logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

17 hrs ago
user_CHANDRESH PATRKAR
CHANDRESH PATRKAR
Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • जहानागंज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम आजमगढ़। जहानागंज के श्री गौरीशंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वीकेएस मेमोरियल स्कूल, रोशनपुर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम से पूर्व जहानागंज नगर पंचायत क्षेत्र में छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। इसके बाद जहानागंज ब्लॉक गेट पर छात्र-छात्राओं ने साइबर स्कैम के प्रति जागरूकता फैलाने वाला नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी से सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंकिंग अथवा निजी जानकारी साझा न करने का संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपूजन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य, श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जहानागंज, आजमगढ़ रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। समारोह के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने मुख्य अतिथि, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। जहानागंज, आजमगढ़ | Devpuria Times *सच की खबर, सबसे पहले।*
    4
    जहानागंज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
आजमगढ़। जहानागंज के श्री गौरीशंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वीकेएस मेमोरियल स्कूल, रोशनपुर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम से पूर्व जहानागंज नगर पंचायत क्षेत्र में छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।
इसके बाद जहानागंज ब्लॉक गेट पर छात्र-छात्राओं ने साइबर स्कैम के प्रति जागरूकता फैलाने वाला नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी से सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंकिंग अथवा निजी जानकारी साझा न करने का संदेश दिया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपूजन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य, श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जहानागंज, आजमगढ़ रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
समारोह के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने मुख्य अतिथि, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जहानागंज, आजमगढ़ | Devpuria Times
*सच की खबर, सबसे पहले।*
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • आजमगढ़ : 6 साल से पुलिस को चकमा दे रहा ₹50 हजार का इनामिया अपराधी आखिरकार गिरफ्तार! ​आजमगढ़ l जिले की कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ष 2020 में फ्लिपकार्ट कार्यालय में तमंचे के बल पर 6.31 लाख रुपये की बड़ी लूट को अंजाम देने वाले और लंबे समय से फरार चल रहे 50,000 रुपये के इनामी अंतर्जनपदीय अपराधी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है। ​प्राइवेट बस अड्डा के पास से हुई गिरफ्तारी ​पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को प्राइवेट बस अड्डा स्थित बंधा रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। ​अपराधों का लंबा इतिहास ​पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर शुरुआत में 25,000 रुपये का इनाम घोषित था, जिसे बाद में बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया था। शातिर अपराधी के खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, कूटरचना और शस्त्र अधिनियम (Arms Act) जैसे गंभीर मामलों में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। ​नेपाल और दक्षिण भारत में काट रहा था फरारी ​पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए यह शातिर अपराधी लंबे समय तक देश के अलग-अलग हिस्सों और विदेशों में छिपता रहा। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल, चेन्नई और बैंगलोर जैसे शहरों में ठिकाना बदल-बदलकर रह रहा था, लेकिन आखिरकार आजमगढ़ पुलिस की सतर्कता और लगातार की गई दबिश के चलते वह कानून के शिकंजे से बच नहीं सका। ​पुलिस प्रशासन का सख्त संदेश ​क्षेत्राधिकारी सदर, आस्था जायसवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार और प्रभावी रूप से जारी रहेगा। ​आजमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकता। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
    1
    आजमगढ़ : 6 साल से पुलिस को चकमा दे रहा ₹50 हजार का इनामिया अपराधी आखिरकार गिरफ्तार!
​आजमगढ़ l जिले की कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ष 2020 में फ्लिपकार्ट कार्यालय में तमंचे के बल पर 6.31 लाख रुपये की बड़ी लूट को अंजाम देने वाले और लंबे समय से फरार चल रहे 50,000 रुपये के इनामी अंतर्जनपदीय अपराधी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है।
​प्राइवेट बस अड्डा के पास से हुई गिरफ्तारी
​पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को प्राइवेट बस अड्डा स्थित बंधा रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
​अपराधों का लंबा इतिहास
​पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर शुरुआत में 25,000 रुपये का इनाम घोषित था, जिसे बाद में बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया था। शातिर अपराधी के खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, कूटरचना और शस्त्र अधिनियम (Arms Act) जैसे गंभीर मामलों में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं।
