Shuru
Apke Nagar Ki App…
मानवी डिजिटल लाइब्रेरी शाहगढ़ आजमगढ़ पर बहुत ही धूम धाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मानवी डिजिटल लाइब्रेरी शाहगढ़ आजमगढ़ ने ध्वजारोहण कर मनाया 80वा स्वतंत्रता दिवस* *मानवी डिजिटल लाइब्रेरी शाहगढ़ आजमगढ़ के द्वारा 15 अगस्त 2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानवी डिजिटल लाइब्रेरी के कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाइब्रेरी के सदस्यों ने राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर लाइब्रेरी की ओर से देश की एकता, भाईचारे और समाजसेवा के संकल्प को दोहराया गया। उपस्थित रहे। मानवी डिजिटल लाइब्रेरी ने सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
AZAMGARH UP 50 Live
मानवी डिजिटल लाइब्रेरी शाहगढ़ आजमगढ़ पर बहुत ही धूम धाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मानवी डिजिटल लाइब्रेरी शाहगढ़ आजमगढ़ ने ध्वजारोहण कर मनाया 80वा स्वतंत्रता दिवस* *मानवी डिजिटल लाइब्रेरी शाहगढ़ आजमगढ़ के द्वारा 15 अगस्त 2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानवी डिजिटल लाइब्रेरी के कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाइब्रेरी के सदस्यों ने राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर लाइब्रेरी की ओर से देश की एकता, भाईचारे और समाजसेवा के संकल्प को दोहराया गया। उपस्थित रहे। मानवी डिजिटल लाइब्रेरी ने सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- जहानागंज में तिरंगा यात्रा के दौरान दिखी इंसानियत की मिसाल आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहानागंज में निकली तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के साथ सेवा और इंसानियत की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। भीषण गर्मी के बीच नगर पंचायत जहानागंज के मुख्य मोड़ पर नटराज फार्मेसी के सामने श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए रूह आफजा की व्यवस्था की गई। आयोजकों के अनुसार, करीब 3 हजार लोगों ने शीतल पेय का लाभ उठाया। तिरंगा हाथों में लिए आगे बढ़ रहे विद्यार्थियों और आम लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए अंकित चौबे, अर्पणेश सिंह ‘अप्पू’, शिवचरन सरोज, शुभम शिल्पकार, रंजीत कन्नौजिया, पंकज सिंह ‘भुजही’, खर्चू सिंह, अभिषेक राय, प्रधान जी (प्रकाश कम्यूनिकेशन) और डॉ. जे.पी. (प्रकाश पैथालॉजी) सहित सहयोगियों ने सेवा में योगदान दिया। 🇮🇳 तिरंगे की शान के साथ इंसानियत की सेवा—जहानागंज की यह पहल बनी चर्चा का विषय। 📲 Devpuria Times सच की खबर, सबसे पहले।1
- क्रिसेंट सिटी स्कूल बड़े गांव मे धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस क्रेसेंट सिटी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम बना स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ागांव, बूढनपुर–आजमगढ़। क्रेसेंट सिटी स्कूल, बड़ागांव, बूढनपुर–आजमगढ़ में 15 अगस्त 2026 को देशभक्ति, उत्साह और उमंग से सराबोर वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय गौरव और देशप्रेम की भावना देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मनीष त्रिपाठी एवं श्री संतोष सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रेम शंकर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित रूप प्रदान किया गया। समारोह में विद्यालय की समन्वयक श्रीमती शगुफ्ता नाज़, लेखाकार श्री सुनील यादव, प्रभारी श्री शशिकांत सिंह, अनुशासन प्रभारी श्री गुरुदत्त राय एवं मिस डॉली सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य, प्रभावशाली अभिनय, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, भारतीय संस्कृति, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। प्रत्येक प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अभिभावकों ने की विद्यार्थियों की सराहना कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं संरक्षकों ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें मंच प्रदान करने के प्रयासों की प्रशंसा की। मुख्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। “आजादी का उत्सव, नई पीढ़ी के सपनों के साथ” क्रेसेंट सिटी स्कूल का यह स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, संस्कार, अनुशासन और विद्यार्थियों की प्रतिभा का उत्सव बन गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि देश का उज्ज्वल भविष्य आज की युवा पीढ़ी के हाथों में है। समारोह का वातावरण “विविधता में एकता, संस्कारों में शक्ति और राष्ट्रप्रेम में गौरव” की भावना से ओत-प्रोत रहा। क्रेसेंट सिटी स्कूल परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई1
