Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैस सिलिंडर की आन लाइन बुकिंग में समस्या । सिलिंडर के लिए एजेंसी में भीड़ लोग परेशान
कुमार पंकज
गैस सिलिंडर की आन लाइन बुकिंग में समस्या । सिलिंडर के लिए एजेंसी में भीड़ लोग परेशान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सेंगुर नदी में डूबे दूसरे युवक का शव मिला, परिजनों में कोहराम भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर चौकी अंतर्गत मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में नहाने के दौरान डूबे दूसरे युवक का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के बर्रा क्षेत्र निवासी रवि गुप्ता (22) और अभिषेक शर्मा (26) अपने मित्र इंद्रदेव के साथ मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में नहाने आए थे। नहाते समय दोनों युवक नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद इंद्रदेव ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण सफल नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल सतीश कुमार सिंह व देवीपुर चौकी प्रभारी अतेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। एसडीआरएफ टीम व स्थानीय लोगों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बुधवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से अभिषेक शर्मा का शव बरामद कर लिया था। वहीं गुरुवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद लापता रवि गुप्ता का शव भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिल गया। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शव नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शुक्रवार को करीब 11बजे थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार नसीरपुर गांव निवासी शिव सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही चंद्रभान उनके घर के सामने शौच क्रिया कर रहे थे। विरोध करने पर चंद्रभान, बृजभान, दीनू यादव और जीतू ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष के चंद्रभान का कहना है कि वह शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शिव सिंह और उनके परिजनों ने उन्हें रोककर मारपीट कर दी, जिससे वह भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मंगलपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- निरीक्षक श्री रामचन्द्र वर्मा मय हमराह द्वारा एक वांछित अभियुक्त- अमन राठौर पुत्र प्रदीप राठौर निवासी शिवाजीपुरम शिवम टाकीज के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद इटावा उम्र करीब 28 वर्ष को सम्बन्धित मु0अ0सं0 102/2026 धारा 64(1)/123/351(2) बीएनएस थाना अजीतमल जिला औरैया को साधू ढाबा से पहले बन्द पडी गुमटी के पास कस्वा अजीतमल जिला औरैया से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।1
- अजीतमल, औरैया। थाना अजीतमल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए काफी समय से फरार चल रहे एक शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर कस्बे के पास से ही दबोचा। थाना प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र वर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सटीक सूचना के आधार पर अमन राठौर पुत्र प्रदीप राठौर (निवासी शिवाजीपुरम, इटावा) को साधु ढाबा के समीप एक बंद पड़ी गुमटी के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय अमन के विरुद्ध थाना अजीतमल में मु0अ0सं0 102/2026 के तहत धारा 64(1) (दुष्कर्म), 123 और 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है।1
- logon Ne GS ki jagah Tak Gaye rakhi hai jagah bilkul nahin bachi Hai Jo chakroad Ho jaaye1
- सिकंदरा से झींझक मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर जिला प्रशासन द्वारा नो एंट्री लागू की गई है, लेकिन इसके बावजूद ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को नो एंट्री लागू होने के बावजूद कुछ ओवरलोड ट्रक बालू लादकर इस मार्ग से गुजरते नजर आए। आगे जाकर ट्रकों में लदी बालू को बराबर करते हुए भी देखा गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी गुरुवार को करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें नो एंट्री के बावजूद सिकंदरा–झींझक मार्ग पर ट्रकों की आवाजाही दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से नो एंट्री लगाए जाने के बावजूद भी भारी वाहनों का आवागमन जारी है, जिससे नियमों की अनदेखी हो रही है। वहीं इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।1
- गैस एजेंसियों की जांच के लिए तहसीलवार टीमें गठित, 24 घंटे कंट्रोल रूम नंबर जारी कानपुर देहात। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की निर्बाध और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली की जांच के लिए तहसीलवार विशेष टीमों का गठन किया है। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए 24×7 कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित आकस्मिक बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार और जिला पूर्ति अधिकारी के साथ गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उपभोक्ताओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी गैस एजेंसियों की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के आदेश पर अकबरपुर, भोगनीपुर, मैथा, सिकंदरा, डेरापुर और रसूलाबाद तहसीलों में विशेष जांच टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसीलदार या नायब तहसीलदार तथा संबंधित पूर्ति निरीक्षक शामिल रहेंगे। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगी कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं। जांच के दौरान एजेंसियों के स्टॉक, वितरण रजिस्टर, उपभोक्ताओं को दी जा रही रसीदें, मूल्य सूची और वितरण व्यवस्था की भी जांच की जाएगी। यदि किसी एजेंसी में अनियमितता, कालाबाजारी, जमाखोरी या उपभोक्ताओं से अनुचित व्यवहार पाया गया तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा–2025 की तैयारियों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि गैस वितरण से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता 24 घंटे कंट्रोल रूम नंबर 7839564647 पर संपर्क कर सकते हैं, जहां उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।1
- औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा द्वारा थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत अलविदा जुम्मे की नमाज तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की गयी व आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।2