logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Gaish.. Par.. Hu.. I.. Mara Mari.. Rahul Gandhi. Jindabad

4 hrs ago
user_MD ANISH KURAISHI
MD ANISH KURAISHI
भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

Gaish.. Par.. Hu.. I.. Mara Mari.. Rahul Gandhi. Jindabad

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *पीस कमेटी की मीटिंग में त्योहारों को सदभाव से मनाने का आव्हान* *एसडीएम, सीओ, पालिका ईओ रहे मौजूद* कालपी (जालौन) आगामी दिनों में आयोजित वाले अलविदा जुमा ईद उल फितर व रामनवमी के पर्वो को लेकर क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी में एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। मीटिंग में शान्ति व्यवस्था, बिजली, पानी तथा साफ सफाई आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। गुरुवार को कोतवाली के सभागार परिसर में शांति समिति की बैठक में उपजिलाधिकारी ने कहा कि रमजान माह के अलविदा जुमा की नमाज 13 मार्च को कालपी नगर की मस्जिदों में दोपहर पौने एक बजे से ढाई बजे के बीच सम्पन्न होगी। अगर ईद का पर्व 21 मार्च को होगा तो 20 मार्च को भी जुमे की नमाज अदा कराई जाएगी। त्योहारों को सदभाव से मनाने की परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों को मिलजुल मनाकर गौरवशाली परम्परा को कायम रखें। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की समस्या होगी तो उसको प्राथमिकता से समाधान कराया जायेगा। सीओ अवधेश सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान कोई ऐसा कार्य न किया जाएं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी ने कहा कि पर्वो तथा अलविदा जुमा की नमाज को लेकर पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने कहा कि नगर में सफाई की समुचित व्यवस्था रखी जाएगी। सफाई व्यवस्था भी दुरूस्त रखी जाए। इस मौके पर इंस्पेक्टर क्राइम अवनीश कुमार, एसएसआई उदय प्रताप सिंह, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह चंदेल विशाल भड़ाना सुरेश चंद्र, पुत्तूलाल, सिपाही बिपलेन्द कुमार,आशीष सिंह, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, महामंत्री अमित यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष कमर अहमद, राकेश पुरवार, डॉ. सुरेश प्रजापति, भगवान दास खटीक, मौलाना जियाउद्दीन बरकाती, हाफिज दावर रज़ा,राम प्रकाश पुरवार,अमीर हसन, मुश्ताक अहमद सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    *पीस कमेटी की मीटिंग में त्योहारों को सदभाव से मनाने का आव्हान*
*एसडीएम, सीओ, पालिका ईओ रहे मौजूद*
कालपी (जालौन) 
आगामी दिनों में आयोजित वाले अलविदा जुमा ईद उल फितर व रामनवमी के पर्वो को लेकर क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी में एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। मीटिंग में शान्ति व्यवस्था, बिजली, पानी तथा साफ सफाई आदि मुद्दों पर चर्चा हुई।
गुरुवार को कोतवाली के सभागार परिसर में शांति समिति की बैठक में उपजिलाधिकारी ने कहा कि रमजान माह के अलविदा जुमा की नमाज 13 मार्च को कालपी नगर की मस्जिदों में दोपहर पौने एक बजे से ढाई बजे के बीच सम्पन्न होगी। अगर ईद का पर्व 21 मार्च को होगा तो 20 मार्च को भी जुमे की नमाज अदा कराई जाएगी।
त्योहारों को सदभाव से मनाने की परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों को मिलजुल मनाकर गौरवशाली परम्परा को कायम रखें। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की समस्या होगी तो उसको प्राथमिकता से समाधान कराया जायेगा। सीओ अवधेश सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान कोई ऐसा कार्य न किया जाएं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी ने कहा
कि पर्वो तथा अलविदा जुमा की नमाज को लेकर पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने कहा कि नगर में सफाई की समुचित व्यवस्था रखी जाएगी। सफाई व्यवस्था भी दुरूस्त रखी जाए। 
इस मौके पर इंस्पेक्टर क्राइम अवनीश कुमार, एसएसआई उदय प्रताप सिंह, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह चंदेल विशाल भड़ाना सुरेश चंद्र, पुत्तूलाल, सिपाही बिपलेन्द कुमार,आशीष सिंह, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, महामंत्री अमित यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष कमर अहमद, राकेश पुरवार, डॉ. सुरेश प्रजापति, भगवान दास खटीक,
