दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर देर रात बड़ा हादसा, चित्रकूट SOG की जिम्नी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त जालौन : दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर देर रात बड़ा हादसा, चित्रकूट SOG की जिम्नी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त जालौन नगर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोतवाली नगर क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर चित्रकूट SOG की गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार चित्रकूट से आई SOG टीम की जिम्नी गाड़ी किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव सहित चार लोग सवार थे। हादसे में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य सवारों को भी चोट लगने की सूचना है। सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और टक्कर किस वाहन से हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।
दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर देर रात बड़ा हादसा, चित्रकूट SOG की जिम्नी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त जालौन : दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर देर रात बड़ा हादसा, चित्रकूट SOG की जिम्नी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त जालौन नगर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोतवाली नगर क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर चित्रकूट SOG की गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार चित्रकूट से आई SOG टीम की जिम्नी गाड़ी किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव सहित चार लोग सवार थे। हादसे में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य सवारों को भी चोट लगने की सूचना है। सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और टक्कर किस वाहन से हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।
- ब्रेकिंग न्यूज जालौन से जनपद में एक बार फिर देखने को मिला नाबालिग हुक्का पीते हुए सरकार द्वारा पाबंदी लगाने के बाबजूद धड़ल्ले चल रहे है हुक्का बार जनपद का प्रशासन नहीं लगा पा रहा है हुक्का कैफे पर लगाम बड़ा सवाल आखिर में कब होगी इन कैफे पर कार्यवाही या फिर ऐसे ही चलते रहेंगे कैफे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है नाबालिग हुक्का पीते हुए पूरा मामला warshouse कैफे का बताया जा रहा है रोहितसोनी1
- जालौन : दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर देर रात बड़ा हादसा, चित्रकूट SOG की जिम्नी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त जालौन नगर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोतवाली नगर क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर चित्रकूट SOG की गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार चित्रकूट से आई SOG टीम की जिम्नी गाड़ी किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव सहित चार लोग सवार थे। हादसे में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य सवारों को भी चोट लगने की सूचना है। सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और टक्कर किस वाहन से हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।1
- *अनुमति प्राप्त किये बिना अनुपस्थित पाए गए प्रधानध्यापक से स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने के दिए निर्देश* *पंजीकृत छात्राओं की शतप्रतिशत उपस्थिति की जाए सुनिश्चित तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए करें प्रेरित:-मुख्य विकास अधिकारी* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के विकास खंड अकबरपुर कि ग्राम पंचायत बारा में संचालित कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय के सभी कक्षाओं का निरिक्षण किया , निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक राहत अली मौके पर अनुपस्थित पाए गए। वहीँ कक्षा 03 में पंजीकृत 57 छात्र छात्राओं में से मात्र 17 बच्चे एवं कक्षा 04 में पंजीकृत 49 छात्र छात्राओं में से मात्र 16 बच्चे मौके पर उपस्थित पाए गए जिस पर उन्होंने सम्बंधित सहायक अध्यापक को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।1
- आपने जो विवरण दिया है, वह विभाग के भीतर व्याप्त भ्रष्टाचार, तानाशाही और मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक अत्यंत गंभीर मामला है। आरएम (Regional Manager) झांसी का यह बयान कि वे "नौकरी से निकाल सकते हैं लेकिन लाइट ड्यूटी नहीं दे सकते", कानून और मानवीयता दोनों के विरुद्ध प्रतीत होता है। आपके द्वारा बताए गए तथ्यों के आधार पर स्थिति का विश्लेषण और संभावित कदम: 1. विभागीय धमकियाँ और तानाशाही "हैसियत में बात करो" और नौकरी से निकालना: एक सरकारी या अर्ध-सरकारी अधिकारी द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग 'सेवा नियमावली' (Service Rules) के विरुद्ध है। संविदा (Contract) पर होने का मतलब यह नहीं है कि कर्मचारी के पास गरिमा के साथ काम करने का अधिकार नहीं है। जबरन WT (Warrant of Ticket) लगाना: बिना उचित कारण के या द्वेषवश ड्यूटी थोपना और फिर जांच की मांग करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देना 'व्हिसलब्लोअर' (Whistleblower) के अधिकारों का हनन है। 