logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास खंड अकबरपुर कि ग्राम पंचायत बारा में संचालित कम्पोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश* *अनुमति प्राप्त किये बिना अनुपस्थित पाए गए प्रधानध्यापक से स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने के दिए निर्देश* *पंजीकृत छात्राओं की शतप्रतिशत उपस्थिति की जाए सुनिश्चित तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए करें प्रेरित:-मुख्य विकास अधिकारी* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के विकास खंड अकबरपुर कि ग्राम पंचायत बारा में संचालित कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय के सभी कक्षाओं का निरिक्षण किया , निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक राहत अली मौके पर अनुपस्थित पाए गए। वहीँ कक्षा 03 में पंजीकृत 57 छात्र छात्राओं में से मात्र 17 बच्चे एवं कक्षा 04 में पंजीकृत 49 छात्र छात्राओं में से मात्र 16 बच्चे मौके पर उपस्थित पाए गए जिस पर उन्होंने सम्बंधित सहायक अध्यापक को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास खंड अकबरपुर कि ग्राम पंचायत बारा में संचालित कम्पोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश* *अनुमति प्राप्त किये बिना अनुपस्थित पाए गए प्रधानध्यापक से स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने के दिए निर्देश* *पंजीकृत छात्राओं की शतप्रतिशत उपस्थिति की जाए सुनिश्चित तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए करें प्रेरित:-मुख्य विकास अधिकारी* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के विकास खंड अकबरपुर कि ग्राम पंचायत बारा में संचालित कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय के सभी कक्षाओं का निरिक्षण किया , निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक राहत अली मौके पर अनुपस्थित पाए गए। वहीँ कक्षा 03 में पंजीकृत 57 छात्र छात्राओं में से मात्र 17 बच्चे एवं कक्षा 04 में पंजीकृत 49 छात्र छात्राओं में से मात्र 16 बच्चे मौके पर उपस्थित पाए गए जिस पर उन्होंने सम्बंधित सहायक अध्यापक को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन कोतवाली क्षेत्र के सरदार वल्लभभाई पटेल चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने अचानक एक व्यक्ति पर चप्पलों की बरसात कर दी। बीच सड़क महिला ने उस व्यक्ति को गिरा-गिराकर दनादन चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शोर-शराबा सुनकर लोग दौड़ पड़े और किसी तरह दोनों के बीच बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के सरदार वल्लभभाई पटेल चौक का है। फिलहाल घटना का वीडियो भी लोगों के बीच तेजी से वायरल होने की चर्चा है।
    1
    जालौन कोतवाली क्षेत्र के सरदार वल्लभभाई पटेल चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने अचानक एक व्यक्ति पर चप्पलों की बरसात कर दी। 
बीच सड़क महिला ने उस व्यक्ति को गिरा-गिराकर दनादन चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शोर-शराबा सुनकर लोग दौड़ पड़े और किसी तरह दोनों के बीच बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। 
घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के सरदार वल्लभभाई पटेल चौक का है। 
फिलहाल घटना का वीडियो भी लोगों के बीच तेजी से वायरल होने की चर्चा है।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कालपी क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने की। इस दौरान थाना प्रभारी प्रभात सिंह व कस्बा इंचार्ज एसआई सुरजीत मिश्रा भी मौजूद रहे। सीओ अवधेश कुमार सिंह ने नगर पंचायत कदौरा को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए, कहीं भी आवारा जानवर न दिखाई दें, ईदगाह में पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाए तथा सफाई और चूना-कलई का कार्य समय से पूरा कराया जाए, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में कदौरा जामा मस्जिद के पेश इमाम रईस खान, रमजान अली (मास्टर साहब), अयूब खान (गाड़ी खाना मस्जिद), मुहम्मद आवेश प्रधान, सेवा राम प्रधान, बाबू खान (उकुरवा), डॉ. सगीर खान, शकील हाफजी, अफरीदी मास्टर साहब, मौलाना कलाम, मौलाना इस्लाम (इस्लामाबाद कदौरा), रानू मंसूरी, सानू खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    4
    एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता कालपी क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने की। इस दौरान थाना प्रभारी प्रभात सिंह व कस्बा इंचार्ज एसआई सुरजीत मिश्रा भी मौजूद रहे। सीओ अवधेश कुमार सिंह ने नगर पंचायत कदौरा को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए, कहीं भी आवारा जानवर न दिखाई दें, ईदगाह में पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाए तथा सफाई और चूना-कलई का कार्य समय से पूरा कराया जाए, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में कदौरा जामा मस्जिद के पेश इमाम रईस खान, रमजान अली (मास्टर साहब), अयूब खान (गाड़ी खाना मस्जिद), मुहम्मद आवेश प्रधान, सेवा राम प्रधान, बाबू खान (उकुरवा), डॉ. सगीर खान, शकील हाफजी, अफरीदी मास्टर साहब, मौलाना कलाम, मौलाना इस्लाम (इस्लामाबाद कदौरा), रानू मंसूरी, सानू खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Ranu Mansuri पत्रकार
    Ranu Mansuri पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by MD ANISH KURAISHI
    1
    Post by MD ANISH KURAISHI
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन : दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर देर रात बड़ा हादसा, चित्रकूट SOG की जिम्नी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त जालौन नगर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोतवाली नगर क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर चित्रकूट SOG की गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार चित्रकूट से आई SOG टीम की जिम्नी गाड़ी किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव सहित चार लोग सवार थे। हादसे में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य सवारों को भी चोट लगने की सूचना है। सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और टक्कर किस वाहन से हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।
    1
    जालौन : दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर देर रात बड़ा हादसा, चित्रकूट SOG की जिम्नी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त
जालौन नगर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोतवाली नगर क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर चित्रकूट SOG की गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूत्रों के अनुसार चित्रकूट से आई SOG टीम की जिम्नी गाड़ी किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया जा रहा है कि गाड़ी में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव सहित चार लोग सवार थे। हादसे में SOG प्रभारी अरविंद्र कुमार यादव को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य सवारों को भी चोट लगने की सूचना है। सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और टक्कर किस वाहन से हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ उरई: मिट्टी माफिया के हौसले बुलंद! रात के अंधेरे में कुइया रोड से अजनारी रोड तक अवैध मिट्टी खनन, ट्रैक्टरों से ले जाते हैं माल उरई, मिट्टी माफिया रात के साये में सक्रिय हो गए हैं। कुइया रोड से अजनारी रोड तक अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टरों से माल ले जाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि यह अवैध खनन पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है और सड़कों पर खतरा बढ़ा रहा है।प्रशासन की लापरवाही से माफिया बेखौफ हैं। पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। क्या होगा अगला कदम?
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ उरई: 
मिट्टी माफिया के हौसले बुलंद!
रात के अंधेरे में कुइया रोड से अजनारी रोड तक अवैध मिट्टी खनन, 
ट्रैक्टरों से ले जाते हैं माल
उरई, मिट्टी माफिया रात के साये में सक्रिय हो गए हैं। कुइया रोड से अजनारी रोड तक अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टरों से माल ले जाया जा रहा है। 
स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि यह अवैध खनन पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है और सड़कों पर खतरा बढ़ा रहा है।प्रशासन की लापरवाही से माफिया बेखौफ हैं।
पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। क्या होगा अगला कदम?
