बच्चों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, सूने मकान में लगी आग पर पड़ोसियों ने पाया काबू जालौन। नगर जालौन के मोहल्ला ओझा में अज्ञात कारणों के चलते एक सूने मकान में अचानक आग लग गई। मोहल्ले में खेल रहे बच्चों ने मकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। बताया गया कि बच्चों आर्यन सिंह राजावत, विराज यादव और आयुष सिंह सेंगर ने सूने मकान में आग लगी देख मोहल्ले के पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों ने मकान मालिक सोनू वर्मा पुत्र मगन वर्मा निवासी मोहल्ला ओझा, कोतवाली जालौन, जनपद जालौन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बच्चों की सतर्कता और पड़ोसियों की तत्परता से बड़ा हादसा होने से बच गया। मकान मालिक सोनू वर्मा ने बताया कि आग लगने से घर में रखी एलसीडी, सोफा सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे लगभग 90 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
बच्चों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, सूने मकान में लगी आग पर पड़ोसियों ने पाया काबू जालौन। नगर जालौन के मोहल्ला ओझा में अज्ञात कारणों के चलते एक सूने मकान में अचानक आग लग गई। मोहल्ले में खेल रहे बच्चों ने मकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। बताया गया कि बच्चों आर्यन सिंह राजावत, विराज यादव और आयुष सिंह सेंगर ने सूने मकान में आग लगी देख मोहल्ले के पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों ने मकान मालिक सोनू वर्मा पुत्र मगन वर्मा निवासी मोहल्ला ओझा, कोतवाली जालौन, जनपद जालौन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बच्चों की सतर्कता और पड़ोसियों की तत्परता से बड़ा हादसा होने से बच गया। मकान मालिक सोनू वर्मा ने बताया कि आग लगने से घर में रखी एलसीडी, सोफा सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे लगभग 90 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ देर रात नगर क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम सरदार पटेल चौक के पास अचानक से एक व्यक्ति पर महिला ने चप्पलों की बरसात कर दी देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- जनपद में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान: डीएम समस्या होने पर कंट्रोल रूम 05162-257090 पर करें संपर्क जनपद के आम लोगों का आरोप : गैस की नहीं हो रही आपूर्ति लोग हो रहे परेशान!! उरई। जनपद में एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जनपद में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए एसडीएम, सीओ और आपूर्ति निरीक्षक की टीम गठित की गई है, जो गैस एजेंसियों और वितरण व्यवस्था की लगातार जांच कर रही है। तेल कंपनियों से समन्वय बनाकर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम नंबर 05162-257090 पर संपर्क करें। साथ ही उन्होंने 25 दिन की निर्धारित साइकिल के अनुसार ही गैस बुकिंग करने और अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनावश्यक सिलेंडर लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- ब्रेकिंग न्यूज जालौन से जनपद में एक बार फिर देखने को मिला नाबालिग हुक्का पीते हुए सरकार द्वारा पाबंदी लगाने के बाबजूद धड़ल्ले चल रहे है हुक्का बार जनपद का प्रशासन नहीं लगा पा रहा है हुक्का कैफे पर लगाम बड़ा सवाल आखिर में कब होगी इन कैफे पर कार्यवाही या फिर ऐसे ही चलते रहेंगे कैफे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है नाबालिग हुक्का पीते हुए पूरा मामला warshouse कैफे का बताया जा रहा है रोहितसोनी1
- *औरैया।* माहे रमजान की आखिरी अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को हजरत बाबा शाह जमाल शाह स्थित बिलाल मस्जिद में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने बड़ी संख्या में जमा होकर अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी और मुल्क में अमन, चैन व खुशहाली की दुआएं मांगीं। नमाज के बाद दुआ के लिए हाथ उठे जिसमें सभी ने देश और दुनिया में शांति, सद्भाव तथा भाईचारे की फरियाद की। इमाम अल्तमश चिश्ती ने खुत्बे पढ़ा और बताया कि माहे रमजान का आखिरी जुमा है जो मुसलमानों के लिए बेहद अहम और बरकतों से भरा होता है। उन्होंने बताया कि इस महीने