Shuru
Apke Nagar Ki App…
अतरौलिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत सिंह की तरफ से देशवासियों एवं अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Akash Modanwal
अतरौलिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत सिंह की तरफ से देशवासियों एवं अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by CHANDRESH PATRKAR1
- अतरौलिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत सिंह की तरफ से देशवासियों एवं अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।1
- लड़की या जेल 🤑 कॉमेडी वीडियो 😂🤣!एकदम नई कॉमेडी वीडियो1
- अम्बेडकरनगर के आलापुर तहसील क्षेत्र में छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान जवाहिर यादव (42) की करंट लगने से मौत हो गई। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और तीन दिन पहले ही अवकाश लेकर घर आए थे। शनिवार को चारा मशीन के लिए बिजली का तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें रामनगर पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर है1
- जहानागंज में तिरंगा यात्रा के दौरान दिखी इंसानियत की मिसाल आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहानागंज में निकली तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के साथ सेवा और इंसानियत की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। भीषण गर्मी के बीच नगर पंचायत जहानागंज के मुख्य मोड़ पर नटराज फार्मेसी के सामने श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए रूह आफजा की व्यवस्था की गई। आयोजकों के अनुसार, करीब 3 हजार लोगों ने शीतल पेय का लाभ उठाया। तिरंगा हाथों में लिए आगे बढ़ रहे विद्यार्थियों और आम लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए अंकित चौबे, अर्पणेश सिंह ‘अप्पू’, शिवचरन सरोज, शुभम शिल्पकार, रंजीत कन्नौजिया, पंकज सिंह ‘भुजही’, खर्चू सिंह, अभिषेक राय, प्रधान जी (प्रकाश कम्यूनिकेशन) और डॉ. जे.पी. (प्रकाश पैथालॉजी) सहित सहयोगियों ने सेवा में योगदान दिया। 🇮🇳 तिरंगे की शान के साथ इंसानियत की सेवा—जहानागंज की यह पहल बनी चर्चा का विषय। 📲 Devpuria Times सच की खबर, सबसे पहले।1
- जिला अंबेडकरनगर ग्राम बाहरी में सुंदर से भगवान शिव का अभिषेक हुआ जय श्री राम1
- क्रिसेंट सिटी स्कूल बड़े गांव मे धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस क्रेसेंट सिटी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम बना स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ागांव, बूढनपुर–आजमगढ़। क्रेसेंट सिटी स्कूल, बड़ागांव, बूढनपुर–आजमगढ़ में 15 अगस्त 2026 को देशभक्ति, उत्साह और उमंग से सराबोर वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय गौरव और देशप्रेम की भावना देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मनीष त्रिपाठी एवं श्री संतोष सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रेम शंकर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित रूप प्रदान किया गया। समारोह में विद्यालय की समन्वयक श्रीमती शगुफ्ता नाज़, लेखाकार श्री सुनील यादव, प्रभारी श्री शशिकांत सिंह, अनुशासन प्रभारी श्री गुरुदत्त राय एवं मिस डॉली सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य, प्रभावशाली अभिनय, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, भारतीय संस्कृति, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। प्रत्येक प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अभिभावकों ने की विद्यार्थियों की सराहना कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं संरक्षकों ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें मंच प्रदान करने के प्रयासों की प्रशंसा की। मुख्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। “आजादी का उत्सव, नई पीढ़ी के सपनों के साथ” क्रेसेंट सिटी स्कूल का यह स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, संस्कार, अनुशासन और विद्यार्थियों की प्रतिभा का उत्सव बन गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि देश का उज्ज्वल भविष्य आज की युवा पीढ़ी के हाथों में है। समारोह का वातावरण “विविधता में एकता, संस्कारों में शक्ति और राष्ट्रप्रेम में गौरव” की भावना से ओत-प्रोत रहा। क्रेसेंट सिटी स्कूल परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई1
- यमुना नदी में नहाने गये, दो बच्चों की डूबने से मौत,,,,,, आगरा में यमुना नदी में नहाते समय हादसा, दो बच्चे डूबे फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के पिनाहपुरा गांव में शुक्रवार को यमुना नदी में नहाते समय दो बच्चों के डूबने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, करीब पांच बच्चे बकरी चराने के लिए यमुना किनारे गए थे। इसी दौरान 12 वर्षीय रूमा और 10 वर्षीय प्रिंस नहाने के लिए यमुना में उतर गए। नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। तीन अन्य बच्चे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। कई घंटे की तलाश के बाद भी यमुना नदी में दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस-प्रशासन और ग्रामीण गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं। हादसे की खबर से बच्चों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही तलाश अभियान चला रही है।1