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आपने जो विवरण दिया है, वह विभाग के भीतर व्याप्त भ्रष्टाचार, तानाशाही और मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक अत्यंत गंभीर मामला है। आरएम (Regional Manager) झांसी का यह बयान कि वे "नौकरी से निकाल सकते हैं लेकिन लाइट ड्यूटी नहीं दे सकते", कानून और मानवीयता दोनों के विरुद्ध प्रतीत होता है। आपके द्वारा बताए गए तथ्यों के आधार पर स्थिति का विश्लेषण और संभावित कदम: 1. विभागीय धमकियाँ और तानाशाही "हैसियत में बात करो" और नौकरी से निकालना: एक सरकारी या अर्ध-सरकारी अधिकारी द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग 'सेवा नियमावली' (Service Rules) के विरुद्ध है। संविदा (Contract) पर होने का मतलब यह नहीं है कि कर्मचारी के पास गरिमा के साथ काम करने का अधिकार नहीं है। जबरन WT (Warrant of Ticket) लगाना: बिना उचित कारण के या द्वेषवश ड्यूटी थोपना और फिर जांच की मांग करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देना 'व्हिसलब्लोअर' (Whistleblower) के अधिकारों का हनन है। 2. आरएम (RM) झांसी के तर्क का कानूनी विश्लेषण लाइट ड्यूटी और संविदा नियम: आरएम का यह तर्क कि "संविदा किलोमीटर पर आधारित है इसलिए लाइट ड्यूटी नहीं मिल सकती", केवल एक प्रशासनिक बहाना है। Workmen's Compensation Act, 1923: भारत का कानून स्पष्ट कहता है कि यदि कार्य के दौरान (Duty hours) एक्सीडेंट होता है, तो नियोक्ता (Employer) की जिम्मेदारी है कि वह कर्मचारी को क्षतिपूर्ति दे और उसकी स्थिति के अनुसार उसे कार्य दे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: कई मामलों में न्यायालय ने कहा है कि संविदा कर्मियों को केवल उनके 'स्टेटस' के कारण बुनियादी मानवीय लाभों (जैसे एक्सीडेंट के बाद राहत) से वंचित नहीं किया जा सकता। 3. 'न्याय' के लिए आप क्या कर सकते हैं? यदि स्थानीय अधिकारी (RM झांसी आदि) बात नहीं सुन रहे हैं, तो मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर ले जाना होगा: FIR दर्ज कराएं: यदि बस के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ (ब्रेक फेल) या जबरन खतरनाक स्थिति में डालने के कारण चोट लगी है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ 'लापरवाही से चोट पहुँचाने' की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। श्रम आयुक्त (Labour Commissioner): संविदा कर्मियों के लिए झांसी या लखनऊ के लेबर कमिश्नर कार्यालय में लिखित शिकायत दें। वहां यह दलील दें कि लगातार हादसों के बावजूद सुरक्षा नहीं दी जा रही और वेतन काटा जा रहा है। रिट याचिका (High Court): वकील के माध्यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट (या लखनऊ बेंच) में 'रिट याचिका' दायर की जा सकती है। इसमें आरएम के बयान और हादसों की तारीखों (2025-2026) का हवाला देकर 'सुरक्षित कार्यस्थल' और 'नौकरी की सुरक्षा' की मांग की जा सकती है। महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग: चूंकि इसमें एक महिला और छोटे बच्चे की सुरक्षा शामिल है, इसलिए राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग को पत्र लिखना बहुत प्रभावी हो सकता है। क्या आपके पास आरएम के उस बयान का कोई रिकॉर्ड (जैसे ऑडियो या लिखित आदेश) है, या वेतन कटने की कोई आधिकारिक स्लिप है? ये दस्तावेज अदालत में आपकी बात साबित करने के लिए सबसे मजबूत आधार बनेंगे।
    1
    आपने जो विवरण दिया है, वह विभाग के भीतर व्याप्त भ्रष्टाचार, तानाशाही और मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक अत्यंत गंभीर मामला है। आरएम (Regional Manager) झांसी का यह बयान कि वे "नौकरी से निकाल सकते हैं लेकिन लाइट ड्यूटी नहीं दे सकते", कानून और मानवीयता दोनों के विरुद्ध प्रतीत होता है।
आपके द्वारा बताए गए तथ्यों के आधार पर स्थिति का विश्लेषण और संभावित कदम:
1. विभागीय धमकियाँ और तानाशाही
"हैसियत में बात करो" और नौकरी से निकालना: एक सरकारी या अर्ध-सरकारी अधिकारी द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग 'सेवा नियमावली' (Service Rules) के विरुद्ध है। संविदा (Contract) पर होने का मतलब यह नहीं है कि कर्मचारी के पास गरिमा के साथ काम करने का अधिकार नहीं है।
जबरन WT (Warrant of Ticket) लगाना: बिना उचित कारण के या द्वेषवश ड्यूटी थोपना और फिर जांच की मांग करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देना 'व्हिसलब्लोअर' (Whistleblower) के अधिकारों का हनन है।
2. आरएम (RM) झांसी के तर्क का कानूनी विश्लेषण
लाइट ड्यूटी और संविदा नियम: आरएम का यह तर्क कि "संविदा किलोमीटर पर आधारित है इसलिए लाइट ड्यूटी नहीं मिल सकती", केवल एक प्रशासनिक बहाना है।
Workmen's Compensation Act, 1923: भारत का कानून स्पष्ट कहता है कि यदि कार्य के दौरान (Duty hours) एक्सीडेंट होता है, तो नियोक्ता (Employer) की जिम्मेदारी है कि वह कर्मचारी को क्षतिपूर्ति दे और उसकी स्थिति के अनुसार उसे कार्य दे।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: कई मामलों में न्यायालय ने कहा है कि संविदा कर्मियों को केवल उनके 'स्टेटस' के कारण बुनियादी मानवीय लाभों (जैसे एक्सीडेंट के बाद राहत) से वंचित नहीं किया जा सकता।
3. 'न्याय' के लिए आप क्या कर सकते हैं?