में रोजेदार अपने रब को राजी करने के लिए रोजे रखते हैं, तरावीह पढ़ते हैं, सदका-खैरात करते हैं और जकात अदा करते हैं। रमजान बड़े ही बरकतों वाला महीना है जिसमें अल्लाह की रहमत और मगफिरत की बारिश होती है। इमाम अल्तमश चिश्ती ने भी पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की और कहा कि पुख्ता इंतजामों के कारण कोई असुविधा नहीं हुई। बिलाल मस्जिद परिसर में नमाज के दौरान शांतिपूर्ण माहौल रहा और लोग दुआओं में डूबे नजर आए। यह अलविदा जुमा रमजान के आखिरी दिनों की याद दिलाता है जब मुसलमान ईद की तैयारियों में जुट जाते हैं। मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार जताया और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी यही अमन-चैन बना रहेगा।1
- लखनऊ उप्र शंकराचार्य जी महाराज का गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ पर हजारों की संख्या में पहुँचे गौभक्तों ने गौहत्यारों को चेतावनी दी, हजारों की संख्या में गौभक्तों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने कार्यक्रम को अनुमति देने में आनाकानी करते दिखे, जिसके चलते हजारों गौभक्तों ने अपना रिजर्वेशन कैंसिल करा दिया। मौजूदा सरकार ने हजारों की संख्या में गौभक्तों व संतों को डराया धमकाया व बहुतों को बाधा उत्पन्न कर मैदान में पहुंचने ही नही दिया बावजूद इसके हजारों गौभक्तों के भीड़ ने धर्मयुद्ध शंखनाद को सफल बनाया। बताते चलें कि भगवान शंकराचार्य कहते हैं भीड़ राजनीतिज्ञों हेतु महत्वपूर्ण होती हैं संतों का बल उनका संकल्प होता हैं। सिद्धि संकल्पों से मिलती है, संसाधनों से नही। अब जब तक देश में गौमाता के प्राणों की रक्षा सुनिश्चित नही हो जाती तबतक न शंकराचार्य जी रुकने वाले नहीं हैं और न ही गौभक्त रुकेंगे। इस कार्यक्रम में गौ रक्षा दल भारत के राष्ट्रीय प्रबंधक ठाकुर रेनू सेंगर, गौ रक्षा दल भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा रविंद्र दास ठाकुर जी महाराज, गौरक्षा दल भारत के राष्ट्रीय महा मंत्री पंडित आशीष मिश्रा, उत्तर प्रदेश प्रवक्ता गौ रक्षक आशुतोष दुबे, उत्तर प्रदेश महासचिव गौ रक्षक ठाकुर अक्षय सेंगर, गौ रक्षक भानु कुमार, गौ रक्षक शनि कुमार, गौ रक्षक कुणाल, गौ रक्षक रितिक ठाकुर , गौ रक्षक मनोज कुमार, और अन्य गौ रक्षक सहित सैंकड़ो की संख्या में गौ भक्त एवं संत समाज उपस्थित रहे4
- सिकंदरा तहसील में बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न सिकंदरा तहसील परिसर में शुक्रवार को करीब 1:30 बजे बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी कपिल सिंह को आमंत्रित किया गया था, लेकिन उनके न पहुंच पाने के कारण उप जिलाधिकारी सिकंदरा प्रदुमन कुमार की मौजूदगी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव, महामंत्री उवैश अहमद सहित अन्य विजयी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के बाद अध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव ने कहा कि वे अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर तहसील के सभी अधिवक्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।1
- #news1
- जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां देर रात एक ओवरलोड डंफर ने चित्रकूट एसओजी टीम की गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी है इस घटनाक्रम में दरोगा सहित चार लोग घायल हुए हैं देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- जालौन : दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर देर रात बड़ा हादसा, चित्रकूट SOG की जिम्नी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त जालौन नगर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोतवाली नगर क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर चित्रकूट SOG की गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार चित्रकूट से आई SOG टीम की जिम्नी गाड़ी किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव सहित चार लोग सवार थे। हादसे में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य सवारों को भी चोट लगने की सूचना है। सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और टक्कर किस वाहन से हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।1