​नेपाल और दक्षिण भारत में काट रहा था फरारी
​पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए यह शातिर अपराधी लंबे समय तक देश के अलग-अलग हिस्सों और विदेशों में छिपता रहा। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल, चेन्नई और बैंगलोर जैसे शहरों में ठिकाना बदल-बदलकर रह रहा था, लेकिन आखिरकार आजमगढ़ पुलिस की सतर्कता और लगातार की गई दबिश के चलते वह कानून के शिकंजे से बच नहीं सका।
​पुलिस प्रशासन का सख्त संदेश
​क्षेत्राधिकारी सदर, आस्था जायसवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार और प्रभावी रूप से जारी रहेगा।
​आजमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकता। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मानवी डिजिटल लाइब्रेरी शाहगढ़ आजमगढ़ पर बहुत ही धूम धाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मानवी डिजिटल लाइब्रेरी शाहगढ़ आजमगढ़ ने ध्वजारोहण कर मनाया 80वा स्वतंत्रता दिवस* *मानवी डिजिटल लाइब्रेरी शाहगढ़ आजमगढ़ के द्वारा 15 अगस्त 2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानवी डिजिटल लाइब्रेरी के कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाइब्रेरी के सदस्यों ने राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर लाइब्रेरी की ओर से देश की एकता, भाईचारे और समाजसेवा के संकल्प को दोहराया गया। उपस्थित रहे। मानवी डिजिटल लाइब्रेरी ने सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
    2
    मानवी डिजिटल लाइब्रेरी शाहगढ़ आजमगढ़ पर बहुत ही धूम धाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
मानवी डिजिटल लाइब्रेरी शाहगढ़ आजमगढ़ ने ध्वजारोहण कर मनाया 80वा स्वतंत्रता दिवस*
*मानवी डिजिटल लाइब्रेरी शाहगढ़ आजमगढ़ के द्वारा 15 अगस्त 2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानवी डिजिटल लाइब्रेरी के कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाइब्रेरी के सदस्यों ने राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर लाइब्रेरी की ओर से देश की एकता, भाईचारे और समाजसेवा के संकल्प को दोहराया गया।  उपस्थित रहे। मानवी डिजिटल लाइब्रेरी ने सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अंबेडकर नगर बेहद दर्दनाक हादसा - बाइक ने मारी टक्कर - वृद्धा की दर्दनाक मौत - मौके पर पहुंची पुलिस अंबेडकर नगर के अकबरपुर - जलालपुर मार्ग पर स्थित खानपुर मौहरिया में सड़क हादसा हुआ है। बाइक सवार ने एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दिया । जिसमें वृद्ध महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।
    1
    अंबेडकर नगर बेहद दर्दनाक हादसा - बाइक ने मारी टक्कर - वृद्धा की दर्दनाक मौत - मौके पर पहुंची पुलिस
अंबेडकर नगर के अकबरपुर - जलालपुर मार्ग पर स्थित खानपुर मौहरिया में सड़क हादसा हुआ है। बाइक सवार ने एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दिया । जिसमें वृद्ध महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • ब्लूमिंग बड्स अकैडमी खलीलाबाद में स्वतंत्रता दिवस की झलक संत कबीर नगर जनपद के खलीलाबाद जिला मुख्यालय पर स्थित ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों में भारी उत्साह था छात्र-छात्राएं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को बनाने के लिए लगे हुए हैं जिसकी तैयारियां चल रही है
    1
    ब्लूमिंग बड्स अकैडमी खलीलाबाद में स्वतंत्रता दिवस की झलक
संत कबीर नगर जनपद के खलीलाबाद जिला मुख्यालय पर स्थित ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों में भारी उत्साह था छात्र-छात्राएं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को बनाने के लिए लगे हुए हैं जिसकी तैयारियां चल रही है
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    19 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी से कर रहे मुहम्मदाबाद गोहना 355 विधानसभा से कर दावेदारी डॉ. जी.के. भारती ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए क्या कुछ कहा सुने समाजवादी पार्टी से कर रहे मुहम्मदाबाद गोहना 355 विधानसभा से कर दावेदारी डॉ. जी.के. भारती ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए क्या कुछ कहा सुने
    1
    समाजवादी पार्टी से कर रहे मुहम्मदाबाद गोहना 355 विधानसभा से कर दावेदारी डॉ. जी.के. भारती ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए क्या कुछ कहा सुने
समाजवादी पार्टी से कर रहे मुहम्मदाबाद गोहना 355 विधानसभा से कर दावेदारी डॉ. जी.के. भारती ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए क्या कुछ कहा सुने
    user_Rajeev sharma journalist
    Rajeev sharma journalist
    Local News Reporter मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जश्न - ए - आजादी अंबेडकर नगर में... मुस्लिम महिलाएं तिरंगा लेकर उतरी सड़क पर... कई अद्भुत तस्वीरें जिले में एक तरफ कॉमेडीयों द्वारा हर-हर महादेव तो दूसरी तरफ 15 अगस्त जश्ने आजादी पर भारत माता की जय जय घोष की जुगलबंदी देखने को मिल रही है। सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी कार्यालय और हर घर पर तिरंगा लहरा रहा है । कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम महिलाएं सड़क पर उतरकर तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्रवाद के परिकल्पना को साकार करते हुए दिख रहे हैं और बरकत अली कॉवाड़ीयों पर पुष्प वर्षा करते दिख रहे हैं। डीएम एसपी हाथ में तिरंगा लेकर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ चारों तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है
