logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानागंज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम आजमगढ़। जहानागंज के श्री गौरीशंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वीकेएस मेमोरियल स्कूल, रोशनपुर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम से पूर्व जहानागंज नगर पंचायत क्षेत्र में छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। इसके बाद जहानागंज ब्लॉक गेट पर छात्र-छात्राओं ने साइबर स्कैम के प्रति जागरूकता फैलाने वाला नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी से सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंकिंग अथवा निजी जानकारी साझा न करने का संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपूजन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य, श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जहानागंज, आजमगढ़ रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। समारोह के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने मुख्य अतिथि, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। जहानागंज, आजमगढ़ | Devpuria Times *सच की खबर, सबसे पहले।*

16 hrs ago
user_SHATRUGHAN DEVPURIA
SHATRUGHAN DEVPURIA
Azamgarh, Uttar Pradesh•
16 hrs ago

जहानागंज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम आजमगढ़। जहानागंज के श्री गौरीशंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वीकेएस मेमोरियल स्कूल, रोशनपुर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम से पूर्व जहानागंज नगर पंचायत क्षेत्र में छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली

गई। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। इसके बाद जहानागंज ब्लॉक गेट पर छात्र-छात्राओं ने साइबर स्कैम के प्रति जागरूकता फैलाने वाला नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी से सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति

के साथ ओटीपी, बैंकिंग अथवा निजी जानकारी साझा न करने का संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपूजन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य, श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जहानागंज, आजमगढ़ रहे। उन्होंने

विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। समारोह के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने मुख्य अतिथि, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। जहानागंज, आजमगढ़ | Devpuria Times *सच की खबर, सबसे पहले।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अतरौलिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत सिंह की तरफ से देशवासियों एवं अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
    1
    अतरौलिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत सिंह की तरफ से देशवासियों एवं अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया स्थलीय निरीक्षण बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश मऊ । जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने तहसील मधुबन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति एवं उससे बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाएं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने तथा जलस्तर एवं तटबंधों आदि की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों से संवाद कर बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनकी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं सजग है तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने राजस्व, सिंचाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक संसाधन, उपकरण एवं व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित रखें। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी करते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार सहित राजस्व एवं सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियां पूर्व में ही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
मऊ । जिलाधिकारी  आनंद वर्द्धन ने तहसील मधुबन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विंटोलिया का पुलिस अधीक्षक  कमलेश बहादुर के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति एवं उससे बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाएं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने तथा जलस्तर एवं तटबंधों आदि की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों से संवाद कर बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनकी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं सजग है तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।
उन्होंने राजस्व, सिंचाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक संसाधन, उपकरण एवं व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित रखें। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी करते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार सहित राजस्व एवं सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • Shahanavaj Alam जिला अध्यक्ष समाजवादी मुलायम सिंह ब्रिगेडियर मऊ
    1
    Shahanavaj Alam जिला अध्यक्ष समाजवादी मुलायम सिंह ब्रिगेडियर मऊ
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • परिसीमन से ज़्यादा बेहतर है कि हमारे देश की सीमाओं की सुरक्षा हो। 2014 में भारत का क्षेत्रफ़ल क्या था और आज क्या है? क्या ये भारतीय जनता पार्टी बता पाएगी?: अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी
    1
    परिसीमन से ज़्यादा बेहतर है कि हमारे देश की सीमाओं की सुरक्षा हो। 2014 में भारत का क्षेत्रफ़ल क्या था और आज क्या है? क्या ये भारतीय जनता पार्टी बता पाएगी?: अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी
    user_नवोदय वार्ता
    नवोदय वार्ता
    Newspaper publisher मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लड़की या जेल 🤑 कॉमेडी वीडियो 😂🤣!एकदम नई कॉमेडी वीडियो
    1
    लड़की या जेल 🤑 कॉमेडी वीडियो 😂🤣!एकदम नई कॉमेडी वीडियो
    user_Pradeep Karauni Official
    Pradeep Karauni Official
    Comedy club अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर के आलापुर तहसील क्षेत्र में छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान जवाहिर यादव (42) की करंट लगने से मौत हो गई। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और तीन दिन पहले ही अवकाश लेकर घर आए थे। शनिवार को चारा मशीन के लिए बिजली का तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें रामनगर पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर है
    1
    अम्बेडकरनगर के आलापुर तहसील क्षेत्र में छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान जवाहिर यादव (42) की करंट लगने से मौत हो गई। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और तीन दिन पहले ही अवकाश लेकर घर आए थे। शनिवार को चारा मशीन के लिए बिजली का तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें रामनगर पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर है
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    3 hrs ago
  • 15 अगस्त 2026 के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा दी गयी हार्दिक शुभकामनाये ।👇👇👇
    1
    15 अगस्त 2026 के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा दी गयी हार्दिक शुभकामनाये ।👇👇👇
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Central Board of Allied and Educational Foundation में स्वतंत्रता दिवस की धूम, छात्रों का हुआ सम्मान मोहम्मदाबाद गोहना में Central Board of Allied and Educational Foundation के द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहम्मदाबाद गोहना के डॉ. प्रमोद कुमार जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं संस्था के डायरेक्टर राकेश कुमार जी सहित संस्था के शिक्षक, छात्र एवं पूर्व छात्र भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बलिदान को याद किया गया। समारोह का सबसे खास आकर्षण रहा संस्था द्वारा अपने पूर्व छात्रों और वर्तमान छात्रों को मानद उपाधि से सम्मानित करना। इस दौरान सम्मानित किए गए छात्रों को मोमेंटो के साथ मानद उपाधि का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार जी ने सभी सम्मानित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी प्रत्येक विद्यार्थी का कर्तव्य है। वहीं संस्था के डायरेक्टर राकेश कुमार जी ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें भविष्य में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। कुल मिलाकर, Central Board of Allied and Educational Foundation का यह 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, सम्मान और शिक्षा के संकल्प के साथ यादगार बन गया।
    1
    Central Board of Allied and Educational Foundation में स्वतंत्रता दिवस की धूम, छात्रों का हुआ सम्मान
मोहम्मदाबाद गोहना में Central Board of Allied and Educational Foundation के द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहम्मदाबाद गोहना के डॉ. प्रमोद कुमार जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं संस्था के डायरेक्टर राकेश कुमार जी सहित संस्था के शिक्षक, छात्र एवं पूर्व छात्र भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बलिदान को याद किया गया।
समारोह का सबसे खास आकर्षण रहा संस्था द्वारा अपने पूर्व छात्रों और वर्तमान छात्रों को मानद उपाधि से सम्मानित करना। इस दौरान सम्मानित किए गए छात्रों को मोमेंटो के साथ मानद उपाधि का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार जी ने सभी सम्मानित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी प्रत्येक विद्यार्थी का कर्तव्य है।
वहीं संस्था के डायरेक्टर राकेश कुमार जी ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें भविष्य में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।
कुल मिलाकर, Central Board of Allied and Educational Foundation का यह 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, सम्मान और शिक्षा के संकल्प के साथ यादगार बन गया।
    user_नवोदय वार्ता
    नवोदय वार्ता
    Newspaper publisher मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Rampur | जौहर यूनिवर्सिटी में उत्तर प्रदेश का सबसे ऊंचा 220 फ़ीट ऊंचा राष्ट्र ध्वज परहराया गया
    1
    Rampur | जौहर यूनिवर्सिटी में उत्तर प्रदेश का सबसे ऊंचा 220 फ़ीट ऊंचा राष्ट्र ध्वज परहराया गया
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.