मौलाना जियाउद्दीन बरकाती, हाफिज दावर रज़ा,राम प्रकाश पुरवार,अमीर हसन, मुश्ताक अहमद सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सेंगुर नदी में डूबे दूसरे युवक का शव मिला, परिजनों में कोहराम भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर चौकी अंतर्गत मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में नहाने के दौरान डूबे दूसरे युवक का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के बर्रा क्षेत्र निवासी रवि गुप्ता (22) और अभिषेक शर्मा (26) अपने मित्र इंद्रदेव के साथ मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में नहाने आए थे। नहाते समय दोनों युवक नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद इंद्रदेव ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण सफल नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल सतीश कुमार सिंह व देवीपुर चौकी प्रभारी अतेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। एसडीआरएफ टीम व स्थानीय लोगों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बुधवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से अभिषेक शर्मा का शव बरामद कर लिया था। वहीं गुरुवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद लापता रवि गुप्ता का शव भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिल गया। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शव नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    1
    सेंगुर नदी में डूबे दूसरे युवक का शव मिला, परिजनों में कोहराम
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर चौकी अंतर्गत मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में नहाने के दौरान डूबे दूसरे युवक का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के बर्रा क्षेत्र निवासी रवि गुप्ता (22) और अभिषेक शर्मा (26) अपने मित्र इंद्रदेव के साथ मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में नहाने आए थे। नहाते समय दोनों युवक नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद इंद्रदेव ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण सफल नहीं हो सका।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल सतीश कुमार सिंह व देवीपुर चौकी प्रभारी अतेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। एसडीआरएफ टीम व स्थानीय लोगों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
बुधवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से अभिषेक शर्मा का शव बरामद कर लिया था। वहीं गुरुवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद लापता रवि गुप्ता का शव भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिल गया।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शव नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शुक्रवार को करीब 11बजे थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार नसीरपुर गांव निवासी शिव सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही चंद्रभान उनके घर के सामने शौच क्रिया कर रहे थे। विरोध करने पर चंद्रभान, बृजभान, दीनू यादव और जीतू ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष के चंद्रभान का कहना है कि वह शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शिव सिंह और उनके परिजनों ने उन्हें रोककर मारपीट कर दी, जिससे वह भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मंगलपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शुक्रवार को करीब 11बजे थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार नसीरपुर गांव निवासी शिव सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही चंद्रभान उनके घर के सामने शौच क्रिया कर रहे थे। विरोध करने पर चंद्रभान, बृजभान, दीनू यादव और जीतू ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
वहीं दूसरे पक्ष के चंद्रभान का कहना है कि वह शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शिव सिंह और उनके परिजनों ने उन्हें रोककर मारपीट कर दी, जिससे वह भी घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मंगलपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    1
    माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गैस सिलिंडर की आन लाइन बुकिंग में समस्या । सिलिंडर के लिए एजेंसी में भीड़ लोग परेशान
    1
    गैस सिलिंडर की आन लाइन बुकिंग में समस्या ।
सिलिंडर के लिए एजेंसी में भीड़ लोग परेशान
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • char bar application dene ke bad bhi rasta theek nahin hua yahan tak ki
    1
    char bar application dene ke
bad bhi rasta theek
nahin hua
yahan tak ki
    user_Rahul Kumar
    Rahul Kumar
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।जहां की रहने वाली 9 साल की मासूम खेतों में गई थी।जहां गांव के ही व्यक्ति रामविलास ने उसके साथ दुष्कर्म किया।वहीं इसी मामले को लेकर पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।जहां की रहने वाली 9 साल की मासूम खेतों में गई थी।जहां गांव के ही व्यक्ति रामविलास ने उसके साथ दुष्कर्म किया।वहीं इसी मामले को लेकर पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सिकंदरा से झींझक मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर जिला प्रशासन द्वारा नो एंट्री लागू की गई है, लेकिन इसके बावजूद ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को नो एंट्री लागू होने के बावजूद कुछ ओवरलोड ट्रक बालू लादकर इस मार्ग से गुजरते नजर आए। आगे जाकर ट्रकों में लदी बालू को बराबर करते हुए भी देखा गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी गुरुवार को करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें नो एंट्री के बावजूद सिकंदरा–झींझक मार्ग पर ट्रकों की आवाजाही दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से नो एंट्री लगाए जाने के बावजूद भी भारी वाहनों का आवागमन जारी है, जिससे नियमों की अनदेखी हो रही है। वहीं इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