    1
    जश्न - ए - आजादी अंबेडकर नगर में... मुस्लिम महिलाएं तिरंगा लेकर उतरी सड़क पर... कई अद्भुत तस्वीरें
जिले में एक तरफ कॉमेडीयों द्वारा हर-हर महादेव तो दूसरी तरफ 15 अगस्त जश्ने आजादी पर भारत माता की जय जय घोष की जुगलबंदी देखने को मिल रही है। सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी कार्यालय और हर घर पर तिरंगा लहरा रहा है । कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम महिलाएं सड़क पर उतरकर तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्रवाद के परिकल्पना को साकार करते हुए दिख रहे हैं और बरकत अली कॉवाड़ीयों पर पुष्प वर्षा करते दिख रहे हैं। डीएम एसपी हाथ में तिरंगा लेकर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ चारों तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • कागजों में सिमटा स्वच्छता अभियान: 15 अगस्त को भी स्कूल के मुख्य द्वार पर बिखरा कचरा, उगी झाड़ियां और गंदा पानी ​हाफिजपुर/कटघर सैद जलाल (मऊ): सरकार भले ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत लाखों रुपये खर्च करने के दावे कर रही हो, लेकिन धरातल पर इसकी पोल खुलती नजर आ रही है। प्राथमिक विद्यालय हाफिजपुर (कटघर सैद जलाल, जनपद मऊ) के बाहर फैली गंदगी और बदहाली यह साबित करने के लिए काफी है कि यहां स्वच्छता अभियान महज कागजों तक ही सीमित रह गया है। ​15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर, जहां एक तरफ स्कूल के अंदर राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार (गेट) के ठीक बाहर कूड़े-कचरे का ढेर, उगी हुई घास-फूस और बदबूदार गंदा पानी जमा पड़ा रहा। ​न हुई सफाई, न मारी गई घास सुखाने की दवा ​ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल परिसर और आसपास के रास्तों पर बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां उग आई हैं, लेकिन जिम्मेदार तंत्र की लापरवाही का आलम यह है कि यहां घास मारने/सुखाने वाली दवा तक का छिड़काव नहीं कराया गया। सफाई कर्मचारियों के न आने से स्कूल के मुख्य द्वार पर ही गंदगी का साम्राज्य कायम है। 15 अगस्त जैसे बड़े राष्ट्रीय पर्व पर भी विद्यालय के मुख्य द्वार के पास सफाई न होना प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। ​जहरीले जीव-जंतुओं और बीमारी का डर ​स्कूल आने-जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को इसी झाड़ियों, गंदे पानी और कचरे के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। घास-फूस उगने से जहरीले कीड़े-मकोड़ों और सांप-बिच्छू का खतरा बढ़ गया है, वहीं रुके हुए गंदे पानी से डेंगू और मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
    4
    कागजों में सिमटा स्वच्छता अभियान: 15 अगस्त को भी स्कूल के मुख्य द्वार पर बिखरा कचरा, उगी झाड़ियां और गंदा पानी


​हाफिजपुर/कटघर सैद जलाल (मऊ): सरकार भले ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत लाखों रुपये खर्च करने के दावे कर रही हो, लेकिन धरातल पर इसकी पोल खुलती नजर आ रही है। प्राथमिक विद्यालय हाफिजपुर (कटघर सैद जलाल, जनपद मऊ) के बाहर फैली गंदगी और बदहाली यह साबित करने के लिए काफी है कि यहां स्वच्छता अभियान महज कागजों तक ही सीमित रह गया है।
​15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर, जहां एक तरफ स्कूल के अंदर राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार (गेट) के ठीक बाहर कूड़े-कचरे का ढेर, उगी हुई घास-फूस और बदबूदार गंदा पानी जमा पड़ा रहा।
​न हुई सफाई, न मारी गई घास सुखाने की दवा
​ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल परिसर और आसपास के रास्तों पर बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां उग आई हैं, लेकिन जिम्मेदार तंत्र की लापरवाही का आलम यह है कि यहां घास मारने/सुखाने वाली दवा तक का छिड़काव नहीं कराया गया। सफाई कर्मचारियों के न आने से स्कूल के मुख्य द्वार पर ही गंदगी का साम्राज्य कायम है। 15 अगस्त जैसे बड़े राष्ट्रीय पर्व पर भी विद्यालय के मुख्य द्वार के पास सफाई न होना प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है।
​जहरीले जीव-जंतुओं और बीमारी का डर
​स्कूल आने-जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को इसी झाड़ियों, गंदे पानी और कचरे के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। घास-फूस उगने से जहरीले कीड़े-मकोड़ों और सांप-बिच्छू का खतरा बढ़ गया है, वहीं रुके हुए गंदे पानी से डेंगू और मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
    user_Manish kumar
    Manish kumar
    Teacher मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • धौरईल गाँव में बारिश का पानी जमा हो गया है धौरईल गाँव में बारिश का पानी निकलने का जगह नहीं बचा है और यहाँ पानी जमा हो जाता है स्कूल के बच्चों को और ग्रामीण लोगो को आने जाने में परसनी होती है मेरा अनुरोध है की हमारी समस्या पर जल्द से जल्द करवाई हो
    4
    धौरईल गाँव में बारिश का पानी जमा हो गया है 
धौरईल गाँव में बारिश का पानी निकलने का जगह नहीं बचा है और यहाँ पानी जमा हो जाता है स्कूल के बच्चों को और ग्रामीण लोगो को आने जाने में परसनी होती है मेरा अनुरोध है की हमारी समस्या पर जल्द से जल्द करवाई हो
    user_PRIYANSHU KASHYAP
    PRIYANSHU KASHYAP
    शाहगंज, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.