैल को भगवान परशुराम की शोभायात्रा भूतेश्वर मंदिर औरैया से 3:00 निकाली जाएगी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप सभी सनातनी विप्र बन्धु पहुंचने का कष्ट करें
    user_Mera Auraiya
    Mera Auraiya
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • औरैया जनपद के ककोर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही समानता और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना की जा सकती है। इसी क्रम में औरैया के जेसीज चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर भी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। कार्यक्रम में विधायक रेखा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाह, श्याम बाबू यादव, रश्मि यादव, मधु यादव, सायरा बानो, नूरुद्दीन मंसूरी, आदिल खान, मोहम्मद इरशाद, मनीष कठेरिया सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। वहीं दूसरी ओर बिधूना विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक रेखा वर्मा ने जयकरनपुरा, मधवापुर, गौरी रामप्रसाद, सबाजपुर, सहार और बरु में आयोजित जयंती कार्यक्रमों में भाग लिया। उनके साथ अनमोल यादव, चरण सिंह कुशवाहा प्रधान, महिपाल दोहरे, रामनरेश बॉथम प्रधान, अहिवरन सिंह यादव, मूल चंद पाल, नृपेंद्र यादव, सोनू पाल, श्यामबाबू यादव और डॉक्टर नवीन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    औरैया जनपद के ककोर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही समानता और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना की जा सकती है।
इसी क्रम में औरैया के जेसीज चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर भी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना।
कार्यक्रम में विधायक रेखा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाह, श्याम बाबू यादव, रश्मि यादव, मधु यादव, सायरा बानो, नूरुद्दीन मंसूरी, आदिल खान, मोहम्मद इरशाद, मनीष कठेरिया सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।
वहीं दूसरी ओर बिधूना विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक रेखा वर्मा ने जयकरनपुरा, मधवापुर, गौरी रामप्रसाद, सबाजपुर, सहार और बरु में आयोजित जयंती कार्यक्रमों में भाग लिया। उनके साथ अनमोल यादव, चरण सिंह कुशवाहा प्रधान, महिपाल दोहरे, रामनरेश बॉथम प्रधान, अहिवरन सिंह यादव, मूल चंद पाल, नृपेंद्र यादव, सोनू पाल, श्यामबाबू यादव और डॉक्टर नवीन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नाबालिग को बहला गुसला कर लेजाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा मंगलपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी बब्लू को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    नाबालिग को बहला गुसला कर लेजाने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा 
मंगलपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी बब्लू को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया जनपद बिधूना सराय महाजनान में भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. #भीमराव_अम्बेडकर जी का 135वी जयंती सभी ग्राम वासिओ नें बड़ी बड़ी हर्षोल्लास से मनायी गयी और सभ सूरज बनकर चमके वो, बनकर ज्ञान का सागर आए, कलम की ताकत से जिन्होंने, सोए हुए भाग्य जगाए। नमन है उस महामानव को, जिसने झुकना नहीं, लड़ना सिखाया, अंधेरों को चीरकर जिसने, हक का सूरज दिखाया बाबा साहब डाॅ. #भीमराव_अम्बेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
    4
    औरैया जनपद 
बिधूना   सराय महाजनान में 
भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. #भीमराव_अम्बेडकर जी का 135वी जयंती  सभी ग्राम वासिओ नें बड़ी 
बड़ी हर्षोल्लास से मनायी गयी और सभ
सूरज बनकर चमके वो, बनकर ज्ञान का सागर आए,
कलम की ताकत से जिन्होंने, सोए हुए भाग्य जगाए।
नमन है उस महामानव को, जिसने झुकना नहीं, लड़ना सिखाया,
अंधेरों को चीरकर जिसने, हक का सूरज दिखाया
बाबा साहब डाॅ. #भीमराव_अम्बेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Solar Energy Company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया में भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और जय भीम के नारे गूंजे। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    2
    औरैया में भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और जय भीम के नारे गूंजे। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • औरैया अग्निशमन तथा आपात सेवा द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाये जाने के क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह द्वारा अग्निशमन केन्द्र औरैया पर 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई बंदरगाह पर घटित अग्निदुर्घटना में शहीद 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और औरैया शहरी क्षेत्र में अग्निशमन वाहनों की रैली निकालते हुऐ आम जनमानस को अग्निसुरक्षा हेतु जागरूक किया गया। तदोपरान्त कलेक्ट्रेट कार्यालय, ककोर में जिलाधिकारी को पिन फ्लैग लगाकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिक्षारत छात्रों को अग्निसुरक्षा सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी छात्रों को घरेलू सिलेण्डर में अग्निदुर्घटना से निपटने के उपायों को बताया गया। जनपद में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाये जाने हेतु थीम "सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिये एक साथ" (Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society-Together for Fire Prevention) के साथ जनपद में विभिन्न स्थानों पर प्रचार - प्रसार किया जायेगा। विवरण निम्नवत है- दिनांक 15 अप्रैल 2026 को जनपदी मुख्यालय व तहसील स्तर पर विद्यमान फायर स्टेशनों के सहयोग से शिक्षा संस्थानों में अग्निसुरक्षा से संबंधित निबन्ध चित्रकला एवं व्याख्यान का आयोजन,दिनांक 16 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक जनपदीय मुख्यालय व तहसील स्तर पर बहुखण्डीय भवनों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सभागारों का निरीक्षण, अग्निसुरक्षा से संबंधित जनजागरण "सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिये एक साथ "के संकल्प पर विशेष रूप से केन्द्रित होना, बहुखण्डीय भवनों में अग्नि निवारण, जीवन संरक्षा एवं अग्निशगन व्यवस्थाओं की जांच एवं माॅक ड्रिल हेतु अभियान चलाया जाएगा । गोष्ठी हेतु व्यापार मण्डल के संभ्रांत व्यक्तियों एवं नागरिकों को बुलाकर विचार विमर्श किया जाएगा ,दिनांक 20 अप्रैल 2026 को ग्रामीण अंचलों में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
