logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गैस किल्लत की अफवाह से झींझक की गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, पुलिस ने स्टॉक जांचकर लाइन लगवाकर कराया सिलेंडर वितरण झींझक क्षेत्र में रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं में हलचल मची हुई है। खाड़ी देशों में युद्ध के बाद रसोई गैस की किल्लत होने की अफवाह फैलने से शुक्रवार को करीब 11बजे गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। झींझक स्थित महामाया इंडेन गैस एजेंसी पर भी बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंच गए, जिससे वहां काफी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा मौके पर पहुंचे और एजेंसी के कार्यालय में गैस सिलेंडरों का स्टॉक चेक किया। जांच के बाद उन्होंने उपभोक्ताओं को लाइन में लगवाकर शांतिपूर्वक सिलेंडर वितरण कराना शुरू कराया, जिससे एजेंसी कर्मियों को भी राहत मिली। गैस किल्लत की आशंका के चलते लोग तेजी से सिलेंडर बुक कराने में जुटे हुए हैं। हालांकि एजेंसी पर गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। एजेंसी पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के बाद ओटीपी आने में दिक्कत हो रही है, जिससे परेशानी हो रही है। चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने बताया कि गैस एजेंसी पर सिलेंडरों का स्टॉक और बिक्री की जांच की गई है, जो सही पाई गई है। उपभोक्ताओं से सिलेंडर की कालाबाजारी के संबंध में भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने ऐसी शिकायत नहीं की। भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को लाइन में लगवाकर शांतिपूर्वक सिलेंडर वितरण कराया जा रहा है।

4 hrs ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

गैस किल्लत की अफवाह से झींझक की गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, पुलिस ने स्टॉक जांचकर लाइन लगवाकर कराया सिलेंडर वितरण झींझक क्षेत्र में रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं में हलचल मची हुई है। खाड़ी देशों में युद्ध के बाद रसोई गैस की किल्लत होने की अफवाह फैलने से शुक्रवार को करीब 11बजे गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। झींझक स्थित महामाया इंडेन गैस एजेंसी पर भी बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंच गए, जिससे वहां काफी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा मौके पर पहुंचे और एजेंसी के कार्यालय में गैस सिलेंडरों का स्टॉक चेक किया। जांच के बाद उन्होंने उपभोक्ताओं को लाइन में लगवाकर शांतिपूर्वक सिलेंडर वितरण कराना शुरू कराया, जिससे एजेंसी कर्मियों को भी राहत मिली। गैस किल्लत की आशंका के चलते लोग तेजी से सिलेंडर बुक कराने में जुटे हुए हैं। हालांकि एजेंसी पर गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। एजेंसी पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के बाद ओटीपी आने में दिक्कत हो रही है, जिससे परेशानी हो रही है। चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने बताया कि गैस एजेंसी पर सिलेंडरों का स्टॉक और बिक्री की जांच की गई है, जो सही पाई गई है। उपभोक्ताओं से सिलेंडर की कालाबाजारी के संबंध में भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने ऐसी शिकायत नहीं की। भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को लाइन में लगवाकर शांतिपूर्वक सिलेंडर वितरण कराया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शुक्रवार को करीब 11बजे थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार नसीरपुर गांव निवासी शिव सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही चंद्रभान उनके घर के सामने शौच क्रिया कर रहे थे। विरोध करने पर चंद्रभान, बृजभान, दीनू यादव और जीतू ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष के चंद्रभान का कहना है कि वह शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शिव सिंह और उनके परिजनों ने उन्हें रोककर मारपीट कर दी, जिससे वह भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मंगलपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शुक्रवार को करीब 11बजे थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार नसीरपुर गांव निवासी शिव सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही चंद्रभान उनके घर के सामने शौच क्रिया कर रहे थे। विरोध करने पर चंद्रभान, बृजभान, दीनू यादव और जीतू ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
वहीं दूसरे पक्ष के चंद्रभान का कहना है कि वह शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शिव सिंह और उनके परिजनों ने उन्हें रोककर मारपीट कर दी, जिससे वह भी घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मंगलपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया के अजीतमल पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है। कोतवाली अजीतमल के निरीक्षक रामचन्द्र वर्मा ने मय हमराह द्वारा एक वांछित अभियुक्त अमन राठौर पुत्र प्रदीप राठौर निवासी शिवाजीपुरम शिवम टाकीज के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद इटावा उम्र करीब 28 वर्ष को सम्बन्धित मु0अ0सं0 102/2026 धारा 64(1)/123/351(2) बीएनएस थाना अजीतमल जिला औरैया को साधू ढाबा से पहले बन्द पडी गुमटी के पास कस्वा अजीतमल जिला औरैया से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।
