नहर में डूबे युवक की बॉडी ना मिलने से नाराज परिजनों ने रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर लगाया जाम नहर में डूबे युवक की बॉडी चौबीस घंटे से अधिक समय के बाद भी ना मिलने से नाराज परिजनों ने लगाया सड़क पर जाम लगाया। निचली रामगंगा नहर में शुक्रवार को डूबे युवक सतीश कुमार पुत्र किशन लाल निवासी दिनकरपुर थाना शिवराजपुर कानपुर नगर अपनी ससुराल गडरियन पुरवा आया था जहां से वह शुक्रवार को ससुराली जनो के साथ लाला भगत मंदिर में ज्वारे चढ़ाने के लिए गया था। इसी दौरान नहर वह डूब गया काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो शनिवार को दोपहर नाराज परिजनों ने निचली रामगंगा नहर शहवाजपुर पुल पर रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे तक तहसीलदार रसूलाबाद संतोष प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक शिवनारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी व पुलिस बल परिजनों से बातचीत करते रहे तब जाकर लगभग ढाई घंटे बाद जाम खुल सका।
नहर में डूबे युवक की बॉडी ना मिलने से नाराज परिजनों ने रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर लगाया जाम नहर में डूबे युवक की बॉडी चौबीस घंटे से अधिक समय के बाद भी ना मिलने से नाराज परिजनों ने लगाया सड़क पर जाम लगाया। निचली रामगंगा नहर में शुक्रवार को डूबे युवक सतीश कुमार पुत्र किशन लाल निवासी दिनकरपुर थाना शिवराजपुर कानपुर नगर अपनी ससुराल गडरियन पुरवा आया था जहां से वह शुक्रवार को ससुराली जनो के साथ लाला भगत मंदिर में ज्वारे चढ़ाने के लिए गया था। इसी दौरान नहर वह डूब गया काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो शनिवार को दोपहर नाराज परिजनों ने निचली रामगंगा नहर शहवाजपुर पुल पर रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे तक तहसीलदार रसूलाबाद संतोष प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक शिवनारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी व पुलिस बल परिजनों से बातचीत करते रहे तब जाकर लगभग ढाई घंटे बाद जाम खुल सका।
- logon Ne GS ki jagah Tak Gaye rakhi hai jagah bilkul nahin bachi Hai Jo chakroad Ho jaaye1
- नहर में डूबे युवक की बॉडी चौबीस घंटे से अधिक समय के बाद भी ना मिलने से नाराज परिजनों ने लगाया सड़क पर जाम लगाया। निचली रामगंगा नहर में शुक्रवार को डूबे युवक सतीश कुमार पुत्र किशन लाल निवासी दिनकरपुर थाना शिवराजपुर कानपुर नगर अपनी ससुराल गडरियन पुरवा आया था जहां से वह शुक्रवार को ससुराली जनो के साथ लाला भगत मंदिर में ज्वारे चढ़ाने के लिए गया था। इसी दौरान नहर वह डूब गया काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो शनिवार को दोपहर नाराज परिजनों ने निचली रामगंगा नहर शहवाजपुर पुल पर रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे तक तहसीलदार रसूलाबाद संतोष प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक शिवनारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी व पुलिस बल परिजनों से बातचीत करते रहे तब जाकर लगभग ढाई घंटे बाद जाम खुल सका।3
- स्वच्छ भारत क्लीन भारत2
- *मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास खंड अकबरपुर कि ग्राम पंचायत बारा में संचालित कम्पोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश* *अनुमति प्राप्त किये बिना अनुपस्थित पाए गए प्रधानध्यापक से स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने के दिए निर्देश* *पंजीकृत छात्राओं की शतप्रतिशत उपस्थिति की जाए सुनिश्चित तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए करें प्रेरित:-मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात | दिनांक : 13 मार्च 2026 मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के विकास खंड अकबरपुर कि ग्राम पंचायत बारा में संचालित कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय के सभी कक्षाओं का निरिक्षण किया , निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक राहत अली मौके पर अनुपस्थित पाए गए। वहीँ कक्षा 03 में पंजीकृत 57 छात्र छात्राओं में से मात्र 17 बच्चे एवं कक्षा 04 में पंजीकृत 49 छात्र छात्राओं में से मात्र 16 बच्चे मौके पर उपस्थित पाए गए जिस पर उन्होंने सम्बंधित सहायक अध्यापक को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।1
- लोकेशन --- कानपुर देहात रिपोर्टर --- सागर भारतीय फोनो --- 8400269504 एंकर - कानपुर देहात में पानी में डूबने की दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। एक ओर तालाब में डूबने से मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं ससुराल आया एक युवक नहर में डूब गया, जिसकी तलाश अब भी जारी है। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पहली घटना रसूलाबाद थाना क्षेत्र के लालाभगत गांव की है। यहां ससुराल आया एक युवक ग्रामीणों के साथ जवांरे डालने नहर पहुंचा था तभी नहाते समय अचानक नहर में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई। देर शाम तक तलाश अभियान जारी रहा, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका।वहीं दूसरी घटना मंगलपुर थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव की है। यहां एक मासूम बच्चा खेलते-खेलते गांव के तालाब के पास पहुंच गया और अचानक पानी में गिरकर डूब गया। काफी देर तक जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उसका शव तालाब में मिला। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- औरैया। कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने तुर्कीपुर-दिबियापुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। भागने के क्रम में ब्रेकर पर बाइक फिसलने से दोनों घायल हो गए और मौके पर ही पकड़े गए। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, 1 जिंदा कारतूस व 1 खोखा और बिना नंबर प्लेट की बुलेट बाइक। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया; आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही जारी है।1
- आगामी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों का एंटी सबोटेज (A.S.) टीम द्वारा गहन निरीक्षण कर परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।2
- गैस सिलिंडर की आन लाइन बुकिंग में समस्या । सिलिंडर के लिए एजेंसी में भीड़ लोग परेशान1