2. आरएम (RM) झांसी के तर्क का कानूनी विश्लेषण लाइट ड्यूटी और संविदा नियम: आरएम का यह तर्क कि "संविदा किलोमीटर पर आधारित है इसलिए लाइट ड्यूटी नहीं मिल सकती", केवल एक प्रशासनिक बहाना है। Workmen's Compensation Act, 1923: भारत का कानून स्पष्ट कहता है कि यदि कार्य के दौरान (Duty hours) एक्सीडेंट होता है, तो नियोक्ता (Employer) की जिम्मेदारी है कि वह कर्मचारी को क्षतिपूर्ति दे और उसकी स्थिति के अनुसार उसे कार्य दे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: कई मामलों में न्यायालय ने कहा है कि संविदा कर्मियों को केवल उनके 'स्टेटस' के कारण बुनियादी मानवीय लाभों (जैसे एक्सीडेंट के बाद राहत) से वंचित नहीं किया जा सकता। 3. 'न्याय' के लिए आप क्या कर सकते हैं? यदि स्थानीय अधिकारी (RM झांसी आदि) बात नहीं सुन रहे हैं, तो मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर ले जाना होगा: FIR दर्ज कराएं: यदि बस के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ (ब्रेक फेल) या जबरन खतरनाक स्थिति में डालने के कारण चोट लगी है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ 'लापरवाही से चोट पहुँचाने' की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। श्रम आयुक्त (Labour Commissioner): संविदा कर्मियों के लिए झांसी या लखनऊ के लेबर कमिश्नर कार्यालय में लिखित शिकायत दें। वहां यह दलील दें कि लगातार हादसों के बावजूद सुरक्षा नहीं दी जा रही और वेतन काटा जा रहा है। रिट याचिका (High Court): वकील के माध्यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट (या लखनऊ बेंच) में 'रिट याचिका' दायर की जा सकती है। इसमें आरएम के बयान और हादसों की तारीखों (2025-2026) का हवाला देकर 'सुरक्षित कार्यस्थल' और 'नौकरी की सुरक्षा' की मांग की जा सकती है। महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग: चूंकि इसमें एक महिला और छोटे बच्चे की सुरक्षा शामिल है, इसलिए राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग को पत्र लिखना बहुत प्रभावी हो सकता है। क्या आपके पास आरएम के उस बयान का कोई रिकॉर्ड (जैसे ऑडियो या लिखित आदेश) है, या वेतन कटने की कोई आधिकारिक स्लिप है? ये दस्तावेज अदालत में आपकी बात साबित करने के लिए सबसे मजबूत आधार बनेंगे।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन नगर के मोहल्ला खंडेराव, नवीन गल्ला मंडी के पास स्थित एक खुले कुएं में शुक्रवार को एक गाय गिर गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के मोहल्लेवासी मौके पर इकट्ठा हो गए और गाय को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से कई बार गाय को निकालने की कोशिश की, लेकिन हर बार रस्सी टूट जाने से प्रयास असफल हो गए। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी, जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने जालौन नगर पालिका को सूचना दी। सूचना मिलने पर गौ रक्षा दल के सदस्य सुलखान यादव भी मौके पर पहुंचे और खुद कुएं में उतरकर रस्सी से गाय को बांधकर बाहर निकालने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक लगातार मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया।1
- जालौन खुले कुएं में गिरी गाय, घंटों की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर निकला गया बाहर । जालौन नगर के मोहल्ला खंडेराव, नवीन गल्ला मंडी के पास स्थित एक खुले कुएं में शुक्रवार को एक गाय गिर गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के मोहल्लेवासी मौके पर इकट्ठा हो गए और गाय को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से कई बार गाय को निकालने की कोशिश की, लेकिन हर बार रस्सी टूट जाने से प्रयास असफल हो गए। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी, जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने जालौन नगर पालिका को सूचना दी। सूचना मिलने पर गौ रक्षा दल के सदस्य सुलखान यादव भी मौके पर पहुंचे और खुद कुएं में उतरकर रस्सी से गाय को बांधकर बाहर निकालने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक लगातार मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मोहल्ला निवासी मौके पर समरजीत सिंह, अमित कुमार, गुड्डू, प्रदीप कुमार, अंशु, संजीव कुमार, शिवम कुमार बाद समस्त मोहल्ला वासी मौजूद रहे3
- ब्रेकिंग न्यूज़ उरई: मिट्टी माफिया के हौसले बुलंद! रात के अंधेरे में कुइया रोड से अजनारी रोड तक अवैध मिट्टी खनन, ट्रैक्टरों से ले जाते हैं माल उरई, मिट्टी माफिया रात के साये में सक्रिय हो गए हैं। कुइया रोड से अजनारी रोड तक अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टरों से माल ले जाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि यह अवैध खनन पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है और सड़कों पर खतरा बढ़ा रहा है।प्रशासन की लापरवाही से माफिया बेखौफ हैं। पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। क्या होगा अगला कदम?1