    1
    औरैया   अग्निशमन तथा आपात सेवा  द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाये जाने के क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह द्वारा अग्निशमन केन्द्र औरैया पर 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई बंदरगाह पर घटित अग्निदुर्घटना में शहीद 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और औरैया शहरी क्षेत्र में अग्निशमन वाहनों की रैली निकालते हुऐ आम जनमानस को अग्निसुरक्षा हेतु जागरूक किया गया। तदोपरान्त कलेक्ट्रेट कार्यालय, ककोर  में जिलाधिकारी को पिन फ्लैग लगाकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिक्षारत छात्रों को अग्निसुरक्षा सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी छात्रों को घरेलू सिलेण्डर में अग्निदुर्घटना से निपटने के उपायों को बताया गया।
जनपद में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाये जाने हेतु थीम "सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिये एक साथ" (Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society-Together for Fire Prevention) के साथ जनपद  में विभिन्न स्थानों पर प्रचार - प्रसार किया जायेगा। विवरण निम्नवत है-
दिनांक 15 अप्रैल 2026 को जनपदी मुख्यालय व तहसील स्तर पर विद्यमान फायर स्टेशनों के सहयोग से शिक्षा संस्थानों में अग्निसुरक्षा से संबंधित निबन्ध चित्रकला एवं व्याख्यान का आयोजन,दिनांक 16 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक जनपदीय मुख्यालय व तहसील स्तर पर बहुखण्डीय भवनों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सभागारों का निरीक्षण, अग्निसुरक्षा से संबंधित जनजागरण "सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिये एक साथ "के संकल्प पर विशेष रूप से केन्द्रित होना, बहुखण्डीय भवनों में अग्नि निवारण, जीवन संरक्षा एवं अग्निशगन व्यवस्थाओं की जांच एवं माॅक ड्रिल हेतु अभियान चलाया जाएगा । गोष्ठी हेतु व्यापार मण्डल के संभ्रांत व्यक्तियों एवं नागरिकों को बुलाकर विचार विमर्श किया जाएगा ,दिनांक 20 अप्रैल 2026 को ग्रामीण अंचलों में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया जिले के तहसील बिधूना क्षेत्र के कस्बा सहित एरवाकटरा, कुदरकोट, अछल्दा, सहार और बेला में संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। तहसील ग्राउंड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ बिधूना किशनी मार्ग, भगत सिंह चौराहा, बेला रोड बाईपास, लोहा मंडी और अछल्दा रोड होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भगत सिंह चौराहे पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। शोभायात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, अभय सिंह सेंगर एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य अवनेश चक, बंटू राव दिवाकर (पूर्व प्रशासक, जिला सहकारी बैंक इटावा), कुलदीप कठेरिया, मोहनलाल, उदयभान दिवाकर, प्रमोद भास्कर, बृजेंद्र कुमार, ब्रजनन्दन, श्यामबाबू, आशाराम बौद्ध, अमर सिंह, बिनोद कुमार, अनिल बौद्ध, हुकुम सिंह शाक्य, गजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक शंभूनाथ, सुहेलखान, गंगासागर समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। अंबेडकर पार्क पहुंचकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष मोहनलाल ने लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष और समाज सुधार में योगदान पर प्रकाश डाला। कस्बे में कई स्थानों पर पेयजल और भंडारे की भी व्यवस्था की गई।
    1
    औरैया जिले के तहसील बिधूना क्षेत्र के कस्बा सहित एरवाकटरा, कुदरकोट, अछल्दा, सहार और बेला में संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
तहसील ग्राउंड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ बिधूना किशनी मार्ग, भगत सिंह चौराहा, बेला रोड बाईपास, लोहा मंडी और अछल्दा रोड होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भगत सिंह चौराहे पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।
शोभायात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, अभय सिंह सेंगर एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य अवनेश चक, बंटू राव दिवाकर (पूर्व प्रशासक, जिला सहकारी बैंक इटावा), कुलदीप कठेरिया, मोहनलाल, उदयभान दिवाकर, प्रमोद भास्कर, बृजेंद्र कुमार, ब्रजनन्दन, श्यामबाबू, आशाराम बौद्ध, अमर सिंह, बिनोद कुमार, अनिल बौद्ध, हुकुम सिंह शाक्य, गजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक शंभूनाथ, सुहेलखान, गंगासागर समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।
अंबेडकर पार्क पहुंचकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष मोहनलाल ने लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष और समाज सुधार में योगदान पर प्रकाश डाला। कस्बे में कई स्थानों पर पेयजल और भंडारे की भी व्यवस्था की गई।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *🔹औरैया में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, पुलिस रही चप्पे चप्पे पर तैनात* *आकाश उर्फ अक्की भईया ब्यूरो हेड*
    1
    *🔹औरैया में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, पुलिस रही चप्पे चप्पे पर तैनात*
*आकाश उर्फ अक्की भईया ब्यूरो हेड*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • इटावा, भारतीय किसान यूनियन भानु के बिरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने भारतीय किसान यूनियन भानुके प्रमुख महासचिव मुनुआ सिंह चौहान नें बनाकर शोसल मीडिया पर बीडिओ वायरल कर किया बिरोध प्रदर्शन
    1
    इटावा, भारतीय किसान यूनियन भानु के बिरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने भारतीय किसान यूनियन भानुके प्रमुख महासचिव मुनुआ सिंह चौहान नें बनाकर शोसल मीडिया पर बीडिओ वायरल कर किया बिरोध प्रदर्शन
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.