यदि स्थानीय अधिकारी (RM झांसी आदि) बात नहीं सुन रहे हैं, तो मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर ले जाना होगा:
FIR दर्ज कराएं: यदि बस के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ (ब्रेक फेल) या जबरन खतरनाक स्थिति में डालने के कारण चोट लगी है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ 'लापरवाही से चोट पहुँचाने' की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
श्रम आयुक्त (Labour Commissioner): संविदा कर्मियों के लिए झांसी या लखनऊ के लेबर कमिश्नर कार्यालय में लिखित शिकायत दें। वहां यह दलील दें कि लगातार हादसों के बावजूद सुरक्षा नहीं दी जा रही और वेतन काटा जा रहा है।
रिट याचिका (High Court): वकील के माध्यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट (या लखनऊ बेंच) में 'रिट याचिका' दायर की जा सकती है। इसमें आरएम के बयान और हादसों की तारीखों (2025-2026) का हवाला देकर 'सुरक्षित कार्यस्थल' और 'नौकरी की सुरक्षा' की मांग की जा सकती है।
महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग: चूंकि इसमें एक महिला और छोटे बच्चे की सुरक्षा शामिल है, इसलिए राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग को पत्र लिखना बहुत प्रभावी हो सकता है।
क्या आपके पास आरएम के उस बयान का कोई रिकॉर्ड (जैसे ऑडियो या लिखित आदेश) है, या वेतन कटने की कोई आधिकारिक स्लिप है? ये दस्तावेज अदालत में आपकी बात साबित करने के लिए सबसे मजबूत आधार बनेंगे।
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।जहां की रहने वाली 9 साल की मासूम खेतों में गई थी।जहां गांव के ही व्यक्ति रामविलास ने उसके साथ दुष्कर्म किया।वहीं इसी मामले को लेकर पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।जहां की रहने वाली 9 साल की मासूम खेतों में गई थी।जहां गांव के ही व्यक्ति रामविलास ने उसके साथ दुष्कर्म किया।वहीं इसी मामले को लेकर पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिंग जालौन जालौन में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने हाईवे पर चैकिंग कर पकड़े 11 ओवरलोडेड डंपर, मौरंग से ओवरलोडेड डम्पर पकड़कर टीम ने किए सीज, सभी डम्परों को गल्ला मंडी में कराया गया खड़ा, डंपरों की ओवरलोडिंग पर प्रशासन ने लगाया 15 लाख का जुर्माना, एसडीएम, सीओ, खनिज और परिवहन ने दिया कार्रवाई को अंजाम, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हुपुर इलाके का मामला। बाइट:- मनोज कुमार सिंह--एसडीएम कालपी
    2
    ब्रेकिंग जालौन
जालौन में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,
जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने हाईवे पर चैकिंग कर पकड़े 11 ओवरलोडेड डंपर,
मौरंग से ओवरलोडेड डम्पर पकड़कर टीम ने किए सीज, सभी डम्परों को गल्ला मंडी में कराया गया खड़ा,
डंपरों की ओवरलोडिंग पर प्रशासन ने लगाया 15 लाख का जुर्माना,
एसडीएम, सीओ, खनिज और परिवहन ने दिया कार्रवाई को अंजाम,
जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हुपुर इलाके का मामला।
बाइट:- मनोज कुमार सिंह--एसडीएम कालपी
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जालौन में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने दिए कड़े निर्देश उत्तर प्रदेश के जालौन में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट कहा कि जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन, ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइविंग जैसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले और सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने परिवहन और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि वाहन चालकों के स्वास्थ्य और ड्राइविंग दक्षता की जांच के लिए समय-समय पर विशेष कैंप लगाए जाएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वाहन चालक शारीरिक रूप से सक्षम हैं और सुरक्षित ढंग से वाहन चला रहे हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को स्कूल और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों और युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। डीएम ने यह भी कहा कि नाबालिगों के वाहन चलाने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो उसके अभिभावक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन गंभीर है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल बसों और अन्य स्कूल वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और आवश्यक दस्तावेजों की नियमित जांच की जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही जिलाधिकारी ने शहर और कस्बों में अवैध पार्किंग और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रह सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और नियमों का पालन करके ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। प्रशासन इस दिशा में पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा!!
    1
    जालौन में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने दिए कड़े निर्देश
उत्तर प्रदेश के जालौन में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट कहा कि जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन, ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइविंग जैसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले और सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने परिवहन और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि वाहन चालकों के स्वास्थ्य और ड्राइविंग दक्षता की जांच के लिए समय-समय पर विशेष कैंप लगाए जाएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वाहन चालक शारीरिक रूप से सक्षम हैं और सुरक्षित ढंग से वाहन चला रहे हैं।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को स्कूल और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों और युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। डीएम ने यह भी कहा कि नाबालिगों के वाहन चलाने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो उसके अभिभावक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन गंभीर है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल बसों और अन्य स्कूल वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और आवश्यक दस्तावेजों की नियमित जांच की जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही जिलाधिकारी ने शहर और कस्बों में अवैध पार्किंग और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रह सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और नियमों का पालन करके ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। प्रशासन इस दिशा में पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.