    1
    औरैया के अजीतमल पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है। कोतवाली अजीतमल के निरीक्षक रामचन्द्र वर्मा ने मय हमराह द्वारा एक वांछित अभियुक्त अमन राठौर पुत्र प्रदीप राठौर निवासी शिवाजीपुरम शिवम टाकीज के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद इटावा उम्र करीब 28 वर्ष को सम्बन्धित मु0अ0सं0 102/2026 धारा  64(1)/123/351(2) बीएनएस थाना अजीतमल जिला औरैया को साधू ढाबा से पहले बन्द पडी गुमटी के पास कस्वा अजीतमल जिला औरैया से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे  भेजा गया।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • अजीतमल, औरैया। थाना अजीतमल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए काफी समय से फरार चल रहे एक शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर कस्बे के पास से ही दबोचा। थाना प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र वर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सटीक सूचना के आधार पर अमन राठौर पुत्र प्रदीप राठौर (निवासी शिवाजीपुरम, इटावा) को साधु ढाबा के समीप एक बंद पड़ी गुमटी के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय अमन के विरुद्ध थाना अजीतमल में मु0अ0सं0 102/2026 के तहत धारा 64(1) (दुष्कर्म), 123 और 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है।
    1
    अजीतमल, औरैया। थाना अजीतमल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए काफी समय से फरार चल रहे एक शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर कस्बे के पास से ही दबोचा।
थाना प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र वर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सटीक सूचना के आधार पर अमन राठौर पुत्र प्रदीप राठौर (निवासी शिवाजीपुरम, इटावा) को साधु ढाबा के समीप एक बंद पड़ी गुमटी के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय अमन के विरुद्ध थाना अजीतमल में मु0अ0सं0 102/2026 के तहत धारा 64(1) (दुष्कर्म), 123 और 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा द्वारा थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत अलविदा जुम्मे की नमाज तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की गयी व आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
    2
    औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा द्वारा थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत अलविदा जुम्मे की नमाज तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की गयी व आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया, सरल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहन एजेंसी पर,गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतार अपनी बारी का इंतजार करते हुए,
    1
    औरैया, सरल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहन एजेंसी पर,गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतार अपनी बारी का इंतजार करते हुए,
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत अलविदा जुम्मे की नमाज तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की गयी व आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।*
    4
    *पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत अलविदा जुम्मे की नमाज तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की गयी व आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिकंदरा से झींझक मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर जिला प्रशासन द्वारा नो एंट्री लागू की गई है, लेकिन इसके बावजूद ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को नो एंट्री लागू होने के बावजूद कुछ ओवरलोड ट्रक बालू लादकर इस मार्ग से गुजरते नजर आए। आगे जाकर ट्रकों में लदी बालू को बराबर करते हुए भी देखा गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी गुरुवार को करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें नो एंट्री के बावजूद सिकंदरा–झींझक मार्ग पर ट्रकों की आवाजाही दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से नो एंट्री लगाए जाने के बावजूद भी भारी वाहनों का आवागमन जारी है, जिससे नियमों की अनदेखी हो रही है। वहीं इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
    1
    सिकंदरा से झींझक मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर जिला प्रशासन द्वारा नो एंट्री लागू की गई है, लेकिन इसके बावजूद ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही रुकने का नाम नहीं ले रही है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को नो एंट्री लागू होने के बावजूद कुछ ओवरलोड ट्रक बालू लादकर इस मार्ग से गुजरते नजर आए। आगे जाकर ट्रकों में लदी बालू को बराबर करते हुए भी देखा गया।
इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी गुरुवार को करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें नो एंट्री के बावजूद सिकंदरा–झींझक मार्ग पर ट्रकों की आवाजाही दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से नो एंट्री लगाए जाने के बावजूद भी भारी वाहनों का आवागमन जारी है, जिससे नियमों की अनदेखी हो रही है। वहीं इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गैस एजेंसियों की जांच के लिए तहसीलवार टीमें गठित, 24 घंटे कंट्रोल रूम नंबर जारी कानपुर देहात। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की निर्बाध और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली की जांच के लिए तहसीलवार विशेष टीमों का गठन किया है। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए 24×7 कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित आकस्मिक बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार और जिला पूर्ति अधिकारी के साथ गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी गैस एजेंसियों की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के आदेश पर अकबरपुर, भोगनीपुर, मैथा, सिकंदरा, डेरापुर और रसूलाबाद तहसीलों में विशेष जांच टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसीलदार या नायब तहसीलदार तथा संबंधित पूर्ति निरीक्षक शामिल रहेंगे। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगी कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं। जांच के दौरान एजेंसियों के स्टॉक, वितरण रजिस्टर, उपभोक्ताओं को दी जा रही रसीदें, मूल्य सूची और वितरण व्यवस्था की भी जांच की जाएगी। यदि किसी एजेंसी में अनियमितता, कालाबाजारी, जमाखोरी या उपभोक्ताओं से अनुचित व्यवहार पाया गया तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा–2025 की तैयारियों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि गैस वितरण से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता 24 घंटे कंट्रोल रूम नंबर 7839564647 पर संपर्क कर सकते हैं, जहां उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गैस एजेंसियों की जांच के लिए तहसीलवार टीमें गठित, 24 घंटे कंट्रोल रूम नंबर जारी
कानपुर देहात।
जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की निर्बाध और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली की जांच के लिए तहसीलवार विशेष टीमों का गठन किया है। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए 24×7 कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित आकस्मिक बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार और जिला पूर्ति अधिकारी के साथ गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी गैस एजेंसियों की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी के आदेश पर अकबरपुर, भोगनीपुर, मैथा, सिकंदरा, डेरापुर और रसूलाबाद तहसीलों में विशेष जांच टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसीलदार या नायब तहसीलदार तथा संबंधित पूर्ति निरीक्षक शामिल रहेंगे। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगी कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं।
जांच के दौरान एजेंसियों के स्टॉक, वितरण रजिस्टर, उपभोक्ताओं को दी जा रही रसीदें, मूल्य सूची और वितरण व्यवस्था की भी जांच की जाएगी। यदि किसी एजेंसी में अनियमितता, कालाबाजारी, जमाखोरी या उपभोक्ताओं से अनुचित व्यवहार पाया गया तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा–2025 की तैयारियों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि गैस वितरण से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता 24 घंटे कंट्रोल रूम नंबर 7839564647 पर संपर्क कर सकते हैं, जहां उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • संवाद सूत्र। फफूँद, औरैया। कस्बे की इकलौती गैस एजेंसी इन दिनों अव्यवस्था और कालाबाजारी का केंद्र बनी हुई है। आलम यह है कि सुबह से शाम तक उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन रसोइयों तक सिलेंडर नहीं पहुँच पा रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रसूखदारों और बिचौलियों के चलते गैस सिलेंडर की जमकर कालाबाजारी हो रही है, जिससे आम जनता रोटी तक के लिए मोहताज हो गई है। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कस्बेवासियों ने पूछा है कि आखिर कब होगी इन कालाबाजारियों के खिलाफ सख्त छापेमारी? क्या विभाग जनता को राहत दिला पाएगा या कालाबाजारी का यह खेल यूँ ही चलता रहेगा?
    1
    संवाद सूत्र। 
फफूँद, औरैया। कस्बे की इकलौती गैस एजेंसी इन दिनों अव्यवस्था और कालाबाजारी का केंद्र बनी हुई है। आलम यह है कि सुबह से शाम तक उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन रसोइयों तक सिलेंडर नहीं पहुँच पा रहे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रसूखदारों और बिचौलियों के चलते गैस सिलेंडर की जमकर कालाबाजारी हो रही है, जिससे आम जनता रोटी तक के लिए मोहताज हो गई है।
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कस्बेवासियों ने पूछा है कि आखिर कब होगी इन कालाबाजारियों के खिलाफ सख्त छापेमारी? क्या विभाग जनता को राहत दिला पाएगा या कालाबाजारी का यह खेल यूँ ही चलता रहेगा?
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.