गैस एजेंसियों की जांच के लिए तहसीलवार टीमें गठित, 24 घंटे कंट्रोल रूम नंबर जारी गैस एजेंसियों की जांच के लिए तहसीलवार टीमें गठित, 24 घंटे कंट्रोल रूम नंबर जारी कानपुर देहात। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की निर्बाध और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली की जांच के लिए तहसीलवार विशेष टीमों का गठन किया है। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए 24×7 कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित आकस्मिक बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार और जिला पूर्ति अधिकारी के साथ गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी गैस एजेंसियों की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के आदेश पर अकबरपुर, भोगनीपुर, मैथा, सिकंदरा, डेरापुर और रसूलाबाद तहसीलों में विशेष जांच टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसीलदार या नायब तहसीलदार तथा संबंधित पूर्ति निरीक्षक शामिल रहेंगे। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगी कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं। जांच के दौरान एजेंसियों के स्टॉक, वितरण रजिस्टर, उपभोक्ताओं को दी जा रही रसीदें, मूल्य सूची और वितरण व्यवस्था की भी जांच की जाएगी। यदि किसी एजेंसी में अनियमितता, कालाबाजारी, जमाखोरी या उपभोक्ताओं से अनुचित व्यवहार पाया गया तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा–2025 की तैयारियों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि गैस वितरण से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता 24 घंटे कंट्रोल रूम नंबर 7839564647 पर संपर्क कर सकते हैं, जहां उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

- Deepak Kumar BDCDerapur, Kanpur Dehat👏6 hrs ago
- झींझक क्षेत्र में रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं में हलचल मची हुई है। खाड़ी देशों में युद्ध के बाद रसोई गैस की किल्लत होने की अफवाह फैलने से शुक्रवार को करीब 11बजे गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। झींझक स्थित महामाया इंडेन गैस एजेंसी पर भी बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंच गए, जिससे वहां काफी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा मौके पर पहुंचे और एजेंसी के कार्यालय में गैस सिलेंडरों का स्टॉक चेक किया। जांच के बाद उन्होंने उपभोक्ताओं को लाइन में लगवाकर शांतिपूर्वक सिलेंडर वितरण कराना शुरू कराया, जिससे एजेंसी कर्मियों को भी राहत मिली। गैस किल्लत की आशंका के चलते लोग तेजी से सिलेंडर बुक कराने में जुटे हुए हैं। हालांकि एजेंसी पर गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। एजेंसी पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के बाद ओटीपी आने में दिक्कत हो रही है, जिससे परेशानी हो रही है। चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने बताया कि गैस एजेंसी पर सिलेंडरों का स्टॉक और बिक्री की जांच की गई है, जो सही पाई गई है। उपभोक्ताओं से सिलेंडर की कालाबाजारी के संबंध में भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने ऐसी शिकायत नहीं की। भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को लाइन में लगवाकर शांतिपूर्वक सिलेंडर वितरण कराया जा रहा है।1
- ग्राम चौपाल में पहुंचीं मुख्य विकास अधिकारी, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं कानपुर देहात, 13 मार्च। विकासखंड अकबरपुर की ग्राम पंचायत बारा में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। “ग्राम चौपाल–गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम के तहत आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत आपूर्ति, आवास, पेंशन, राशन कार्ड और मनरेगा भुगतान से जुड़ी समस्याएं मुख्य विकास अधिकारी के सामने रखीं। इस पर सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र व्यक्तियों का सत्यापन कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने में पूर्ण पारदर्शिता और तत्परता बरती जाए। सीडीओ ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और स्वच्छ भारत मिशन समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ तभी प्रभावी होगा जब ग्रामीण जागरूक होकर उनका लाभ लें। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क और विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली और जहां कमियां मिलीं, उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में साफ-सफाई और जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर देते हुए ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ और विकसित बनाने में सहयोग करने की अपील की। ग्राम चौपाल में संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- कानपुरदेहात,डेरापुर क्षेत्र के चिलौली गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन दिवस पर कथा व्यास भागवत आचार्य गौरव कृष्ण जी महाराज के मुखारविंद से सुदामा चरित्र की मार्मिक कथा का वर्णन किया गया। कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। महाराज श्री ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जी की सच्ची मित्रता का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि सुदामा और भगवान कृष्ण की मित्रता निःस्वार्थ प्रेम और सच्चे संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज को श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता से सीख लेकर आपसी प्रेम, विश्वास और सहयोग की भावना को बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव ने भागवत पुराण पर माल्यार्पण कर कथा व्यास का सम्मान किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य महबूब खान, राम नरेश यादव, अंकित यादव, अरुण यादव, रितिक यादव, बेचे लाल यादव, संजय यादव, नरेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव, आशीष बाजपेई, प्रभाकर दीक्षित, रमा शंकर प्रजापति, उमेश चंद्र शुक्ला, सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- औरैया। जिले में आगामी 15 मार्च को समाजवादी पार्टी द्वारा कांशीराम जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सपा के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दिन को “पीडीए दिवस” यानी “बहुजन समाज दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम नेशनल हाईवे पर स्थित साई मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी कार्यकर्ता और बहुजन समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि महान बहुजन चिंतक कांशीराम जी ने समाज के पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को एक विचारधारा के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया था। उनके प्रयासों से समाज के इन वर्गों को अपनी पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूकता मिली। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है, और यह कार्यक्रम उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज के महापुरुषों के विचारों पर चर्चा की जाएगी तथा सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम लोगों को सामाजिक न्याय की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान भी किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनवर सिंह, लालजी शुक्ला, रश्मि यादव, नरेंद्र पाल, हरिशंकर यादव, प्रशांत दिवाकर, कुलदीप चौधरी, योगेश विरासिया, शाहिद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है ताकि बहुजन समाज के महान नेताओं के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।1
- औरैया के अजीतमल पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है। कोतवाली अजीतमल के निरीक्षक रामचन्द्र वर्मा ने मय हमराह द्वारा एक वांछित अभियुक्त अमन राठौर पुत्र प्रदीप राठौर निवासी शिवाजीपुरम शिवम टाकीज के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद इटावा उम्र करीब 28 वर्ष को सम्बन्धित मु0अ0सं0 102/2026 धारा 64(1)/123/351(2) बीएनएस थाना अजीतमल जिला औरैया को साधू ढाबा से पहले बन्द पडी गुमटी के पास कस्वा अजीतमल जिला औरैया से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।1
- निरीक्षक श्री रामचन्द्र वर्मा मय हमराह द्वारा एक वांछित अभियुक्त- अमन राठौर पुत्र प्रदीप राठौर निवासी शिवाजीपुरम शिवम टाकीज के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद इटावा उम्र करीब 28 वर्ष को सम्बन्धित मु0अ0सं0 102/2026 धारा 64(1)/123/351(2) बीएनएस थाना अजीतमल जिला औरैया को साधू ढाबा से पहले बन्द पडी गुमटी के पास कस्वा अजीतमल जिला औरैया से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।1
- अजीतमल, औरैया। थाना अजीतमल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए काफी समय से फरार चल रहे एक शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर कस्बे के पास से ही दबोचा। थाना प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र वर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सटीक सूचना के आधार पर अमन राठौर पुत्र प्रदीप राठौर (निवासी शिवाजीपुरम, इटावा) को साधु ढाबा के समीप एक बंद पड़ी गुमटी के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय अमन के विरुद्ध थाना अजीतमल में मु0अ0सं0 102/2026 के तहत धारा 64(1) (दुष्कर्म), 123 और 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है।1
- सेंगुर नदी में डूबे दूसरे युवक का शव मिला, परिजनों में कोहराम भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर चौकी अंतर्गत मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में नहाने के दौरान डूबे दूसरे युवक का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के बर्रा क्षेत्र निवासी रवि गुप्ता (22) और अभिषेक शर्मा (26) अपने मित्र इंद्रदेव के साथ मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में नहाने आए थे। नहाते समय दोनों युवक नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद इंद्रदेव ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण सफल नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल सतीश कुमार सिंह व देवीपुर चौकी प्रभारी अतेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। एसडीआरएफ टीम व स्थानीय लोगों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बुधवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से अभिषेक शर्मा का शव बरामद कर लिया था। वहीं गुरुवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद लापता रवि गुप्ता का शव भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिल गया। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शव नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1