- आजमगढ़ : 6 साल से पुलिस को चकमा दे रहा ₹50 हजार का इनामिया अपराधी आखिरकार गिरफ्तार! आजमगढ़ l जिले की कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ष 2020 में फ्लिपकार्ट कार्यालय में तमंचे के बल पर 6.31 लाख रुपये की बड़ी लूट को अंजाम देने वाले और लंबे समय से फरार चल रहे 50,000 रुपये के इनामी अंतर्जनपदीय अपराधी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है। प्राइवेट बस अड्डा के पास से हुई गिरफ्तारी पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को प्राइवेट बस अड्डा स्थित बंधा रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। अपराधों का लंबा इतिहास पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर शुरुआत में 25,000 रुपये का इनाम घोषित था, जिसे बाद में बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया था। शातिर अपराधी के खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, कूटरचना और शस्त्र अधिनियम (Arms Act) जैसे गंभीर मामलों में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। नेपाल और दक्षिण भारत में काट रहा था फरारी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए यह शातिर अपराधी लंबे समय तक देश के अलग-अलग हिस्सों और विदेशों में छिपता रहा। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल, चेन्नई और बैंगलोर जैसे शहरों में ठिकाना बदल-बदलकर रह रहा था, लेकिन आखिरकार आजमगढ़ पुलिस की सतर्कता और लगातार की गई दबिश के चलते वह कानून के शिकंजे से बच नहीं सका। पुलिस प्रशासन का सख्त संदेश क्षेत्राधिकारी सदर, आस्था जायसवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार और प्रभावी रूप से जारी रहेगा। आजमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकता। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।1
- समाजवादी पार्टी से कर रहे मुहम्मदाबाद गोहना 355 विधानसभा से कर दावेदारी डॉ. जी.के. भारती ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए क्या कुछ कहा सुने समाजवादी पार्टी से कर रहे मुहम्मदाबाद गोहना 355 विधानसभा से कर दावेदारी डॉ. जी.के. भारती ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए क्या कुछ कहा सुने1
- कागजों में सिमटा स्वच्छता अभियान: 15 अगस्त को भी स्कूल के मुख्य द्वार पर बिखरा कचरा, उगी झाड़ियां और गंदा पानी हाफिजपुर/कटघर सैद जलाल (मऊ): सरकार भले ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत लाखों रुपये खर्च करने के दावे कर रही हो, लेकिन धरातल पर इसकी पोल खुलती नजर आ रही है। प्राथमिक विद्यालय हाफिजपुर (कटघर सैद जलाल, जनपद मऊ) के बाहर फैली गंदगी और बदहाली यह साबित करने के लिए काफी है कि यहां स्वच्छता अभियान महज कागजों तक ही सीमित रह गया है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर, जहां एक तरफ स्कूल के अंदर राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार (गेट) के ठीक बाहर कूड़े-कचरे का ढेर, उगी हुई घास-फूस और बदबूदार गंदा पानी जमा पड़ा रहा। न हुई सफाई, न मारी गई घास सुखाने की दवा ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल परिसर और आसपास के रास्तों पर बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां उग आई हैं, लेकिन जिम्मेदार तंत्र की लापरवाही का आलम यह है कि यहां घास मारने/सुखाने वाली दवा तक का छिड़काव नहीं कराया गया। सफाई कर्मचारियों के न आने से स्कूल के मुख्य द्वार पर ही गंदगी का साम्राज्य कायम है। 15 अगस्त जैसे बड़े राष्ट्रीय पर्व पर भी विद्यालय के मुख्य द्वार के पास सफाई न होना प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। जहरीले जीव-जंतुओं और बीमारी का डर स्कूल आने-जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को इसी झाड़ियों, गंदे पानी और कचरे के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। घास-फूस उगने से जहरीले कीड़े-मकोड़ों और सांप-बिच्छू का खतरा बढ़ गया है, वहीं रुके हुए गंदे पानी से डेंगू और मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।4
- Post by CHANDRESH PATRKAR1
- जहानागंज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम आजमगढ़। जहानागंज के श्री गौरीशंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वीकेएस मेमोरियल स्कूल, रोशनपुर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम से पूर्व जहानागंज नगर पंचायत क्षेत्र में छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। इसके बाद जहानागंज ब्लॉक गेट पर छात्र-छात्राओं ने साइबर स्कैम के प्रति जागरूकता फैलाने वाला नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी से सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंकिंग अथवा निजी जानकारी साझा न करने का संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपूजन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य, श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जहानागंज, आजमगढ़ रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। समारोह के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने मुख्य अतिथि, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। जहानागंज, आजमगढ़ | Devpuria Times *सच की खबर, सबसे पहले।*4
- यमुना नदी में नहाने गये, दो बच्चों की डूबने से मौत,,,,,, आगरा में यमुना नदी में नहाते समय हादसा, दो बच्चे डूबे फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के पिनाहपुरा गांव में शुक्रवार को यमुना नदी में नहाते समय दो बच्चों के डूबने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, करीब पांच बच्चे बकरी चराने के लिए यमुना किनारे गए थे। इसी दौरान 12 वर्षीय रूमा और 10 वर्षीय प्रिंस नहाने के लिए यमुना में उतर गए। नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। तीन अन्य बच्चे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। कई घंटे की तलाश के बाद भी यमुना नदी में दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस-प्रशासन और ग्रामीण गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं। हादसे की खबर से बच्चों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही तलाश अभियान चला रही है।1