    1
    सिकंदरा से झींझक मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर जिला प्रशासन द्वारा नो एंट्री लागू की गई है, लेकिन इसके बावजूद ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही रुकने का नाम नहीं ले रही है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को नो एंट्री लागू होने के बावजूद कुछ ओवरलोड ट्रक बालू लादकर इस मार्ग से गुजरते नजर आए। आगे जाकर ट्रकों में लदी बालू को बराबर करते हुए भी देखा गया।
इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी गुरुवार को करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें नो एंट्री के बावजूद सिकंदरा–झींझक मार्ग पर ट्रकों की आवाजाही दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से नो एंट्री लगाए जाने के बावजूद भी भारी वाहनों का आवागमन जारी है, जिससे नियमों की अनदेखी हो रही है। वहीं इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गैस एजेंसियों की जांच के लिए तहसीलवार टीमें गठित, 24 घंटे कंट्रोल रूम नंबर जारी कानपुर देहात। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की निर्बाध और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली की जांच के लिए तहसीलवार विशेष टीमों का गठन किया है। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए 24×7 कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित आकस्मिक बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार और जिला पूर्ति अधिकारी के साथ गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी गैस एजेंसियों की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के आदेश पर अकबरपुर, भोगनीपुर, मैथा, सिकंदरा, डेरापुर और रसूलाबाद तहसीलों में विशेष जांच टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसीलदार या नायब तहसीलदार तथा संबंधित पूर्ति निरीक्षक शामिल रहेंगे। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगी कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं। जांच के दौरान एजेंसियों के स्टॉक, वितरण रजिस्टर, उपभोक्ताओं को दी जा रही रसीदें, मूल्य सूची और वितरण व्यवस्था की भी जांच की जाएगी। यदि किसी एजेंसी में अनियमितता, कालाबाजारी, जमाखोरी या उपभोक्ताओं से अनुचित व्यवहार पाया गया तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा–2025 की तैयारियों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि गैस वितरण से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता 24 घंटे कंट्रोल रूम नंबर 7839564647 पर संपर्क कर सकते हैं, जहां उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गैस एजेंसियों की जांच के लिए तहसीलवार टीमें गठित, 24 घंटे कंट्रोल रूम नंबर जारी
कानपुर देहात।
जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की निर्बाध और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली की जांच के लिए तहसीलवार विशेष टीमों का गठन किया है। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए 24×7 कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित आकस्मिक बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार और जिला पूर्ति अधिकारी के साथ गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी गैस एजेंसियों की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी के आदेश पर अकबरपुर, भोगनीपुर, मैथा, सिकंदरा, डेरापुर और रसूलाबाद तहसीलों में विशेष जांच टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसीलदार या नायब तहसीलदार तथा संबंधित पूर्ति निरीक्षक शामिल रहेंगे। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगी कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं।
जांच के दौरान एजेंसियों के स्टॉक, वितरण रजिस्टर, उपभोक्ताओं को दी जा रही रसीदें, मूल्य सूची और वितरण व्यवस्था की भी जांच की जाएगी। यदि किसी एजेंसी में अनियमितता, कालाबाजारी, जमाखोरी या उपभोक्ताओं से अनुचित व्यवहार पाया गया तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा–2025 की तैयारियों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि गैस वितरण से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता 24 घंटे कंट्रोल रूम नंबर 7839564647 पर संपर्क कर सकते हैं, जहां उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.