logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

logon Ne GS ki jagah Tak Gaye rakhi hai jagah bilkul nahin bachi Hai Jo chakroad Ho jaaye

1 hr ago
user_Bimal yadav
Bimal yadav
रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

logon Ne GS ki jagah Tak Gaye rakhi hai jagah bilkul nahin bachi Hai Jo chakroad Ho jaaye

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • logon Ne GS ki jagah Tak Gaye rakhi hai jagah bilkul nahin bachi Hai Jo chakroad Ho jaaye
    1
    logon Ne GS ki jagah Tak Gaye rakhi hai jagah bilkul nahin bachi Hai Jo chakroad Ho jaaye
    user_Bimal yadav
    Bimal yadav
    रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नहर में डूबे युवक की बॉडी चौबीस घंटे से अधिक समय के बाद भी ना मिलने से नाराज परिजनों ने लगाया सड़क पर जाम लगाया। निचली रामगंगा नहर में शुक्रवार को डूबे युवक सतीश कुमार पुत्र किशन लाल निवासी दिनकरपुर थाना शिवराजपुर कानपुर नगर अपनी ससुराल गडरियन पुरवा आया था जहां से वह शुक्रवार को ससुराली जनो के साथ लाला भगत मंदिर में ज्वारे चढ़ाने के लिए गया था। इसी दौरान नहर वह डूब गया काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो शनिवार को दोपहर नाराज परिजनों ने निचली रामगंगा नहर शहवाजपुर पुल पर रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे तक तहसीलदार रसूलाबाद संतोष प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक शिवनारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी व पुलिस बल परिजनों से बातचीत करते रहे तब जाकर लगभग ढाई घंटे बाद जाम खुल सका।
    3
    नहर में डूबे युवक की बॉडी चौबीस घंटे से अधिक समय के बाद भी ना मिलने से नाराज परिजनों ने लगाया सड़क पर जाम लगाया। निचली रामगंगा नहर में शुक्रवार को डूबे युवक सतीश कुमार पुत्र किशन लाल निवासी दिनकरपुर थाना शिवराजपुर कानपुर नगर अपनी ससुराल गडरियन पुरवा आया था जहां से वह शुक्रवार को ससुराली जनो के साथ लाला भगत मंदिर में ज्वारे चढ़ाने के लिए गया था। इसी दौरान नहर वह डूब गया काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो शनिवार को दोपहर नाराज परिजनों ने निचली रामगंगा नहर शहवाजपुर पुल पर रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे तक तहसीलदार रसूलाबाद संतोष प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक शिवनारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी व पुलिस बल परिजनों से बातचीत करते रहे तब जाकर लगभग ढाई घंटे बाद जाम खुल सका।
    user_योगेन्द्र सिंह
    योगेन्द्र सिंह
    Rasulabad, Kanpur Dehat•
    4 hrs ago
  • *मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास खंड अकबरपुर कि ग्राम पंचायत बारा में संचालित कम्पोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश* *अनुमति प्राप्त किये बिना अनुपस्थित पाए गए प्रधानध्यापक से स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने के दिए निर्देश* *पंजीकृत छात्राओं की शतप्रतिशत उपस्थिति की जाए सुनिश्चित तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए करें प्रेरित:-मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात | दिनांक : 13 मार्च 2026 मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के विकास खंड अकबरपुर कि ग्राम पंचायत बारा में संचालित कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय के सभी कक्षाओं का निरिक्षण किया , निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक राहत अली मौके पर अनुपस्थित पाए गए। वहीँ कक्षा 03 में पंजीकृत 57 छात्र छात्राओं में से मात्र 17 बच्चे एवं कक्षा 04 में पंजीकृत 49 छात्र छात्राओं में से मात्र 16 बच्चे मौके पर उपस्थित पाए गए जिस पर उन्होंने सम्बंधित सहायक अध्यापक को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
    1
    *मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास खंड अकबरपुर कि ग्राम पंचायत बारा में संचालित कम्पोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश*
*अनुमति प्राप्त किये बिना अनुपस्थित पाए गए प्रधानध्यापक से स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने के दिए निर्देश*  
*पंजीकृत छात्राओं की शतप्रतिशत उपस्थिति की जाए सुनिश्चित तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए करें प्रेरित:-मुख्य विकास अधिकारी*
कानपुर देहात | दिनांक : 13 मार्च 2026
मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के विकास खंड अकबरपुर कि ग्राम पंचायत बारा  में संचालित  कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय के सभी कक्षाओं का निरिक्षण किया , निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक राहत अली मौके पर अनुपस्थित पाए गए। वहीँ कक्षा 03 में पंजीकृत 57  छात्र छात्राओं में से मात्र 17 बच्चे एवं कक्षा 04 में  पंजीकृत 49 छात्र छात्राओं में से मात्र 16 बच्चे मौके पर उपस्थित पाए गए जिस पर उन्होंने सम्बंधित  सहायक अध्यापक को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने  विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लोकेशन --- कानपुर देहात रिपोर्टर --- सागर भारतीय फोनो --- 8400269504 एंकर - कानपुर देहात में पानी में डूबने की दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। एक ओर तालाब में डूबने से मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं ससुराल आया एक युवक नहर में डूब गया, जिसकी तलाश अब भी जारी है। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पहली घटना रसूलाबाद थाना क्षेत्र के लालाभगत गांव की है। यहां ससुराल आया एक युवक ग्रामीणों के साथ जवांरे डालने नहर पहुंचा था तभी नहाते समय अचानक नहर में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई। देर शाम तक तलाश अभियान जारी रहा, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका।वहीं दूसरी घटना मंगलपुर थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव की है। यहां एक मासूम बच्चा खेलते-खेलते गांव के तालाब के पास पहुंच गया और अचानक पानी में गिरकर डूब गया। काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उसका शव तालाब में मिला। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    2
    लोकेशन --- कानपुर देहात 
रिपोर्टर --- सागर भारतीय 
फोनो --- 8400269504
एंकर - कानपुर देहात में पानी में डूबने की दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। एक ओर तालाब में डूबने से मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं ससुराल आया एक युवक नहर में डूब गया, जिसकी तलाश अब भी जारी है। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पहली घटना रसूलाबाद थाना क्षेत्र के लालाभगत गांव की है। यहां ससुराल आया एक युवक ग्रामीणों के साथ जवांरे डालने नहर पहुंचा था तभी नहाते समय अचानक नहर में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई। देर शाम तक तलाश अभियान जारी रहा, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका।वहीं दूसरी घटना मंगलपुर थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव की है। यहां एक मासूम बच्चा खेलते-खेलते गांव के तालाब के पास पहुंच गया और अचानक पानी में गिरकर डूब गया। काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उसका शव तालाब में मिला। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Deva nath
    1
    Post by Deva nath
    user_Deva nath
    Deva nath
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • औरैया। जिले में आगामी 15 मार्च को समाजवादी पार्टी द्वारा कांशीराम जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सपा के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दिन को “पीडीए दिवस” यानी “बहुजन समाज दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम नेशनल हाईवे पर स्थित साई मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी कार्यकर्ता और बहुजन समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि महान बहुजन चिंतक कांशीराम जी ने समाज के पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को एक विचारधारा के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया था। उनके प्रयासों से समाज के इन वर्गों को अपनी पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूकता मिली। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है, और यह कार्यक्रम उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज के महापुरुषों के विचारों पर चर्चा की जाएगी तथा सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम लोगों को सामाजिक न्याय की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान भी किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनवर सिंह, लालजी शुक्ला, रश्मि यादव, नरेंद्र पाल, हरिशंकर यादव, प्रशांत दिवाकर, कुलदीप चौधरी, योगेश विरासिया, शाहिद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है ताकि बहुजन समाज के महान नेताओं के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
    1
    औरैया। जिले में आगामी 15 मार्च को समाजवादी पार्टी द्वारा कांशीराम जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सपा के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर यह आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस दिन को “पीडीए दिवस” यानी “बहुजन समाज दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम नेशनल हाईवे पर स्थित साई मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी कार्यकर्ता और बहुजन समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि महान बहुजन चिंतक कांशीराम जी ने समाज के पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को एक विचारधारा के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया था। उनके प्रयासों से समाज के इन वर्गों को अपनी पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूकता मिली। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है, और यह कार्यक्रम उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज के महापुरुषों के विचारों पर चर्चा की जाएगी तथा सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम लोगों को सामाजिक न्याय की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान भी किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनवर सिंह, लालजी शुक्ला, रश्मि यादव, नरेंद्र पाल, हरिशंकर यादव, प्रशांत दिवाकर, कुलदीप चौधरी, योगेश विरासिया, शाहिद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है ताकि बहुजन समाज के महान नेताओं के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया के अजीतमल पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है। कोतवाली अजीतमल के निरीक्षक रामचन्द्र वर्मा ने मय हमराह द्वारा एक वांछित अभियुक्त अमन राठौर पुत्र प्रदीप राठौर निवासी शिवाजीपुरम शिवम टाकीज के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद इटावा उम्र करीब 28 वर्ष को सम्बन्धित मु0अ0सं0 102/2026 धारा 64(1)/123/351(2) बीएनएस थाना अजीतमल जिला औरैया को साधू ढाबा से पहले बन्द पडी गुमटी के पास कस्वा अजीतमल जिला औरैया से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।
    1
    औरैया के अजीतमल पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है। कोतवाली अजीतमल के निरीक्षक रामचन्द्र वर्मा ने मय हमराह द्वारा एक वांछित अभियुक्त अमन राठौर पुत्र प्रदीप राठौर निवासी शिवाजीपुरम शिवम टाकीज के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद इटावा उम्र करीब 28 वर्ष को सम्बन्धित मु0अ0सं0 102/2026 धारा  64(1)/123/351(2) बीएनएस थाना अजीतमल जिला औरैया को साधू ढाबा से पहले बन्द पडी गुमटी के पास कस्वा अजीतमल जिला औरैया से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे  भेजा गया।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • समाचार लिखे जाने तक नहीं चल सका पता रसूलाबाद कानपुर देहात। लाला भगत के पास निचली राम गंगा नहर में नहाते समय एक युवक डूब गया युवक ससुराल में जवारे चढ़ाने के लिए अन्य परिजनों के साथ देवी मंदिर लाला भगत आया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को दी है । इस पर नायब तहसीलदार ,क्षेत्रीय लेखपाल पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए और उसकी तलाश में जाल डलवाया गया है लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मिली जानकारी के अनुसार गड़रियन पुरवा निवासी रामकिशन का दामाद दिनकरपुर थाना शिवराजपुर निवासी सतीश 30 पुत्र किशन लाल ससुराल में जवारे चढ़ाने के लिए लाला भगत स्थित कौमारी देवी मंदिर आए थे। रामकिशन का दामाद सुशील तैरना नहीं जानता था। लेकिन वह अन्य लड़कों के साथ नहर में कूद गया और डूब गया इस पर परिवार में कोहराम मच गया है। इसकी सूचना साथ के लड़कों ने उनके रिश्तेदारों को दी और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व तहसील अधिकारियों को दी। सूचना पाकर नायब तहसीलदार शिव दर्शन सिंह,क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उसकी तलाश में जगह-जगह जाल डलवाया गया। इसके साथ ही स्थानीय गोताखोरों की सहायता से उसकी तलाश की जा रही है लेकिन उसका पता नहीं चल सका वहीं घटना से परिजनों का हाल बेहाल है।
    1
    समाचार लिखे जाने तक नहीं चल सका पता 
रसूलाबाद कानपुर देहात। लाला भगत के पास निचली राम गंगा नहर में नहाते समय एक युवक डूब गया युवक ससुराल में जवारे चढ़ाने के लिए अन्य परिजनों के साथ देवी मंदिर लाला भगत आया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को दी है । इस पर नायब तहसीलदार ,क्षेत्रीय लेखपाल पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए और उसकी तलाश में जाल डलवाया गया है लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
मिली जानकारी के अनुसार गड़रियन पुरवा निवासी रामकिशन का दामाद दिनकरपुर थाना शिवराजपुर निवासी सतीश 30 पुत्र किशन लाल ससुराल में जवारे चढ़ाने के लिए लाला भगत स्थित कौमारी देवी मंदिर आए थे। रामकिशन का दामाद सुशील तैरना नहीं जानता था। लेकिन वह अन्य लड़कों के साथ नहर में कूद गया और डूब गया इस पर परिवार में कोहराम मच गया है।   इसकी सूचना साथ के लड़कों ने उनके रिश्तेदारों को दी और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व तहसील अधिकारियों को दी। सूचना पाकर नायब तहसीलदार शिव दर्शन सिंह,क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उसकी तलाश में जगह-जगह जाल डलवाया गया। इसके साथ ही स्थानीय गोताखोरों की सहायता से उसकी तलाश की जा रही है लेकिन उसका पता नहीं चल सका वहीं घटना से परिजनों का हाल बेहाल है।
    user_योगेन्द्र सिंह
    योगेन्द्र सिंह
    Rasulabad, Kanpur Dehat•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.